राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 10 दिसम्बर 2023

इतिहास की 10 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 10 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 दिसम्बर 2023*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 07:15 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 11:50 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* तैतिल – 07:15 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* अतिगण्ड – 22:33 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 07:02
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 29:14
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 30:11 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:34
*🤖राहुकाल-* 16:06 से 17:24
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वादशी 07:15 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , द्वादशी तिथि वृद्धि , प्रदोष व्रत , चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य जयन्ती , शहीद वीर श्रीनारायण सिंह बलिदान दिवस (कन्फर्म नहीं) , चौधरी दिग्म्बर सिंह स्मृति दिवस , अभिनेता श्री अशोक कुमार स्मृति दिवस , विश्व मानवाधिकार दिवस (यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स डे ) , इंतिफादा दिवस (फिलीस्तीनियों का आन्दोलन दिवस , कन्फर्म कर लें) व हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह , कन्फर्म नहीं)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी त्रयोदशी 07:12 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , मासिक शिवरात्रि व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति*
*प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते।*
*दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं*
*संयमात्   प्रतितिष्ठति ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३५-५१
*अर्थात्👉*
_शुभ कर्मों से लक्ष्मी की उत्पत्ति होती है, प्रगल्भता से वह बढ़ती है, चतुरता से जड़ जमा लेती है और संयम से सुरक्षित रहती है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 दिसम्बर 2023 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर , योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। वरिष्ठ से लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*10 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1582 – फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।
1817 – मिसिसिपी को अमेरिका के 20 वें राज्य के रूप में स्वीकार किया।
1884 – हकलबेरी फिन के मार्क ट्वेन एडवेंचर्स पहली बार लंदन में प्रकाशित हुआ।
1887 – आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1898 – पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिकी युद्ध समाप्त हुआ।
1901 –  पहला नोबेल पुरस्कार समारोह, अल्फ्रेड नोबेल की मौत की पांचवीं वर्षगांठ पर स्टॉकहोम में आयोजित किया गया।
1902 – तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।
1903 – पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1929 – बेल्जियम के निकट नामुर में एक ट्रेन दुर्घटना में 17 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।
1940 – हिटलर ने बर्लिन में मुनीतिओन्स कार्यकर्ताओं के लिए एक भाषण दिया।
1941 – जापान ने गुआम की लड़ाई पर जीत हासिल की।
1945 – एल्काइड डी गैसपीरी इटली के प्रधानमंत्री बने।
1947 – सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
1950 – मानव अधिकार दिवस घोषित किया।
1953 – अल्बर्ट स्चित्ज़र को 1952 नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
1960 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की।
1961 – सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।
1963 – अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1994 – यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
1998 – अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।
2000 – नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
2002 – अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।
2003 – कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।
2004 – ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
2005 – कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2006 – चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।
2007 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।
2013 – मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना ।
2019 – लाेकसभा में 126वां संविधान संशोधन विधेयक पारित; अनु. जातियों और जनजातियों के लिए आरक्षण अगले दस वर्ष और बढ़ा।
2020 – को भारत जल प्रभाव शिखर सम्मेलन (India Water Impact Summit) शुरू हुआ।
2020 – गूगल ने विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, प्रोफेसर और लेखक सर विलियम आर्थर लुईस को विशेष डूडल बनाकर सम्मानित किया।
2020 – इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रिज (Zena Wooldridge) को वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी।
2021 – बिहार में भागलपुर के नवगछिया बाजार में एक के बाद एक 21गैस सिलेंडर फटे।
2021 – भारत ने ग्लोबल मिथेन इनिशिएटिव स्टीयरिंग लीडरशिप बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – केरल के CM पिनाराई विजयन ने CIAL में देश का पहला चार्टर गेटवे बिजनेस जेट टर्मिनल समर्पित किया।
2022 – कोरिया गणराज्य के दूतावास व भारत-रिपब्लिक ऑफ कोरिया फ्रेंडशिप सोसाइटी ने इंडो-कोरियाई फ्रेंडशिप पार्क में भारत-कोरिया फ्रेंडशिप डे की सह-मेजबानी की।

*10 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1870 – यदुनाथ सरकार – प्रसिद्ध इतिहासकार।
1878 – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल ,वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक।
1878 – मोहम्मद अली – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद।
1888 – प्रफुल्लचंद चाकी – स्वतन्त्रता सेनानी।
1902 – एस. निजलिंगप्पा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1908 – हंसमुख धीरजलाल सांकलिया – पद्म भूषण से सम्मानित पुरातत्त्वविद।
1945 – रंजना कुमार – नाबार्ड की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्षा।

*10 दिसंबर को हुए निधन👉*

1679 – यशवंतसिंह – औरंगज़ेब के दरबार का एक प्रभावशाली सामंत था ।
1896 – स्वेडन के रसायनशास्त्री व नोबेल प्राइज के संस्थापक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन हुआ।
1963 – पणीक्कर, के. एम. – मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।
1995 – चौधरी दिगम्बर सिंह – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता।
2001 – अशोक कुमार – भारतीय अभिनेता।
2009 – दिलीप चित्रे, मराठी के लेखक, कवि एवं आलोचक।
2017 – लालजी सिंह – भारत के नामी नू – जीवविज्ञानी थे।
2018 – मुशीरुल हसन आधुनिक भारत के इतिहासकार थे।
2018 – सीएन बालाकृष्णन – केरल सरकार के मंत्री रहे।
2020 – दिग्गज नर्तक अस्ताद देबू का 73 साल की उम्र में निधन हुआ।
2022 – सुलोचना चव्हाण – एक मराठी गायिका थीं।
2022 – दिग्गज अमेरिकी खेल पत्रकार ग्रांट वॉल (49) का फीफा विश्व कप के दौरान कतर में निधन हुआ।
2022 – मराठी इंडस्ट्री मशहूर लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण (92) का निधन हुआ।

*10 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य जयन्ती।
🔅 शहीद वीर श्रीनारायण सिंह बलिदान दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 चौधरी दिग्म्बर सिंह स्मृति दिवस।
🔅 अभिनेता श्री अशोक कुमार स्मृति दिवस।
🔅 विश्व मानवाधिकार दिवस (यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स डे )।
🔅 इंतिफादा दिवस (फिलीस्तीनियों का आन्दोलन दिवस , कन्फर्म कर लें)।
🔅 हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह , कन्फर्म नहीं)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button