राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 19 नवम्बर 2023

इतिहास की 19 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 19 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 19 नवम्बर 2023*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 07:25 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी – 29:23 तक
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 22:49 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* तैतिल – 07:25 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वृद्धि – 23:27 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:46
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* 12:20
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 16:06 से 17:26
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 कार्तिक सुदी षष्ठी 07:25 तक पश्चात् सप्तमी 29:23 तक , सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ ) , सांयकाल प्रथमार्घ्य दान , अरूणोदय काल द्वितीयोर्घ्य दान , सप्तमी तिथि का क्षय , सूर्य षष्ठी व्रत का पारण , भानु सप्तमी , कल्पादि सप्तमी , द्विपुष्कर योग 22:49 से 29:22 तक, श्री सहस्रबाहु जयन्ती (कार्तिक शुक्ल सप्तमी ) , रानी लक्ष्मीबाई जयन्ती , श्रीमती इंदिरा गांधी जयन्ती , श्री दारासिंह जयन्ती , विश्व शौचालय दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय पुरूष दिवस , वैगन त्रासदी ( वैगन हत्याकांड , दिनांक में मतभेद) , विश्व नागरिक दिवस (कन्फर्म नहीं) , विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवंबर) , कौमी एकता सप्ताह / राष्ट्रीय एकता सप्ताह ( 19 से 25 नवम्बर ) व सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस (World Day of Remembrance for Road Traffic Victims , नवंबर के तीसरे रविवार को )।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 कार्तिक सुदी अष्टमी 27:18 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी / गोपाष्टमी व्रत , सूर्य अनुराधा नक्षत्र में 08:38 पर , मंगल अनुराधा नक्षत्र में 27:59 पर।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*विद्या  मदो  धनमद-*
*स्तृतीयोऽभिजनो मदः।*
*मदा एतेऽवलिप्ताना-*
*मेत  एव  सतां  दमाः ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-४४
*अर्थात्👉*
_विद्या का मद, धन का मद और तीसरा ऊँचे कुल का मद है। ये घमंडी पुरुषों के लिए तो मद हैं, परंतु ये (विद्या, धन, और कुलीनता) ही सज्जन पुरुषों के लिए दम के साधन हैं।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*19 नवम्बर 2023 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन अच्छा रहेगा।आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का या बात करने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे लेकिन लापरवाही तबीयत खराब कर सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए ।परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*19 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1809 – ओकाना की लड़ाई में स्पेनिश सेना कमजोर पड़ गयी और फ्रांसीसी सेना द्वारा स्पेनिश सेना के 4000 सैनिक मारे गए और अन्य घायल हो गए।
1816 – वारसॉ विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1822 – चिली में वालपराइसो के निकट भूकंप से लगभग 200 लोगो की मृत्यु हुई, यह एक सुनामी का कारण बनता है और तटीय क्षेत्र को बढ़ाता है।
1824 – रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।
1893 – पहला रंगीन सप्लीमेंट संडे न्यूयॉर्क वर्ल्ड समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित किया गया।
1895 – फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल ने पेंसिल का पेंटेट कराया।
1910 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री असक्विथ ने ब्रिटिश संसद के लिए अभियान चलाया।
1912 – प्रथम बाल्कन युद्ध में सर्बिया की सेना ने बीतोला पर कब्जा कर मेसिडोनिया के आट्टोमन शासन का अंत किया।
1926 – पैरामाउंट थियेटर न्यूयॉर्क शहर में खोला गया।
1932 – भारतीय स्वतंत्रता पर तीसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में खोला गया।
1933 – यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।
1940 – बर्मिंघम पर एक जर्मन बमबारी में करीब 900 लोग मारे गए।
1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1952 – स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।
1977 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।
1982 – नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु।
1985 – दुनिया की दो महाशक्तियों – पूर्व सोवियत संघ और अमरीका के बीच स्वीट्ज़रलैंड में शिख़र वार्ता की शुरुआत हुई थी।
1986 – पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।
1990 – नैटो और वार्सा संधि के सदस्य देशों के नेताओं ने पेरिस में एक समझौते पर हस्ताक्षर करके पूर्वी और पश्चिमी ब्लॉकों के बीच शीत युद्ध का अंत कर दिया।
1994 – भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
1995 – कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
1997 – कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
1998 – भारत समेत विश्व के कई देशों में लाखों लोग आकाश को देखते हुए निराश हुए, केवल जापान एवं थाईलैंड से निवासी ही दिवाली (उल्का पिंडों का पृथ्वी के वातावरण से टकराकर जलने का नज़ारा) मना सके।
1998 –  कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफ़िकल सेंटर ने भरतनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का ‘वूमेन आफ़ दी इयर’ पुरस्कार के लिए चुना।
2000 – पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को 2 वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा हुई।
2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
2006 – भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
2007 – अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।
2008 – संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
2013 – लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल।
2019 – IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग 2019 में भारत को 59वां स्थान मिला।
2019 – ततैया की खोजी गई नई प्रजाति, जिसका इदरिस एल्बा नाम रखा गया।
2019 – हिन्‍दी को ओलम्पिक की आधिकारिक भाषा बनने पर केंद्रीय खेलमंत्री ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।
2019 – राज्यसभा मे जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक (संशोधन) विधेयक पारित हो गया ।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भारत-लग्जमबर्ग द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटल के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा की।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में टेक्‍नोलॉजी शिखर सम्‍मेलन का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया।
2021 – दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 3 नए विवादित कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया।
2021 – प्रधानमंत्री ने राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में आयोजित भारतीय नौसेना को उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट ‘शक्ति’ सौंपी।
2022 – सबरीमाला जा रही आंध्र के तीर्थयात्रियों की बस पथनमथिट्टा जिले के लाहा में पलटने से 20 से ज्यादा घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘काशी तमिल संगमम्’ का उद्घाटन किया।

