पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 18 अक्टूबर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 18 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 18 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 अक्टूबर 2025*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 12:20 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 15:42 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* तैतिल – 12:20 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* ब्रह्म – 25:47 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 06:23
*🌄सूर्यास्त-* 17:48
*🌙चन्द्रोदय-* 28:18
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 22:12 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 09:14 से 10:40
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को👉 कार्तिक बदी द्वादशी 12:20 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , गुरुद्वादशी , शनि प्रदोष व्रत , धन त्रयोदशी / धनतेरस (आज लोहे व कांच से बने बर्तन या नुकीली वस्तु जैसे सूई , चाकू , कैंची , पिन आदि नहीं खरीदनी चाहिए) , निशामुख में यम प्रीत्यर्थ दीपदान (बाहर) तर्पणादि , गो त्रिरात्र व्रतारम्भ , यम पंचकारम्भ , गुरु कर्क राशि में 19:49 पर , मुक्तावलि (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, भगवान धन्वंतरि जयन्ती (कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी , देशाचारे) , श्री ओमपुरी जन्म दिवस , श्री नारायण दत्त तिवारी जयन्ती एवं स्मृति दिवस (दोनों आज ही) , श्री विलियमसन अम्पांग संगमा जयन्ती , श्री इवांसियस केक मावलोंग स्मृति दिवस व विश्व ओकापी दिवस (World Okapi Day)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक बदी त्रयोदशी 13:53 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मास शिवरात्रि व्रत , श्री हनुमान जयन्ती (उ.भा. कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी , श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन) , काली चतुर्दशी (महानिशीथ काल में , पूर्व अरूणोदय वाली) , रूप चतुर्दशी , नरक चतुर्दशी (पंचांगभेद से कल भी)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अनाहूतः प्रविशति*
*अपृष्टो बहु भाषते ।*
*अविश्वस्ते विश्वसिति*
*मूढचेता नराधमः ॥*
*अर्थात् 👉*
_बिना बुलाये ही किसी भी स्थान पर चले जाना और बिना कुछ पूछे बोलना, जिस पर विश्वास नहीं किया जा सकता, ऐसे पर विश्वास करना , ये सभी मूर्ख और निम्नकोटि के लोगों के लक्षण हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 अक्टूबर 2025 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे , खरीददारी करेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। मन अन्य प्रकार का सा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*18 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1386 – जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।
1564 – इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
1565 – फ़िलिपीन औपचारिक रुप से स्पेन के एशियाई उपनिवेशों में शामिल हुआ।
1572 – स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।
1648 – उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स’ पहला श्रम संगठन बना।
1748 – ऐक्स-ला-चैपल की संधि ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध समाप्त होने पर हस्ताक्षर किए।
1752 – रूसो के ओपेरा हाउस में “ले देविन डु ग्राम” का प्रकाशन किया गया।
1767 – मेसन डिक्सन लाइन, मैरीलैंड और पेंसिल्वेनिया के बीच सीमा पर सहमति हुई।
1775 – अफ्रीकी अमेरिकी कवि फिलिस व्हीटले गुलामी से मुक्त किये गए।
1790 – फ्रेडरिक विल्हेम द्वारा जोसेफ स्कीलेिंग को आमतौर पर अनुमति से पहले की उम्र में ट्यूबिन्गर स्टिफ़ में नामांकन करने की अनुमति दी गई।
1851- लंदन में एक महान प्रदर्शनी को बंद किया गया।
1878 – थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।
1891 – अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्चयर गार्डन से शुरू हुई।
1892 – अमेरिका में शिकागो से न्यूयार्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरु किया गया।
1898 – अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको का अपने कब्जे में लिया।
1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बदलकर बाद में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन कर दिया गया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की।
1954 – टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।
1963 – लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था।
1972 – पहले बहुद्देशीय हेलिकाॅप्टर एस ए 315 का बैंगलोर में परीक्षण।
1980 – पहली हिमालय कार रैली काे बम्बई (अब मुंबई) के ब्रेबोर्न स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
1985 – सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ़्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फ़ाँसी।
1989 – पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया।
1991 – दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1995 – कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 – भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।
