राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , रविवार दिनांक 12 मई 2024

इतिहास की 12 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 12 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 12  मई 2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 26:06 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 10:27 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* बव. – 14:00 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* धृति – 08:33 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 05:31
*🌄सूर्यास्त-* 19:03
*🌙चन्द्रोदय-* 08:52
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 29:05 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 17:21 से 19:03
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 वैशाख सुदी पंचमी 26:06 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पुत्र प्राप्ति व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 10:27 तक , पारशी दये मासारम्भ , श्री गोविंद महाराज पुण्य तिथि (अमरावती ) , माउंट आबू ग्रीष्म महोत्सव (12 से 13 मई) , ग्रीष्मोत्सव पूर्ण (भरतपुर) , श्री सूरदास जी जयंती (वैशाख शुक्ल पंचमी ) , श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (वैशाख शुक्ल पंचमी , दक्षिण भारत , तमिल कैलेंडर – तिरुवथिरई नक्षत्र 3 अनुसार ) , आदि गुरु श्री शंकराचार्य जयन्ती (वैशाख शुक्ल पंचमी ) ,  श्री एडप्पादी के पलानीस्वामी जन्म दिवस व अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस (मॉडर्न नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटेंगिल का जन्मदिवस) , विश्व मातृदिवस (माँ दिवस , Mother’s day , मई का दूसरा रविवार) व अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 वैशाख सुदी षष्ठी 26:52 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सोमवार व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तत्र वै पौरुषं ब्रूयु-*
*रासेकं यत्र कारितम्।*
*तत्र चापि ध्रुवं पश्ये-*
*च्छोषणं दैवकारितम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ७९-३
*अर्थात्👉*
_जिस खेत में जुताई और सिंचाई की गई है, वहाँ यह पुरुषार्थ ही किया गया है, परंतु वहाँ भी दैववश सूखा पड़ गया, यह निश्चित रूप से देखा जाता है। (अतः पुरुषार्थ की सफलता के लिए प्रारब्ध की अनुकूलता आवश्यक है।)_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 मई 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आराम करने के लिए प्रयाप्त समय मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय दे सकोगे। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो़ं पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। ध्यान देने से सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन🐳 दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज किसी अन्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

12 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1459 – राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की।
1666 – 9 सितम्बर, 1665 को हुई पुरंधर संधि के अनुसार औरंगजेब के समक्ष पेश होने के लिए शिवाजी आगरा पहुंचे।
1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया।
1739 – जॉन वेस्ले ने न्यू कक्ष, इंग्लैंड में ब्रिस्टल, दुनिया की पहली मेथोडिस्ट मीटिंग हाउस की आधारशिला रखी।
1777 – आइसक्रीम का पहला विज्ञापन जारी हुआ।
1780 – ब्रिटिश सैनिकों ने चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना पर कब्जा कर लिया।
1797 – फ्रांस के नेपोलियन प्रथम ने वेनिस पर विजय प्राप्त की।
1835 – चार्ल्स डार्विन ने उत्तरी चिली में तांबे की खानों का दौरा किया।
1839 – समाजवादी कार्यकर्ता लुइस औगस्टी ब्लाक्की और सोएटेटे डेस सैसंस ने फ्रांस की सरकार के खिलाफ एक विद्रोह शुरू किया।
1847 – विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।
1890 – ब्रिस्टल में पहले आधिकारिक क्रिकेट काउंटी चैम्पियनशिप मैच का शुभारंभ।
1902 – पेंसिल्वेनिया में एन्थ्रेसाइट कोयला के एक लाख 40 हजार श्रमिकों ने हड़ताल की।
1908 – जॉर्ज बर्नार्ड शॉ के नाटक ‘गेटिंग मैरिड’ का लंदन में प्रीमियर।
1915 – क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
1921 – पहला नेशनल हॉस्पिटल डे मनाया गया।
1925 – उजबेकिस्तान और किर्गिजिस्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बने।
1926 – हवाई पोत नोर्गे उत्तरी ध्रुव पर उड़ान भरने वाला पहला पोत बना।
1932 – विल्हेम ग्रोनर ने जर्मनी के रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1941 – बर्लिन में दुनिया का पहला वार्किंग प्रोग्रामेबल पूरी तरह से आॅटोमैटिक कम्प्यूटर जेड 3 पेश किया।
1942 – आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चेंबर में मारा गया।
1949 – विजयलक्ष्मी पंडित यूएसएस में पहली विदेशी महिला राजदूत बनीं।
1952 – जोधपुर के महाराजा का ताज गज सिंह को पहनाया गया।
1965 – इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।
1997 – रूस और चेचन्या ने 400 वर्षों के संघर्ष के बाद शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1999 – रूस के उपप्रधानमंत्री सर्गेई स्तेपनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
1999 –  अमेरिकी वित्तमंत्री रोबर्ट रूबिन का अपने पद से इस्तीफ़ा।.
2002 – मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
2003 – सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत।
2007 – पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा।जजों की बहाली के मुद्दे को लेकर कोई समझौता न होने के कारण पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने साझा सरकार से हटने का निर्णय लिया।
2007 – पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल हुए।
2007 – चीन में आये भीषण भूकम्प से हज़ारों लोग मारे गये।
2008 – चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत।
2010 – बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फाँसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
2019 – अरबपति हिंदुजा बंधुओं को तीसरी बार ब्रिटेन के सबसे धनी लोगों के रूप में नामित किया गया।
2019 – जापान ने अपनी सबसे तेज बुलेट ट्रेन का ट्रायल  किया । यह ट्रेन 400 किलोमीटर प्रति घंटे (249 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस बुलेट ट्रेन का नाम एएलएफए-एक्स यानी अल्फा-एक्स दिया है।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए COVID-19 से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
2020 – झारखंड की सोहराई खोवर पेंटिंग और तेलंगाना के तेलिया रुमाल सहित तीन राज्यों के 4 नए उत्पाद को मिला जीआई-टैग।
2020 – मुंबईजीपीओ – प्रवासी मजदूरों के सम्मान में डाक विभाग ने विशेष डाक टिकट जारी किया।
2021 – इजरायली रॉकेट हमले में हमास का गाजा मिलिट्री चीफ मारा गया व कई कमांडरों की मौत हुई।
2022 – नॉर्थ कोरिया में कोरोना का पहला केस मिला , किम जोंग उन ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की तथा गंभीर राष्ट्रीय आपातकालीन घटना घोषित किया गया।
2022 – श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने एक बार फिर देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2022 – ब्रह्मोस मिसाइल के विस्तारित दूरी के संस्करण को सुखोई-30 मार्क-वन लड़ाकू विमान से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया।
2023 – महाराष्ट्र में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत हुई।
2023 – इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जमानत दी और गिरफ्तारी पर रोक लगाई।
2023 – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सर्वोच्च न्यायालय में ‘ई-फाइलिंग 2.0’ सेवा की शुरुआत की।
2023 – हरियाणा के सिरसा जिले में बच्चों से भरी ईस्टवुड स्कूल की वैन पलटने से कई स्टूडेंट्स को चोटें। शीशे तोड़कर बच्चे बाहर निकाले, ड्राइवर नशे में था।
2023 – पाकिस्तान ने 199 भारतीय मछुआरे रिहा किए , एक की कैद में मौत हो गई।
2023 – भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) ने हितधारकों की 13वीं बैठक आयोजित की।

