राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 29 जून 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 29 जून 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 29 जून 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 जून 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 09:17 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 06:35 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* विष्टि – 09:17 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वज्र – 17:58 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:25
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 09:13
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 06:35 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 17:38 से 19:22
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आषाढ़ सुदी चतुर्थी 09:17 तक पश्चात् पंचमी शुरु , अंगारकी वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (पंचागभेद से आज भी) , शुक्र वृष राशि में 14:10 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 06:35 तक , विघ्नकारक भद्रा 09:15 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , यमघण्ट योग 06:34 से सूर्योदय तक , हेरा पंचमी  (उड़ीसा) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली, सरदार बलदेव सिंह स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस व राष्ट्रीय सांख्‍यिकी दिवस (प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस जयन्ती)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ सुदी पंचमी 09:26 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नरः वृत्तेन आर्यो भवति*
*न  धनेन , न  विद्यया  !!*
*अर्थात् 👉*
_आदमी चरित्र से आर्य [श्रेष्ठ , बड़ा] होता है , धन से या विद्या से नहीं !_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 जून 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन अच्छा रहेगा।आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का या बात करने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को हारे हुए से महसूस करेंगे लेकिन स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।  किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए ।परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1444 – अल्बानिया के सिकंदर बेग ने ऑटोमेन साम्राज्य की सेना को हराया।
1613 – विलियम शेक्सपियर का ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।
1659 – इवान विहोव्सकी के नेतृत्व वाली यूक्रेन की सेना ने प्रिंस त्रुबेत्सकॉय के नेतृत्व में रूसी सेना को कोनोटोप युद्ध में पराजित किया।
1764 – ए लेवल 5 बवंडर वोलडेगक जर्मनी पंहुचा।
1767 – ब्रिटिशों ने टाउनशेंड राजस्व अधिनियम पास करके अमेरिका पर कर लगाया।
1797 – महान पर्वत (4,622 ‘) की पहली चढ़ाई अडिरोन्डेक, न्यूयॉर्क में की गई।
1850 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया।
1855 – डेली टेलीग्राफ अखबार का लंदन में प्रकाशन शुरू किया गया।
1863 – पहला नेशनल बैंक डेवनपोर्ट आयोवा में खोला गया।
1864 – कनाडा में रेलवे दुर्घटना में 90 लोग मारे गए।
1880 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर स्थित ताहिती द्यीप समूह पर कब्जा किया।
1913 – यूनान, सर्बिया, मोन्टे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध आरंभ हुआ जो दूसरे बाल्कान युद्ध के नाम से जाना जाता है।
1932 – सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किये।
1956 – अभिनेत्री मार्लिन मुनरो ने पटकथा लेखक आर्थर मिलर से विवाह रचाया।
1960 – बीबीसी के अध्यक्ष ने घोषणा की कि संस्था का नया टेलीविज़न केंद्र टेलीविज़न जगत की दुनिया का ‘हॉलीवुड’ होगा।
1966 – अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के निकट ईंधन भंडारण की सुविधा पर बम गिराये।
1974 – ईसाबेल पेरोन अर्जेटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
1976 – सिशेल्स द्वीप समूह को स्वतंत्रता मिली इसके बाद से यह दिन इस देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1991 – सोवियत संघ के विघटन के बाद पूर्वी ब्लाक के देशों का आर्थिक सहयोग संघ कामकोन को हंग्री की राजधानी बोडापेस्ट में एक सम्मेलन में भंग कर दिया गया।
2000 – सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ़्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाने गये शेष 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया।
2000 – विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित।
2002 – चीन में ज़बर्दस्त भूकम्प आया।
2002 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के कोलोनोस्कोपी उपचार शुरु होने की वजह से उप-राष्ट्रपति डिक चेने ने ढाई वर्ष तक कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्य संभाला।
2004 – पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।
2005 – भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।
2007 – आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।
2007 – सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्यूचर कप के दूसरे मैच में आंद्रे नेल की गेंद पर वनडे करियर के 15 हजार रन पूरे किए। भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता।
2008 – दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरुष (ट्रांसजेंडर आदमी) थॉमस ने बेटी को जन्म दिया।
2008 – पर्यावरण से जुड़ी ग़ैर सरकारी संस्था जनहित फाउण्डेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में आग से प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू करने की घोषणा की।
2014 – साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।
2011- दुनिया के प्रमुख विकसित एवं विकासशील देशों में आज की भागदौड़ और आपाधापी से होने वाले तनाव के बारे में किए गए भारतीय महिलाएं के सर्वेक्षण के अनुसार भारत की सर्वाधिक महिलाएँ तनाव में रहती हैं।
2011 – छह साल के अंतराल के बाद अमेरिका ने भारत को मानव तस्करी की निगरानी सूची (वॉच लिस्ट) से बाहर कर दिया ।
2012 – करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया।
2012 – करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया।
2012 – हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूड और उनकी पत्नी केटी होम्स का तलाक हुआ था।
2013 – कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।
2019 – भारत की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, कोइनएक्स (मुंबई) ने अपनी डिजिटल एसेट ट्रेडिंग सेवाओं और अन्य क्रिप्टो-संबंधित संचालन को बंद कर दिया।
2019 – CICMT की स्थापना के लिए नौवहन मंत्रालय और IIT खड़गपुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2020 – भारत चीन तनाव के बीच सरकार ने टिकटॉक समेत 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया ।
2021 – भारतीय नौसेना और मेसर्स बीईएल के बीच टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन फोरम (टीआईएफ) हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
2021 – दक्षिण अफ्रीका के उच्चतम न्यायालय ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अदालत की अवमानना के लिए 15 माह कैद की सजा सुनाई।
2021 – मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत में ऑटोमोबाइल के लिए एशिया के सबसे लंबे और दुनिया के पांचवें सबसे लंबे हाई स्पीड ट्रैक का उद्घाटन किया।
2022 – हाई स्पीड एक्सपैंडेबल एरियल टार्गेट – अभ्यास – का ओडिशा के तट पर सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया।
2022 – नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स और वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट इंडिया ने प्रकृति-आधारित समाधानों के लिए इंडिया फोरम का शुभारंभ किया।
2022 – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की।
2023 – भारत-तंजानिया संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की दूसरी बैठक अरुषा में सम्पन्न हुई।
2023 – ब्रिटिश अदालत ने कहा कि सरकार की शरणार्थियों को रवांडा वापस भेजने की योजना अवैध है, क्योंकि इसे तीसरा सुरक्षित देश नहीं माना जा सकता।
2023 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 से फैसला सुनाया कि विविधता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कॉलेज जाति-आधारित प्रवेश कार्यक्रम 14वें संशोधन के समान संरक्षण खंड के तहत अवैध हैं।
2024 – T20 World Cup 2024 टीम इंडिया ने खत्म किया सूखा, साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता।
2024 – पूर्वी लद्दाख में अचानक आई बाढ़ से टी-72 टैंक दुर्घटनाग्रस्त, पांच सैनिकों की मौत हुई।

