पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 05 जनवरी 2025
इतिहास की 05 जनवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 जनवरी 2025*
*रविवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 20:17 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वभाद्रपद – 20:18 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तरभाद्रपद
*💫करण-* कौलव – 09:11 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* व्यतीपात – 07:31 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:38
*🌙चन्द्रोदय-* 11:01
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – 14:35
*🌛पश्चात्-* मीन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:05 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 16:20 से 17:38
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज रविवार को 👉 पौष सुदी षष्ठी 20:17 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , बांगर षष्ठी , स्कंद षष्ठी , अनुरूपा छठ् (बंगाल) , पंचक जारी , व्यतीपात पुण्यम् , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 20:18 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 20:18 तक , त्रिपुष्कर योग 20:16 से 20:18 तक , राजयोग , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती (नवीन मत) , धर्मगुरु परमहंस योगानंद जयन्ती , श्री कल्याण सिंह जन्म दिवस , सुश्री ममता बनर्जी जन्म दिवस , श्री मुरली मनोहर जोशी जन्म दिवस व राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day 2025)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 पौष सुदी सप्तमी 18:25 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न दुर्जन : साधुदशामुपैति*
*बहुप्रकारैरपि शिक्ष्यमाण:।*
*आमूलसिक्त: पयसा घृतेन*
*न निम्बवृक्षो मधुरत्वमेति ।।*
*भावार्थ👉*
_जिस प्रकार नीम के वृक्ष की जड़ को दूध और घी से सींचने पर भी उसमें मधुरता पैदा नहीं होती, उसी प्रकार दुर्जन व्यक्ति को अनेक प्रकार के उपदेश देने पर भी उसमें सज्जनता नहीं आती।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*05 जनवरी 2025 , रविवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति या रिस्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आपकी विचारधारा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी तथा जीवन से जुड़े प्रत्येक कार्य को करने का बेहतरीन नजरिया प्राप्त होगा। संतान को समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विश्राम करने के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दैनिक आय पहले से काफी अधिक बेहतर होगी। किसी दूरदराज की पार्टी से कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है, इसलिए अपनी पार्टियों के साथ संपर्क मजबूत करके रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपना टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन मानोनुकूल होगा।घर के बड़े बुजुर्गों के अनुभव और सलाह का अनुशरण करना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। साथ ही आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से भी रूबरू करवाएगा। धार्मिक कार्य के प्रति भी आपका रुझान रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। सभी सदस्यों का आपस में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से वातावरण और अधिक खुशनुमा हो जाएगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा ।व्यापारिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। आज इसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने के लिए ग्रह स्थिति पक्ष में नहीं है। अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को बहुत अधिक सहज बनाकर रखें। गुस्से की वजह से कई बार काम बिगड़ सकते हैं।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कुछ समय से आप अपने जिस कार्य को लेकर अधिक मेहनत कर रहे थे, आज उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी कोई कार्य भी संपन्न होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बेहतर होगा । पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। क्योंकि आज इनसे संबंधित कार्यों में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। परंतु कोशिश करके आर्डर को समय पर पूरा करें, अन्यथा पार्टी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजना बनाने तथा उसे संपन्न करने में व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति बढ़ रही आपकी आस्था भी आपके दृष्टिकोण में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की जो योजनाएं बन रही है, आज उन कार्यों को शुरू करने का उचित समय है। भविष्य में ये योजनाएं आपके लिए बेहद तरक्की दायक रहेंगी। नौकरी पेशा लोगों के भी अपने अधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। धार्मिक विचारधारा प्रबल होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यापार में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज ना करें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी भी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज ना करें। जिससे आपको अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन कर्म अनुसार होगा । कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा आपका उन पर विश्वास बनाकर रखना उनकी कार्य क्षमता व योग्यता में और अधिक वृद्धि करेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी अनैतिक काम में ना पड़े, अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*5 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*
