राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 06 अक्तूबर 2024

इतिहास की 06 अक्तूबर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 06 अक्टूबर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 अक्टूबर 2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 07:51 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 24:11 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* गर – 07:51 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* प्रीति – पूर्णरात्रि
*🌅सूर्योदय-* 06:16
*🌄सूर्यास्त-* 18:00
*🌙चन्द्रोदय-* 09:15
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 17:34 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:45 से 12:32
*🤖राहुकाल-* 16:32 से 18:00
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आश्विन सुदी तृतीया 07:51 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , तृतीया तिथि वृद्धि , तृतीय नवरात्र – माँ चन्द्रघंटा पूजा / व्रत , रंग भूरा , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , वरद् चतुर्थी , ब्रह्मावर्त (बिठुर ) में सिद्ध गणेश मन्दिर में अभिषेक , सर्वदोषनाशक रवियोग 24:11 तक , विघ्नकारक भद्रा 20:49 से , बुध चित्रा नक्षत्र में 11:46 पर , माना चतुर्थी (उड़ीसा) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , गुरु श्री हर राय स्मृति दिवस (तारीखानुसार) , श्री मेघानाथ साहा जयन्ती , श्री जीतन राम मांझी जन्म दिवस , श्री भजन लाल बिश्नोई जयन्ती , श्री विनोद खन्ना जयन्ती , श्री बाबासाहेब भोसले स्मृति दिवस , श्री लुइस प्रोटो बारबोसा स्मृति दिवस , जर्मन अमेरीकी दिवस , विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस , वन्यजीव सप्ताह जारी (02 से 08 अक्टूबर 2024) व विश्व अंतरिक्ष सप्ताह जारी ( 04 से 10 अक्टूबर 2024)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आश्विन सुदी चतुर्थी 09:49 तक पश्चात् पंचमी शुरु , माँ कूष्मांडा पूजा / व्रत , रंग नारंगी , उपांग ललिता पंचमी व्रत , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:25 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 26:25 तक , विघ्नकारक भद्रा 09:48 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:25 से।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*माँ चन्द्रघंटा👉*
*पिण्डजप्रवरारूढा*
*चण्डकोपास्त्रकैर्युता।*
*प्रसादं  तनुते  मह्यं*
*चन्द्रघण्टेति विश्रुता।।*
*भावार्थ👉*
_पिंडज जीवों में सर्वाधिक बलशाली सिंह पर सवार, आक्रमण करने के लिए तैयार व भयानक अस्त्रों को धारण करने वाली विख्यात चंद्रघंटा देवी मुझपर कृपा बरसा रही हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 अक्टूबर 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। आराम करने के लिए प्रयाप्त समय मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय दे सकोगे। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो़ं पर खर्च करना पड़ सकता है। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। ध्यान देने से सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन🐳 दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज किसी अन्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1499 – फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।
1683 – 13 जर्मन परिवार जर्मनी के क्रेफेल्ड से फिलाडेल्फिया आए थे। इस दिन हर साल जर्मन अमेरिकी दिवस मनाया जाता है।
1723 – बेंजामिन फ्रेंकलिन 17 साल की उम्र में फिलाडेल्फिया पहुंचे।
1762 – ब्रिटिश सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।
1862 – भारतीय दंड संहिता कानून पारित हुआ और एक जनवरी से लागू हुआ।
1889 – अविष्कारक थॉमस अरवा एडिसन ने अपने पहले चलाचित्र का प्रदर्शन किया।
1919 – तांबुलीस्की बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बने। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1927 – डॉयलॉग और बैकग्राउंड संगीत से सजी पहली फीचर फिल्म ‘द जैज सिंगर’ रिलीज हुई।
1954 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना लाने की घोषणा की।
1957 – सोवियत संघ ने नोवाया ज़ेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – मेक्सिको में ट्रेन पटरी से उतरने से 208 लोगों की मौत।
1973 – इसरायल पर मिस्र और सीरिया की फ़ौजों ने दो तरफा हमला शुरू किया।
1977 – रूसी युद्धक विमान मैक्वियान मिग-29 ने पहली उड़ान भरी। यह एक युद्धक विमान है जिसे सोवियत संघ ने तैयार किया।
1980 – गुयाना ने संविधान को अंगीकार किया।
1981 – काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक सैनिक समूह द्वारा मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या।
1983 – पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
1987 – फिजी एक गणराज्य घोषित हुआ।
1994 – यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।
1995 – दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।
1999 – संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन आस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में प्रारम्भ।
2000 – इस्रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू।
2000 – यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रान्ति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोड़कर भागे विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
2002 – नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।
2004 – इस्रायली सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो किया। अल्खानोव चेचेन्या के राष्ट्रपति बने।
2006 – संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।
2007 – परवेज मुशर्रफ़ एकतरफ़ा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित घोषित हुए।
2007 – कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।
2007 – बाबा साहेब भोसले – प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं महाराष्ट्र के आठवें मुख्यमंत्री।
2008 – वैश्विक मंदी के मद्देनज़र भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नक़द सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फ़ैसला किया।
2019 – तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई।
2020 – नीति आयोग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा इन्वेस्ट इंडिया ने सोलर पीवी विनिर्माण के बारे में संगोष्ठी आयोजित की।
2020 – क्‍वाड देशों- भारत, अमरीका, जापान और ऑस्‍ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने टोक्यो में बैठक की।
2020 – रूस ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल जिरकॉन का सफल परीक्षण किया।
2021 – लगभग तीन दशकों की मेहनत के बाद बनी मलेरिया से बचाने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन को WHO की मंजूरी मिली।
2022 – साल 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को दिया गया (राशि 10 दिसंबर को पुरस्‍कार के साथ दी जाएगी)।
2022 – थाईलैंड में एक डे-केयर सेंटर में गोलीबारी में 22 बच्‍चों सहित 38 लोग मारे गए।
2022 – उत्तर कोरिया ने फिर दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – मुंबई के गोरेगांव में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हुई व लगभग 60 लोग घायल हुए।
2023 – सिक्किम में 3 अक्टूबर को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई।
2023 – दूसरा क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सम्मेलन नासिक, महाराष्ट्र में शुरू हुआ।
2023 – जेल में बंद ईरानी कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।

