राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , रविवार, दिनांक 16 जून 2024

इतिहास की 16 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 16 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 16  जून  2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 28:45 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 11:13 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* तैतिल – 15:43 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वरियान – 21:01 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:20
*🌙चन्द्रोदय-* 14:07
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 24:35 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 17:36 से 19:20
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को👉 ज्येष्ठ सुदी दशमी 28:45 तक पश्चात् एकादशी शुरु , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , श्री गंगा दशमी , श्री गंगा दशहरा , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 11:13 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी  , हज यात्रा शुरू (मुस्लिम) , श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार , स्नान पर्व) , श्री गंगा दशहरा (श्री गंगा जन्मोत्सव लग्न (वृष) , दस दिनात्मक श्री गंगा दशहरा व्रत समाप्त ) , श्री बटुक भैरव जयंती , श्री रामेश्वर यात्रा दर्शन – पूजन , सेतुबन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस , विश्व पितृ दिवस (world’s Father day) ,  गुरु श्री अर्जुनदेव पुण्य दिवस (नानकशाही) , चौधरी ब्रह्म प्रकाश जयन्ती , श्री मिथुन चक्रवर्ती जन्म दिवस , श्री सी एस वेंकटाचारी स्मृति दिवस , आचार्य श्री प्रफुल्ल चंद्र राय स्मृति दिवस , सिंध सम्राट राजा दाहिर सिंह का बलिदान दिवस , विश्व सागर कछुआ दिवस ( World Sea Turtle Day ) , अन्तर्राष्ट्रीय एकता दिवस (कन्फर्म नहीं) , अंतर्राष्ट्रीय अफ्रीकी बाल दिवस , International integration day व International Day of Family Remittances (IDFR)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी एकादशी पूर्णरात्रि।_*
*नोट- निर्जला एकादशी व्रत (सभी के लिए) / भीमसेनी एकादशी व्रत 18 जून मंगलवार को है अधिकत्तर पंचांग अनुसार।*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*शान्तिहोमांश्च कुर्वीत*
*सावित्राणि  च  धारयेत् ।*
*निषण्णश्चापि खादेत*
*न तु गच्छङ्कदाचन॥ ६०॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*अर्थात् 👉*
_शान्ति – होम करें, सावित्रसंज्ञक मन्त्रों का जप और स्वाध्याय करें। बैठकर ही भोजन करें, चलते-फिरते कदापि भोजन नहीं करना चाहिये॥ ६०॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 जून 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने / बात करने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। व्यस्त रहेंगे। सेहत के लिहाज से आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।  किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए।परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
16 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1606- जहाँगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया ( कन्फर्म नहीं )।
1746 – पियाकेन्ज़ा में लड़ाई: ऑस्ट्रिया और सर्दीनिया ने स्पेनिश और फ्रांसीसी सेना को हराया।
1779 – स्पेन ने अमेरिका के समर्थन में ग्रेट ब्रिटेन पर हमले की घोषणा की।
1815 – नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
1822 – डेनमार्क वेसी ने दक्षिण कैरोलिना में दास विद्रोह का नेतृत्व किया।
1824 – ग्रेट ब्रिटेन में जानवरों की क्रूरता की रोकथाम के लिए रॉयल सोसाइटी की स्थापना की गई।
1858 – प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1881 – ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1890 – अमेरिका में दूसरा मैडिसन स्क्वाॅयर गार्डन को खोला गया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1891 – जॉन अबॉट कनाडा के तीसरे प्रधानमंत्री बनाये गए।
1903 – नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं।
1903 – फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।
1911 – IBM कंपनी की स्‍थापना न्‍यूयॉर्क में हुई। पहले इसका नाम Computing -Tabulating -Recording Company था।
1912 – मिसौरी में मंदी के कारण 48 लोग मरे।
1915 – ब्रिटिश महिला संस्थान की स्थापना हुई।
1924 – इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 30 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने मैच पारी और 18 रन से जीता था।
1963 – 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।
1979 – मुस्लिम ब्रदरहुड ने सीरिया में 62 शेखों को मौत के घाट उतारा।
1983 – छत्तीसगढ़ के ‘गुरु घासीदास विश्वविद्यालय’ की स्थापना हुई।
1992 – ‘डायना-ए ट्रू स्टोरी’ के नाम से प्रकाशित किताब में बताया गया कि डायना ने पिछले दस साल में कई बार आत्महत्या करने की कोशिश की।
1999 – थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने२ गए।
2001 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त।
2001 – पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
2006 – नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
2007 – सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
2007 – एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
2008 – उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ।
2008 – मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।
2008 – प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ़ प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस दिया गया ।
2012 – यूनाइटेट स्‍टेट एयरफोर्स रोबोटिक बोइंग X-37B spaceplane अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा।
2012 – बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।
2012 – चीन ने स्‍पेसक्राफ्ट Shenzhou 9 को लांच किया।
2019 – राजस्थान की सुमन राव ने एक स्टार-स्टडेड समारोह के दौरान फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीता।
2019 – कोहली ने वनडे में सबसे तेज 11 हजार रन बनाए, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा।
2019 – पाकिस्तानी सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को खुफिया एजेंसी आइएसआइ का प्रमुख नियुक्त किया।
2020 – पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में (15/16 जून की रात) चीन और भारत की सेना के आमने-सामने के संघर्ष में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 20 सैनिकों की मौत हो गई।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूरोप के सबसे बडे डिजिटल और स्‍टार्टअप आयोजन वीवाटेक के 5वें संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में भाषण दिया।
2022 – भारत – बांग्लादेश द्विपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्धाभ्यास संप्रति-X”  बांग्लादेश के जशोर सैन्य स्टेशन में संपन्न हुआ।
2022 – भारत-जापान के बीच नई दिल्ली में पहली भारत – जापान वित्त वार्ता का आयोजन किया गया।
2022 – रेलवे बोर्ड का 67वां रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह मनाया गया।
2023 – पश्चिम बंगाल में हुई बमबाजी से 4 की मौत व कई घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 कृषि मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – भारी उद्योग मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक उत्तराखंड के मसूरी में संपन्न हुई।
2023 – नीति आयोग और भारत में संयुक्त राष्ट्र ने भारत सरकार – संयुक्त राष्ट्र सतत विकास सहयोग ढांचा 2023-2027 पर हस्ताक्षर किए।
2023 – युगांडा के मपोंडवे में मपोंडवे लुबिरिहा माध्यमिक विद्यालय पर इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में लगभग 40 छात्र मारे गए।

