राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , शनिवार दिनांक 11 मई 2024

इतिहास की 11 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 11 मई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 11  मई 2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी – 26:06 तक
*🗒पश्चात्-* पंचमी
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 10:16 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* वणिज – 14:23 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सुकर्मा – 10:02 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 05:32
*🌄सूर्यास्त-* 19:02
*🌙चन्द्रोदय-* 07:52
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:50 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 08:55 से 10:36
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 वैशाख सुदी चतुर्थी 26:06 तक पश्चात् पंचमी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत ,  ब्रह्मावर्त में श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक  , सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में  07:03 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:03 तक पुनः 10:16 से , विघ्नकारक भद्रा 14:24 से 26:05 तक , शनि पूर्वभाद्रपद में 29:26 पर, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस (मई के दूसरे शनिवार को ) , पंडित सुखराम शर्मा स्मृति दिवस व राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस (भारत)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 वैशाख सुदी पंचमी 26:06 तक पश्चात् षष्ठी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यमप्रयतमानं     तु*
*मानयन्ति  स मानितः।*
*न मान्यमानो मन्येत*
*न मान्यमभिसंज्वरेत्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ४२-४१
*अर्थात्👉*
_जो दूसरों से सम्मान पाकर भी अभिमान न करे और सम्माननीय पुरुष को देखकर जले नहीं तथा प्रयत्न न करने पर भी विद्वान् लोग जिसे आदर दें, वही वास्तव में सम्मानित है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*11 मई 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप भी व्यस्त रहने से थकान महसूस कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित करना पड़ेगा जिससे अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। बच्चों को समय दें। जीवनसाथी सकारात्मक रहेंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। लक्ष्य की तरफ ध्यान न दें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। आपको दोस्त बनाना पसंद है ये आपके हित में ही रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है ।  आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।
अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*11 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1745 – फोंटेनॉय की लड़ाई (दोरनिक): ऑस्ट्रियाई ने उत्तराधिकार के लिए युद्ध शुरू किया गया।
1749 – ब्रिटिश संसद ने समेकन अधिनियम स्वीकार किया, जिसने रॉयल नेवी को पुनर्गठित किया गया।
1751 – पेंसिल्वेनिया अस्पताल डॉ थॉमस बॉन्ड और बेंजामिन फ्रैंकलिन द्वारा स्थापित किया गया।
1752 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
1772 – एम्स्टर्डम थिएटर आग से नष्ट हुआ, जिसमें 18 लोग मारे गए व अन्य कई लोग घायल हुए।
1784 – ब्रिटेन और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर।
1814 – प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
1833 – इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।
1857 – दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।
1871 – तिचबोर्ने मामले में पहला परीक्षण आम दलीलों का लंदन कोर्ट में शुरू हुआ।
1928 – अमेरिकी वाल्टर हेगेन ने इंग्लैंड में ओपन चैम्पियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट जीता।
1940 – ग्रीबबेर्ग की लड़ाई केंद्रीय नीदरलैंड में शुरू हुई।
1949 – इजरायल संयुक्त राष्ट्र में अपने 59 वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ।
1951 – राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
1955 – इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
1956 – गोल्ड कोस्ट (वर्तमान में घाना देश) को 6 मार्च, 1957 को ब्रिटेन के शासन से मुक्त करने की घोषणा की गई।
1960 – पहली गर्भनिरोधक गोली बाजार में उपलब्ध हुई थी।
1965 – बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत।
1985 – इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड सिटी फुटबाल मैदान में आग लगने से 40 की मौत हुई और 150 घायल हुए।
1988 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1995 – संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में 24 दिन तक चले सम्मेलन की समाप्ति पर परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बना दिया गया।
1998: भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किये।
1998 – यूरोप की एकल मुद्रा यूरो का पहला सिक्का बना।
2000 – जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जन्मी ‘आस्था’ भारत का एक अरबवाँ बच्चा बना।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन, अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
2002 – बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
2005 – बगलिहार परियोजना पर भारत-पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
2007 – इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।
2008 – दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया।
2008 – न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
2010 – भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश एसएच कपाड़िया को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 38वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। वे इस पद पर 29 सितंबर 2012 तक रहेंगे।
2010 – भारतीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक खंड़पीठ ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा कि पंचायत और स्थानीय चुनाव में राज्य सरकार को आरक्षण देने का अधिकार है।
2011 – भारत और पाकिस्तान ने लाहौर और अमृतसर के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए सहमति बनी।
2013 – तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत।
2019 – ईरान से युद्ध जैसे हालात, अमेरिका ने तैनात किए युद्धपोत और पैट्रियट मिसाइल।
2020 – इंडोनेशिया के सोमलाकी से उत्तर-पश्चिम में 259 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके (5.6) महसूस किय़े गये।
2021 – पश्चिम बंगाल में भारी बारिश व तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ तथा कई हादसों में आठ लोगों की मौत हुई।
2022 – भारत – उज्‍बेकिस्‍तान विदेश कार्यालयों के बीच विचार – विनिमय के 15 वें दौर का आयोजन नई दिल्‍ली में किया गया।
2022 – तूफान असानी संग सुनहरा रथ आया जो बंगाल की खाड़ी से बहकर आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा और पुलिस ने कब्जे में लिया।
2023 – भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अमेरिका , कतर और मोनाको के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए।
2023 – भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और आयुष मंत्रालय ने एकीकृत स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने और सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 – विश्व शांति और खुशी के लिए लेह में बौद्ध भिक्षुओं और ननों द्वारा वार्षिक पांच दिवसीय उत्सव “लद्दाख स्मोनलम चेनमो” शुरू हुआ।

