राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 17 दिसम्बर 2023

इतिहास की 17 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 17 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 दिसम्बर 2023*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 17:34 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 26:54 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* बालव – 17:34 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* हर्शण – 24:34 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 07:07
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* 11:01
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 15:45 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:37
*🤖राहुकाल-* 16:09 से 17:26
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी पंचमी 17:34 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , श्रीपंचमी , श्री नागपंचमी व्रत (द.भा. ) , विवाह पंचमी , पंचक 15:45 से , वक्री बुध 15:20 पर पश्चिम में अस्त , सौर (धनु) पौष मासारंभ , सर्वदोषनाशक रवियोग 04:37 तक , श्रीरामजानकी विवाहोत्सव , गुरु श्री तेगबहादुर ज्योति ज्योत / बलिदान दिवस ( प्राचीनमतानुसार ) , मुहम्मद हिदायतुल्लाह जयन्ती , श्री हरिदेव जोशी जयन्ती , श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह जयन्ती , श्री जगदीश शिवप्पा शेट्टार जन्म दिवस , श्री राजेन्द्रनाथ लाहिडी बलिदान दिवस व भूटान का राष्ट्रीय दिवस (ग्यालयोंग डुचेन)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी षष्ठी 15:15 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , स्कन्द षष्ठी, गुहा षष्ठी व्रत (महाराष्ट्र में प्रसिद्ध ) , मूलक रूपिणी षष्ठी (बंगाल) , श्री अन्नपूर्णा षष्ठी व्रतारम्भ (सांयकालीन षष्ठी में)  , चम्पा षष्ठी व्रत , श्री मार्तण्डभैरव उत्थापन , श्री राम कलेवा , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 02:55 से 25:22 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,*
*शास्त्रं तस्य करोति किम्।*
*लोचनाभ्यां विहीनस्य,*
*दर्पणः    किं   करिष्यति ॥*
*अर्थात्👉*
_जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है?_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 दिसम्बर 2023 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आराम करने के लिए प्रयाप्त समय मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय दे सकोगे। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो़ं पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन🐳 दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज किसी अन्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1398 – मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया। लूटपाट और कत्लेआम से दहली दिल्ली।
1715 – सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया (पकडा गया , ऐसा भी वर्णन है )।
1777 – फ्रांस ने अमेरिका में ब्रिटिश उपनिवेशों की आजादी को मान्यता दी।
1779 – मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्‍व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।
1797 – नेपोलियन ने टॉलन को सुरक्षित करने के लिए फोर्ट एल’एइगुइललेट के खिलाफ एक सफल फ्रेंच चार्ज किया।
1891 – ड्रेक्सेल विश्वविद्यालय फिलाडेल्फिया में कला, विज्ञान और उद्योग के ड्रेक्सेल संस्थान के रूप में उद्घाटन किया गया।
1903 – राइट बंधुओं ने ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया था। 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।
1907 – उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
1914 – पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।
1914 – तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।
1925 – तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1929 – महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।
1931 – भारत के इतिहास में काफ़ी महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।
1933 – भारत के दिग्गज क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 118 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
1940 – महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।
1971 – भारत-पाक युद्ध समाप्त।
1996 – नेशनल फुटबाल लीग का शुभारंभ हुआ।
1998 – अमेरिकी और ब्रिटिश बम वर्षकों ने ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।
2000 – भारत और पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष मुख्यालयों में हॉटलाइन पुन: शुरू।
2000 – नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2002 – तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।
2005 – भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।
2008- शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2008 – केन्द्र सरकार ने शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।
2009 – लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।
2014 – अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।
2019 – पाकिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ को मृत्‍युदंड की सज़ा सुनाई गई।
2019 – ब्रह्मोस मिसाइल के आर्मी वर्जन का ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज में परीक्षण हुआ।
2019 – चीन ने अपना दूसरा विमानवाहक पोत नौसेना में शामिल किया।
2020 – भारत और बांग्लादेश के बीच लगभग 55 वर्ष बाद चिलाहाटी – हल्दीबाड़ी रेल लाइन फिर शुरू हुई व भारत – बांग्लादेश आभासी शिखर सम्मेलन के बाद सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
2020 – इसरो ने नये संचार उपग्रह सी. एम. एस. – 01 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
2020 – भारत के योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान किया गया।
2021 – भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’  से सम्मानित किया।
2021 – भारत और वियतनाम ने डाक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए “आशय पत्र” व समुद्र विज्ञान तथा पारिस्थितिकी में वैज्ञानिक तथा तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
2021 – तमिलनाडु सरकार ने “तमिल थाई वाज़थु” को राज्य गीत (state song) के रूप में घोषित किया।
2022 – अमेरिका के टेक्सास राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके आए जो इतिहास के सबसे जोरदार भूकंप के झटकों में से एक थे।
2022 – भारत ब्लाइंड टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का चैंपियन बना , लगातार तीसरी बार उठाया खिताब।

*17 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1556 – रहीम – बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि।
1869 – सखाराम गणेश देउसकर – क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार थे।
1903 – लक्ष्मीनारायण मिश्र, हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे।
1905 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।
1921 – हरिदेव जोशी एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके (1920 का भी वर्णन)।
1930 – वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे।
1955 – जगदीश शिवप्पा शेट्टार – भारत के कर्नाटक राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1972 – जॉन अब्राहम – भारतीय फ़िल्म अभिनेता।

*17 दिसंबर को हुए निधन👉*

1645 – नूरजहां – मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी।
1927 – राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1959 – भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।
2010 – सुरेन्द्र मोहन – भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता एवं समाजवादी विचारक थे।
2012 – बाल केशव ठाकरे भारत के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता थे जिन्होने शिव सेना के नाम से एक प्रखर हिन्दू राष्ट्रवादी दल का गठन किया।
2019 – मराठी व हिंदी सिनेमा और रंगमंच के प्रख्यात कलाकार डॉ. श्रीराम लागू का निधन।
2019 – मोहन बागान के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति गीतानाथ गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2020 – उस्ताद इकबाल अहमद खान दिल्ली घराने के एक भारतीय शास्त्रीय गायक थे।
2020 – सत्यदेव सिंह – पूर्व संसद सदस्य लोकसभा।
2021 – पूर्व केंद्रीय मंत्री आर एल जलप्पा का निधन हुआ।

*17 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्रीरामजानकी विवाहोत्सव।
🔅 गुरु श्री तेगबहादुर ज्योति ज्योत / बलिदान दिवस ( प्राचीनमतानुसार )।
🔅 मुहम्मद हिदायतुल्लाह जयन्ती।
🔅 श्री हरिदेव जोशी जयन्ती।
🔅 श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह जयन्ती।
🔅 श्री जगदीश शिवप्पा शेट्टार जन्म दिवस।
🔅 श्री राजेन्द्रनाथ लाहिडी बलिदान दिवस।
🔅 भूटान का राष्ट्रीय दिवस (ग्यालयोंग डुचेन)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button