राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 11 नवम्बर 2023

इतिहास की 11 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*आपको परिवार सहित छोटी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐🙏*

*इतिहास की 11 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11 नवम्बर 2023*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 13:59 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 25:47 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* वणिज – 13:59 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* प्रीति – 16:57 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:40
*🌄सूर्यास्त-* 17:29
*🌙चन्द्रोदय-* 29:27
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 13:02 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:43 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 09:22 से 10:43
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 कार्तिक बदी त्रयोदशी 13:59 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , काली चतुर्दशी (महानिशीथ काल में) , मास शिवरात्रि व्रत , रूप चतुर्दशी , श्री हनुमान जयन्ती ( उ.भा. कार्तिक कृष्‍ण चतुर्दशी , श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन ) , ऋषि बोधोत्सव , कौमुदी महोत्सव सम्पन्न , श्री कमला जयन्ती , छोटी दीपावली , रूप / काली चतुर्दशी (महानिशीथ काल में) , श्री हनुमान जयन्ती ( उ.भा. कार्तिक कृष्‍ण चतुर्दशी को अतः कल भी) , श्री पद्मप्रभु जन्म कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी) , राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद जयन्ती) , महिला योद्धा ‘ओनाके ओबव्वा जयंती’ , आचार्य कृपलानी जयंती , श्री सुंदरलाल पटवा जयंती , श्री राम सिंह पठानिया वीरगति दिवस , प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति का स्मरण दिवस व राष्ट्रीय फाइरेलिया (Fairelia) दिवस (भारत)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक बदी चतुर्दशी 14:46 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , दीपावली पर्व , श्री महालक्ष्मी पूजन ( शुभमुहूर्त – 17:40 से 19:36 ) , नरक चतुर्दशी व्रत (पूर्व अरूणोदय वाली )।_*

*नोट- ★ हनुमान जयंती वर्ष में दो बार मनाई जाती है। पहली हिन्‍दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र शुक्‍ल पूर्णिमा को और दूसरी कार्तिक कृष्‍ण चतुर्दशी अर्थात् नरक चतुर्दशी को। इसके अलावा तमिलानाडु और केरल में हनुमान जयंती मार्गशीर्ष माह की अमावस्या को तथा उड़ीसा में वैशाख महीने के पहले दिन मनाई जाती है।*
*★ पितृकार्य अमावस्या सोमवार को मनाई जाएगी।*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मानेन रक्ष्यते धान्य-*
*मश्वान्    रक्षत्यनुक्रमः ।*
*अभीक्ष्यदर्शनं गाश्च*
*स्त्रियो रक्ष्याः कुचैलतः।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-४०
*अर्थात्👉*
_भली भाँति सँभालकर रखने से अनाज की रक्षा होती है, फेरने से /दौड़ने के अभ्यास से घोड़ों की रक्षा , बारंबार देख-भाल करने से गौओं की तथा मैले वस्त्रों से स्त्रियों की रक्षा होती है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*आज का राशिफल*
*11 नवम्बर 2023 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा । आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। शाम तक दोस्तों के साथ बात करके आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। यात्रा करते समय सामान का खास ख्याल रखें। सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें और आगे बढें । पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*11 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1208 – ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।
1675 – गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।
1724 – लंदन में यूसुफ ब्लेक (उर्फ ब्ल्यूज़िन), हाईवेमेन को फांसी पर चढ़ाया गया।
1725 – लंदन में जॉर्ज फ्राइडीरिक हैंडल के ओपेरा “टेमरलेनो” का प्रीमियर हुआ।
1745 – चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।
1750 – एफ.एच.सी. सोसायटी, जिसे फ्लैट हैट क्लब के नाम से भी जाना जाता है, वर्जीनिया के विलियमस्बर्ग, रैले टेवर्न में बनाया गया। यह पहला कॉलेज बिरादरी था।
1752 –  थेरेशियन मिशेलिटी अकादमी वियना में खोली गयी
1778 – आईरोक्वाइस भारतीयों ने न्यूयॉर्क में चेरी घाटी नरसंहार में 40 लोगो को मार डाला।
1790 – क्रायसांथेममों को चीन से इंग्लैंड में पेश किया गया।
1809 – ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।
1811 – कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
1889 – वाशिंगटन को अमेरिका का 42वां प्रांत घोषित किया गया।
1905 द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।
1918 – पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
1926 – जॉनी वॉकर भारत के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता का स्क्रीन नाम था, इनका मूल नाम बहरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था।
1930 – एल्बर्ट आइंस्टीन को ‘आइंस्टीन रेफ्रीजरेटर’ के अविष्कार का पेटेंट दिया गया।
1937 – अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1953 – कैम्ब्रिज विवि में पहली बार ‘पोलियो वायरस’ की पहचान हुई और उसका चित्र लिया।
1962 – कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।
1965 – रोडेशिया सरकार (वर्तमान नाम जिम्बाब्वे) ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।
1975 – दक्षिण अफ्रीकी राज्य अंगोला को पुर्तगाल से आजादी मिली।
1975 – आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री गौग व्हिटलैम को गवर्नर जनरल सर जॉन केर ने पद से हटा दिया जिसके बाद मैलकॉम फ्रेजर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया।
1978 – मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।
1982 – इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लाेगों की मौत।
1985 – एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।
1989 – बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।
1992 – चर्च ऑफ इंग्लैंड की सर्वोच्च संस्था ने मतदान द्वारा महिलाओं को पादरी बनाए जाने की अनुमति दी।
1995 – नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भर्त्सना।
2000 – कपहून, ऑस्ट्रिया स्थित एल्पाइन सुरंग में  से गुजरती हुई ट्रेन ( एक केबल कार) में आग लगने से लगभग 180 की मौत हुई।
2001 – दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।
2002 – ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।
2003 – सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली।
2003 – दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन।
2003 – नाहा में वैश्विक फोरम का उद्घाटन किया गया।
2004 – फिलीस्तीन लिब्रेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासर अराफात की मौत की पुष्टि की जिसके बाद महमूद अब्बास को संगठन (पीएलओ) का अध्यक्ष चुना गया।
2008- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।
2013 – सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।
2014 – पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।
2019 – ब्राजील में, ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन से पहले सदस्‍य देशों के वाणिज्‍य मंत्रियों की बैठक शुरू हुई।
2020 – मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में दूसरे विश्व स्वास्थ्य एक्सपो का उद्घाटन किया गया।
2021 –  इंडोनेशिया में पश्चिम पापुआ प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
2021 – चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने राजनीतिक इतिहास में राष्ट्रपति शी जिनपिं​ग की स्थिति को मज़बूत करते हुए एक ‘ऐतिहासिक प्रस्ताव’ पारित किया।
2022 – पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखा मैसूर-चेन्नई पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की।
2022 – अपनी पहली विदेश यात्रा में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ कंबोडिया पहुंचे।
2022 – प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में श्री नाडप्रभु केम्पेगौडा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

