राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 07 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 07 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 07 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 दिसम्बर 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 18:27 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 28:12 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* वणिज – 07:53 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शुक्ल – 20:07 तक
*✨पश्चात्-* ब्रह्म
*🌅सूर्योदय-* 07:00
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 19:53
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 22:39 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:33
*🤖राहुकाल-* 16:06 से 17:24
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉पौष बदी तृतीया 18:27 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , सौभाग्य सुन्दरी तृतीया व्रत , संकष्टी वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 07:56 से 18:26 तक , सर्वार्थसिद्धियोग  कार्यसिद्धियोग 28:12 से , रविपुष्ययोग 28:12 से सूर्योदय तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री दीप नारायण सिंह स्मृति दिवस , सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (भारत) व अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन / उड्डयन दिवस (International Civil Aviation Day , आईसीएओ)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉पौष बदी चतुर्थी 16:05 तक पश्चात् पंचमी शुरू , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:53 से , सर्वार्थसिद्धियोग  कार्यसिद्धियोग 26:53 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*आक्रुश्यमानो नाक्रोशे-*
*मन्युरेव    तितिक्षतः ।*
*आक्रोष्टारं  निर्दहति  –*
*सुकृतं चास्य विन्दति।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३६-५
*अर्थात्👉*
_दूसरों से गाली सुनकर भी स्वयं उन्हें गाली न दे। (गाली को ) सहन करने वाले का रोका हुआ क्रोध ही गाली देने वाले को जला डालता है और उसके पुण्य को भी ले लेता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 दिसम्बर 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। आज किए हुए प्रयास पूर्ण होने की पूरी संभावना है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने वरिष्ठ का भी सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं।  कारोबार में आपको फायदा होगा , लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। वरिष्ठ आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी वरिष्ठ वकील के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी।  आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं  पर घूमने की योजना कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे । कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं, आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए।  वरिष्ठ आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें।  तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन घूमने-फिरने या यात्रा में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। कोई चिंता बार बार मस्तिष्क को परेशान करेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1732 – थियेटर रॉयल कोवेन्ट गार्डन, लंदन (आधुनिक-रोज़ रॉयल ओपेरा हाउस) खोला गया।
1815 – मार्शल नेे को पेरिस में जर्डिन डु लक्ज़मबर्ग के पास मार डाला।
1825 – भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।
1835 – भविष्य के यू.एस. अध्यक्ष जेम्स के. पोलक सदन के अध्यक्ष बने।
1856 – देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।
1869 – अमेरिकी डाकू जेसी जेम्स ने गल्लतिण मिसौरी में अपनी पहली बैंक डकैती की पुष्टि की।
1877 – आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने ‘ग्रामोफोन’ का प्रदर्शन किया।
1888 – जॉन बॉयड डनलप ने हवा वाली साइकिल टायर का अविष्कार किया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1889 – विश्व में वर्तमान रुप की पहली गाड़ी जर्मनी के एक वैज्ञानिक कार्ल फ़्रेडरिक बेन्ज़ ने बनाई। इस गाड़ी की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटा और ईंधन के रुप में पेट्रोल या फिर एलकोहल का प्रयोग होता था। वर्तमान काल की बसें उस गाड़ी का संपूर्ण रुप हैं।
1895 – अंबा अलगी की लड़ाई: अब्य्स्सिनियंस इतालवी सेनाओं को हराया।
1941 – जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।
1944 – जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
1946 – संयुक्त राज्य अमेरिका के अटलांटा शहर के वाइनकॉफ होटल में आग लगने से 119 लोग मारे गए।
1949 – सात दिसंबर 1949 से भारतीय सशस्त्र बल फ्लैग डे / झण्डा दिवस मनाया जाता है।
1970 – पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
1972 – अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
1983 – मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।
1988 – अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
1995 – दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
1995 – भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
2001 – कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 – तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।
2002 – कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।
2003 – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए।
2004 – हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2007 – यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।
2008 – भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
2009 – डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।
2019 – भारतीय रेलवे ने देश के 5500 स्टेशनों पर निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करायी।
2020 – जम्‍मू-कश्‍मीर उच्‍च न्‍यायालय की मुख्‍य न्‍यायाधीश गीता मित्‍तल ने विधिक सेवा कार्यक्रम-इंसाफ की दस्‍तक की शुरुआत की।
2020 – भारत और इज़राइल के विदेश कार्यालयों के बीच 16वें दौर की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित हुई।
2020 – संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास कॉन्फ्रेंस – अंकटाड (UNCTAD) का वर्ष 2020 का निवेश संवर्धन पुरस्कार इन्वेस्ट इंडिया को दिया गया।
2021 – भारत ने ओडिसा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाईल का सफल परीक्षण किया।
2022 – समुद्री डकैती रोकथाम विधेयक 2019 लोकसभा में पेश किया गया।
2022 – जिम्बाब्वे के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
2023 – दुनिया की सबसे गहरी (2,400 मी) और सबसे बड़ी भूमिगत प्रयोगशाला, चाइना जिनपिंग अंडरग्राउंड लेबोरेटरी (सीजेपीएल) ने जिनपिंग पर्वत के नीचे काम करना शुरू किया।
2023 – रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री व भट्टी विक्रमार्क ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
2023 – भारत ने अग्नि-1 मिसाइल का सफल प्रशिक्षण लॉन्च किया।
2024 – इंडियन सोसाइटी ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन इंस्टीट्यूट (आईएसएएम) का 63वां वार्षिक सम्मेलन बेंगलुरु में ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (आईएएम) में सम्पन्न हुआ।

*7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1879 – जतीन्द्रनाथ मुखर्जी – भारतीय क्रांतिकारी थे।
1887 – गोविन्द सिंह राठौड़ – भारतीय सैनिक , जिन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध में विक्टोरिया क्रास प्रदान किया गया।
1889 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
1924 – मारियो सोरेस – पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति।
1954 – अर्जुन राम मेघवाल – एक भारतीय राजनेता हैं।

*7 दिसंबर को हुए निधन👉*

1782 – हैदर अली – 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।
1977 – दीप नारायण सिंह बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
2003 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
2016 – चो रामस्वामी – भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता थे।
2019 – स्वयं प्रकाश एक हिन्दी साहित्यकार थे।
2020 – लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2020 – सात दशक पहले ध्वनि से भी तेज विमान उड़ाने वाले या ध्वनि के अवरोध को तोड़ने वाले पहले पायलट जनरल चक यीगर का 97 साल की उम्र में निधन हो गया।
2021 – उड़ीसा के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित और शिक्षक नंदा प्रस्टी (104) का निधन हुआ।
2022 – मशहूर कन्नड़ एक्टर कृष्णा जी राव (70) का निधन हुआ।
2023 – रूसी अंतर्राष्ट्रीय पत्राचार शतरंज ग्रैंडमास्टर अलेक्सांद्र सुरेनोविच द्रोणोव (77) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश लेखक बेंजामिन ज़ेफानिया (65) का निधन हुआ।

*7 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री दीप नारायण सिंह स्मृति दिवस।
🔅 सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (भारत)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन / उड्डयन दिवस ( International Civil Aviation Day , आईसीएओ)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button