राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 04 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 04 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 दिसम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 08:39 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा – 28:45 तक
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 14:54 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* वणिज – 08:39 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शिव – 12:34 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 06:58
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 16:34
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 13:29 से 14:47
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी 08:39 तक पश्चात् पूर्णिमा 28:45 तक , पूर्णिमा तिथि का क्षय , श्री सत्यनारायण व्रत , द्वात्रिंशी  (बत्तीसी पूर्णिमा) , स्नान – दानादि की कृत्तिकानक्षत्रयुता अग्रहायणी पूर्णिमा व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:54 तक , यमघण्टयोग सूर्योदय से 14:54 तक , विघ्नकारक भद्रा 08:38 से 18:41 तक , मार्गशीर्ष मासीय व्रत – यम – नियमादि समाप्त , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री विद्या जयन्ती , श्री दत्तात्रेय जयन्ती , श्री दत्त / मणिक प्रभु जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा) , श्री त्रिपुर भैरव जयन्ती , भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी) , भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा) , श्री बाबा महाराज आर्वीकर महानिर्वाण दिन – (माचणूर , मार्गशीर्ष पूर्णिमा) , श्री सम्भवनाथ जी तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा) , श्री रामस्वामी वेंकटरमण जयन्ती , श्री इन्द्रकुमार गुजराल जयन्ती , श्री शशि कपूर स्मृति दिवस , भारतीय जल/नौ सेना दिवस , राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) स्थापना दिवस (68वां) , अन्तर्राष्ट्रीय बैंक दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय चीता दिवस व रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष बदी प्रतिपदा 24:58 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , पूर्णिमा तिथि का क्षय।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*वस्त्राभरणदातारो*
*भक्तपानान्नन्दास्तथा।*
*कुटुम्बानां च दातारः*
*पुरुषाः  स्वर्गगामिनः।।*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व २३
*अर्थात् 👉*
_जो वस्त्र, आभूषण, भोजन, पानी तथा अन्न दान  करते हैं एवं दूसरों के कुटुम्ब की वृद्धि में सहायक होते हैं, वे पुरुष स्वर्गलोक में जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 दिसम्बर 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको राजकीय कार्यों में उच्च वर्गीय मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर, शौक, पसन्दीदा गतिविधियों के लिए समय मिलेगा, जोखिम लेने का मूड भी होगा। आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। अच्छे मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके आदर्श/आध्यात्मिक झुकाव सामने आयेंगे, आप अपना ध्यान मजबूती से अपने परिवार पर लगाएं। आप घर और कार्यक्षेत्र में बेहतर सद्भाव कायम कर सकेंगे। आपके बच्चों की गतिविधियां खुशी तथा आनन्द का स्रोत बनी रहेंगी परंतु बच्चों को समय देना आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप बच्चों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों, पालतू जानवरों , बच्चों , बुजुर्गों और सामुदायिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्रमों में फेरबदल की सम्भावना है। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रसन्नता मिलेगी। आभूषण और कपड़े खरीद सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आप चाहते हैं कि प्रियजन ज्यादा से ज्यादा सुन्दर दिखें। काम का दबाव कम होगा और आप नई योजनाओं और काम के बारे में सोच सकते हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। प्रियजनों और बच्चों के अलावा आप आन्तरिक सज्जा तथा लेखन जैसी कला और घर की देखभाल जैसे क्षेत्रों में भी संवेदनशील होंगे। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना व कर्ज देना दोनों ही काम न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी। पुरानी यादें मन को कचोटेंगी और कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । सामाजिक दायरा बढेगा । मान सम्मान में वृद्धि होगी । रोजमर्रा के जीवन की रफ्तार भले ही कितनी भी अधिक क्यों न हो, मगर अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस पक्ष में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। ऐसा आप किसी उद्वेग के कारण नहीं, बल्कि उनके प्रति वास्तविक भावनाओं के वशीभूत होकर करेंगे। नए कार्यों के लिए आगे शुभ समय का योगदान आपको मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। आपका अपने ही सहकर्मियों से अप्रत्यक्ष विरोध, प्राइवेट नौकरी से जुड़े व्यक्तियों पर कार्यभार की अधिकता रहेगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। यदि आप सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो चर्चा का विषय बन सकते हैं। मित्र या रिश्तेदारों की सहायता से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिये समय सामान्य गुजरेगा। अनावश्यक खर्च होने से थोड़ी मानसिक खिन्नता रहेगी। