राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 21 जुलाई 2024

इतिहास की 21 जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

शिक्षक समाज (हरियाणा):
🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 21 जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 21  जुलाई  2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 15:48 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 24:14 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* बव. – 15:48 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* विश्कुम्भ – 21:10 तक
*✨पश्चात्-* प्रीति
*🌅सूर्योदय-* 05:36
*🌄सूर्यास्त-* 19:18
*🌙चन्द्रोदय-* 19:38
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 07:27 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 17:35 से 19:18
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आषाढ़ सुदी पूर्णिमा 15:48 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , स्नान – दान – व्रतादि की उत्तराषाढ़ा नक्षत्रयुता आषाढ़ी पूर्णिमा , गुरु पूर्णिमा पर्व , व्यास पूजा , बौद्धायन श्रावणी उपाकर्म , कर्णघण्टा (कर्णखल) तीर्थ स्नान , गोपद्म व्रतारम्भ , बौद्ध भिक्षुओं का वर्षों वास ग्रहण , मन्वादि , आषाढ़ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , अष्टान्हिका व्रत पूर्ण (जैन) , रविव्रत प्रारम्भ (जैन), सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का धर्मचक्र परिवर्तन दिवस (आषाढ पूर्णिमा) , गुरु श्री प्रेमानन्द जी जयन्ती (आषाढ़ पूर्णिमा) , मेला श्री रूद्रगंगा (चंद्रेणीदेसा , डोडा) , मेला सिद्ध बाबा शिव्वो (ज्वाली) , तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन) , श्री रामकृष्ण मौनीबाबा पुण्यतिथि (चिखली) , श्री गुलाबराव महाराज जयंती – माधान (अमरावती) , श्री विठ्ठल यात्रा – पिंजर  (अकोला) , मुनि श्री संधान सागर जी मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा) , श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जन्म दिवस , श्री उमाशंकर जोशी जयन्ती व श्री व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 श्रावण बदी प्रतिपदा 13:13 तक पश्चात् द्वितीया शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*देवो  रुष्टे  गुरुस्त्राता*
*गुरो  रुष्टे  न  कश्चन: ।*
*गुरुस्त्राता गुरुस्त्राता*
*गुरुस्त्राता न संशयः।।*
*अर्थात्👉*
_भाग्य रूठ जाये तो गुरु रक्षा करता है। गुरु रूठ जाये तो कोई नहीं होता। गुरु ही रक्षक है, गुरु ही शिक्षक है, इसमें कोई संदेह नहीं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 जुलाई 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी न होने दें। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर ध्यान करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1658 – औरगजेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया।
1711 –  पृथ की संधि पर तुर्क साम्राज्य और रूस ने हस्ताक्षर किए।
1718 – ओटोमन साम्राज्य, ऑस्ट्रिया और वेनिस गणराज्य के बीच पासारोवित्ज़ की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1749 –  पीटर स्टेन हॉलैंड के पेंशन सलाहकार बनाये गए।
1773 –  पोप क्लेमेन्स XIV ने जीसस पर प्रतिबन्ध लगाया।
1796 –  मुनगो पार्क बामना साम्राज्य की राजधानी सेगोऊ तक पंहुचा।
1831 – बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की और लियोपोल्ड प्रथम राजा बने।
1883 – कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर ‘हॉल स्टार थियेटर’ की शुरुआत हुई।
1884 – पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया।
1888 – ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी।
1902 –  लुमिनेंस फुटबॉल क्लब की स्थापना ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुई।
1940 – सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया।
1941 – यूक्रेन में 200 यहूदियों को जलाया गया।
1947 – भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1947 – इंडोनेशिया में पहली बार चुनाव हुए।
1954 – फ्रांस और वियतनाम के मध्य जनेवा कॉन्फ्रेन्स के समापन पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुये इस समझौते ने चीन और भारत में फ़्रांस के साम्राज्य का अंत कर दिया।
1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।
1970 –  मिस्र में असवान हाई डैम पूरा किया गया।
1977 – नीलम संजीव रेड्डी भारत के 6वें राष्ट्रपति बने।
1983 – अंटार्कटिका के वोस्टॉक में सबसे कम तापमान माइनस 89.2 डिग्री दर्ज किया गया।
1988 – भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।
2004 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
2007 – वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
2007 – हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब ‘हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज’ जारी की गई।
2007 – प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
2008 – नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
2013 – बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।
2019 – चीन के जिआंगमेंग शहर में दुनिया का पहला हाई स्पीड रेल साउंड बैरियर बनाया गया ।
2020 – भारत और मालदीव ने मालदीव की राजधानी माले में ‘आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं’ की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2021 – डीआरडीओ ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश – एनजी का व स्वदेशी रूप से विकसित कम वजन वाली, फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटीटैंक गाइडेड मिसाइल (एमपी-एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया।
2021 – राफेल युद्धक विमानों की सातवीं खेप में तीन और विमान फ्रांस से उड़कर बिना रुके लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचे।
2022 – इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने राष्ट्रीय एकता गठबंधन सरकार के टूटने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
2022 – झारखंड की राज्यपाल रहीं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में पहली वरीयता वाले 2,824 वोट हासिल किए।
2023 – जयपुर में 4.5 की तीव्रता भूकंप आया।
2023 – पश्चिम बंगाल के हावड़ा मार्केट में भीषण आग लगने से 800-1000 दुकानें जल गई।
2023 – श्रीलंका ने भारतीय मुद्रा रुपए को घोषित विदेशी मुद्रा के रूप में अपनी प्रणाली में अधिसूचित किया।
2023 – दो दिवसीय वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2023 विश्व में खाद्य सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