2000 – श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
2004 – कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन मारा गया।
2004 – म्यांमार के प्रधानमंत्री खिन न्युंट को भ्रष्टाचार के आरोप में अपदस्थ कर नजरबंद कर रखा गया।
2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
2006 – माइक्रोसॉफ्ट में इंटरनेट एक्सपोलरर 7.0 को जारी किया।
2007 – आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। बेनजीर भुट्टाे की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हुई और 450 अन्य घायल हुए। इस आत्मघाती हमले में भुट्टो बाल बाल बचीं।
2007 – कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
2007 – सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ़्रांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।
2008- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
2019 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर (आइएसएस) के बाहर चहलकदमी कर इतिहास रच दिया।
2020 – सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का भारतीय नौसेना के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर, आईएनएस चेन्नई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2020 – अफगानिस्तान के पश्चिमी घोर प्रांत में आत्मघाती कार बम हमले में करीब 12 लोगों की मौत व सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
2021 – कुवैत में एक प्रमुख तेल रिफाइनरी में आग लगने से चार लोगों की मौत व दर्जनों लोग घायल हुए।
2021 – नीति आयोग ने भारत का भू-स्थानिक ऊर्जा मानचित्र लांच किया।
2021 – भारत और इस्राइल के बीच कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र को मान्यता देने पर सहमति बनी।
2021 – भारत व ब्रिटेन के बीच प्रथम समुद्री वार्ता के आयोजन में हिंद-प्रशांत में सहयोग पर चर्चा हुई।
2022 – केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलीकॉप्टर गरुड़चट्टी में क्रैश होने से पायलट सहित सात लोगों की मौत हुई।
2022 – रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया।
2023 – गाजा सिटी अस्पताल पर इजरायली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 500 पार हुई।
2023 – भारतीय वायुसेना (IAF) ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस एयर-लॉन्च वर्जन मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2024 – उत्तरी अमेरिका के क्यूबा में नेशनल पावर ग्रिड की विफलता के कारण देश को ब्लैकआउट (अंधेरे) का सामना करना पड़ा।
*18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1919 – विलियमसन अम्पांग संगमा, एक गारो नेता, मेघालय के संस्थापक मुख्यमंत्री थे।
1925 – नारायण दत्त तिवारी – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
1925 – इब्राहीम अलकाजी-भारतीय रंगमंच निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक।
1950 – ओम पुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता का जन्म अम्बाला (हरियाणा) में।
1958 – काजल किरन ।अभिनेत्री
1968 – भारत के पूर्व स्पिनर नरेंद्र हिरवानी का गोरखपुर में जन्म हुआ था।
1977 – कुणाल कपूर -फ़िल्म अभिनेता।
*18 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1865 – वैकौण्ट पामर्स्टन यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री।
1909 – लालमोहन घोष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोलहवें अध्यक्ष और प्रसिद्ध बंगाली बैरिस्टर थे।
1931 – इलेक्ट्रीसिटी के खोजकर्ता थॉमस एडिसन का निधन हुआ।
1976 – विश्वनाथ सत्यनारायण – प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।
1977 – ज्योतिका तमिल, तेलुगु, कन्नड़ एवं हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं।
1996 – रामकृष्ण खत्री – भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।
2008 – इवांसियस केक मावलोंग – मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।
2013 – रावुरी भारद्वाज ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता तेलुगू उपन्यासकार, लघु-कथा लेखक, कवि एवं समीक्षक थे।
2018 – नारायण दत्त तिवारी- उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
2019 – कालिदास कर्माकर बांग्लादेशी कलाकार थे। उन्होंने चिपचिपाहट मुद्रण में विशेषज्ञता हासिल की।
2020 – केरल के थिरुवल्ला (पथानमथिट्टा) जिले में मरथोमा ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख जोसेफ मार थोमा का निधन हुआ।
2021 – श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बांदुला वर्णपुरा (68) का निधन हुआ।
2021 – 1980 में न्यूजीलैंड – विंडीज विवादास्पद सीरीज के अंपायर फ्रेड गुडाल (83) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायक ड्वाइट ट्विली (72) का निधन हुआ।
*18 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान धन्वंतरि जयन्ती (कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी , देशाचारे)।
🌟 श्री ओमपुरी जन्म दिवस।
🌟 श्री नारायण दत्त तिवारी जयन्ती एवं स्मृति दिवस (दोनों आज ही)।
🌟 श्री विलियमसन अम्पांग संगमा जयन्ती।
🌟 श्री इवांसियस केक मावलोंग स्मृति दिवस।
🌟 विश्व ओकापी दिवस (World Okapi Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

