राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 16 फरवरी 2025

इतिहास की 16 फरवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 फरवरी 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 19:26 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 28:32 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* बव. – 13:05 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* धृति – 08:05 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:59
*🌄सूर्यास्त-* 18:11
*🌙चन्द्रोदय-* 21:37
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 16:47 से 18:11
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्थी 26:19 तक पश्चात् पंचमी शुरू , अंगारकी / द्विजप्रिय / संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत / पर्व , ब्रह्मावर्त ( बिठूर ) में सिद्ध श्रीगणेश मन्दिर में अभिषेक , सर्वार्थसिद्धियोग  / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 28:31 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , भगवान पद्मप्रभु जी मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी) , धुंडिराज गोविन्द फालके उपाख्य दादासाहब फालके स्मृति दिवस , श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस , दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस (78वां)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 फाल्गुन बदी पंचमी 28:56 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*छिन्नोऽपि      रोहति      तरुः*
*क्षीणोऽप्युपचीयते पुनश्चन्द्रः।*
*इति      विमृशन्त:      सन्तः*
*सन्तप्यन्ते    न    लोकेषु   ।।*
*भावार्थ👉*
_कटा हुआ भी वृक्ष पुनः उग जाता है तथा कृष्णपक्ष में क्षीण हुआ चन्द्रमा शुक्लपक्ष में बढ़ जाता है। यह विचार करते हुए सज्जन दुःख से पीड़ित होने पर अथवा विपत्तिग्रस्त होने पर दुःखी नहीं होते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 फरवरी 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। आज किए हुए प्रयास पूर्ण होने की पूरी संभावना है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने वरिष्ठ का भी सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं।  कारोबार में आपको फायदा होगा , लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। वरिष्ठ आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी वरिष्ठ वकील के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी।  आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं  पर घूमने की योजना कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे । कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं, आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए।  वरिष्ठ आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें।  तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन घूमने-फिरने या यात्रा में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। कोई चिंता बार बार मस्तिष्क को परेशान करेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1723 – फ्रांस के लुई XV को लोगो से भरी बहुमत प्राप्त हुआ।
1751 – ग्रे की “एलजी लिविंग इन कंट्री चर्च यार्ड” का पहला प्रकाशन किया गया।
1760 – दक्षिण कैरोलिना के किले प्रिंस जॉर्ज में अमेरिकी मूल के बंधकों की मौत हुई।
1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1796 – डच द्वारा ग्रेट ब्रिटेन को सीलोन का नियंत्रण प्रदान किया गया।
1846 – सोबरायन की लड़ाई से भारत में सिख युद्ध का अंत हुआ।
1914 – लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में शामिल होने और 1917 में क्रान्ति का सामना करने के कारण रुस के कमज़ोर हो जाने के बाद लिथवानिया/ लुथियाना ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1946 – पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में सोवियत संघ के प्रतिनिधि ने वीटो अधिकार का प्रयोग किया।
1959 – क्यूबा में क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो क्यूबा के इतिहास में सबसे कम उम्र 32 साल में प्रधानमंत्री बने।
1969 – मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया (पुण्य तिथि 15 फरवरी)।
1982 – काेलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
1986 – मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
1987 – पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
1990 – सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1994 – इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।
2001 – अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
2003 – विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
2005 – पर्यावरण की रक्षा के लिए क्योटो संधि दुनिया के कई प्रमुख देशों के राज़ी होने के सात साल बाद अस्तित्व में आई।
2008 – मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 – टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा।
2008 – बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया।
2008 – पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2009- कार्यवाहक वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।
2010 – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2013 – पाकिस्तान के हजारा कस्बे स्थित एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 84 लोग मारे गए और 190 घायल हुए।
2019 – नौ दिन से पाँच प्रतिशत आरक्षण के लिए यातायात मार्ग पर बैठे राजस्थान में गुर्जरों ने आन्दोलन समाप्त किया।
2019 – पुलवामा आतंकी हमले की पूरे विश्व मे हुई निंदा। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
2020 – यमन में सउदी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना के हवाई हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए।
2020 – इराक की राजधानी बगदाद में आज तड़के अमरीकी दूतावास के पास कई रॉकेट हमले हुए मगर इसमें किसी के मारे जाने की खबर नहीं।
2020 – अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2021 – मध्य प्रदेश के सीधी में भयंकर सड़क हादसे में 54 लोगों की मौत हुई। नर्सिंग छात्र-छात्राओं से भरी हुई एक बस नहर में जा गिरी।
2021 – भारत और साइप्रस के विदेश मंत्रियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक की।
2022 – ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में मिट्टी धंसने और बाढ़ आने से 34 से अधिक लोगों की मौत , शहर के महापौर ने आपातस्थिति की घोषणा की।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी) के ‘विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन’ में उद्घाटन भाषण दिया।
2023 – भारत की साइबर तैयारी को बढ़ावा देने के लिए राष्‍ट्र स्‍तरीय हैकथॉन कवच 2023 नई दिल्‍ली में शुरू हुआ।
2023 – श्रीलंका सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध (01 जून 2023 से ) लगाने की घोषणा की।
2023 – पीएम मोदी ने देश में  ‘जल जन अभियान’ की शुरुआत की।
2023 – लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने सिक्किम राज्‍य के 17वें राज्‍यपाल के रूप में शपथ ली तथा लेफ्टिनेंट जनरल-सेवानिवृत्त कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक ने अरुणाचल प्रदेश के 20वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
2023 – भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी मेला- 2023 का उद्घाटन किया।
2024 – भारतीय नौसेना को 15 गश्ती विमान खरीदने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 29 हजार करोड़ के सौदों को मंजूरी दी।

*16 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1745 – मराठा सामाज्य के चौथे पेशवा थोरले माधवराव का जन्म हुआ।
1822 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
1920 – आई एस जौहर नाम से विख्यात इंदरजीत सिंह जौहर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1931 – विश्वनाथ त्रिपाठी – भारतीय हिंदी लेखक, आलोचक, कवि तथा गद्यकार ।
1932 – वी. सी. पाण्डे – अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।
1937 – गुलाम मोहम्मद शेख़ – अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक।
1945 – एल. गणेशन – तमिलनाडु से भाजपा के वरिष्ठ नेता ।
1978 – वसीम जाफ़र – एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

*16 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद् महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।
1938 – प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चटोपाध्याय का निधन हुआ।
1944 – हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के ( निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक )का नासिक में 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1956 – मेघनाथ साहा – गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
1966 – भारत के शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन हुआ।
2016 – बुतरस घाली – संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
2020 – Cut + Copy + Paste कमांड के जनक लैरी टेस्लर का निधन हुआ।
2020 – मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व गोलकीपर और म्यूनिख के हीरो, हैरी ग्रेग का 87 वर्ष की आयु में निधन।
2021 – बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस का 88 वर्षों की आयु में निधन हुआ।
2022 – साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार से सम्मानित ‘समन्‍वय कवि’ नदोजा चन्‍नवीरा कणवी (93) का धारवाड़ में निधन हुआ।
2022 – बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी (69) का निधन हुआ (15 फरवरी का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।
2023 – मशहूर यक्षगान गायक बलिपा नारायण भागवत (84) का निधन हुआ।
2024 – चिलियन फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज टोरो (85) का निधन हुआ।

🔅 भगवान पद्मप्रभु जी मोक्ष कल्याणक (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी)।
🔅 धुंडिराज गोविन्द फालके उपाख्य दादासाहब फालके स्मृति दिवस।
🔅 श्री महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस।
🔅 दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस (78वां)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button