पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 20 जुलाई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 20 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 20 जुलाई 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 जुलाई 2025*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 12:15 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 22:54 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* विष्टि – 12:15 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* गण्ड – 21:47 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:35
*🌄सूर्यास्त-* 19:19
*🌙चन्द्रोदय-* 25:36
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 06:12 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 17:36 से 19:19
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 श्रावण बदी दशमी 12:15 तक पश्चात् एकादशी शुरु , शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में 12:56 पर , केतु (वक्री) पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 16:18 पर , विघ्नकारक भद्रा12:14 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, श्री कुंथुनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , श्रावण कृष्ण दशमी) , श्री कलिखो पुल जन्म दिवस , अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जन्म दिवस , मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग , अभिनेता श्री राजेंद्र कुमार तुली जयन्ती , श्री बटुकेश्वर दत्त स्मृति दिवस , श्रीमती शीला दीक्षित स्मृति दिवस , श्री गुलाम मोहम्मद शाह जयन्ती , National Moon Day(1969) , अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day) व राष्ट्रीय आइसक्रीम दिवस (National Ice Cream Day , जुलाई के तीसरे रविवार को)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 श्रावण बदी एकादशी 09:41 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , कामदा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्रावण द्वितीय सोमवार व्रत , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न ही कश्चित् विजानाति*
*किं कस्य श्वो भविष्यति।*
*अतः श्वः करणीयानि*
*कुर्यादद्यैव बुद्धिमान् ॥*
*अर्थात्👉*
_कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है ॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 जुलाई 2025 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । व्यस्त रहोगे , खुद के लिए समय निकालें। ऐसा दिन है जब काम का दबाव तो रहेगा परन्तु आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। वरिष्ठ से लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1031 – रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला।
1654 – एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ।
1761 – माधव राव प्रथम पेशवा बने।
1810 – बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से अलग कर खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1807 – फ्रांस में साओन नदी पर एक नाव अपस्ट्रीम को सफलतापूर्वक शक्ति देने के बाद, निकेफोरेस नीएपा को नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा पाइरोलोफोरे के लिए पेटेंट दिया गया, यह दुनिया का पहला आंतरिक दहन इंजन था।
1847 – जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की।
1878 – हवाई में पहला टेलीफ़ोन को हवाई में बनाया गया।
1885 – फुटबॉल खेलना ब्रिटेन में वैध किया गया।
1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी।
1924 – खेल अख़बार सोवेत्स्की स्पोर्ट की स्थापना की गई।
1933 – लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली।
1938 – जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गयी।
1944 – अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया।
1944 – तानाशाह एडॉल्फ हिटलर जर्मनी सेना के एक अधिकारी क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग द्वारा किये गये हमले में बाल-बाल बचा।
1951 – जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम पर यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये।
1956 – फ्रांस ने ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1962 – फ्रांस और ट्यूनीशिया के बीच राजनयिक संबंध एक बार फिर से अच्छे हुये।
1963 –17 अफ्रीकी देशों और मदगास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1969 – अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आम्रस्टांग और बज एल्द्रिन चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
1974 – तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया था।
1997 – तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता।
1998 – तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा।
1999 – यू.आर. राव (भारत) ‘यूनिस्पेस-3’ (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित।
1999 – स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन।
2000 – जिम्बाब्वे की पार्लियामेंट ने अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली।
2001 – लंदन स्टॉक एक्सचेंज सार्वजनिक किया गया।
2002 – उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की।
2005 – कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना।
2007 – पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया।
2008 – अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी।
2012 – मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोग मारे गये जबकि 29 घायल हो गये।
2017- रामनाथ कोविन्द, भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2019 – लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया और मध्यप्रदेश की मौजूदा गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश भेजा गया।
2020 – भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के साथ अंडमान निकोबार के पास समुद्र में किया युद्धाभ्यास किया।