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से चर्चा होगी। आकस्मिक छोटी-मोटी चोट लग सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आध्यात्मिक रूचियां, आस्था, धार्मिक रूझान का प्रतीक है और इस समय यही सब महत्वपूर्ण भी रहेगा। चूंकि फिलहाल आपके घर परिवार और प्रेमपक्ष में सहजता बनी हुई है, लिहाजा आप तन्त्र, मन्त्र, अलौकिक विषयों/विज्ञान के प्रति अपने भीतरी उन्माद को समर्पित रहेंगे। आपके हृदय की पवित्रता के प्रतिफल के रूप में ईश्वरीय अनुकम्पा का लाभ आपको मिलेगा। आप स्वयं को सुखानुभूति और प्रसन्नता में आकंठ डूबा हुआ महसूस करेंगे। प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। ये सब आपकी निजी कामयाबी का हिस्सा है, जो वास्तव में महान है। व्यवसाय, कैरियर, कार्य में ठोस सफलता मिल सकती है, आर्थिक स्थिति भी सहज रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें, ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पार्टी, खाना—पीना आपको व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। साथ ही दौरे, यात्राएं, सम्बन्ध, प्रौद्योगिकी, खोज यात्राओं का भी योग है। आप मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इन सबका जबर्दस्त लाभ आपको मिलेगा। रुपये—पैसे के मामले में ही नहीं, बल्कि बौद्धिकता के स्तर पर भी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मौजूदा नजरिया फिलहाल कायम रहेगा। छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी, लेकिन आप इन्हें पीछे छोड़ देंगे। एक अच्छे इंसान के रूप में आपका विकास और प्रगति जबर्दस्त रही है और ऐसी परिस्थितियां बनेंगी, जो इसे और प्रभावशाली बनाएंगी। व्यक्तिगत स्तर पर सन्तुष्टि का अनुभव होगा, सराहना और मान्यता प्राप्त होगी। वेतन-वृद्धि, प्रोन्नति, सुविधाएं, लाभ, सार्वजनिक स्तर पर प्रशंसा और पुरस्कारों के ठोस रूप में नतीजे सामने आएंगे। सौभाग्यवश इस समय वित्त सम्बन्धी कोई परेशानी नहीं होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास तो सफल होंगे ही, वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा। आप अपना काम निकलवाने के लिए जोर लगाएंगे, दूसरों की मदद चाहेंगे, मोल-तोल करेंगे, ताकि सन्तोषजनक तरीके से हर काम पूरा हो सके। चुनौतियां जारी रहेंगी, लेकिन ये ही लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। आप किसी अज्ञात, अलौकिक, रहस्य के पीछे भागेंगे और उसके बारे में जानना चाहेंगे। आप रचनात्मकता और नए विचारों से लबालब भरे होंगे। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपनी पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यक्तिगत तौर से आप राह की अड़चनों को दूर करने की जरूरत समझेंगे। घरेलू एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने सम्बन्धी सरोकार महत्वपूर्ण होंगे, पूर्व निर्धारित कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य में उतावलापन ठीक नहीं है। कारोबारी क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। कोई नया अनुबंध लाभप्रद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा। किसी नये कार्य को करने का अवसर प्राप्त होगा। परीक्षा में आंशिक सफलता मिलेगी। गर्म वस्तुओं का सेवन त्याग दें, तो अच्छा है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आविष्कारी तकनीकों, नई और साहसपूर्ण विधियों का लाभ मिलेगा। आप एक साथ कई गतिविधियों पर ध्यान देंगे। लापरवाही के कारण निराशा और दूसरी परेशानियां उठ सकती हैं। आप अपने कार्य में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे, कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा। परिवार में सामान्य स्थितियाँ रहेंगी। सहकर्मियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। किसी भी नई योजना की शुरूआत करने की तो सोचेंगे, पर किसी कारणवश टल जायेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी -पेशा लोग उच्चाधिकारियों की उपेक्षा का शिकार हो सकते हैं। शक्ति, नैतिक समर्थन, मांगें, निर्देशन तथा प्रेरणा के लिए वापस परिवार, प्रियजन तथा जीवन साथी की ओर मुड़ेंगे। किसी मार्गदर्शक से बात होंगी। किसी नए काम के आरम्भ में कुछ आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। शेयर-बाजार एवं सट्टे से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य गुजरेगी। सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की शुरूआत न करें। सहयोगी गण आपके ऊपर विशेष मेहरबान रहेंगे, पर दूरदर्शिता से काम लें, तो बेहतर होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1783 – अमेरिकी जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने औपचारिक रूप से अपने अधिकारियों को न्यूयॉर्क शहर के फ्रैंन्स टैवन में विदाई दी।
1786 – मिशन सांता बारबरा की स्थापना पाद्री फर्मिन लस्यूएन ने कैलिफोर्निया में स्पेनिश मिशन के दसवें हिस्से के रूप में की थी।
1791 –  द ऑब्ज़र्वर का पहला अंक, दुनिया का पहला रविवार का अखबार, लंदन में प्रकाशित हुआ।
1796 – बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।
1860 – गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
1957 – राजस्व आसूचना निदेशालय या राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), एक भारतीय खुफिया एजेंसी की स्थापना हुई।
1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
1971 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
1971 – भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
