पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 27 मई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 27 मई 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 मई 2025*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 08:34 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा – 29:05 तक
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 05:33 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* नाग – 08:34 तक
*💫पश्चात्-* किन्स्तुघ्ना
*✨योग-* सुकर्मा – 22:53 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 05:25
*🌄सूर्यास्त-* 19:11
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 15:44 से 17:28
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 ज्येष्ठ बदी अमावस्या 08:34 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , स्नान – दान की देवकार्ये भावुका ज्येष्ठ अमावस्या , तैल स्पर्श निषेध , करवीर व्रत , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , महापंचक समाप्त 26:51 पर , पंचगौड़ों का वट सावित्री व्रत का अन्तिम संयम ( बड़ पूजा मरुस्थले ) , बुध रोहिणी नक्षत्र में 29:06 पर , प्रतिपदा तिथि का क्षय , दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत आरम्भ , श्री गंगा दशाश्वमेघ स्नान प्रारम्भ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 05:35 तक , द्विपुष्कर योग 29:03 से सूर्योदय तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली, श्री शनिदेव जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या) , संत श्री ज्ञानेश्वर जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या) , श्री अजीतनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या) , आचार्य श्री ज्ञानसागर जी समाधि (जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या) , आर्यिका श्री वृषभमति जी समाधि (जैन ,ज्येष्ठ मास की अमावस्या) , पण्डित श्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि , श्री अजॉय कुमार मुखर्जी स्मृति दिवस , श्री हंगपन दादा शहीदी दिवस (अशोक चक्र सम्मानित) व श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट स्थापना दिवस(128वाँ , कन्फर्म नहीं)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी द्वितीया 25:57 तक पश्चात् तृतीया शुरु , प्रतिपदा तिथि का क्षय।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*देवताभ्यः सुमनसो*
*यो ददाति नरः शुचिः ।*
*तस्य तुष्यन्ति वै देवा-*
*स्तुष्टाः पुष्टिं ददत्यपि ।।*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९६
*अर्थात् 👉*
_जो मनुष्य पवित्र होकर देवताओं को फूल चढ़ाता है, उसके ऊपर सब देवता संतुष्ट होते और उसके लिये पुष्टि प्रदान करते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 मई 2025 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। मान – सम्मान मे वृद्धि होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर या कार्यक्रम में जाने की भी योजना भी बन सकती है। व्यस्त होने पर भी समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके साथ है। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा व सफलता मिलेगी। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा ।व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। धार्मिक विचारधारा सकारात्मक रहेगी । मनोबल बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप दिन में बीजी रह सकते हैं । घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना आवश्यक है। जल्दबाजी न करें बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। चोरी पकडे जाने का पूरा खतरा है। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी चाहिए। आध्यात्मिक विचार बनेंगे व सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मन खुश करने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा ।पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी सकारात्मक विचारधारा दिन को बेहतर बनाएगी । धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भाग्य आपके साथ है । कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बढिया रहेगा । कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के कारण खुशनुमा माहौल बनेगा। शुभचिंतक से बातें होंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है। धार्मिक विचार उतपन्न होगे। बच्चों का साथ माहौल खुश बनाएगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1153 – मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने।
1199 – जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
1538 – जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जाॅन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
1647 – अमरीका के मसाचूसेट्स राज्य में पहली चुड़ैल आचा यंग को फाँसी दी गई थी।
1717 – स्पेन ने न्यू ग्रेनेडा के विक्सरियल्टी के रूप में अपनी दक्षिण अमेरिकी उपनिवेशों को एकजुट किया।
1799 – विंटरथुर का युद्ध: डेन्यूब की फ्रांसीसी सेना से हाब्सबर्ग सेना ने उत्तर-पूर्व स्विट्जरलैंड के नियंत्रण को सुरक्षित रखा।
1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।
1856 – डॉक्टर विलियम पामर (रॉउली पॉयजनर) ने स्टैफोर्ड, इंग्लैंड में जहर का दोषी पाया गया।
1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।
1896 – अमेरिका के सेंट लुइस में अाये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
1926 – लेबनान में संविधान को अपनाया।
1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था। तब इस टेप का इस्तेमाल मोटर-कारों को रंगते हुए उनके शीशों को रंग से बचाने के लिए किया जाता था।
1937 – अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया।
1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया।
1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।