*12 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1820 – फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल – ‘आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता’ एक नर्स थीं।
1875 – कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य – प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।
1895 – जे. कृष्णमूर्ति, एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक थे।
1917 – बड़ौदा की महारानी सीता देवी साहिब , जिनका जन्म मद्रास , भारत में तेलुगु परिवार में हुआ था ।
1933 – नंदू नाटेकर – पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।
1944 – घनश्याम नायक – भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
1945 – के. जी. बालकृष्णन – भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1954 – के. पलानीस्वामी- राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री।
1980 – ऋषि सुनक – भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता , यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री।
1982 – मरगनी भारत – लोकसभा के सदस्य।
1987 – अमृता प्रकाश – एक भारतीय अभिनेत्री हैं।
1989 – शिखा पांडे – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
2002 – सौरभ चौधरी एक भारतीय निशानेबाज ।

*12 मई को हुए निधन👉*

1984 – धनंजय कीर – बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।
1984 – अलकनन्दा (नृत्यांगना) – भारत की कत्थक नृत्यांगना थीं।
1993- शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।
2015 – सुचित्रा भट्टाचार्य – एक भारतीय उपन्यासकार थीं।
2021 – प्रसिद्ध असमिया साहित्यकार और पत्रकार होमेन बोर्गोहिन (88) का गुवाहाटी में निधन हुआ।
2021 – भारत के पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता वी चंद्रशेखर (64) का कोविड-19 से निधन हुआ।
2022 – पद्मश्री योग, तंत्र विद्या के मर्मज्ञ विद्वान प्रो .भागीरथ प्रसाद त्रिपाठी (वागीश शास्त्री) का (88) निधन हुआ।
2023 – न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर ब्रूस जॉन रॉबर्टसन (71) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रेफरी डोनाल्ड एंटन डेनकिंगर (86) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी ओवेन कीर डेविडसन (79) का निधन हुआ।

*12 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री गोविंद महाराज पुण्य तिथि (अमरावती )।
🔅 माउंट आबू ग्रीष्म महोत्सव (12 से 13 मई)।
🔅 ग्रीष्मोत्सव पूर्ण (भरतपुर)।
🔅 श्री सूरदास जी जयंती (वैशाख शुक्ल पंचमी )।
🔅 श्री रामानुजाचार्य जयन्ती (वैशाख शुक्ल पंचमी , दक्षिण भारत , तमिल कैलेंडर – तिरुवथिरई नक्षत्र 3 अनुसार )।
🔅 आदि गुरु श्री शंकराचार्य जयन्ती (वैशाख शुक्ल पंचमी )।
🔅  श्री एडप्पादी के पलानीस्वामी जन्म दिवस।
🔅 अन्तराष्ट्रीय नर्स दिवस (मॉडर्न नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटेंगिल का जन्मदिवस)।
🔅 विश्व मातृदिवस (माँ दिवस , Mother’s day , मई का दूसरा रविवार)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button