राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 20 अप्रैल 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 20 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 अप्रैल 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 19:03 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 11:48 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* विष्टि – 06:49 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* सिद्ध – 24:11 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:51
*🌄सूर्यास्त-* 18:49
*🌙चन्द्रोदय-* 25:27
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 18:05 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 17:12 से 18:49
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅कल रविवार को 👉 वैशाख बदी सप्तमी 19:03 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री शीतला सप्तमी व्रत , भानु सप्तमी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 11:49 से सूर्योदय तक , राजयोग  11:49 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:49 तक , त्रिपुष्कर योग 11:49 से 19:01 तक , विघ्नकारक भद्रा 06:42 तक , अगस्त्य अस्त , कालाष्टमी व्रत (पंचांगभेद से कल भी) , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा गुरु श्री अर्जुनदेव जी जयन्ती (प्राचीनमतानुसार) , ईस्टर संडे (क्रिश्चियन) , श्री चन्द्र बाबू नायडू जन्म दिवस , श्री मुकुल संगमा जन्म दिवस , विश्व गौरैया दिवस व यूएन चीनी भाषा दिवस (UN Chinese Language Day)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 वैशाख बदी अष्टमी 19:02 तक पश्चात् नवमी शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अजीर्णे भेषजं वारि,*
*जीर्णे वारि बलप्रदम् ।*
*भोजने चामृतं वारि,*
*भोजनान्ते विषप्रदम्।।*
*भावार्थ👉*
_अपच के समय पानी पीना दवाई का कार्य करता है ।भोजन पचने के बाद पिया हुआ जल शक्ति देता है और भोजन के मध्य में पानी अमृत का कार्य करता है, परन्तु भोजन के अंत में जलपान विष के समान हानिकारक होता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 अप्रैल 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज अवसर मिल सकता हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। त्याग एवं सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्त रहने पर भी आराम के लिए समय मिल जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु  परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। संतान के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। आराम कम मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे  किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ  भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1611 – शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक का पहला ज्ञात मंचन हुआ।
1712 – बहादुर शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1770 –  जॉर्जियाई राजा एरिकले द्वितीय ने असपिन्द्रा की लड़ाई में तुर्क सेना को हराया।
1777 – न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
1785 – थॉमस वार्टन को किंग जॉर्ज तृतीय द्वारा ब्रिटिश कवि पुरस्कार विजेता नियुक्त किया गया।
1802 – वहाबियों ने इराक़ के पवित्र नगर कर्बला पर हमला किया और सैकड़ों शिया मुसलमानों को मार डाला।
1845 रोमोन कैस्टिला पेरू के राष्ट्रपति बनाये गए।
1857 – पंजाब और पहाड़ी रियासतों में शुरू हुई आजादी की पहली लड़ाई का बीज कसौली में बोया गया था।
1888 – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत हुई।
1920 – अलबामा और मिसीसीपी में तूफान से 219 लोगों की मौत हुई।
1939 – जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के पचासवें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
1940 – आरसीए द्वारा पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया गया था।
1946 – संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ़ नेशन्स भंग की गई।
1953 – कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ।
1960 – एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
1971 – भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता (कन्फर्म नहीं)।
1972 – अपोलो 16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चाँद पर उतरने वाली इतिहास की पाँचवीं टीम बनी।
1973 – कनाडा का एएमआईके ए-2 पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।
1978 – सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिरा दिया।
1992 – दुनिया का सबसे बड़ा मेला एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया।
1997 – इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
1999 – अमरीकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाईस्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुँध गोलीबारी में 25 लोगों को मार दिया।
2010 – मैक्सिकों की खाड़ी में ब्रिटिश पेट्रोलियम के नियंत्रण वाली ऑयल जेटी, Deepwater Horizon में भीषण विस्फोट हुआ।
1999 – जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ़्रीडम’ से सम्मानित।
2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
2008 – महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने 20 अप्रॅल, 2011 बुधवार को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।
2012- अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।
2019 – राष्ट्रपति सिसी को मिस्र में 2030 तक सत्ता सौंपने वाला जनमत संग्रह शुरू।
2019 – मैक्सिको में पार्टी के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने 13 सदस्यों की हत्या की।
2019 – सीरिया में आईएस का बड़ा हमला, रेगिस्तानी इलाके में घात लगाकर 35 सैनिकों को मारा।
2020 – कोरोना: भारतीय सेना ने कर्मियों को ‘हरे, पीले व लाल’ तीन श्रेणियों में बांटा।
2020 – हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीमार लोगों को नि: शुल्क ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के लिए ई-संजीवनी- ओपीडी की शुरूआत की।
2021 – भारत और वियतनाम के रक्षा मंत्रालयों के बीच वेबिनार एवं एक्सपो का आयोजन किया गया।
2022 – भारत और फिनलैंड ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए सहमत हुए।
2022 – रूस द्वारा यूक्रेनी सैनिकों को समर्पण करने की दी गयी समय – सीमा समाप्त होने पर रूस ने यूक्रेन के मारियोपोल में सैनिकों को समर्पण करने का एक और मौका दिया।
2023 – डेसेंटिस ने फ्लोरिडा को अमेरिका में सबसे कम मृत्युदंड सीमा देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
2023 – स्पेसएक्स का स्टारशिप रॉकेट दक्षिण टेक्सास के लॉन्चपैड से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद फट गया।
2023 – 8वीं भारत-थाईलैंड रक्षा वार्ता बैंकॉक में आयोजित की गई।
2023 – भारत और थाईलैंड की 13वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
2023 – दो दिवसीय यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू हुआ।
2023 – जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद व दो घायल हुए।
2023 – व‍िंग कमांडर दीपिका मिश्रा वीरता पुरस्कार पाने वाली वायुसेना की पहली महिला अधिकारी बनीं।
2024 – भारतीय नौसेना ने पूर्वी समुद्र-तट पर पूर्वी लहर अभ्यास का संचालन किया।
2024 – कट्टुपल्ली स्थित मेसर्स एलएंडटी शिपयार्ड में तीसरे कैडेट प्रशिक्षण जहाज का ‘स्टील कटिंग’ समारोह आयोजित हुआ।