*11 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1765 – फ़्रांस के एक रसायनशास्त्री तथा आधुनिक फोटोग्रैफ़ी के जनक नैस्फ़र नेपेस का जन्म हुआ।
1837- अल्ताफ़ हुसैन हाली – अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे।
1885- अनसूया साराभाई – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक।
1888 – स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद (पूर्व शिक्षा मंत्री) का सऊदी अरब में जन्म हुआ।
1888- जे. बी. कृपलानी – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।
1924- आई. जी. पटेल भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर थे।
1924 – सुंदरलाल पटवा ।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
1927- अमिताभ चौधरी – भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार थे।
1936- माला सिन्हा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1936- कैलाश वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1943- अनिल काकोदकर – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक।
1950- नेफियू रियो- नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष।
1955- जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक- भूटान के पूर्व नरेश।

*11 नवंबर को हुए निधन👉*

1849 – राम सिंह पठानिया अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करने वाले एक भारतीय सेनानी थे।
1971 – देवकी बोस – मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।
1982 – उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार।
1994 – कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा – कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे।
2007 – अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन (10 नवम्बर 2007  को निधन का भी वर्णन मिलता है अतः कन्फर्म कर लें)।
2008 – कन्हैयालाल सेठिया – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक।
2020 – बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा (84) का निधन हुआ।
2022 – टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (46) का वर्कआउट के दौरान निधन हुआ।

*11 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 छोटी दीपावली।
🔅 रूप / नरक / काली चतुर्दशी (महानिशीथ काल में)।
🔅 श्री हनुमान जयन्ती ( उ.भा. कार्तिक कृष्‍ण चतुर्दशी को अतः कल भी)।
🔅 श्री पद्मप्रभु जन्म कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी)।
🔅 राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद जयन्ती)।
🔅 महिला योद्धा ‘ओनाके ओबव्वा जयंती’।
🔅 आचार्य कृपलानी जयंती।
🔅 श्री सुंदरलाल पटवा जयंती।
🔅 श्री राम सिंह पठानिया वीरगति दिवस।
🔅 प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति का स्मरण दिवस ।
🔅 राष्ट्रीय फाइरेलिया (Fairelia) दिवस (भारत)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button