राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 21 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 21 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 21 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 दिसम्बर 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 09:13 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 27:36 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* बव. – 09:13 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* वृद्धि – 16:35 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 07:09
*🌄सूर्यास्त-* 17:28
*🌙चन्द्रोदय-* 08:16
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:39
*🤖राहुकाल-* 16:11 से 17:28
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉पौष सुदी प्रतिपदा 09:13 तक पश्चात् द्वितीया शुरू , चन्द्रदर्शन शुभ , सूर्य सायन उत्तरायणारंभ , दैत्यों का मध्याह्न देवताओं की मध्यरात्रि ,  सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:36 से सूर्योदय तक , सूर्य सायन मकर राशि में 20:31 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री रणकपुर महोत्सव प्रारम्भ , सायन / सौर शिशिर ऋतु प्रारंभ , मेला श्री वानसुल देवता (रामवन) , श्री सुन्दरलाल शर्मा जयन्ती , श्री शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी जयन्ती , श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति दिवस , श्रीमती तेजी बचपन स्मृति दिवस , श्री पी. के. अयंगर स्मृति दिवस , श्री मोतीलाल वोरा स्मृति दिवस , जज एडवोकेट जनरल विभाग कोर दिवस (भारतीय सेना , 42वां) व साल का सबसे छोटा दिन – शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर , उत्तरी गोलार्द्ध)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 पौष सुदी द्वितीया 10:54 तक पश्चात् तृतीया शुरु , शक पौष मासारंभ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*जलबिन्दुनिपातेन*
*क्रमशः  पूर्यते  घटः ।*
*स हेतुः सर्वविद्यानां*
*धर्मस्य च धनस्य च ।।*
★(चाणक्यनीति – 12/20)
*भावार्थ👉*
_एक-एक जल बून्द निरंतर गिरने से घड़ा भर जाता है। इसी प्रकार धीरे-धीरे विद्या-अर्जन, धर्मसंचय व धन का भी संग्रह हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 दिसम्बर 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आराम करने के लिए प्रयाप्त समय मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय दे सकोगे। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो़ं पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। ध्यान देने से सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन🐳 दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज किसी अन्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1784 – जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
1788 – मुगल शासक गुलाम कादिर को सिंधिया सेना ने पकड़कर मौत के घाट उतारा।
1847 – अमीर अब्देलकेदार ने आत्मसमर्पण किया और फ्रांसीसियों द्वारा कैद किया गया।
1849 – 1 यूएस स्केटिंग क्लब का गठन (फिलाडेल्फिया) में किया गया।
1894 – मैकेंज़ी बोवेल कनाडा के पांचवे प्रधानमंत्री बनाये गए।
1898 – रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
1907 – चिली के सैनिकों ने सांता मारिया स्कूल में खनन कर्मचारियों को आग लगा दी।
1910 – इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
1911 – पहले स्वेदेशी बैंक सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया की स्थापना सोराबजी पोचखानवाला ने की।
1913 – दुनिया की पहली क्रॉस वर्ड पहेली, आर्थर वायने की वर्ड क्रास, न्यूयॉर्क वर्ल्ड में प्रकाशित हुई।
1914 – अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
1921 – अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
1923 – ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1937 – रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।
1949 – पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1963 – ग्रीक और तुर्की साइप्रस के बीच अंतर – सांप्रदायिक लड़ाई शुरू हुई।
1964 – फ़िलिस्तीनी स्वतंत्रता संगठन पी.एल.ओ. की स्थापना हुई।
1968 – केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो 8 का चंद्रमा की कक्षा के लिए प्रक्षेपण किया गया।
1971 – कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
1973 – अरब-इजरायल संघर्ष पर जेनेवा अधिवेशन शुरू हुआ।
1974 – पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1991 – कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।
1998 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।
2002 – ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
2007 – चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।
2008- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
2009 – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी की वित्त समिति एवं अधिशाषी मंडल (बीओजी) की प्रथम बैठक आयोजित हुई
2012 – “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।
2019 – इथियोपिया ने अंतरिक्ष में  अपना पहला उपग्रह भेजा , इथियोपियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (ETRSS) का प्रक्षेपण चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से किया गया।
2019 – सीरिया के चालीस लाख लोगों को मानवीय सहायता एक वर्ष के लिए बढ़ाने के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को रूस और चीन ने वीटो का इस्तेमाल करके रोक दिया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी गणतंत्र वियतनाम के प्रधानमंत्री महामहिम गुयेन जुआन फुक के साथ वर्चुअल बैठक की।
2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ डिग्री चीफ कमांडर अवॉर्ड से सम्मानित किया।
2021 – स्वदेश में विकसित बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहन भारतीय सेना में शामिल हुआ।
2021 – पाकिस्तान ने स्वदेश विकसित बाबर क्रूज मिसाइल 1बी की बढ़ाई हुई रेंज प्रारूप का सफल परीक्षण किया।
2021 – दक्षिणी चीन के गांझोउ में 66 मिलियन साल पुराने डायनासोर के भ्रूण की खोज की गयी।
2022 – मणिपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस पलटने से 7 छात्राओं की मौत व 25 घायल हुए।
2023 – मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के बिल को लोकसभा से मंजूरी मिली , टेलीकम्युनिकेशन बिल राज्यसभा में पास हुआ।
2023 – लोकसभा ने भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए तीन आपराधिक कानून विधेयक पारित किए।
2023 – चीन में 6.2 तीव्रता के भूकम्‍प में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 131 हुई।
2024 – प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर कुवैत रवाना हुए , 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा।
2024 – ब्राजील में  बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 38 लोगों की मौत हुई व कई अन्य घायल हुए।
2024 – नेपाल में 4.8 तीव्रता का भूकम्प आया।