2020 -संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने पहले मंगल मिशन को सफलतापूर्वक लांच कर इतिहास रचा। लाल ग्रह के लिए अंतरिक्षयान रवाना करने वाला अरब जगत का पहला और दुनिया का सातवां देश बना।
2020 – चीन द्वारा हांगकांग पर नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाये जाने के बाद ब्रिटेन ने हांगकांग के साथ अपनी प्रत्यर्पण की व्यवस्था को निलंबित कर दिया।
2021 – भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिसप्ले टीम का रूस के जुकोवस्की अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहली बार माक्स अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में प्रदर्शन शुरू (20 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक)।
2021 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के सरकारी आवास के पास राकेट हमला हुआ।
2021 – एरियल हेनरी ने हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2022 – भारत व नामीबिया ने वन्यजीव संरक्षण और सतत जैव-विविधता उपयोग संबंधी समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
2022 – रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बने (225 में से 134 वोट मिले)।
2023 – राज्यसभा के सभापति ने लैंगिक समानता स्थापित करते हुए उप-सभापतियों के पैनल में पचास प्रतिशत महिला सदस्यों को मनोनीत किया।
2023 – पारंपरिक औषधियों पर भारत और आसियान का सम्मेलन आज नई दिल्ली में आयोजित किया।
2023 – इस्पात क्षेत्र और डीकार्बोनाइजेशन से जुड़े मुद्दों पर सहयोग के लिए भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय बैठक सम्पन्न हुई।
2024 – केरल में निपाह वायरस का केस मिला , 14 साल का लड़का संक्रमित हुआ।
*20 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
356 – ईसा पूर्व महान विजेता सिकंदर का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1811 – लॉर्ड एल्गिन – भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय थे।
1828 – गणेश वासुदेव जोशी – महाराष्ट्र के समाजसुधारक तथा सामाजिक कार्यकर्ता थे (मतभेद)।
1919 – माउंट एवरेस्ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्म हुआ।
1920 – ग़ुलाम मोहम्मद शाह – जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1921 – सामता प्रसाद – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक थे।
1929 – राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।
1939 – ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर व अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बने।
1950 – नसीरुद्दीन शाह – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता।
1969 – कलिखो पुल – अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1980 – ग्रेसी सिंह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1989 – अरूणिमा सिन्हा भारत से राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी तथा एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग।
*20 जुलाई को हुए निधन👉*
1866 – जर्मनी के गणितज्ञ बरनार्ड रीमैन का टीबी के रोग में निधन हुआ।
1914 – बालकृष्ण भट्ट – आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।
1920 – सारदा देवी भारत के सुप्रसिद्ध संत स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी थीं।
1922 – चन्द्रनाथ शर्मा – असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
1937 – गूल्येलमो मार्कोनी इटली का अन्वेषक था जिसने लम्बी दूरी तक रेडियो संचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभायी।
1965 – बटुकेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
1966 – अन्ना चांडी – भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
1972 – गीता दत्त, प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
1978 – दक्षिणायनी वेलायुधन – एक भारतीय सांसद और उत्पीड़ित वर्गों के नेत्री थी।
1982 – मीरा बेन – एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
2011 – लुसियन माइकल फ्रायड- एक ब्रिटिश चित्रकार और ड्राफ्ट्समैन थे, जो आलंकारिक कला में विशेषज्ञता रखते थे।
2013 – खुर्शीद आलम खान एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक दल के एक वरिष्ठ नेता थे।
2016 – हाशिम अंसारी – अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार थे।
2019 – कांग्रेस की दिग्गज नेत्री तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन।
2020 – ओडिया एक्टर बिजय मोहंती का निधन । उन्होंने 20 जुलाई की शाम को अंतिम सांस ली।
2020 – 1980 ओलंपिक को मैस्कॉट देने वाले विक्टर चिज़िकोव का निधन।
2021 – सिक्किल आर. भास्करन कर्नाटक संगीत और तमिल इसाई के वायलिन वादक थे।
2021 – जाने माने नाट्य निर्देशक, व्यंग्यकार और लखनऊ रंगकर्म के स्तंभ उर्मिल कुमार थपलियाल (78 वर्ष )का निधन हुआ।
2023 – मेक्सिकी प्रोफ़ेशनल बॉक्सर जुआन मेज़ा (67) का निधन हुआ।
2023 – क्रोएशियाई बास्केटबॉल कोच मिर्को नोवोसेल (85) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गीतकार और रॉक गिटारवादक जेरी मिलर (81) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी पॉप और कंट्री गायिका सैंडी पोसी (80) का मनोभ्रंश की जटिलताओं से निधन।
*20 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री कुंथुनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , श्रावण कृष्ण दशमी)।
🔅 श्री कलिखो पुल जन्म दिवस।
🔅 अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जन्म दिवस।
🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
🔅 अभिनेता श्री राजेंद्र कुमार तुली जयन्ती।
🔅 श्री बटुकेश्वर दत्त स्मृति दिवस।
🔅 श्रीमती शीला दीक्षित स्मृति दिवस।
🔅 श्री गुलाम मोहम्मद शाह जयन्ती।
🔅 National Moon Day(1969)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day)।
🔅राष्ट्रीय आइसक्रीम दिवस (National Ice Cream Day , जुलाई के तीसरे रविवार को)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*