*19 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1828 – रानी लक्ष्मीबाई – 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी (1835 का भी वर्णन मिलता है जी कन्फर्म कर लें)।
1838 – समाज सुधारक केशव चंद्र सेन – प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक व ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों में से एक थे का कलकत्ता में जन्म हुआ।
1875 – रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर – जाने-माने एक प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद थे।
1917 – देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ, उनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी था।
1918 – देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
1923 – सलिल चौधरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।
1924 – विवेकी राय – हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1928 – दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
1951 – ज़ीनत अमान, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1961 – विवेकानंदन (विवेक) – एक भारतीय फिल्म अभिनेता, हास्य अभिनेता, टेलीविजन व्यक्तित्व व पार्श्व गायक।
1975 -सुष्मिता सेन- भारत की प्रथम मिस यूनिवर्स और प्रसिद्ध अभिनेत्री।

*19 नवंबर को हुए निधन👉*

1828 – आस्ट्रिया के प्रसिद्ध संगीतकार फ़ैंज़ शूबर्ट का निधन हुआ।
1980 – वाचस्पति पाठक – प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1988 – मिर्जा हमीदुल्ला बेग भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश।
2002 – आस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का लास एंजिल्स में निधन।
2008 – रमेश भाई, समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक।
2010 – आरके बीजापुरे (पंडित रामभाऊ बीजापुरे) हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा में एक भारतीय हारमोनियम वादक।
2013 – फ्रेड्रिक सैंगर – एक इंग्लिश जैवरसायनज्ञ थे।
2015 – राम कृष्ण त्रिवेदी – पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।
2020 – दिगम्बर हांसदा – संथाली भाषा के विद्वान शिक्षाविद और पद्मश्री से सम्मानित थे।

*19 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री सहस्रबाहु जयन्ती (कार्तिक शुक्ल सप्तमी )।
🔅 रानी लक्ष्मीबाई जयन्ती।
🔅 श्रीमती इंदिरा गांधी जयन्ती।
🔅 श्री दारासिंह जयन्ती।
🔅 विश्व शौचालय दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय पुरूष दिवस।
🔅 वैगन त्रासदी ( वैगन हत्याकांड , दिनांक में मतभेद)।
🔅 विश्व नागरिक दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवंबर)।
🔅 कौमी एकता सप्ताह / राष्ट्रीय एकता सप्ताह ( 19 से 25 नवम्बर )।
🔅 सड़क यातायात पीड़ितों के लिए विश्व स्मरण दिवस (World Day of Remembrance for Road Traffic Victims , नवंबर के तीसरे रविवार को )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button