*21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1550 – मान सिंह – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।
1879 – सोवियत संघ के कम्युनिस्ट लीडर जोसफ स्टालिन का जन्म हुआ।
1881 – सुन्दरलाल शर्मा – बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1891 – ठाकुर प्यारेलाल सिंह – छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता।
1903 – भालचन्द्र दिगम्बर गरवारे – भारत के अग्रणी उद्योगपति व गरवारे समूह के संस्थापक थे (पद्म भूषण सम्मानित)।
1908 – शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी – 1962 में एक संक्षिप्त अवधि के लिए कर्नाटक (तब, मैसूर राज्य ) के मुख्यमंत्री थे ।
1918 – कुर्त वॉल्डहाइम – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।
1921 – प्रफुल्लचंद्र नटवरलाल भगवती – भारत के 17 वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1932 – यू. आर. अनंतमूर्ति, कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार ।
1934 – पाकिस्तान के महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ।
1938 – श्याममणि देवी – एक ओडिसी शास्त्रीय संगीत गायिका।
1963 – बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा (अरुण आहुजा) का जन्म हुआ।
1966 – राजीव बजाज – बजाज ऑटो लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी।
1974 – संजीव चतुर्वेदी – वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता।
1989 – तमन्ना भाटिया – भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।
1998 – तेजस्विन शंकर एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट जो ऊंची कूद स्पर्धाओं में माहिर हैं।

*21 दिसंबर को हुए निधन👉*

  1920 – गेंदालाल दीक्षित – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1938 – महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक
2007 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
2010 – गोपाल सिंह – राजस्थान विधानसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष व अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व तीसरे राज्यपाल रहे।
2011 – पी के अयंगर – देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट।
2019 – प्रख्यात फिल्म छायाकार रामचंद्र बाबू का केरल के कोझिकोड में निधन हो गया।
2020 – मोतीलाल व्होरा (93) उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
2022 – कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने वचं पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति (89) का निधन हुआ।
2022 – ब्रिटिश वायुमंडलीय भौतिक विज्ञानी जॉन हैरिस (76) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट सोलो (99) का निधन हुआ।

*21 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री रणकपुर महोत्सव प्रारम्भ।
🌟 सायन / सौर शिशिर ऋतु प्रारंभ।
🌟 मेला श्री वानसुल देवता (रामवन)।
🌟 श्री सुन्दरलाल शर्मा जयन्ती।
🌟 श्री शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी जयन्ती।
🌟 श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति दिवस।
🌟 श्रीमती तेजी बचपन स्मृति दिवस।
🌟 श्री पी. के. अयंगर स्मृति दिवस।
🌟 श्री मोतीलाल वोरा स्मृति दिवस।
🌟 जज एडवोकेट जनरल विभाग कोर दिवस (भारतीय सेना , 42वां)।
🌟 साल का सबसे छोटा दिन – शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर , उत्तरी गोलार्द्ध)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button