राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , रविवार, दिनांक 23 जून 2024

इतिहास की 23 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 23 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 23  जून  2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 27:28 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 17:04 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* तैतिल – 16:24 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* ब्रह्म – 14:25 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 05:24
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 20:57
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 22:48 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 17:37 से 19:22
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आषाढ़ बदी द्वितीया 27:28 तक पश्चात् तृतीया शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ , आषाढ़ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि शुरु , प्रतिपदा तिथि का क्षय , बुध पश्चिम में उदय 18:12 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 17:04 से सूर्योदय तक , त्रिपुष्कर योग 17:04 से 27:27 तक  , इष्टि , राजयोग, मेला श्री टोणी देवी (हमीरपुर) , श्री आदिनाथ गर्भ कल्याणक ( जैन , आषाढ़ कृष्ण द्वितीया ) , श्री वीरभद्र सिंह जन्म दिवस , श्री राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जन्म दिवस (जन्मतिथि पर मतभेद) , डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस , श्री संजय गाँधी स्मृति दिवस , श्री वाराहगिरि वेंकट गिरि स्मृति दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ स्थापना दिवस , संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस ( United Nations Public Service Day ) व अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस ( International Widows Day )।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ बदी तृतीया 25:25 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*गुरुणा चैव निर्बन्धो*
*न कर्तव्यः कदाचन ।*
*अनुमान्यः प्रसाद्यश्च*
*गुरुः क्रुद्धो युधिष्ठिर ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
*_अर्थात्👉_*
_गुरु के साथ कभी हठ नहीं ठानना चाहिये। युधिष्ठिर! यदि गुरु अप्रसन्न हों तो उन्हें हर तरह से मान देकर मनाकर प्रसन्न करने की चेष्टा करनी चाहिये॥८०॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 जून 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आपकी योजना फलीभूत होगी। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनर तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। परहेज करें स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन तालमेल वाला रहेगा । स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता से दूर रहें। सहयोग होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । कार्य बेहतर ढंग से होंगे। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ में वृद्धि होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*23 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1713 – असाडीअ के फ्रांसीसी निवासियों को ब्रिटेन के लिए निष्ठा की घोषणा करने या नोवा स्कोटिया, कनाडा छोड़ने के लिए एक वर्ष दिया गया।
1724 – इस्तंबुल की संधि पर हस्ताक्षर किया गया, ओटोमन साम्राज्य, रूस, और पर्शिया का विभाजन किया गया।
1757 – प्लासी की लड़ाई में सिराजुदौला ने क्लाइव की नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना पर हमला किया जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा।
1810 – बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1868 – क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।
1888 – फेडरिक डगलस पहले अफ्रीकी अमेरिकी हुए जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया।
1894 – बैरन पियरे डी कुबर्टिन की पहल पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पेरिस के सोरबोन में स्थापना।
1956 – जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।
1960 – जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ।
1985 –  एयर इंडिया का जम्बो यात्री विमान कनिष्का आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 329 यात्री मारे गए थे।
1991 – अफ्रीकी देश माल्दोवा ने आजादी की घोषणा की।
1992 – न्यूयॉर्क के सबसे बड़े माफिया परिवार के मुखिया जॉन गोत्ती को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
1994 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।
1994 – उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।
1995 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।
1996 – शेख हसीना वाजेद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2008 – प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की।
2008 – टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया।
2008 – नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।
2012 – एस्टन ईटन ने अमेरिकी ओलंपिक परीक्षण में डेक्थलान में विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।
2014- गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ।
2017- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त।
2019 – सऊदी अरब एफएटीएफ सदस्यता पाने वाला पहला अरब देश बन गया।
2020 – सउदी अरब पर ड्रोन व मिशाइल से हमला हुआ।
2020 – रूस ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन किया।
2020 – पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद।
2020 – चीन ने अपने बाइडू नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (बीडीएस) के लिए अंतिम उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
2021 – हिंद महासागर में भारत और अमेरिका का युद्ध अभ्यास शुरू हुआ।
2021 – श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश की राजनीति में इतिहास रचते हुए लगातार नौवीं बार सांसद के तौर पर शपथ ली।
2022 – उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 10 की मौत हुई व 7 लोग घायल हुए।
2022 – भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा विदेश मंत्रालय परामर्श आयोजित हुआ।
2022 – प्रधानमंत्री ने 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (23-24 जून) में भाग लिया।
2022 – प्रधानमंत्री ने ‘वाणिज्य भवन’ का उद्घाटन किया और निर्यात पोर्टल का शुभारंभ किया।
2022 – दक्षिण कोरिया ने घरेलू स्तर पर निर्मित अंतरिक्ष रॉकेट से वाणिज्यिक उपग्रह लॉन्च किया।
2022 – पहली भारत गौरव ट्रेन भारत से 500 पर्यटकों को लेकर नेपाल के जनकपुर पहुंची।
2022 – ISRO ने फ्रेंच गुयाना के कौरौ से संचार उपग्रह GSAT-24 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
2023 –   गुजरात के जामनगर में बिल्डिंग गिरने से 3 की मौत व 5 घायल हुए।
2023 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति श्री बाइडेन से मुलाकात की।
2023 – दो दिवसीय श्रम 20 शिखर सम्मेलन का पटना में समापन हुआ।

