राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 03 दिसम्बर 2023

इतिहास की 03 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 03 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 दिसम्बर 2023*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 19:29 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 21:36 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* वणिज – 19:29 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* एन्द्र – 20:54 तक
*✨पश्चात्-* वैधृति
*🌅सूर्योदय-* 06:57
*🌄सूर्यास्त-* 17:23
*🌙चन्द्रोदय-* 22:47
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 21:36 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:49 से 12:31
*🤖राहुकाल-* 16:05 से 17:23
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी षष्ठी 19:29 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , छींट छठ , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , विघ्नकारक भद्रा 19:28 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:01 तक पुनः 21:36 से , यमघण्ट योग 21:36 से सूर्योदय तक , सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में 13:01 पर , कवि श्री कनकदास जयन्ती , श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती , श्री खुदीराम बोस जयन्ती , लांस नायक अल्बर्ट एक्का ( लब्ध परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस , श्री देवानंद स्मृति दिवस , मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस , भौपाल गैस त्रासदी दिवस , विश्व दिव्यांग दिवस , राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस व सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।_*
*_🔅कल सोमवार को👉 मार्गशीर्ष बदी सप्तमी 22:02 तक पश्चात् अष्टमी शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यौवनं धनसंपत्ति*
*प्रभुत्वमविवेकिता ।*
*एकैकमप्यनर्थाय*
*किमु यत्र चतुष्टयम् ॥*
*अर्थात् 👉*
_जवानी, धन, सत्ता और अविवेक ये हर अपने आप में ही अनर्थकारी है, तो फिर जहाँ (एक के पास) चारों इकट्ठे हों, तब तो पूछना ही क्या ?_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 दिसम्बर 2023 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। विवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। आज किए हुए प्रयास पूर्ण होने की पूरी संभावना है। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए। व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता हासिल होगी। आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है। आपको अपने वरिष्ठ का भी सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। किसी काम में अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा , लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। किसी काम के लिए माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। इसके अलावा अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आज आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। वरिष्ठ आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। किसी वरिष्ठ वकील के साथ साझा करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे मदद मिल जायेगी। आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं पर घूमने की योजना कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे । कोई भी फैसला आपको सोच-समझ कर लेना चाहिए। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं, आपकी यात्रा सुखद भी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।बच्चे आपको गर्व करने की वजह देंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि ले सकते हैं। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। वरिष्ठ आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप लोगों को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे।पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन घूमने-फिरने या यात्रा में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। कोई चिंता बार बार मस्तिष्क को परेशान करेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1790 – लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
1796 – बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
1824 – अंग्रेज़ों ने मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
1828 – एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।
1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी (कन्फर्म कर लें )।
1910 – फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
1912 – तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1948 – पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई।
1959 – भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1967 – भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
1967 – इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए।
1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
1975 – लाओस गणराज्य घोषित।
1984 – भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
1989 – रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
1994 – ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
1999 –  चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
2000 – विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित ।
2000 – आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
2001 – गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट।
2002 – यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
2004 – पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय में मोनिका की अर्जी खारिज।
2004 – ईराक में पुलिस थानों पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत।
2004 – भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापार के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए।
2008 – मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
2012 – फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।
2019 – संसद में दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 पारित।
2019 – भारत बायोटेक इंटरनेशनल कंपनी ने रोटावायरस वैक्सीन का नया संस्करण रोटावैक-5डी लॉन्च किया।
2019 – सूडान की फैक्ट्री में एलपीजी ब्‍लास्‍ट, 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत और 130 से अधिक घायल हो गए।
2020 – भारत और अमरीका ने बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में परस्‍पर सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए।
2020 – संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा का दो दिन का विशेष अधिवेशन शुरू हुआ।
2021 – तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं की जबरन शादी पर रोक लगाई।
2022 – राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये।
2022 – बंगलुरु में वाणिज्यिक कोयला खदानों की नीलामी और खनन क्षेत्र में अवसरों पर निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया।

*3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1509 – कर्नाटक में प्रसिद्ध कन्नड़ संत कवि और संगीतकार कनकदास।
1882 – नंदलालबोस – भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार ।
1884 – राजेन्द्र प्रसाद – भारत के प्रथम राष्ट्रपति ।
1888 – रमेश चन्द्र मजूमदार, प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार।
1889 – खुदीराम बोस – स्‍वतंत्रता सेनानी ।
1903 – यशपाल – हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक ।
1913 – शिवनारायण श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
1937 – विनोद बिहारी वर्मा – भारतीय भाषाविद।
1957 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।
1973 – अरूप बसक – भारत की राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम के कोच।
1982 – मिताली राज – टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला ।

*3 दिसंबर को हुए निधन👉*

1971- लांस नायक अल्बर्ट एक्का, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1979 – मेजर ध्यानचंद- भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी।
1982 – विष्णु डे – एक बांग्ला साहित्यकार ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित )।
1999 – विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन ।
2011- देव आनंद – फ़िल्म अभिनेता और निर्माता।
2016 -बेकल उत्साही का वास्तविक नाम शफ़ी खाँ लोदी था।वे एक कवि, लेखक और राजीनीतिज्ञ थे।
2020 – मसाला किंग कहे जाने वाले MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी का हृदय गति रुक जाने के कारण  निधन हुआ।

*3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 कवि श्री कनकदास जयन्ती।
🔅 श्री राजेन्द्र प्रसाद जयन्ती।
🔅 श्री खुदीराम बोस जयन्ती।
🔅 लांस नायक अल्बर्ट एक्का ( लब्ध परमवीर चक्र ) शहीदी दिवस।
🔅 श्री देवानंद स्मृति दिवस।
🔅 मेजर ध्यानचंद स्मृति दिवस।
🔅 भौपाल गैस त्रासदी दिवस।
🔅 विश्व दिव्यांग दिवस।
🔅 राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस।
🔅 सेंट फ्राँसिस जेवियर पुण्यतिथि (सेंट फ्राँसिस जेवियर फीस्ट , गोवा)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी।

Related Articles

Back to top button