राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 31 मार्च 2024

इतिहास की 31 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 31 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 31 मार्च 2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 21:33 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 22:57 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* गर – 09:29 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* व्यतीपात – 21:51 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:11
*🌄सूर्यास्त-* 18:38
*🌙चन्द्रोदय-* 24:29
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 22:57 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 17:05 से 18:38
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 चैत्र बदी षष्ठी 21:33 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , श्री एकनाथ षष्ठी , शीतला षष्ठी (पूजन ) , स्कन्द षष्ठी (बंगाल) , सूर्य रेवती नक्षत्र में 07:50 पर , शुक्र मीन राशि में 16:46 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 22:57 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:57 से , विघ्नकारक भद्रा  21:32 से , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , व्यतीपात पुण्यम् , पैठण यात्रा , बगाजी महाराज यात्रा – वरुड़ बगाजी (अमरावती) , विजय गोविन्द हलंकर दिवस (मणिपुर) , माधवनाथ महाराज पुण्य तिथि (चित्रकूट , इंदौर ) , गुरु श्रीअंगद देव जयन्ती (तारीखानुसार) , भारत की पहली महिला डॉक्टर श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी जयन्ती (159वीं ) , श्री राजेंद्र नारायण जयन्ती , श्रीमती शीला दीक्षित जयन्ती , वित्तीय लेखा वर्ष पूर्ण , अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस (2024) ,  विश्व बैकअप दिवस  (2024) , ईस्टर रविवार ( Easter Sunday , क्रिश्चियन ) व इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 चैत्र बदी सप्तमी 21:12 तक पश्चात् अष्टमी शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अर्थो  न  सम्भृतः  कश्चित्*
*न विद्या काचिदर्जिता।*
*न तपः सञ्चितं किञ्चिद्*
*गतं  च  सकलं  वयः ।।*
★(काव्यादर्श – २/१६१)
*अर्थात् 👉*
_ना धन संचय किया, ना विद्या का ही अर्जन किया, ना कुछ तप ही संचित किया और सारी आयु व्यर्थ ही बीत गई। ऐसे जीवन से क्या लाभ ?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*31 मार्च 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके पास पर्याप्त समय होने पर भी व्यस्त ही रहोगे। योगा , प्राणायाम अवश्य करें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। ऐसा दिन है जब काम का दबाव कम रहेगा और आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। वरिष्ठ से आपको तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगख । शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*31 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1774 – भारत में डाक सेवा शुरू हुई, पहला डाकघर खुला।
1867 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1870 – अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
1889 – पेरिस का मशहूर एफिल टावर को आधिकारिक रुप से खोला गया।
1917 – अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर में डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।
1921 – रॉयल ऑस्‍ट्रेलिया एयरफोर्स की स्थापना हुई।
1946 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।
1959 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 15 दिन की पदयात्रा कर भारत की सीमा में पहुंचे। भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी।
1964 – मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली।
1966 – सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया।
1979 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1983 – कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 5000 लोगों की मौत हुई।
1986 – मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।
1990 – पोल टैक्स यानी प्रति व्यक्ति कर के ख़िलाफ़ लंदन में क़रीब 70 हज़ार लोग सड़कों पर उतर आए थे।
1990 – डॉ भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।
1997 – वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
1998 – भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
2000 – 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा।
2001 – अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
2005 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
2007 – विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
2008 – कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान’ देने की घोषणा की गई।
2008 – रेवती मेनन को ‘दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007’ प्रदान किया गया।
2008 – पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई जो दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।
2019 – अरब लीग ने सर्वसम्मति से गोलन पहाडि़यों पर ट्रंप का फैसला खारिज किया।
2019 – कश्मीर घाटी में आने-जाने वाला सीआरपीएफ का हर काफिला अब 40 वाहनों से अधिक का नहीं होगा। साथ ही इस अर्धसैनिक बल के काफिले की अगुआई अब एसपी रैंक का अधिकारी ही करेगा।
2020 – कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नेपाल में पूर्ण लॉकडाउन के एक दिन बाद हजारों अमरीकियों ने आज देश छोड़ दिया।
2020 – असाधारण जी 20 व्यापार व निवेश मंत्रिस्तरीय वर्चुअल मीट का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया।
2021 – भारत और ताजिकिस्‍तान आर्थिक साझेदारी को और बढाने पर सहमत हुए।
2021 – विश्‍व बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर बढ़ाकर 10.1 प्रतिशत किया तथा विश्व बैंक ने बांग्लादेश की अनुमानित विकास दर में संशोधन किया।
2021 – भारतीय सेना ने औपचारिक रूप से सैन्य फार्म को बंद कर दिया।
2021 – रफाल लड़ाकू विमानों की चौथी खेप में तीन विमान फ्रांस से भारत पहुंचे।
2022 – जम्मू के पुंछ जिले के सड़क हादसे में वाहन फिसलने से 9 लोगों की मौत व 4 घायल हुए।
2022 – भारत- सेशेल्स संयुक्त सैन्य दस दिवसीय अभ्यास लैमिटीये सेशेल्स में संपन्न हुआ।
2023 – पाकिस्तान के कराची में मुफ्त राशन वितरण में मची भगदड़ से 8 महिलाओं सहित 3 बच्चों की  दर्दनाक मौत हुई।
2023 – राजस्थान के जोधपुर सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत व दो घायल हुए।
2023 – भारत और फिलीपींस के बीच चौथी संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
2023 – नौसेना वाइस चीफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे सेवानिवृत्त हुए।