*23 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1901 – राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक (29 जून का भी वर्णन मिलता है)।
1912 – कंप्‍यूटर साइंस के बादशाह कहे जाने वाले क्रिप्‍टएनालिस्‍ट एलन ट्यूरिंग का जन्‍म हुआ।
1920 – जगन्नाथराव जोशी भारतीय  राजनेता (भाजपा के ) व भारतीय जनसंघ के वरिष्ट नेता थे।
1934 – चण्डी प्रसाद भट्ट – गाँधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता।
1934 -वीरभद्र सिंह – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936 – प्रदीप कुमार बनर्जी – भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
1936 – एन. भास्कर राव – भारतीय राजनीतिज्ञ रहे , जिनका सम्बंध ‘तेलुगु देशम पार्टी’ से है।
1939 – सैयद शाहिद हाकिम – पूर्व भारतीय फुटबॉलर थे।
1972 – संजीव कुमार बालयान – भाजपा के राजनीतिज्ञ।
1980– वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रामनरेश सरवन का गुयाना में जन्म हुआ।

*23 जून को हुए निधन👉*

1761 – बालाजी बाजीराव – महान् मराठा पेशवा।
1914 – गंगाप्रसाद वर्मा – राजनेता तथा समाज सुधारक।
1939 – गिजुभाई बधेका – गुजराती भाषा के लेखक और महान् शिक्षाशास्त्री थे।
1953 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी – महान् शिक्षाविद, चिन्तक और साथ ही ‘भारतीय जनसंघ’ के संस्थापक।
1971 – श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त।
1980 – भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के पुत्र संजय गाँधी एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
1980 -वी.वी. गिरी – भारत के चौथे राष्ट्रपति।
1995 – वैज्ञानिक डाॅ. जोनास साल्‍क का निधन।
2015 – सिस्टर निर्मला, मदर टेरेसा की संस्था मिशनरीज ऑफ़ चैरिटीज की प्रमुख थीं।
2019 – तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी वीआर लक्ष्मीनारायणन का निधन।
2021 – स्पेन के जेल में कैद की सजा भुगत रहे एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के पायनियर जॉन मैकफी (John McAfee) मृत पाए गए।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री बेट्टा सेंट जॉन (93) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता फ्रेडरिक फेनिमोर फॉरेस्ट जूनियर (86) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार जेसी लेस्टर मैकरेनोल्ड्स (93) का निधन हुआ।

*23 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला श्री टोणी देवी (हमीरपुर)।
🔅 श्री आदिनाथ गर्भ कल्याणक ( जैन , आषाढ़ कृष्ण द्वितीया )।
🔅 श्री वीरभद्र सिंह जन्म दिवस।
🔅 श्री राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जन्म दिवस (जन्मतिथि पर मतभेद)।
🔅 डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस।
🔅 श्री संजय गाँधी स्मृति दिवस।
🔅 श्री वाराहगिरि वेंकट गिरि स्मृति दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ स्थापना दिवस।
🔅 संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस ( United Nations Public Service Day )।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस ( International Widows Day )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button