पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 23 मार्च 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 23 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

*ॐ श्रीगणेशाय नम:
*
*शुभप्रभातम् जी
*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*आज दिनांक
*
* 23 मार्च 2025*
*रविवार*
*नई दिल्ली अनुसार
*
*शक सम्वत-* 1947
*विक्रम सम्वत-* 2081
*मास-* चैत्र
*पक्ष-* कृष्णपक्ष
*तिथि-* नवमी – 29:41 तक
*पश्चात्-* दशमी
*नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 28:19 तक
*पश्चात्-* उत्तराषाढा
*करण-* तैतिल – 17:39 तक
*पश्चात्-* गर
*योग-* वरियान – 17:57 तक
*पश्चात्-* परिघ
*सूर्योदय-* 06:22
*सूर्यास्त-* 18:33
*चन्द्रोदय-* 26:48
*चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*सूर्यायण –* उत्तरायण
*गोल-* उत्तरगोल
*अभिजित-* 12:03 से 12:52
*राहुकाल-* 17:02 से 18:33
*ऋतु-* वसन्त
*दिशाशूल-* पश्चिम
*विशेष
*
*_आज रविवार को
चैत्र बदी नवमी 29:41 तक पश्चात् दशमी शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 28:18 से सूर्योदय तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री देवा महाराज पुण्य तिथि – कार्ला (यवतमाल) , भगवान श्री ऋषभदेव जी / आदिनाथ जी जन्म- तप कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण नवमी) , तिर्थंकर दिवस (जैन) , अमर शहीद भगतसिंह ,राजगुरु एवं सुखदेव शहीदी दिवस , डॉ. राममनोहर लोहिया जयन्ती , विश्व वायुमण्डलीय / जलवायु दिवस , पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस (National Day of Pakistan) , विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) , विश्व लिफ्ट दिवस (World Elevator Day) व विश्व भालू दिवस (World Bear Day)।_*
*_कल सोमवार को
चैत्र बदी दशमी 29:08 तक पश्चात् एकादशी शुरु।_*
*आज की वाणी
*
*राज्यं हि सततं दुःखं*
*दुर्धरं चाकृतात्मभिः।*
*भूयिष्ठं च नरेन्द्राणां*
*विद्यते न शुभा गतिः॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ८४
*अर्थात् *
_राज्य सदा ही दुःख रूप है। जिन्होंने अपना मन वश में नहीं किया है, उनके लिये राज्य को सुरक्षित रखना बहुत ही कठिन है। इसलिये प्रायः राजाओं को शुभ गति नहीं प्राप्त होती है।_
*आज का राशिफल*
*23 मार्च 2025 , रविवार*
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। खुद के लिए समय अवश्य निकाल पाएँगे जो आवश्यक भी है। आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम का फल मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ’छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ’छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा।
*_कृपया ध्यान दें
_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*23 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
1351 – मोहम्मद बिन तुगलक का भतीजा फिरोज शाह तुगलक राजगद्दी पर बैठा।
1357 – लार्ड क्लाइव ने फ्रांसीसियों को हराकर चंद्रनगर पर कब्जा किया।
1630 – फ्रांस की सेना ने पिनेरोलो पिडमाउंट पर कब्जा किया।
1832 – ब्रिटेन की संसद ने सुधार विधेयक पास किया।
1835 – चार्ल्स डारविन लॉस एंजिलिस पहुंचे।
1836 – फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के पर छपाई के प्रेस का आविष्कार किया।
1839 – OK शब्द का पहली बार प्रमाणिक उपयोग हुआ।
1918 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1919 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।
1920 – परसरिकतन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (पीकेआई) बनायी गई।
1931 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन फांसी दी गई।
1934 – अमेरिकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1940 – अॉल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।
1950 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।
1956 – पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना। पाकिस्तान ने पहले संविधान को अपनाया।
1965 – नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1983 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव यानि रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।
1986 – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
1987 – पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में हुए कार बम हमले में 31 लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
1995 – रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त।
1995 – भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को जीता।
1996 – ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव हुए, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
1999 – पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
2001 – रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की जल समाधि।