1977 – मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
1984 – हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1995 – सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।
1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफ़ाउंडर’ प्रक्षेपित किया।
1999 – सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा ।
1999 – रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
2003 – अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
2004 – पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
2006 – फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2008 – प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
2012 – सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।
2019 – भारतीय सेना की स्ट्राइक कोर सुदर्शन चक्र का थार के रेगिस्तान में चल रहा युद्धाभ्यास सिंधु सुदर्शन संपन्न हुआ।
2020 – उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने स्‍वर्गीय प्रधानमंत्री श्री आई. के. गुजराल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्‍मान में एक स्‍मारिका डाक टिकट जारी किया।
2020 – विजय माल्या पर प्रवर्तन निदेशालय ने कारवाही करते हुए (ईडी ने) फ्रांस में विजय माल्या की 1.6 मिलियन यूरो की प्रॉपर्टी को जब्त किया।
2021 – इंडोनेशिया में दो जिले सुमेरू पहाड़ से निकली ज्‍वालामुखी की राख से ढके , सूर्य भी दिखाई नहीं दिया।
2021 – केन्या में शादी समारोह में जा रहे लोगों की बस नदी में गिरने से 18 लोगों की मौत हुई।
2021 – हैदराबाद के गट्टीपल्ली शिवपाल ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने वाले सबसे छोटे कद के इंसान बने।
2022 – भारत की G20 प्रेसीडेंसी की पहली शेरपा बैठक उदयपुर राजस्थान में शुरू हुई।
2022 – मप्र में ट्रक द्वारा सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलने से 6 की मौत व 10 घायल हुए।
2023 – ”मिचौंग’ तूफान की तबाही से पानी-पानी हुआ तमिलनाडु, 2 लोगों की मौत, स्कूल बंद, 144 ट्रेनें कैंसिल हुई।
2023 – केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पेश किया गया।
2023 – प्रथम सर्वेक्षण पोत (वृहद) संध्याक भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
2024 –  महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया।

*4 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1748 – फ़्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नमकों के बारे में शोध कार्य किया।
1888 – रमेश चंद्र मजूमदार – इतिहासकार।
1892 – विद्याभूषण विभु – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।
1898 – कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन – प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
1910 – रामस्वामी वेंकटरमण, भारत के आठवें राष्ट्रपति।
1910 – मोतीलाल – हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1919 – इन्द्र कुमार गुजराल – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री।
1923 – श्रीपति मिश्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
1962 – ओम बिरला – राजस्थान से एक राजनीतिज्ञ जो लोकसभा के अध्यक्ष बने।
1963 – जावेद जाफरी – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1979 – सुनीता रानी- प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी।
1994 – रानी रामपाल भारत की एक हॉकी खिलाड़ी।

*4 दिसंबर को हुए निधन👉*

1962 – अन्नपूर्णानन्द – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
2014 – न्यायमूर्ति वी आर कृष्ण अय्यर – भारत के एक न्यायधीश थे।
2017 – शशि कपूर – हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे।
2020 – लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा (66) का फेफड़े संबंधी बीमारी के चलते निधन हुआ।
1920 – नरिंदर सिंह कपानी एक भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे।
2021 – अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेति रोसैया (88) का निधन हुआ।
2021 – मशहूर हिन्दी टेलीविजन पत्रकार विनोद दुआ (67) का निधन हुआ।
2022 – भारत सरकार द्वारा ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित मशहूर फ्रेंच लेखक डोमिनिक लैपियर (91) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी रग्बी लीग प्लेयर मारियस फ्राटिनी (82) का निधन हुआ।

*4 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री विद्या जयन्ती।
🌟 श्री दत्तात्रेय जयन्ती।
🌟 श्री दत्त / मणिक प्रभु जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।
🌟 श्री त्रिपुर भैरव जयन्ती।
🌟 भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी)।
🌟 भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।
🌟 श्री बाबा महाराज आर्वीकर महानिर्वाण दिन – (माचणूर , मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।
🌟 श्री सम्भवनाथ जी तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा)।
🌟 श्री रामस्वामी वेंकटरमण जयन्ती।
🌟 श्री इन्द्रकुमार गुजराल जयन्ती।
🌟 श्री शशि कपूर स्मृति दिवस।
🌟 भारतीय जल/नौ सेना दिवस।
🌟 राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) स्थापना दिवस (68वां)।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय बैंक दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय चीता दिवस।
🌟 रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button