1477 – नैन्सी की लड़ाई – चार्ल्स द बोल्ड की मृत्यु। बरगंडी फ्रांस में शामिल है।
1659 – खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाह शुजा को हराया।
1671- छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुग़लों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1691 – यूरोप में पहली बार काग़ज़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था।
1781 – बेनेडिक्ट अर्नोल्ड के नेतृत्व में ब्रिटिश नौसेना अभियान ने रिचमंड, वर्जीनिया को जला दिया।
1809 – ब्रिटेन और उसमानी शासन के बीच डरडैनल्स समझौता हुआ।
1900 – आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
1905 – चाल्स पेरीन ने बृहस्पति के सातवें उपग्रह इलारा की खोज की घोषणा की।
1909 – कोलंबिया ने पनामा की स्वतंत्रता को स्वीकार कर लिया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1914 – अमेरिकी कंपनी फोर्ड ने पहली बार कर्मचारियों का एक दिन का भत्ता पांच डॉलर देने की सीमा निर्धारित करके दुनिया के सामने न्यूनतम वेतन का उदाहरण पेश किया।
1933 – सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ।
1939 – वालिसिल की लड़ाई शुरू हुई।
1947 – ब्रिटेन ने अपनी कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया।
1957 – केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।
1970 – चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत हुई।
1971 – इतिहास का पहला फ्रेंडली क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था।
1972 – अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम की घोषणा की, जिन्होंने उपग्रहों को लॉन्च किया और अंतरिक्ष स्टेशन और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर काम किया।
1981 – पांच वर्षों में 13 महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के लिए संदिग्ध एक 35 वर्षीय वाहनचालक को गिरफ़्तार कर पूर्वी ब्रिटेन के ब्रैडफोर्ड इलाके की एक अदालत में पेश किया गया।
1993 – क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल ले जा रहा ‘एमवी ब्रेअर’ नाम का तेल टैंकर तूफ़ान में फंस जाने से शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1993 – वेस्ट इंडीज क्रिकेट के दिग्गज ब्रायन लारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया।
1999 – विक्टर जाँय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए।
1999 – आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकड़कर विश्व रिकार्ड की स्थापना हुई।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2002 – दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- ‘भरोसे के लायक़ नहीं।’
2003 – अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मौत हो गई।
2006 – भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया गया।
2007 – तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त किया।
2008 – यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2008 – पाकिस्तान के सूबा-ए-सरहद प्रान्त के गवर्नर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 – उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के बाद ‘उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट’, 1948 समाप्त।
2008 – ‘भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड’ (सेल) के ‘लौह एवं स्टील अनुसंथान एवं विकास केन्द्र’ को वर्ष 2008 का ‘गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार’ के लिए चुना गया।
2009 – नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2010 – ‘हरित राजस्थान अभियान’ के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 अगस्त व 12 अगस्त, 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में सम्मिलित कर लिया गया।
2012 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोट्स में रक्षा खर्च के रूप में नाटक किया।
2014 – भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।
2015 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उजाला (सभी के लिए किफायती एलईडी द्वारा उन्नत ज्योति) और एसएलएनपी (एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग राष्ट्रीय कार्यक्रम) योजना शुरू हुई।
2016 – 15 साल के भारतीय क्रिकेटर प्रणव धनावड़े क्रिकेट में एक ही पारी में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
2019 – प्रधानमंत्री ने झारखंड में मंडल बांध परियोजना सहित छह अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने के काम की आधारशिला रखी।
2019 – 27वां नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला प्रगति मैदान में शुरू।
2020 – न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री और युवराज सिंह की तरह एक ओवर में छह छक्के जमाने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बने।
2020 – ईरान ने 2015 के परमाणु समझौते के किसी भी प्रतिबंध को न मानने का फैसला किया।
2020 – चीनी प्रोफेसर झांग यॉन्जेने ने सबसे पहले SARS-CoV-2 जीनोम मैप को ऑनलाइन प्रकाशित किया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि – मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन देश को समर्पित की।
2021 – ब्रिटेन के रणनीति विशेषज्ञ एलेक्स एलिस को भारत में ब्रिटेन का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।
2021 – विश्व बैंक ने कोलकाता, पश्चिम बंगाल में अंतर्देशीय जल परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए भारत सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार के साथ 5105 मिलियन की परियोजना पर हस्ताक्षर किए।
