राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 06 जुलाई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 6 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 6 जुलाई 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 06 जुलाई 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 21:17 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* विशाखा – 22:42 तक
*🌠पश्चात्-* अनुराधा
*💫करण-* वणिज – 08:11 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* साध्य – 21:26 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 05:28
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 15:37
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – 16:01 तक
*🌛पश्चात्-* वृश्चिक
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:57 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 17:38 से 19:22
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आषाढ़ सुदी एकादशी 21:17 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , श्री हरिशयनी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , रवि नारायण एकादशी (उड़ीसा ) , श्री श्यामबाबा जागरण , चातुर्मास्य व्रत – यम -नियमादि आरम्भ , रात्रि में विष्णु पूजा , शाक त्याग व्रतारम्भ , गोपद्म व्रत का उद्यापन , हरिवासर 22:42 से 07 जुलाई  23:11 तक , सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में 05:48 पर , विघ्नकारक भद्रा 08:08 से 21:16 तक , त्रिपुष्कर योग 21:15 से 22:42 तक , राजयोग , करिदिन , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, श्री विष्णु शयनोत्सव , पंढरपुर यात्रा , मुनि श्री शिवसागर महाराज मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल एकादशी) , दादा श्री जिनदत्तसूरि पुण्यतिथि (जैन , आषाढ़ शुक्ल एकादशी) , मेला श्री हरिप्रयाग (बनी , जम्मू-कश्मीर) , मुहर्रम (ताजिया , मुस्लिम , चांद से) , श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयन्ती , श्रीमती लक्ष्मीबाई केलकर जयन्ती , ठाकुर श्री राम लाल पुण्य दिवस , बाबू जगजीवन राम पुण्य दिवस , श्री धीरु भाई अम्बानी स्मृति दिवस , डॉ. नौतम भट्ट स्मृति दिवस (पद्मश्री सम्मानित) व विश्व जूनोसिस दिवस (World Zoonoses Day)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 आषाढ़ सुदी द्वादशी 23:12 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री श्यामबाबा द्वादशी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अन्नदाता भयत्राता*
*यश्च  विद्याप्रदायकः ।*
*जनिता चोपनेता च*
*पञ्चैते पितरः स्मृताः॥*
*अर्थात् 👉*
_अन्नदाता, डर से बचाने वाला, विद्या देने वाला, जन्म देने वाला और जनेऊ संस्कार देने वाला – मनुष्य के ये पाँच पिता स्मृति ग्रंथों में बताए गए हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*06 जुलाई 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी हो सकती है। अपने आप को व्यस्त महसूस करोगे। यात्रा तैयारी के योग बन रहे हैं। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत में आज सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियाँ रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*6 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1483 – रिचर्ड III इंग्लैंड का राजा बना।
1770 – सेस्मे की लड़ाई: रूसी बेड़े ने तुर्की सेना को हराया।
1785 – संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए पैसा के रूप में डॉलर को सर्वसम्मति से चुना गया।
1787 – पश्चिम बंगाल के शिबपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
1849 – फ्रेडरिकिया की लड़ाई: डेनिश सेना ने फ्रेडरिकिया, जटलैंड में प्रशिया सेना को धराशायी किया, जिससे 1864 तक प्रशियाई / डेनिश युद्ध समाप्त हुआ।
1854 – जैक्सन ने मिशिगन में अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी का पहला सम्मेलन आयोजित किया।
1885 – लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1892 – दादाभाई नौरोजी पहले भारतीय ब्रिटेन में संसद सदस्य के रूप में चुने गए।
1906 – दूसरा जिनेवा सम्मेलन पूरा हुआ।
1923 – सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना हुई।
1931 – बिली बर्क ने यू.एस. ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीता।
1944 – महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
1959 – वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
1961 – मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट से 300 लोग मरे।
1964 – अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।
2005 – मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
2006 – विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।
2008 – दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।
2009 – जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2012- संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।
2012 – पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की।
2013 – नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
2014 – इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।
2019 – गुलाबी शहर जयपुर भारत के 38वें स्थल के तौर पर यूनेस्को विश्व हेरिटेज सूची में शामिल हुआ।
2020 – नेपाल के इलाम जिले में भारत की 1.94 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद से निर्मित एक नए चार मंजिले संस्कृत विद्यालय भवन का उद्घाटन किया गया।
2020 – भारत सरकार और विश्‍व बैंक ने सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग आपात कार्रवाई योजना के लिए 75 करोड़ डॉलर के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
2020 – इस्राइल ने एक नए जासूसी उपग्रह  ‘ओफेक16’  का प्रक्षेपण किया।
2021 – रूस के में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ जिसमें चालक दल सहित 28 यात्री सवार थे।
2022 – भारत सरकार ने कोविड टीकाकरण की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को नौ महीने से घटाकर छह महीने किया।
2022 – बांग्लादेश में स्टार्टअप क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए पहला कैम्पस आधारित आई.टी. बिजनेस इनक्यूबेटर शुरू हुआ।
2022 – पंजाब में मंत्रिमंडल ने राज्य में हर घर को प्रति माह बिजली की 600 यूनिट मुफ्त उपलब्ध कराने के निर्णय को मंजूरी दी।
2022 – भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात में पोरबंदर तट से 185 किलोमीटर दूर अरब सागर में एक संकटग्रस्त जहाज के 22 चालक दल को बचाया।
2023 – केन्‍या के नैरोबी में भारत-अफ्रीका अंतर्राष्‍ट्रीय मोटा अनाज सम्‍मेलन आयोजित किया गया।
2023 – भारत और सिंगापुर ने कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग पर वर्तमान समझौता ज्ञापन को 2028 तक पांच वर्ष के लिए बढ़ाने के प्रोटोकॉल दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
2023 – लुई आर्मस्ट्रांग हाउस म्यूजियम ने क्वींस, NYC में नई संग्रह सुविधा, लुई आर्मस्ट्रांग सेंटर खोली।
2024 – जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों- आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद हुआ।

