राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 09 मार्च 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 09 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 मार्च 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 07:47 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 23:56 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* गर – 07:47 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सौभाग्य – 14:57 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 06:38
*🌄सूर्यास्त-* 18:25
*🌙चन्द्रोदय-* 13:48
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 17:46 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:08 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 16:57 से 18:25
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 फाल्गुन सुदी दशमी 07:47 तक पश्चात् एकादशी शुरू , फागु दशमी (उड़ीसा) , सर्वदोषनाशक रवियोग 23:55 तक , रविपुष्य योग 23:55 से सूर्योदय तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 23:55 से , विघ्नकारक भद्रा 19:43 से , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , लट्ठमार होली नन्दगाँव , मेला बाबा श्री खाटूश्यामजी (तीन दिन) , वृज महोत्सव प्रारम्भ (2 दिन ,भरतपुर) , उस्ताद जाकिर हुसैन जन्म दिवस , साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र जयन्ती व साहित्यकार श्री हरिशंकर शर्मा स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 फाल्गुन सुदी एकादशी 07:47 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , आमलकी एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आशापाशशताबद्धा*
*वासनाभावधारिणः।*
*कायात् कायमुपायान्ति*
*वृक्षात् वृक्षमिवाण्डजा:।।*
★(योगवासिष्ठ – ४/४३/२६)
*अर्थात् 👉*
_सैकड़ों आशारूपी पाशों में बंधे हुए , वासनाओं को हृदय में धारण किए हुए , जीव एक शरीर से दूसरे शरीर में इस प्रकार चला जाता है , जैसे पक्षी एक वृक्ष से उड़कर दूसरे वृक्ष पर चले जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 मार्च 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कोई अवसर मिल सकता है। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु  परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। किसी समस्या का समाधान निकलेगा। धार्मिक विचारों की बढ़ोतरी होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे  किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ  भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी , परिवार वाले आपको महत्व देंगे । प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1776 – अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक ‘द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ का प्रकाशन हुआ।
1822 – चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया।
1860 – जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया।
1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1918 – रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1959 – दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की।
1861 – 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया।
1961 – ‘डमी मानव’ के साथ रूसी अंतरिक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1967 – तत्कालीन सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टैलिन की पुत्री स्वेतलाना अलीलुयेवा देश छोड़ कर चली गई थीं।
1973 – उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था।
1976 – जर्मनी के कवालेसे में केबल कार दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हुई।
1977 – अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हनाफी मुस्लिम गुट ने तीन इमारतों पर हमला कर 149 लोगों को बंधक बनाया, दो की हत्या की।
1999 – ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी ।
1999 – फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।
2003 – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
2004 – पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2005 – थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
2007 – ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।
2008 – गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।
2008 – मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित हुए।
2009 – तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।
2018 – बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2019 – अमेरीकी स्पेस एजेंसी नासा के लुनार रिकॉनसांईस ऑर्बिटर यान ने पृथ्वी से नजर आने वाले चन्द्रमा हिस्से में पानी के अणु खोजने में सफलता पाई।
2020 – अफगानिस्‍तान में अशरफ गनी ने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।
2021 – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच “मैत्री सेतु” का उद्घाटन किया।
2022 – ऑस्ट्रेलियाई सेना अनुसंधान केंद्र (आर्क) ने भारत के सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (क्लॉज़) के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए।
2022 – न्यूजीलैंड की संसद में रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया गया।
2023 – 17 बार PM के चुनाव में असफल रहे नेपाली कांग्रेस के राम चंद्र पौडेल देश के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए।
2023 – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहिउद्दीन यासीन भ्रष्‍टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए।
2023 – भारत में अनुसंधान अनुदान और फंड के लिए एक विशेष महिला पोर्टल की घोषणा की गई।
2023 – भारतीय नौसेना के प्रमुख समुद्री युद्ध अभ्यास ट्रोपेक्स (TROPEX) 2023 का प्रमुख ऑप-लेवल अरब सागर में संपन्न हुआ।
2024 – भारत-अमेरिका समुद्री सुरक्षा अभ्यास ‘सी डिफेंडर्स-2024’ पोर्ट ब्लेयर में संपन्न हुआ।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश से वर्चुअल तरीके से सेला सुरंग राष्ट्र को समर्पित की।
2024 – आसिफ अली जरदारी दूसरी बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति (14वें) चुने गए।
2024 – चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता।

