राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 08 सितम्बर 2024

इतिहास की 08 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 08 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 सितम्बर 2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 20:00 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 15:31 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* बव. – 06:52 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* एन्द्र – 24:04 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 06:02
*🌄सूर्यास्त-* 18:33
*🌙चन्द्रोदय-* 10:24
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:43
*🤖राहुकाल-* 17:00 से 18:33
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 भाद्रपद सुदी पंचमी 20:00 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , ऋषि पंचमी  , गुरु पंचमी , भाई पंचमी , मध्याह्न में सप्तर्षि पूजा , आपस्तम्ब श्रावणी , हेमान्द्रिका नाग पंचमी , रक्षापंचमी (बं.) , सर्वदोषनाशक रवियोग 15:31 से , दसलक्षणव्रत प्रारंभ (जैन) , पुष्पांजलि व्रत प्रारम्भ (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , सम्वत्सरी महापर्व (पंचमीपक्ष , जैन) , श्री गजानन जी महाराज पुण्यतिथि (शेगांव) , श्री कलावती देवी जयन्ती (बेळगाव) , स्वामी शिवानंद सरस्वती जी जयन्ती , विजय दिवस (माल्टा) , उत्तर मैसेडोनिया का स्वतंत्रता दिवस , विश्व साक्षरता दिवस व विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (World Physical Therapy Day)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 भाद्रपद सुदी षष्ठी 21:55 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , सूर्य षष्ठी व्रत , लोलार्क षष्ठी ( पुत्रार्थियों को आज से 16 दिन तक काशी के लोलार्क कुण्ड में स्नान एवं पूजन- अर्चन करना चाहिए ) , सोमनाथ व्रत ( उड़ीसा ) , मोरबाई छठ , स्कन्द दर्शन षष्ठी (दुबड़ी सातें ) , ललिता षष्ठी व्रत (गुर्जर )।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*कुचैलिनं   दन्तमलोपधारिणं*
*बह्वाशिनं निष्ठुरवाक्यभाषिणम् ।*
*सूर्योदये ह्यस्तमयेऽपि शायिनं*
*विमुञ्चति  श्रीरपि चक्रपाणिम् ।।*
*भावार्थ👉*
_‘जो मलिन वस्त्र धारण करता है, दाँतों को स्वच्छ नहीं रखता, अधिक भोजन करनेवाला है, कठोर वचन बोलता है, सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय भी सोता है, वह यदि साक्षात् चक्रपाणि विष्णु हों तो उसे भी लक्ष्मी छोड़ देती हैं |’_
_(गरुडपुराणम् : ११४.३५)_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 सितम्बर 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन अच्छा रहेगा।आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का या बात करने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपकी भौतिक सुख – सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सफलता के कई नए मार्ग खुलेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को हारे हुए  से महसूस करेंगे लेकिन स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगें। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी किसी पूरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला भी ना लें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। छात्रों को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स के छात्र को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के लिये नए उपाय मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होने की संभावना है। बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। किसी बात को लेकर भाई से थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन संयम से बात करने पर बात संभल भी सकती है। नए लोगों से मिलने से आपको फायदा हो सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगें। बिजनेस के मामलों में आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।  किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से दिन बेहतर है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश करेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। ऑफिस में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे, प्रमोशन होने के भी योग बन रहे है। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है इसलिए आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए । परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। बाहर का खाने से बचें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1271 – जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन ।
1320 – गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
1331 – स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
1449 – टुमू किले का युद्ध- मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
1504 – इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो ने अपनी प्रसिद्ध मूर्ति डेविड का लोकार्पणकिया।
1514 – ओरसा का युद्ध, लिथुआनिया और पोल सेना ने रूसी सेना को ओरसा (वर्तमान समय में बेलारुस) में पराजित किया।
1549 – फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1553 – इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1563 – मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
1689 – चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क(निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1727 –  इंग्लैंड के कैम्ब्रिजशायर में बर्ववेल गांव में एक कठपुतली शो के दौरान एक आग से 78 लोगों मारे गए जिनमें कई बच्चे शामिल थे।
1760 –  फ्रांसीसी सेना ने मॉन्ट्रियल को जनरल जेफरी एमहर्स्ट के सामने समर्पित कर दिया।
1771 –  मिशन सैन गैब्रियल आर्केंसी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में हुई।
1793 –  बेलिएम में पहली बार सीरीओ डे नाज़े मनाया गया।
1831 –  विलियम IV को ग्रेट ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया।
1855 –  स्पेन के क्वीन इसाबेला द्वितीय का द्वार इलोइलो को विश्व व्यापार के लिए खोल दिया गया।
1860 –  मिशिगन झील पर पैडल स्टीमर “लेडी एल्गिन” का नुकसान लगभग 300 लोग डूबे।
1864 – जेनेवा में आज ही रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
1899 – ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।
1900 – बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।
1900 – अमेरिका ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया।
1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में आज ही चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत हुई थी।
1900 – टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1942 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की। इटली युद्ध से हट गए और मित्र राष्ट्रों के खिलाफ शत्रुता समाप्त कर दी।
1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया।
1952 – जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
1962 – चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
1966 – लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने “साक्षरता दिवस” मनाने की शुरुआत की।
1967 – आजादी के बाद पहली बार केंद्र में सरकार चला रही पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1986 – चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई थी और 11 अन्य ज़ख़्मी हो गए थे जबकि जनरल पिनोशे को मामूली चोट पहुंची थी।
1988 – जाने माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
1991 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
1991 – मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
1997 – अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
1998 – 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
2000 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
2002 – नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 – महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
2008 – प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
2009 – भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
2013 – पाकिस्तान के क्वेटा में 2013 को आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
2015 – रेप के आरोपी कथित संत नारायण सांई अय्याश, व्यभिचारी और संत के नाम पर कलंक है, उसने न जाने कितनी लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं, ये कहना है नारायण सांई की पत्नी जानकी का। उन्होंने मीडिया में सार्वजनिक रूप से ये बात कही थी।
2016 – 2 महिलाओं समेत 72 नक्सलियों ने नारायणपुर,  हैैत्तीसगढ़ पुलिस और आईटीबीपी के सामने सरेंडर कर दिया।
2016 – इसरो ने जीएसएलवी रॉकेट लॉन्च किया।
2016 – आज ही GST बिल के संविधान संशोधन पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लगाई मुहर।
2017 – आज ही गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युम्न का बाथरूम में कत्ल हुआ था, इस घटना ने पूरे देश मे सनसनी फैला दी थी।
2019 – भारत को स्विस बैंक के खाताधारकों की पहली सूची मिली, इनमें ज्यादतर खाते कार्रवाई के डर से बंद हुए थे।
2019 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में व्यापक क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी (RCEP) की 7वीं मंत्री स्तरीय बैठक शुरु हुई।
2020 – भूकंप के झटके से हिली लद्दाख की धरती , सुबह – सुबह अंडमान-निकोबार में भी तेज झटके , जान-माल के नुकसान की खबर नहीं।
2020 – अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) द्वारा  पहला विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसटीएस) आयोजित किया गया।
2021 – उत्‍तराखंड की राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्या ने इस्‍तीफा दिया।
2021 – इण्डोनेशिया जेल में आग लगने से 41 की मौत हुई व लगभग 80 झुलसे।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ का उद्घाटन और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया।
2022 – भारत और जापान के बीच तोक्यो में टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता सम्पन्न हुई।
2022 – DRDO और भारतीय सेना ने ओडिशा के तट के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल QRSAM) का सफल परीक्षण किया।
2022 – प्रिंस विलियम 40 साल की उम्र में ब्रितानी सिंहासन के उत्तराधिकारी बने।
2022 – नीरज चोपड़ा डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – भारत में सोने के आभूषणों आदि  की हॉलमार्किंग (तीसरा संशोधन) आदेश , 2023 के अंतर्गत अनिवार्य हॉलमार्किंग का तीसरा चरण लागू हुआ।
2023 – भारतीय और फ्रांस की नौसेना के द्विपक्षीय अभ्यास के 21वें संस्करण का दूसरा चरण, वरुण (वरुण -23) अरब सागर में आयोजित किया गया।
2023 – मध्य मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप   आया, जिसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए और 6 मिलियन से अधिक लोगों को विनाशकारी क्षति हुई।