*31 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1504 – गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु।
1860 – रमा शंकर व्यास – हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एक।
1865 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।
1912 – राजेंद्र नारायण सिंह देव – उड़ीसा राज्य के 6वें मुख्यमंत्री रहे थे।
1934 – कमला दास – अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका।
1938 – शीला दीक्षित – भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री।
1941 – पी. जे. कुरियन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।
1945 – मीरा कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञा , पहली महिला लोकसभा अध्यक्षा।
1987 – कोनेरू हंपी, भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज।

*31 मार्च को हुए निधन👉*

1727 – महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हुआ।
1930 – श्यामजी कृष्ण वर्मा, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।
1931 – पूर्णसिंह – भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक।
1972 – भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
2002 – मोतुरु उदयन, भारतीय महिला कार्यकर्ता।
2009 – रॉल अलफोन्सिन – अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।
2020 – गीता रामजी युगांडाई-दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिक और एचआईवी की रोकथाम में शोधकर्ता थीं।
2021 – अमेरिकी बेसबॉल के तीसरे बेसमैन केन रिट्ज (69) का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी कॉलेज बास्केटबॉल कोच रॉन ग्रीन (82) का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी डू-वॉप बास गायक फ्रेड जॉनसन (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल रनिंग बैक जॉन ब्रॉकिंगटन (74) का निधन हुआ।

*31 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 पैठण यात्रा।
🔅 बगाजी महाराज यात्रा – वरुड़ बगाजी (अमरावती)।
🔅 विजय गोविन्द हलंकर दिवस (मणिपुर)।
🔅 माधवनाथ महाराज पुण्य तिथि (चित्रकूट , इंदौर )।
🔅 गुरु श्रीअंगद देव जयन्ती (तारीखानुसार)।
🔅 भारत की पहली महिला डॉक्टर श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी जयन्ती (159वीं )।
🔅 श्री राजेंद्र नारायण जयन्ती।
🔅 श्रीमती शीला दीक्षित जयन्ती।
🔅 वित्तीय लेखा वर्ष पूर्ण।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस (2024)।
🔅 विश्व बैकअप दिवस  (2024)।
🔅 ईस्टर रविवार ( Easter Sunday , क्रिश्चियन )।
🔅 इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी (International Transgender Day of Visibility)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button