*06 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1265 – इटली के वरिष्ठ शायर डान्टे ऐलीगरी का फ़्लोरेंस नगर में जन्म हुआ।
1837 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर, समाजसुधारक।
1901- श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1905 – लक्ष्मीबाई केलकर – भारत की प्रख्यात समाज सुधारक थीं।
1906 – डॉ दौलत सिंह कोठारी भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।
1915 – देवेगौड़ा जवारेगौड़ा – एक भारतीय कन्नड़ लेखक, लोक कथाकार, शोधकर्ता, विद्वान और अकादमिक थे।
1935 – चौदहवें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरू।
1940 – नूर्सुल्तान नाज़र्बायव – कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति थे।
1947 – अनवर जलालपुरी – ‘यश भारती’ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर थे।
1956 – अनिल माधब दवे – भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री थे।
1958 – मलाथी कृष्णामूर्ति हॉला भारत की एक परा एथलीट।
1958 – रामचंद्र प्रसाद सिंह भारतीय राजनेता व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी।

*06 जुलाई को हुए निधन👉*

1614 – मान सिंह – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।
1894 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
1954 – कार्नेलिया सोराबजी – भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर थीं।
1962 – अमरीकी लेखक विलियम फ़ॉल्कनर का निधन हुआ।
1986 – जगजीवन राम – आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, जिन्हें आदर से ‘बाबूजी’ कहा जाता था।
1997 -चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2002 – ठाकुर राम लाल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2002 – धीरूभाई अंबानी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।
2005 – नौतम भट्ट – भारतीय वैज्ञानिक थे।
2011 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक।
2014 – ग्रैनविल ऑस्टिन, पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान् एवं इतिहासकार।
2018 – अमृतलाल बेगड़ – प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।
2020 – हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और ऑस्कर विजेता एन्नियो मोरिकोन (91) का निधन हुआ।
2023 – हंगरी में जन्मे व ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले फुटबॉल खिलाड़ी अत्तिला अबोनी (76) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच डिक शेरिडन (81) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल खिलाड़ी जीन गैनिस (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पियानोवादक पीटर निरो (89) का निधन हुआ।
2024 – स्कॉटिश गायक – गीतकार जो एगन का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

*6 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री विष्णु शयनोत्सव।
🔅 पंढरपुर यात्रा।
🔅 मुनि श्री शिवसागर महाराज मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल एकादशी)।
🔅 दादा श्री जिनदत्तसूरि पुण्यतिथि (जैन , आषाढ़ शुक्ल एकादशी)।
🔅 मेला श्री हरिप्रयाग (बनी , जम्मू-कश्मीर)।
🔅 मुहर्रम (ताजिया , मुस्लिम , चांद से)।
🔅 श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयन्ती।
🔅 श्रीमती लक्ष्मीबाई केलकर जयन्ती।
🔅 ठाकुर श्री राम लाल पुण्य दिवस।
🔅 बाबू जगजीवन राम पुण्य दिवस।
🔅 श्री धीरु भाई अम्बानी स्मृति दिवस।
🔅 डॉ. नौतम भट्ट स्मृति दिवस (पद्मश्री सम्मानित)।
🔅 विश्व जूनोसिस दिवस (World Zoonoses Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button