1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ।
1973 – बहरीन में संविधान अपनाया गया।
1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1983 – जापान में आए 7.7 रिएक्टर स्केल के भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई थी।
1991 – आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत।
1994 – नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
1999 – बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं।
1999 – विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया।
1999 – सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
2005 – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006 – इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
2008 – केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2010 – भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
2011- ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन – अब भारतीय शहरों मे। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।
2019 – फर्जी डिग्री पर लगाम लगाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रमाणपत्रों में क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया।
2019 – छात्रा अपराजिता सिंह ने केमिस्ट्री में पिरियाडिक टेबुल को 37 सेकेंड में पढ़ कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम।
2020 – स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि आरोग्य सेतु कोरोना रोगियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने वाला दुनिया का सबसे बडा एप बना।
2020 – भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को ओलंपिक चैनल आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया।
2021 – भारत रत्न प्रोफेसर सी.एन.आर. राव को अक्षय ऊर्जा स्रोतों और ऊर्जा भंडारण में अनुसंधान के लिए अंतर्राष्ट्रीय एनी पुरस्कार 2020 प्राप्त हुआ।
2022 – लद्दाख में नुब्रा घाटी में तुरतुक के पास में एक वाहन दुर्घटना में सेना के 7 जवानों की मौत और 19 घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव- भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया।
2022 – 1971 युद्ध के शहीदों के प्रतीक इन्वर्टेड राइफल और हेलमेट को इंडिया गेट से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ले जाया गया व स्थापित किया गया।
2023 – तेलंगाना के हैदराबाद के परेड ग्राउंड (सिकंदराबाद) में योग महोत्सव में 50 हजार लोगों ने भाग लिया।
2023 – नीति आयोग ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान के नए सम्मेलन केंद्र में शासी परिषद की 8वीं बैठक का आयोजन किया।
2024 – “ऑलिव ग्रीन – गोइंग ग्रीन” के तहत भारतीय सेना को पहली हाइड्रोजन बस सौंपी गई।
*27 मई को जन्मे व्यक्ति👉*
1332 – अबू ज़ैद की उपाधि से याद किए जाने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म।
1894 – पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी – ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
1928 – बिपिन चन्द्र – प्रसिद्ध इतिहासकार।
1931 – ओट्टपलाक्कल नीलकंठन वेलु कुरुप, एक मलयाली कवि और गीतकार थे।
1938 – भालचंद्र नेमाडे भारतीय मराठी लेखक, उपन्यासकार, कवि, समीक्षक तथा शिक्षाविद।
1954 – हेमन्त जोशी जनसंचार और पत्रकारिता के प्रोफ़ेसर व फ्रांसीसी कवियों के अनुवादक।
1957 – नितिन गडकरी – भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता।
1962 – रवि शास्त्री – प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर।
1980 – मुकेश छाबरा – हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय कास्टिंग डायरेक्टर व अभिनेता ।
1985 – चिराग जैन – एक भारतीय कवि, व्यंग्यकार, हास्यकार और लेखक।
2003 – ट्रीसा जॉली एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
*27 मई को हुए निधन👉*
1919 – कंदुकूरी वीरेशलिंगम – तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से ख्याति मिली।
1935 – रमाबाई आम्बेडकर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1964 – जवाहरलाल नेहरू – भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964)।
1983 – सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1986 – अजॉय कुमार मुखर्जी – एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता थे जिन्होंने पश्चिम बंगाल के चौथे और छठे मुख्यमंत्री के रूप में तीन छोटे कार्यकाल दिए।
1994 – लक्ष्मणशास्त्री बाळाजी जोशी- एक संस्कृतवादी, वैदिक विद्वान, विचारक और महाराष्ट्र राज्य से मराठी लेखक थे।
2009 – लोकनाथ मिश्रा – भारतीय राजनीतिज्ञ व अरुणाचल प्रदेश और असम के राज्यपाल भी रहे।
2016 – हंगपन दादा – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
2019 – बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हुआ।
2020 – पद्म श्री से सम्मानित, प्रख्यात उर्दू व्यंग्यकार मुजतबा हुसैन का निधन।
2021 – संगीत रचयिता विलियम साइडमैन (93) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी बिल वाल्टन (71) का निधन हुआ।
*27 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री शनिदेव जयन्ती (ज्येष्ठ मास की अमावस्या)।
🔅 संत श्री ज्ञानेश्वर जयन्ती (ज्येूष्ठ मास की अमावस्या)।
🔅 श्री अजीतनाथ जी गर्भ कल्याणक (जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या)।
🔅 आचार्य श्री ज्ञानसागर जी समाधि (जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या)।
🔅 आर्यिका श्री वृषभमति जी समाधि (जैन ,ज्येष्ठ मास की अमावस्या)।
🔅 पण्डित श्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि।
🔅 श्री अजॉय कुमार मुखर्जी स्मृति दिवस।
🔅 श्री हंगपन दादा शहीदी दिवस (अशोक चक्र सम्मानित)।
🔅 श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट स्थापना दिवस(128वाँ , कन्फर्म नहीं)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*