*9 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1454 – इटली के घुमक्कड़ नाविक अमेरिगो वेसपुची का जन्म हुआ। उन्हीं के नाम अमेरिगो की वजह से आज अमेरिका का नाम अमेरिका है।
1915 – डॉ. नगेन्द्र, भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1930 – सोली जहांगीर सोराबजी, प्रख्यात भारतीय विधिवेत्ता और भारत के पूर्व महान्यायवादी हैं।
1931 – कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता और लेखक ।
1934 – यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।
1938 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।
1951 – उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, भारत के मशहूर  तबला वादक।
1956 – शशि थरूर भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनयिक ।
1985 – पार्थिव पटेल, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1996 – दरशील सफ़ारी, भारतीय बाल कलाकार।

*9 मार्च को हुए निधन👉*

1564 – इटली के प्रसिद्ध शायर, मूर्तिकार और वास्तुविद माईकल एंजलो का निधन हुआ।
1915 – जीव विज्ञान के विशेष जान हेनीफ़ेबर का निधन हुआ। जिन्होंने यह दृष्टिकोण पेश किया कि ज़मीन के कीड़े मकोड़े और जानवर अपनी रक्षा के लिए अपनी प्रवृत्ति में पायी जाने वाली व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।
1941 – जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन – प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।
1968 – हरिशंकर शर्मा – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1969 – हारमसजी पेरोशा मोदी, टाटा समूह और भारत के एक प्रशासक के साथ जुड़े एक प्रख्यात पारसी व्यापारी थे।
1971 – के. आसिफ़, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1992 – इस्राईल और लिकूड पार्टी के संस्थापकों में से एक मनाख़िम बेगिन की मृत्यु हुई।
1994 – देविका रानी, भारतीय अभिनेत्री।
1996 – अख़्तरुल ईमान – उर्दू नज़्म के नए मानक स्थापित करने वाले अद्वितीय शायर थे।
1997 – बी. जी. रेड्डी, मद्रास विधान सभा के सदस्य थे।
2011 – डेविड साल्ज़र ब्रोडर एक अमेरिकी पत्रकार थे।
2012 – जॉय मुखर्जी – हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
2017 – एन बीच – एक ब्रिटिश अभिनेत्री थीं।
2018 – पतंगराव कदम महाराष्ट्र के जाने माने राजनीति विशेषज्ञ और भारती विद्यापीठ के संस्थापक।
2018 – उस्ताद पुरन चंद वडाली के भाई उस्ताद प्यारेलाल वडाली (75) का अमृतसर में निधन हुआ।
2019 – अयोध्या राममंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं सुग्रीव किला पीठाधीश्वर ज. गु. रामानुजाचार्य महंत पुरुषोत्तमाचार्य।
2023 – बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता , निर्माता , निर्देशक , कोमेडियन व पटकथा लेखक सतीश कौशिक (66) का निधन हुआ।
2024 – बल्गेरियाई फुटबॉल फॉरवर्ड और मैनेजर जॉर्जी दिमित्रोव पोपोव (79) का निधन हुआ।

*9 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 लट्ठमार होली नन्दगाँव।
🔅 मेला बाबा श्री खाटूश्यामजी (तीन दिन)।
🔅 वृज महोत्सव प्रारम्भ (2 दिन ,भरतपुर)।
🔅 उस्ताद जाकिर हुसैन जन्म दिवस।
🔅 साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र जयन्ती।
🔅 साहित्यकार श्री हरिशंकर शर्मा स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button