राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 06 नवम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 06 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 06 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 नवम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 14:56 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 27:28 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* कौलव – 14:56 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* व्यतीपात – 07:04 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:36
*🌄सूर्यास्त-* 17:32
*🌙चन्द्रोदय-* 17:59
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 11:47 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 13:26 से 14:48
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी प्रतिपदा 14:56 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , मार्गशीर्ष माह कृष्णपक्ष प्रारम्भ , मार्गशीर्ष मासीय व्रत – स्नान – दान – यमनियमादि शुरु ,  मृगछोड़ी स्नान प्रारम्भ , व्यतीपात पुण्यम् , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय तक , सूर्य विशाखा नक्षत्र में 14:52 पर , पद्मकयोग , यमघण्टयोग सूर्योदय से 27:28 तक , आकाशदीप दान समाप्त , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , मेला श्री भेड़ाघाट (जबलपुर) , मेला श्री चन्द्रभागा पूर्ण (झालवाड़) , युद्ध तथा सेना संघर्षों में पर्यावरण शोषण की रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस व राष्ट्रीय रक्षा परिषद स्थापना दिवस (1962)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वितीया 11:07 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*पंचैव   पूजयन्    लोके*
*यश:   प्राप्नोति    केवलं ।*
*देवान् पितॄन् मनुष्यांश्च*
*भिक्षून् अतिथि पंचमान्॥*
*भावार्थ 👉*
_देवता, पितर, मनुष्य, भिक्षुक तथा अतिथि-इन पाँचों की सदैव सच्चे मन से पूजा-स्तुति करनी चाहिए। इससे यश और सम्मान प्राप्त होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 नवम्बर 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी पुराने केस में जीत होगी। साथ ही नए केस मिल सकते हैं। बच्चों के लिए अहम फैसला ले सकते हो। आप जीवनसाथी से अपनी समस्या साझा करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान दें सकते हैं जिससे परिवार में माहौल भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है।  किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है।  छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है।  लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा। अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें । ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1740 –  सैमुअल रिचर्डसन की लोकप्रिय और प्रभावशाली पत्रिका पामेला या सदाचार पुरस्कृत पुस्तक लंदन में प्रकाशित की गयी।
1763 – ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।
1792 – जेमप्प्स की लड़ाई: फ्रेंच सेना पवित्र रोमन साम्राज्य को हरा दिया।
1813 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1844 – स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
1850 –  येर्बा, ब्यूना, और एंजिल द्वीप (एसएफ़ बे) सैन्य उपयोग के लिए आरक्षित किया गया।
1860 – अब्राहम लिंकन अमेरिका के साेलहवें राष्ट्रपति चुने गए।
1903 – अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
1913 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।
1913 – दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
1917 – अमरीकी आणविक उर्जा आयोग ने ऐमविटका द्यीप में सबसे बड़े भूमिगत हाइड्रोजन बम कैनिकन का परीक्षण किया।
1923 – मुद्रा की अतिस्फीति के चलते बर्लिन में एक ब्रेड की कीमत 140 बिलियन जर्मन मार्क हो गई।
1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सोवियत लाल सेना ने दोबारा कीव पर अधिकार किया।
1944 – हैनफोर्ड एटॉमिक फेसिलिटी में पहली बार प्लूटोनियम का उत्पादन किया गया।
1945 – पहली बार एक जेट विमान एफ आर-1 फायरबॉल एक विमानवाही पोत यूएसएस वेक आईलैंड पर उतरा।
1949 – यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
1962 – राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1973 – नासा के अंतरिक्षयान पॉयनीयर 10 ने बृहस्पति ग्रह के चित्र लेना शुरू किया।
1990 – नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994 – अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डेट्रॉइन क्षेत्र को ‘ऑटोमोबाइल राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र’ घोषित किया।
1998 – सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।
1999 – ऑस्ट्रेलिया ने ब्रितानी राजतंत्र को नहीं ठुकराने का फैसला किया।
2000 – ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।
2004 – रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2008 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
2013 – सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में 8 मरे और 50 घायल हुए।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 15 मरे।
2013- महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की गई।
2019 – ब्रिटेन के एक अदालत ने भगौड़े हीरा व्‍यापारी नीरव मोदी की नई जमानत याचिका नामंजूर की।
2019 – चीन और फ्रांस ने पेरिस समझौते के प्रति अपने समर्थन की फिर से पुष्टि की।
2020 – चीन ने एक ही रॉकेट में 13 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
2020 – प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा इटली के प्रधान मंत्री प्रोफेसर गियुसेप्पे कोंटे के बीच एक वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।
2021 – महाराष्ट्र में अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में भीषण आग से 11 कोरोना मरीजों की दुखद मौत हुई जबकि 6 मरीज झुलस गए।
2022 – तंजानिया में पश्चिमोत्तर शहर बुकोबा में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हो गई।
2022 – राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका का दो दिवसीय मोहक मंचन कर्तव्य पथ पर संपन्न हुआ।
2023 – भारतीय नौसेना की परियोजना 15बी युद्धपोत “सूरत” का अनावरण समारोह हुआ।
2023 – नाइजीरिया में कनाडा हाईकमीशन पर हमला हुआ , दो की मौत व कई घायल हुए।
2024 – जर्मनी की गठबंधन सरकार चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ द्वारा वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर को बर्खास्त करने के बाद गिर गई।
2024 – अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की। दूसरी बार राष्ट्रपति पद हासिल किया।
2024 – हरदोई में भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत व 4 गंभीर रूप से घायल हुए।

