राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 09 फरवरी 2025

इतिहास की 09 फरवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 फरवरी 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 19:28 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 17:53 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* बव. – 07:50 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* विश्कुम्भ – 12:06 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 07:04
*🌄सूर्यास्त-* 18:06
*🌙चन्द्रोदय-* 14:52
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 16:43 से 18:06
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 माघ सुदी द्वादशी 19:28 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , तिल द्वादशी , तिलोत्पत्ति , भीष्म द्वादशी (भीष्मोद्देश्य से तर्पण) , सोपपदा , वेदारंभ में अनध्याय , त्रिपुष्करयोग 17:53 से 19:26 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर) , श्री अभिनन्दन नाथ जी जन्म – तप (जैन , माघ शुक्ल द्वादशी) , श्री बाबूभाई जशभाई पटेल जयन्ती , श्री अब्दुल रहमान अन्तुले जयन्ती , श्री राजकुमार जयचंद्र सिंह जयन्ती व श्री एकनाथ सम्भाजी शिंदे जन्म दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 माघ सुदी त्रयोदशी 19:00 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , सोम प्रदोष व्रत , मरूस्थल मेला जैसलमेर (3 दिन , राज.)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यं प्रशंसन्ति कितवा*
*यं प्रशंसन्ति चारणाः।*
*यं प्रशंसन्ति बन्धक्यो*
*न स जीवति मानवः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व -३२/४५
*अर्थात्👉*
_जिसकी प्रशंसा केवल जुआरी , नर्तक, और वेश्याएँ करती हैं वह मनुष्य जीता ही मुर्दे के समान है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 फरवरी 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी हो सकती है। अपने आप को व्यस्त महसूस करोगे। यात्रा तैयारी के योग बन रहे हैं। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत में आज सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियाँ रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1649 – ब्रिटेन में लोकतांत्रित शासन का आरंभ हुआ और ओलिवर क्रोमवेल राष्ट्रपति बने।
1667 – रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1775 – ब्रिटेन ने अपने अमेरिकी उपनिवेश मैसाच्युसेट्स को बागी घोषित किया।
1788 – आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1801 – फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1824 – उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
1895 – डब्ल्यू. जी. मॉर्गन ने वॉलीबॉल का आविष्कार किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1931 – भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
1941 – ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर कब्जा किया।
1951 – स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
1962 – जमैका ने स्वतंत्र देश बनने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
1971 – अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्वी पर लौटा।
1973 – बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
1975 – रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा।
1979 – अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
1991 – लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
1992 – अलजीरिया के संसदीय चुनावों में इस्लामी प्रवृत्ति वाले धड़े की भारी सफलता के बाद सत्तासीन सैनिकों ने चुनावों के परिणामों को निरस्त और अलजीरिया इस्लामी मुक्तिमोर्चे को गैर कानूनी घोषित किया।
1998 – जॉर्जिया के राष्ट्रपति एडुअर्ड शेवर्डनाद्जे की हत्या का असफल प्रयास किया गया।
1999 – यूगांडा में एड्स के टीके ‘अलवाक’ का परीक्षण।
1999 – भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
2001 – शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2001 – चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी ।
2001 – तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
2004 – डॉ यशवीर शास्त्री एवं ममता परिणय सूत्र में बंधे।
2007 – पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
2008 – पाकिस्तान को अमेरिकी मदद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।
2009- सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया।
2010- भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।
2013 – 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी मोहम्मद अफज़ल गुरु को सुबह दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
2016 – जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।
2019 – उत्‍तरप्रदेश और उत्‍तराखंड में जहरीली शराब पीने की घटना में मरने वालों की संख्‍या 70 हुई ।
2019 – पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस विधायक सत्‍यजीत बिस्‍वास की गोली मारकर हत्या।
2019 – भिवानी बस डिपो से शुरू हुआ ऑनलाइन ड्यूटी सॉफ्टवेयर सिस्टम, प्रदेश का पहला डिपो बना व हरियाणा की पहली बीएसएफ महिला सहायक कमांडेंट बनी सोनीपत की बेटी सौम्या।
2019 – गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अंतरराष्ट्रीय मदद ठुकराते हुए कहा, हम भिखारी नहीं हैं।
2020 – ओडिशा के गंजाम जिले में एक बस के बिजली के तार की चपेट में आने से 9 यात्रियों की मौत व लगभग 22 घायल हुए।
2020 – क्रिकेट अंडर-19 विश्व कप का नया चैंपियन बना बांग्लादेश।
2020 – सूर्य के अध्ययन के लिए नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने सोलर ऑर्बिटर मिशन लॉन्च किया व ईरान ने जफर उपग्रह का प्रक्षेपण किया लेकिन उसे कक्षा में स्‍थापित करने में कामयाबी नहीं मिली।
2020 – लॉस एंजेलिस में हुए 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में कोरियन फ़िल्म पैरासाइट ने पूरे हॉलीवुड को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट पिक्चर समेत 4 केटेगरीज़ में ऑस्कर अवॉर्ड्स जीते।
2021 – अफगानिस्तान में लालंदर [शहतूत] बांध के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर का एक समारोह वीटीसी पर आयोजित किया गया।
2021 – राजस्थान एक देश, एक राशन कार्ड सुधार को लागू करने वाला 12वां राज्य बना।
2022 – फ्रांस के सेंट्रल बैंक की करेंसी पेपर यूनिट में आग लगने से 34 लोग झुलसे।
2022 – अटल टनल को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ‘10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग’ के रूप में मान्यता दी गई।
2023 – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सड़क हादसे में 8 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत व कई घायल हुए।
2023 – केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में डिजिटल भुगतान उत्सव की शुरुआत की।
2023 – खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने खादी से जुड़े श्रमिकों का पारिश्रमिक बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 को संबोधित किया।
2024 – राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने नई दिल्ली में “रोड टू पेरिस 2024: चैंपियनिंग क्लीन स्पोर्ट्स एंड यूनाइटिंग फॉर एंटी-डोपिंग” सम्मेलन का आयोजन किया।

