राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 24 दिसम्बर 2023

इतिहास की 24 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 24 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 दिसम्बर 2023*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 29:57 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* कृत्तिका – 21:19 तक
*🌠पश्चात्-* रोहिणी
*💫करण-* कौलव – 18:09 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सिद्ध – 07:16 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 07:10
*🌄सूर्यास्त-* 17:30
*🌙चन्द्रोदय-* 15:07
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:41
*🤖राहुकाल-* 16:12 से 17:30
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी त्रयोदशी 29:57 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , अनंग त्रयोदशी व्रत , प्रदोष व्रत , शुक्र वृश्चिक राशि में 30:45 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:20 से , क्रिसमस ईव (बड़े दिन की पूर्व संध्या , क्रिश्चियन ) , प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी जयन्ती , श्री पी. शीलू एओ जयन्ती , श्री बनारसी दास चतुर्वेदी जयन्ती , अभिनेता श्री अनिल कपूर जन्म दिवस व राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को👉 मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी 29:48 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरू , शिव चतुर्दशी व्रत (निराहार) , पिशाचमोचन श्राद्ध , श्री कपर्दीश्वर यात्रा /दर्शन / पूजन ( काशी ) , श्री विमलतीर्थ यात्रा ,  विघ्नकारक भद्रा 29:47 से , सर्वदोषनाशक रवियोग अमृतसिद्धियोग 21:39 से सूर्योदय तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग दिनरात।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*जरा रूपं हरति धैर्यमाशा*
*मृत्युः प्राणान् धर्मचर्यामसूया।*
*कामो ह्रियं वृत्तमनार्यसेवा*
*क्रोधः श्रियं सर्वमेवाभिमानः ॥*
*भावार्थ👉*
_बुढ़ापा सुंदरता का नाश कर देता है, उम्मीद धीरज का, ईर्ष्या धर्म -निष्ठा का, काम लाज-शर्म का, दुर्जनों का साथ सदाचार का, क्रोध धन का तथा अहंकार सभी का नाश कर देता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 दिसम्बर 2023 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आप आज कोई अवसर मिल सकता है। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। किसी समस्या का समाधान निकलेगा। धार्मिक विचारों की बढ़ोतरी होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी , परिवार वाले आपको महत्व देंगे । प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1715 – स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
1726 – मोंटेवीडियो शहर की स्थापना स्पेनियों द्वारा की गयी।
1777 – कैप्टन जेम्स कुक ने किरिटीमाटी (क्रिसमस द्वीप) की खोज की।
1798 – रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
1894 – कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।
1889 – भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वर्ल्‍ड मुम्बई में खोला गया।
1912 – इरविंग फिशर ने ‘इंडेक्स काडर्स’ के माध्यम से संग्रह प्रणाली की पेटेंट ​कराया।
1921 – नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1924 – लंदन के क्रॉयडन एयर फील्ड में एक विमान दुर्घटना में 8 लोग मारे गए।
1936 –  पहली बार जॉन लॉरेन्स ने रेडियोएक्टिव आईसोटोप दवाई का प्रयोग मरीज पर किया।
1954 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1973 – मोहम्मद मोहम्मदुल्ला बांग्लादेश के कार्यवाहक अध्यक्ष बने।
1979 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया। यह हमला 1978 के सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
1979 – पहला यूरोपीय एरियन रॉकेट लॉन्च किया गया।
1986 – लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
1989 – देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।
1996 – ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।
2000 – विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2002 – दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ था।
2005 – यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
2006 – शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार।
2007 – मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।
2008 – जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अन्तिम चरण में 55% वोट पड़े।
2011 – क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
2014 – अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।
2019 – रूस ने समंदर पर 19 किलोमीटर लंबा पुल बनाया।
2019 – स्‍वच्‍छ भारत मिशन-शहरी ने शहरों में खुले में शौच से मुक्ति का अपना लक्ष्‍य प्राप्‍त किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से विश्व – भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को संबोधन किया।
2021 – अनुभवी भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया।
2021 – भारत की पहली स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट INS खुकरी (P49) को विशाखापत्तनम में 32 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त किया गया।
2022 – सित्विनी राबुका को फिजी का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
2022 – दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक गैस टैंकर में विस्फोट से लगभग 10 की मौत व 50 लोग घायल हुए।

*24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1880 – भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।
1892 – बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।
1914 – बाबा आम्टे – विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात।
2016 – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री पी. शीलू एओ का जन्म हुआ।
1924 – मुहम्मद रफ़ी, भारतीय गायक।
1924 – नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।
1930 – उषा प्रियंवदा, पत्रकार एवं साहित्यकार।
1932 – इंग्लैंड के महान बल्लेबाज कोलिन काउड्रे का भारत के बेंगलुरू शहर में जन्म हुआ। वह 100 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे।
1948 – पी. एस. वीरराघवन – भारत के एक प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक और रॉकेट प्रौद्योगिकीविद्।
1959 – अनिल कपूर, भारतीय अभिनेता।
1961 – प्रीति सप्रू – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।
1997 – नीरज चोपड़ा – भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंकने वाले खिलाड़ी (87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा)।

*24 दिसंबर को हुए निधन👉*

1524 – यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
1973 – ई.वी. रामास्वामी नायकर – तमिलनाडु के वेल्लोर।
1979 – सतीश चंद्र दासगुप्ता – भारतीय राष्ट्रवादी, वैज्ञानिक और आविष्कारक थे।
1987 – एम. जी. रामचन्द्रन – तमिल अभिनेता और राजनेता।
1988 – जैनेन्द्र कुमार, हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार।
2016 – दीनानाथ भार्गव – भारत के प्रसिद्ध चित्रकार जो नंदलाल बोस के शिष्य थे।
2021 – प्रख्‍यात मलयालम फिल्म निर्माता के.एस. सेतुमाधवन (90) का चेन्नई में निधन हुआ।
2022 – तुनिशा शर्मा एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री का निधन हुआ।

*24 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी जयन्ती।
🔅 श्री पी. शीलू एओ जयन्ती।
🔅 श्री बनारसी दास चतुर्वेदी जयन्ती।
🔅 अभिनेता श्री अनिल कपूर जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button