*6 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1931 – माइक निकोल्स एक अमेरिकी फिल्म और थिएटर निर्देशक, निर्माता, अभिनेता और हास्य अभिनेता थे।
1937 – यशवंत सिन्हा – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व विदेश मंत्री ।
1939 – विजय श्रीनिवास कार्णिक भारतीय वायु सेना में पायलट थे। उन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व के लिए जाना जाता है।
1956 – जितेन्द्र सिंह भारत की सतरहवीं लोकसभा में सांसद बने।
1959 – पुनीत इस्सर ( दुर्योधन ) हिन्दी भारतीय अभिनेता तथा निर्देशक (12 सितंबर 1958 का भी वर्णन मिलता है)।
1986 – भाविना हसमुखभाई पटेल भारत की महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी।

*6 नवंबर को हुए निधन👉*

1951 – स्वतन्त्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश: हरिलाल जेकिसुनदास कनिया।
1972 – आर. शंकर- 1962 से 1964 तक केरल के तीसरे मुख्यमंत्री थे (07 नवम्बर का भी वर्णन)।
1985 – बॉलीबुड अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ।
2010 – सिद्धार्थ शंकर राय – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
2013 – तरला दलाल  – भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं।
2020 – अमेरिकी टेलीविजन संपादक, लेखक और निर्माता केन स्पीयर्स, जो लोकप्रिय एनिमेटेड सीरिज “Scooby-Doo” के सह-निर्माता थे, का निधन।
2021 – द्रोणाचार्य पुरस्‍कार से सम्‍मानित क्रिकेट कोच तारक सिन्हा (71) का निधन हुआ।
2023 – पुडुचेरी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पी कन्नन (74) का लंबी बीमारी के चलते निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई सर्फर (पहली महिला विश्व सर्फिंग चैंपियन 1964) फिलिस ओ’डॉनेल (87) का निधन हुआ।
2024 –  अमेरिकी चरित्र अभिनेता टोनी टॉड (69) का कैंसर से निधन हुआ।

*6 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 मेला श्री भेड़ाघाट (जबलपुर)।
🌟 मेला श्री चन्द्रभागा पूर्ण (झालवाड़)।
🌟 युद्ध तथा सेना संघर्षों में पर्यावरण शोषण की रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।
🌟 राष्ट्रीय रक्षा परिषद स्थापना दिवस (1962)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button