*6 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1679 – नेकसियर – मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह था।
1879 – सय्यद हुसैन अहमद मदनी भारतीय उपमहाद्वीप से इस्लामी विद्वान थे ।
1887 – चंडीगढ़ शहर की रूपरेखा तय करने वाले प्रसिद्ध वास्तुकार ले. कार्बुजिए का जन्म हुआ।
1893 – मेघनाथ साहा – गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
1922 – जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज एक सुप्रसिद्ध हिन्दू आध्यात्मिक गुरु एवं वेदों के प्रकांड विद्वान थे।
1930 – भजन लाल बिश्नोई – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 – भारत में 32 साल के सबसे लंबे समय तक अंपायरिंग करने वाले जीवन डी. घोष का बंगाल में जन्म हुआ।
1935 – महेन्द्र सिंह टिकैत उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे।
1944 – जीतन राम मांझी – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1946 – विनोद खन्ना – प्रसिद्ध अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ।
1963 – बाबा खड़क सिंह – भारत के स्वतंत्रता सेनानी , एक सिख राजनेता और और सेंट्रल सिख लीग के अध्यक्ष थे।

*6 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1661 – गुरु हरराय – सिक्खों के सातवें गुरु।
1858 – क्रांतिकारी नाना साहेब पेशवा का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
1963 – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी और ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ बाबा खड़क सिंह का निधन हुआ।
1974 – वी. के. कृष्ण मेनन – भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1979 – दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी।
1986 – गोकुलभाई भट्ट – राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक।
2007 – लक्ष्मी मल्ल सिंघवी – जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद थे।
2007 – बाबासाहेब भोसले – राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के 9वें मुख्यमंत्री।
2009 – प्यारेलाल खण्डेलवाल,  ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सांसद थे।
2011 – लुइस प्रोटो बारबोसा गोवा राज्य के एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
2012 – बी सत्या नारायण रेड्डी – प्रसिद्ध भारतीय वकील, नेता एवं पश्चिम बंगाल के 19वें राज्यपाल।
2014 – मारियन सेल्डस – अमेरिकी अभिनेत्री।
2020 – अफगानिस्तान के क्रिकेटर नजीब तारकई (29) का कार एक्सीडेंट से निधन हुआ।
2021 – चाकलेथु जॉन येसुदासन – राजनीतिज्ञ , कार्टूनिस्ट , केरल कार्टून अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष और केरल ललितकला अकादमी के अध्यक्ष थे।
2021 – वल्लीलथ माधथिल माधवन नायर – एक भारतीय सिविल सेवक और राजनयिक थे।
2022 – इतालवी एथलेटिक ट्रेनर जियान पिएरो वेंट्रोन (62) का निधन हुआ।

*6 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री हर राय स्मृति दिवस (तारीखानुसार)।
🔅 श्री मेघानाथ साहा जयन्ती।
🔅 श्री जीतन राम मांझी जन्म दिवस।
🔅 श्री भजन लाल बिश्नोई जयन्ती।
🔅 श्री विनोद खन्ना जयन्ती।
🔅 श्री बाबासाहेब भोसले स्मृति दिवस।
🔅 श्री लुइस प्रोटो बारबोसा स्मृति दिवस ।
🔅 जर्मन अमेरीकी दिवस।
🔅 विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस।
🔅 वन्यजीव सप्ताह जारी (02 से 08 अक्टूबर 2024)।
🔅 विश्व अंतरिक्ष सप्ताह जारि ( 04 से 10 अक्टूबर 2024)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button