2021 – गणतंत्र दिवस परेड 2021 के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘केदारखंड’ का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की झांकी का चयन किया गया।
2022 – झारखंड के पाकुड़ जिले में ट्रक और बस की टक्कर में 16 लोगों की मौत हुई जबकि 26 लोग घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक हुई।
2022 – राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की 19वीं बैठक आयोजित हुई।
2023 – कर्नाटक के चिंचनूर में श्रद्धालुओं से भरी जीप पेड़ में टकराने से 6 लोगों की मौत व करीब 16 लोग घायल हुए।
2023 – दुनिया का पहला ताङ के पत्तों का पांडुलिपि संग्रहालय तिरुवनंतपुरम, केरल में खोला गया।
2023 – ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के वॉक ऑफ ऑनर में अपनी प्रतिमा का अनावरण करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी।
2023 – बांग्लादेश: ढाका लिट फेस्ट (डीएलएफ) का 10वां संस्करण बांग्लादेश में शुरू हुआ।
2023 – पंजाब, दिल्ली – NCR समेत उत्तर भारत में 5.9 की तीव्रता का भूकंप आया (केन्द्र पाकिस्तान के लाहौर में था )।
2023 – लश्कर कमांडर मोहम्मद अमीन को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया।
2023 – भारत और फ्रांस के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर 36वीं बैठक हुई।
2024 – उत्तरी अरब सागर में एमवी लीला नोरफोक के अपहरण के प्रयास पर भारतीय नौसेना की तत्काल प्रतिक्रिया हुई व सभी 21 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया।
2024 – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में BSF जवानों को लेकर जा रही गाड़ी पलटने से 17 जवान घायल व 5 की हालत गंभीर हुई।
2024 – इसरो ने फ्यूल सेल फ्लाइट का सफल परीक्षण किया।
2024 – दक्षिण कोरिया पर लगातार 200 से अधिक तटीय तोपखाने गोले दागे गए। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने उनपर गोले दागे।
*05 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1592 – मुग़ल बादशाह शहाबुद्दीन मोहम्मद शाहजहां का लाहौर में जन्म हुआ।
1805 – फ़्रांस के इतिहासकार एगोस्टीन थिअरी का जन्म हुआ।
1812 – शुरुआती मराठी पत्रकार बालशास्त्री गंगाधरशास्त्री जम्भेकर का जन्म हुआ।
1880 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का जन्म हुआ।
1893 – योग और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानंद का जन्म हुआ।
1905 – प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान भदन्त आनन्द कौसल्यायन का जन्म हुआ।
1928 – जम्मू और कश्मीर राज्य के राज्यपाल गिरीश चंद्र ‘गैरी’ सक्सेना का जन्म हुआ।
1930 – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक और यांत्रिक इंजीनियर मलुर रामासामी श्रीनिवासन का जन्म हुआ।
1932 – राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म हुआ।
1934 – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म हुआ।
1938 – स्पेन के राष्ट्रपति जॉन कार्लोस प्रथम का जन्म हुआ।
1941 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली ख़ान पटौदी का जन्म हुआ।
1955 – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ।
1964 – बीजेपी की महिला राजनीतिज्ञा रेणुका सिंह सरुता का जन्म हुआ।
1967 – कवि, साहित्यकार अशोक कुमार शुक्ला का जन्म हुआ।
1981 – भारतीय रोवर (नौका चालक) बजरंग लाल ठक्कर का जन्म हुआ।
1986 – भारतीय मॉडल और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म हुआ।
1994 – भारतीय महिला निशानेबाज़ अंजुम मौदगिल का जन्म हुआ।
*05 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति 👉*
1890 – अपने समय के जानेमाने अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का निधन हुआ।
1919 – आयरलैंड के प्रसिद्ध नाविक अरनेस्ट हेनरी शेकलेटन का निधन हुआ।
1946 – भारतीय लेखक , लेखक और कन्नड़ साहित्य के अनुवादक बेलुरु माइलरैय्या श्रीकांतैया का निधन हुआ।
1952 – ब्रिटिश राजनेता लॉर्ड लिनलिथगो का निधन हुआ।
1959 – सन् 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव मिर्ज़ा इस्माइल का निधन हुआ।
1982 – हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का निधन हुआ।
1990 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता रमेश बहल का निधन हुआ।
2020 – देश की पहली लोकसभा के सांसद रहे डुमरांव महाराजा कमल बहादुर सिंह का निधन हुआ।
2020 – कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल टी एन चतुर्वेदी का निधन हुआ।
2021 – न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर एलन थॉमस बर्गस का 100 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 – असम की लोक कला यक्षगाना के मशहूर कलाकार साधु कोट्टारी (58) का हृदयाघात से निधन हुआ।
2022 – शिलांग चैंबर क्वायर के संस्थापक और पद्मश्री से सम्मानित नील नोंगकिरिन्ह का 52 साल की उम्र में निधन हुआ।
2023 – ख्लोए कार्दशियन और परिवार ट्रिस्टन थॉम्पसन की मां एंड्रिया थॉम्पसन का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता अर्ल बॉन का (81) का निधन हुआ।
2024 – मांडवी के पूर्व विधायक धनजीभाई सेंघानी (70) का निधन हुआ।
2024 – गैरी सिनिस के बेटे मैककैना “मैक” एंथनी सिनिस का 33 साल की उम्र में कॉर्डोमा से निधन हो गया।
*5 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*
🔅 गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती (नवीन मत)।
🔅 धर्मगुरु परमहंस योगानंद जयन्ती।
🔅 श्री कल्याण सिंह जन्म दिवस।
🔅 सुश्री ममता बनर्जी जन्म दिवस।
🔅 श्री मुरली मनोहर जोशी जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day 2025)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*