*16 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1900 – ए. एन. मूर्तिराव कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
1910 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1918 – चौधरी ब्रह्म प्रकाश भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री थे (कन्फर्म नहीं )।
1920 – जोस लोपेज़ पोरेटील्लो – मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।
1920 – महमूद अली ख़ाँ – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1920 – हेमन्त कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार।
1931 – डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा – भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।
1936 – अख़लाक़ मुहम्मद ख़ाँ – भारतीय कवि ।
1950 – बॉलीवुड के डिस्‍को डांसर कहे जाने वाले मिथुन दा / मिथुन चक्रवर्ती ।
1956 – सुरेश कांत – प्रसिद्ध साहित्यकार।
1976 – रोहित श्रीवास्तव – भारत के एक प्रसिद्ध चिकित्सा वैज्ञानिक।

*16 जून को हुए निधन👉*

1925 – पश्चिम बंगाल में स्वराज पार्टी के नेता व राजनीतिज्ञ चितरंजन दास ।
1944 – प्रफुल्ल चंद्र राय – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।
1999 – सी एस वेंकटाचारी – भारतीय राजनीतिज्ञ और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके।
2015 – चार्ल्स कोरिया – भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।
2020 – स्वतंत्रता सेनानी और वयोवृद्ध पत्रकार दिनू रणदिवे का निधन।
2020 – गोवा के पूर्व मंत्री अच्युत काशीनाथ सिनाई उसगांवकर का निधन।
2021 – चंद्रशेखर वैद्य – भारतीय सिने अभिनेता थे , उन्हें मुख्यत: चंद्रशेखर के नाम से ही जाना जाता था।
2023 – अर्जेंटीनियन फुटबॉल खिलाड़ी अल्फ्रेडो रोजस (86) का निधन हुआ।
2023 – पोलिश मूल के ब्रिटिश होलोकॉस्ट उत्तरजीवी , ओलंपियन और चैंपियन भारोत्तोलक सर बेंजामिन “बेन” हेल्फ़गोट (93) का निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी अभिनेता और थिएटर निर्देशक फ्रांसिस एडवर्ड पैक्सटन व्हाइटहेड (85) का निधन हुआ।

*16 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार , स्नान पर्व)।
🔅 श्री गंगा दशहरा (श्री गंगा जन्मोत्सव लग्न (वृष)।
🔅 दस दिनात्मक श्री गंगा दशहरा व्रत समाप्त )।
🔅 श्री बटुक भैरव जयंती।
🔅 श्री रामेश्वर यात्रा दर्शन – पूजन।
🔅  सेतुबन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस।
🔅  विश्व पितृ दिवस (world’s Father day)।
🔅  गुरु श्री अर्जुनदेव पुण्य दिवस (नानकशाही)।
🔅 चौधरी ब्रह्म प्रकाश जयन्ती।
🔅 श्री मिथुन चक्रवर्ती जन्म दिवस।
🔅 श्री सी एस वेंकटाचारी स्मृति दिवस।
🔅 आचार्य श्री प्रफुल्ल चंद्र राय स्मृति दिवस।
🔅 सिंध सम्राट राजा दाहिर सिंह का बलिदान दिवस।
🔅 विश्व सागर कछुआ दिवस ( World Sea Turtle Day )।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय एकता दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय अफ्रीकी बाल दिवस।
🔅 International integration day.
🔅 International Day of Family Remittances (IDFR).

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button