*21 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1891 – जयरामदास दौलताराम स्वतंत्रता सेनानी , राजनेता , संविधान सभा के सदस्य , बिहार के पहले राज्यपाल व भारत के दूसरे कृषि मंत्री।
1899 – अर्नेस्ट हेमिंग्वे अमेरिकन उपन्यासकार तथा कहानीकार थे।
1910 – विगगो कैंपमैन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे।
1911 – उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।
1930 – आनंद बख़्शी, भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1940 – शंकरसिंह वाघेला गुजरात के एक भारतीय राजनीतिज्ञ ।
1942 – मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ।
1947 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ।

*21 जुलाई को हुए निधन👉*

1822 – फ़्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ।
1906 – व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष।
1972 – जिग्मे दोरजी वांग्चुक – भूटान के तीसरे राजा थे।
1995 – सज्जाद हुसैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
2001- शिवाजी गणेशन, प्रसिद्ध तमिल अभिनेता।
2007 – अनिसेटी रघुवीर हैदराबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे व असम के भूतपूर्व राज्यपाल भी।
2009 – गंगूबाई हंगल – ‘भारतीय शास्त्रीय संगीत’ की प्रसिद्ध गायिका।
2020 – लखनऊ ( उत्तर प्रदेश ) के पूर्व सांसद लालजी टंडन का निधन हुआ।
2022 – गांधीजी के साथ दांडी यात्रा करने वाले दादा नरसिंह पटेल (102) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायक एंथोनी डोमिनिक बेनेडेटो (96) का निधन हुआ।
2023 – न्यूजीलैंड की एक बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल और हॉकी खिलाड़ी जेन तेहिरा (95) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी ब्रायन टेबर (83) का निधन हुआ।

*21 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का धर्मचक्र परिवर्तन दिवस (आषाढ पूर्णिमा)।
🔅 गुरु श्री प्रेमानन्द जी जयन्ती (आषाढ़ पूर्णिमा)।
🔅 मेला श्री रूद्रगंगा (चंद्रेणीदेसा , डोडा)।

🔅 मेला श्री सिद्ध बाबा शिव्वो (ज्वाली)।
🔅 तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन)।
🔅 श्री रामकृष्ण मौनीबाबा पुण्यतिथि (चिखली)।
🔅 श्री गुलाबराव महाराज जयंती – माधान (अमरावती)।
🔅 श्री विठ्ठल यात्रा – पिंजर  (अकोला)।
🔅 मुनि श्री संधान सागर जी मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जन्म दिवस।
🔅 श्री उमाशंकर जोशी जयन्ती।
🔅 श्री व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button