*29 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1861 – देवकीनन्दन खत्री – हिन्दी के प्रथम तिलिस्मी लेखक ( 18 जून का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म नहीं )।
1864 – शिक्षाविद, अधिवक्ता और न्यायाधीश डॉक्टर आशुतोष मुखर्जी का जन्म हुआ।
1893 – पी. सी. महालनोबिस – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद।
1901 – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म हुआ (23 जून का भी वर्णन है इसलिए कन्फर्म नहीं)।
1908 – बड़ौदा रियासत के अंतिम महाराजा प्रतापसिंह राव गायकवाड़ का जन्म हुआ।
1922 – वासिल “वास्को” पोपा रोमानियाई मूल के सर्बियाई कवि।
1931 – पद्मनाभन कृष्णगोपाल अयंगार- भारत के गणमान्य परमाणु वैज्ञानिक थे।
1975 – उपासना सिंह एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है जिनका जन्म पंजाब के होशियारपुर क्षेत्र में हुआ था।

*29 जून को हुए निधन👉*

1873 – माइकल मधुसूदन दत्त – बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि।
1931 – मेहता लज्जाराम – भारतीय साहित्यकार, पत्रकार।
1961 – सरदार बलदेव सिंह – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे।
1966 – दामोदर धर्मानंद कोसांबी – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।
1988 – गवरी देवी – राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
2011 – अनवर फ़र्रुखाबादी भारतीय कवि।
2016 – के.जी. सुब्रह्मण्यम – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
2019 – मलयालम निर्देशक बाबू नारायणन का निधन।
2020 – महान हास्य कलाकार कार्ल रीनर का निधन , वह एक लेखक, हास्य अभिनेता, निर्देशक और अभिनेता थे।
2021 – डोनाल्ड हेनरी रम्सफेल्ड – अमेरिकी अधिकारी जिन्होंने रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया।
2021 – इजरायल फुटबॉल खिलाड़ी विक्की पेरेट्ज़ (68) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी टोनी और अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेता एलन आर्किन (89) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता डग शीहान (75) का निधन हो गया।

*29 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 सरदार बलदेव सिंह स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस।
🔅 राष्ट्रीय सांख्‍यिकी दिवस ( प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस जयन्ती )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button