2003 – दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
2006 – आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
2007 – भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।
2008 – भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया।
2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया।
2008 – नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।
2012 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2014 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाया।
2019 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर हाल ही में थोपे गए नए प्रतिबंधों को हटाने का आदेश दिया।
2020 – मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।
2021 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बस-ऑटो की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हुई।
2021 – भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक “स्थायी बाह्य सलाहकार समिति (SEAC)” की स्थापना की।
2021 – रमेश पोखरियाल ने नई दिल्ली में शहीद भगत सिंह स्मारक का उद्घाटन किया।
2022 – हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले।
2022 – पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2022 – श्री नारायण राणे ने MSME के राष्ट्रीय बोर्ड (NBMSME) की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – लोकसभा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लगभग ₹45 लाख करोड़ के व्यय को अधिकृत करने वाली अनुदान मांगों को ध्वनि मत से पारित किया।
2023 – पीएम फसल बीमा योजना में नवाचार व पारदर्शिता, ‘डिजीक्लेम’ का कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा शुभारंभ हुआ।
2023 – मणिपुर के मोइरांग में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम त्शेरिंग टोबगे ने भारत सरकार की सहायता से थिम्पू में निर्मित अत्याधुनिक अस्पताल ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
*23 मार्च को जन्मे व्यक्ति*
1614 – जहाँआरा, मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और ‘मुमताज़ महल’ की सबसे बड़ी पुत्री थी।
1880 – बसंती देवी – भारत की स्वतंत्रता सेनानी।
1910 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में हुआ था।
1951 – रेनॉर्ड मोटरस्पोर्ट की स्थापना करने वाले अंग्रेज कारोबारी एड्रियन रेनॉर्ड का जन्म हुआ।
1954 – दिनेश्वर शर्मा – भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के नवनियुक्त प्रशासक।
1958 – विनय कुमार सक्सेना 26 मई 2022 से दिल्ली के उपराज्यपाल हैं।
1976 – स्मृति ईरानी – पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भाजपा’ की प्रतिष्ठित महिला नेत्री।
1987 – कंगना रानौत – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
*23 मार्च को हुए निधन*
1927 – लाला राम – भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक थे।
1931- भगत सिंह , सुखदेव व राजगुरु भारत के प्रसिद्ध देशभक्त और शहीद होने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।
1965 – सुहासिनी गांगुली – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
1992 – गुरदयाल सिंह ढिल्लों- भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष।
2017 – रेवाड़ी के कोसली में जन्में ब्रिगेडियर राय सिंह यादव भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र से सम्मानित)।
2020 – पूर्व भारतीय फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का निधन।
2021 – एआईएडीएमके के राज्य सभा सदस्य और पूर्व मंत्री ए. मोहम्मद जॉन (72) का रानीपेट, तमिलनाडु में निधन हुआ।
2022 – भारत के 35वें पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोती (81) का निधन हुआ।
2022 – इंग्लिश जॉकी और ब्रॉडकास्टर (बीबीसी) जिमी लिंडले (86) का निधन हुआ।
2023 – एक अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल लाइनबैकर फ्रैंक प्रेस्टन लेमास्टर (71) का निधन हुआ।
2023 – एक स्विस फुटबॉलर पीटर मार्टी (70) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी पियानोवादक मौरिज़िओ पोलिनी (82) का निधन हुआ।
2024 – कनाडाई हॉकी खिलाड़ी पॉल मैसनिक (92) का निधन हुआ।
*23 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
श्री देवा महाराज पुण्य तिथि – कार्ला (यवतमाल)।
भगवान श्री ऋषभदेव जी / आदिनाथ जी जन्म- तप कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण नवमी)।
तिर्थंकर दिवस (जैन)।
अमर शहीद भगतसिंह ,राजगुरु एवं सुखदेव शहीदी दिवस।
डॉ. राममनोहर लोहिया जयन्ती।
विश्व वायुमण्डलीय / जलवायु दिवस।
पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस (National Day of Pakistan)।
विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day)।
विश्व लिफ्ट दिवस (World Elevator Day)।
विश्व भालू दिवस (World Bear Day)।
*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*