*8 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1887 – स्वामी शिवानन्द सरस्वती वेदान्त के महान आचार्य और सनातन धर्म के विख्यात नेता थे।
1899 – रमन विश्वनाथन – चिकित्सा विज्ञानी ( पद्म भूषण से सम्मानित)।
1908 – रूप सिंह बैस भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाडी थे।
1910 – हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का जन्म आज ही हुआ था।
1926 – भूपेन हज़ारिका, भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।
1933 – आशा भोंसले, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
1936 – इंदु जैन – बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी की चेयरपर्सन और देश की दूसरी महिला अरबपति थीं।
1946 – सतीश कौल, पंजाबी और हिंदी दोनों फिल्मों में एक अनुभवी भारतीय अभिनेता (वर्ष कन्फर्म नहीं)।
1952 – गिरिराज सिंह – सत्रहवीं लोकसभा के सांसद व भारत के पंचायती राज मंत्री।
1987 – चार्ली चौहान एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं।
2002 – लॉरी विलियम्स, वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर।

*8 सितंबर को हुए निधन👉*

1960- फ़ीरोज़ गाँधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।
1982 – शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री।
2019 –  जाने-माने न्यायविद् और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – तेलगु अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का 74 साल की उम्र में स्ट्रोक से निधन।
2021 – अरुणा भाटिया एक भारतीय फिल्म निर्माता है, जिन्होंने मुख्य तौर से बॉलीवुड में काम किया।
2021 – रूस के आपात मंत्री येवगेनी जिनिचेव की मौत पहाड़ से कूदने के कारण हुई।
2022 – भारत देश के 22वें चीफ जस्टिस रहे न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का निधन हुआ।
2022 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 2 (96) का लम्बी बीमारी से निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अजीत निनान (68) का मैसूर में निधन हुआ।
2023 – जाने-माने तमिल अभिनेता और निर्देशक मारीमुथु (57) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।

*8 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 सम्वत्सरी महापर्व (पंचमीपक्ष , जैन)।
🔅 श्री गजानन जी महाराज पुण्यतिथि (शेगांव)।
🔅 श्री कलावती देवी जयन्ती (बेळगाव)।
🔅 स्वामी शिवानंद सरस्वती जी जयन्ती।
🔅 विजय दिवस (माल्टा)।
🔅 उत्तर मैसेडोनिया का स्वतंत्रता दिवस।
🔅 विश्व साक्षरता दिवस।
🔅 विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (World Physical Therapy Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button