*11 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1903 – S.M. श्री नागेश भारतीय सेना के तृतीय थलसेनाध्यक्ष थे।
1904 – K.V.K. सुन्दरम् भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
1912 – सआदत हसन मंटो, कहानीकार और लेखक थे। मंटो फ़िल्म और रेडियो पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे।
1918 – मृणालिनी साराभाई – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना थीं।
1933 – सागर सरहदी भारतीय हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक थे।
1937 – डेविड एलन, क्रिकेटर , वेस्टइंडीज के विकेटकीपर थे।
1950 – सदाशिव दत्तराय अमरापुरकर – एक भारतीय अभिनेता थे।
1957 – शक्ति सिन्हा – भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निजी सचिव थे।

*11 मई को हुए निधन👉*

1848 – टॉम क्रिब, अंग्रेज बेअर नक्कल बॉक्सर का 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1924 –  मोसेस वॉकर, अमेरिकी बेसबॉल कैचर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
1937 – अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एलेन हेन्सेल का 67 वर्ष की आयु में निधन।
1955 – गिल्बर्ट जेसोप, अंग्रेजी क्रिकेट बल्लेबाज का 80 वर्ष की आयु में निधन।
1986 – शुरुआती अफ्रीकी अमेरिकी एनएफएल स्टार और कोच फ्रिट्ज़ पोलार्ड का 92 साल की उम्र में निधन
1996 – ब्राजील के फुटबॉलर एडेमिर डी मेनेजेस का 73 वर्ष की आयु में निधन।
2002 – आबिदा सुल्तान, भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट।
2019 – इंडियन टुबैको कंपनी लिमिटेड (आईटीसी) के पूर्व एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ वाईसी देवेश्वर का 72 साल की उम्र में निधन।
2020 – नेशनल टेबल-टेनिस चैम्पियन मनमीत सिंह का निधन।
2020 – पूर्व लोकसभा सांसद और जनता दल (एस) के वरिष्ठ नेता राजा रंगप्पा नाइक का निधन ।
2020 – प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमेडियन जेरी स्टिलर का निधन।
2021 –  कलाथिलपरम्बिल रमन गौरी अम्मा –  केरल राज्य की पहली महिला मंत्री और पहली राजस्व मंत्री थीं  जिनका102 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2022 – फ़िलिस्तीनी – अमेरिकी पत्रकार शिरीन अबु अकलेह का निधन हुआ।
2022 – प्रख्यात संस्कृत और हिंदी विद्वान, पद्म श्री डॉ रमाकांत शुक्ल (82) का निधन हुआ।
2022 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा (95) का निधन हुआ।
2023 – मंच, स्क्रीन और टेलीविजन के एक अमेरिकी अभिनेता बैरी फोस्टर न्यूमैन (92) का निधन हुआ।
2023 – जापानी बेसबॉल कोच फुतोशी नाकानिशी (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फिल्म निर्माता केनेथ एंजर (96) का निधन हुआ।

*11 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस (मई के दूसरे शनिवार को )।
🔅 पंडित सुखराम शर्मा स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस (भारत)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button