*20 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1592 – अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं है।)।
1870 – उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक़ का जन्म हुआ।
1876 – लाला राम – भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक थे (कन्फर्म नहीं)।
1889 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म हुआ।
1895 – मलिक ग़ुलाम मोहम्मद – पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।
1914 – गोपीनाथ मोहंती, उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1920 – जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।
1924 – चन्द्रबली सिंह, एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
1936 – करिया मुंडा भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद (भाजपा)।
1947 – प्रेम शंकर गोयल एक भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक।
1950 – चंद्रबाबू नायडू, प्रसिद्ध राजनेता (तेलगु देशम पार्टी)।
1965 – मुकुल संगमा – मेघालय के मुख्यमंत्री रहे।
1972 – ममता कुलकर्णी, भारतीय अभिनेत्री।

*20 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1912 – काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन हुआ।
1947 – गौरीशंकर हीराचंद ओझा, भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
1960 – पन्नालाल घोष – भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक।
1970- शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर।
2004 – कोमल कोठारी – राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।
2020 – बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ रुद्रतेज सिंह का निधन।
2021 – दिग्गज एक्टर किशोर नांदलस्कर का कोरोना वायरस के कारण 81 की उम्र में निधन हो गया।
2021 – बैंकिंग रिफॉर्म्स के जनक कहे जाने वाले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर मैदावोलू नरसिम्हम का 94 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – हॉकी के प्रसिद्ध सांख्यिकीविद और इतिहासकार बाबूलाल गोवर्धन जोशी का कोविड-19 के कारण निधन हुआ।
2022 – मशहूर निर्देशक टी रामाराव (84) का चेन्नई के अस्पताल में निधन हुआ।
2023 – स्पेनिश फुटबॉल मिडफील्डर जोसेप मारिया फस्टे (82) का निधन हुआ।
2024 – देश के प्रथम हिंद केसरी रामचंद्र बाबू पहलवान का 95 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

*20 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री अर्जुनदेव जी जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।
🔅 ईस्टर संडे (क्रिश्चियन)।
🔅 श्री चन्द्र बाबू नायडू जन्म दिवस।
🔅 श्री मुकुल संगमा जन्म दिवस।
🔅 विश्व गौरैया दिवस।
🔅 यूएन चीनी भाषा दिवस (UN Chinese Language Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button