*9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1846 – लग्जरी कार ब्रांड मायबाख की शुरुआत करने वाले जर्मन इंजीनियर विलहेम मायबाख का जन्म हुआ।
1911 – बाबूभाई जशभाई पटेल – भारत में गुजरात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1922 – सी. पी. कृष्णन नायर – भारत के प्रसिद्ध होटल  उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक।
1929 – अब्दुल रहमान अन्तुले – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1940 – श्री विष्णु खरे एक भारतीय कवि, अनुवादक, साहित्यकार तथा फ़िल्म समीक्षक, पत्रकार व पटकथा लेखक।
1942 – राजकुमार जयचंद्र सिंह (आर.के. जयचंद्र सिंह) 1988 से 1990 तक उत्तरपूर्व भारतीय राज्य मणिपुर के 7 वें मुख्यमंत्री थे।
1945 – श्याम चरण गुप्ता – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
1964 – एकनाथ सम्भाजी शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री।
1968 – राहुल रॉय – भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1970 – महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का जन्म हुआ। उन्होंने 124 टेस्ट मैच में 563 जबकि 250 वनडे मुकाबलों में 381 विकेट लिए।
1993 – परिमार्जन नेगी – भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी हैं।

*9 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1760 – दत्ताजी शिन्दे – मराठा सेनापति थे।
1899 – बालकृष्ण चापेकर – स्वतन्त्रता सेनानी थे।
1950 – सर अब्दुल कादिर – न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
1981 – महोम्मेदाली करीम चागला एक प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे।
1984 – टी. बालासरस्वती – ‘भरतनाट्यम’ की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।
1984 – पूर्व सोवियत संघ के नेता यूरी एंड्रोपोव का निधन हुआ वे सोवियत संघ की गुप्तचर सेवा केजीबी के प्रमुख भी रह चुके थे।
2006 – नादिरा – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री (जन्म- 1932)।
2008 – बाबा आम्टे – विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात।
2012 – ओ पी दत्ता – भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक।
2016 – सुशील कोइराला – नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री।
2020 – विख्‍यात लेखक और भारतीय विचार केन्‍द्रम के संस्‍थापक पी. परमेश्‍वरन (पद्मश्री व पद्मविभूषण से सम्मानित ) का निधन।
2020 – ‘पहला गिरमिटिया’ के लेखक पद्मश्री डॉ. गिरिराज किशोर का निधन।
2021 – राजीव कपूर भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और कपूर परिवार के सदस्य का निधन हुआ।
2022 – इंग्लिश संगीतकार इयान मैक्डोनाल्ड (75) का निधन हुआ। संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी।
2023 – अमेरिकी संगीत रचयिता लुईस स्प्र (82) का निधन हुआ।
2024 – जापानी संगीतकार दामो सुज़ुकी (केनजी सुज़ुकी) का 74 की उम्र में निधन हुआ।
2024 – स्वीडिश फुटबॉल खिलाड़ी ब्रूनो रोलैंड ग्रिप (83) का निधन हुआ।
2024 – हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी 56 वर्षीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का निधन हुआ।

*9 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर)।
🔅 श्री अभिनन्दन नाथ जी जन्म – तप (जैन , माघ शुक्ल द्वादशी)‌।
🔅 श्री बाबूभाई जशभाई पटेल जयन्ती।
🔅 श्री अब्दुल रहमान अन्तुले जयन्ती।
🔅 श्री राजकुमार जयचंद्र सिंह जयन्ती।
🔅 श्री एकनाथ सम्भाजी शिंदे जन्म दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button