राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , शनिवार, दिनांक 15 जून 2024

इतिहास की 15 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 15 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 15  जून  2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 26:34 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 08:14 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* बालव – 13:21 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* व्यतीपात – 20:09 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:20
*🌙चन्द्रोदय-* 13:15
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 08:52 से 10:36
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी नवमी 26:34 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री महेश / माहेश्वरी नवमी , नवमी में उपोषण करके शुक्लादेवी का पूजन , शुक्ला नवमी , सूर्य संक्रांति का विशेष पुण्यकाल सूर्योदय से 06:51 तक , यमघण्टयोग /सर्वदोषनाशक रवियोग 08:14 से , व्यतीपात पुण्यम् , राजस् संक्रान्ति (उ.), मेला श्री शीलावन्ती जी (भवानी , पठानकोट , पंजाब) , श्री भुन्तर मेला (कुल्लू 15 से  17 जून) , श्री महेश्वरी जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल नवमी , माहेश्वरी समाज ) , गुरुदेव डॉ॰ रामचन्द्र दत्तात्रेय रानडे पुण्यतिथि (मराठी कलेण्डर अनुसार) , श्री अन्ना हज़ारे जन्म दिवस  , आसियान डेंगू दिवस (कन्फर्म नहीं ) , विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day) व वैश्विक पवन दिवस (Global Wind Day)।_*
*_🔅कल रविवार को👉 ज्येष्ठ सुदी दशमी 28:45 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्री गंगा दशमी , श्री गंगा दशहरा।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*तथा गवार्थे शरणं*
*शीतवर्षसहं दृढम् ।*
*आसप्तमं तारयति*
*कुलं  भरतसत्तम ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६६
*अर्थात् 👉*
_हे भरतश्रेष्ठ! जो गौओं के लिये सर्दी और वर्षा से बचाने वाला सुदृढ़ निवास स्थान बनवाता है, वह अपनी सात पीढ़ियों का उद्धार कर देता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 जून 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। धार्मिक यात्रा योग। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1215 – इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी।
1381 – लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह को कुचला गया।
1389 – कोसोवो के युद्ध में औटोमन (तुर्की) साम्राज्य ने सर्बिया को हराया।
1664 – अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई।
1667 – पहली बार इंसान का ब्‍लड ट्रांस्‍फ्यूजन डॉ Jean-Baptiste Denys ने किया।
1703 – राजकुमार ई रकोक्ज़ी ने फ्रांस में हंगरी विद्रोह शुरू किया।
1762 – आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ।
1785 – दुनिया की पहली हवाई दुर्घटना, बैलून से यात्रा कर रहे दो फ्रांसीसी नागरिकों की मौत।
1804 – अमेरिकी संविधान में 12 वीं संशोधन की पुष्टि हुई, जो न्यायिक शक्ति के विनियमन से संबंधित है।
1815 – इतिहास में सबसे प्रसिद्ध गेंद, “रिचमंड की गेंद “रसेल्स में आयोजित की गयी थी।
1836 – अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1846 – संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने अमेरिका और कनाडा के बीच सीमा विवाद को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर किया।
1846 – लासेंस्टन चर्च व्याकरण स्कूल पहली बार तस्मानिया में खोला गया।
1864 – अमेरिकी कांग्रेस ने काले सैनिकों के लिए वेतन को समान करने वाला कानून बनाया।
1866 – प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1867 – अटलांटिक केबल क्वार्ट्ज सोना खान मोंटाना में स्थापित किया गया।
1871 – फीबे कूज़िन एक अमेरिकी महाविद्यालयीन लॉ स्कूल की पहली महिला स्नातक बनी।
1877 – 15 जून हेनरी ओसियन फ्लीपीर वेस्ट पॉइंट मिलिट्री एकेडमी से स्नातक होने वाला प्रथम अफ्रीकी, अमेरिकी बना।
1896 – भूकंप के बाद आए सूनामी में जापान के सानरिकू तट पर करीब 22 हजार लोगों की मौत हो गई।
1907 – हेग में दूसरी बार हेग शांति सम्मेलन आयोजित किया गया।
1908- कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।
1917 – ग्रेट ब्रिटेन ने 1916 के ईस्टर विद्रोह के दौरान कब्जाए गये सभी क्षेत्रों को छोड़ने का संकल्प लिया।
1926 – विश्व न्यायालय ने द हेग शहर में अपना ग्यारहवे सत्र की शुरुआत की।
1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस ने ब्रिटिश योजना के भारत विभाजन प्रस्ताव को स्वीकार किया।
1951 – न्यू मैक्सिको में, एरिज़ोना, कैलिफ़ोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन और ब्रिटिश कोलंबिया, आग में हजारों एकड़ वनों को नष्ट कर दिया।
1954 – स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में यूरोप के फुटबॉल संगठन UEFA (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ।
1971 – ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री मारग्रेट थैचर ने स्कूलों में मुक्त दूध देने की योजना खत्म करने का प्रस्ताव रखा।
1977 – स्पेन में 1936 के बाद पहली बार स्वतंत्र चुनाव संपन्न हुये।
1982 – फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सैनाओं का ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण।
1988 – नासा ने स्‍पेस व्‍हेकिल S-213 लॉन्‍च किया।
1991 – दसवीं लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुयी।
1994 – सं.रा. अमेरिका ने सल्फ़र डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इन्कार किया।
1994 – इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 – आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
1999 – लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति।
2001 – शंघाई -पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
2002 – कनाडा के हैलीफ़ेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू।
2004 – ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली।
2004 – पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा ‘माई लाइफ़’ बेस्ट सेलर बनी।
2005 – जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड।
2006 – भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
2008 – आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।
2012 – एप्पल आई कंप्यूटर ने एक रिकॉर्ड $ 374.500 की बिक्री हुई।
2019 – भारत में स्कूलों में बच्चों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने वाली अक्षय पात्र योजना को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियनशिप अवार्ड मिला ।
2019 – हांगकांग की नेता कैरी लैम ने विवादित प्रत्यर्पण कानून को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया।
2020 – दोपहर 1 से शाम 4 बजे के बीच कच्छ में भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 4.6 व 4.1 रही। भूकंप का केंद्र भचाऊ था।
2020 – पाक सेना ने जम्मू संभाग में अखनूर के केरी बट्टल, राजौरी, नौशहरा और कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
2020 – अंतर्राष्ट्रीय और बहु-हितधारक पहल के लिए भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए वैश्विक भागीदारी (GPAI) में इसके संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हो गया।
2021 – ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि चीन ने स्वशासित द्वीप ताइवान की तरफ 28 लड़ाकू विमान भेजे।
2022 – भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में 250 किलोमीटर से अधिक की स्ट्राइक रेंज वाली पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2022 – मेघालय के चेरापूंजी में सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान 811.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई (27 साल में जून की सर्वाधिक वर्षा)।
2023 – अरब सागर से उठा समुद्री तूफान बिपरजॉय ने गुजरात में लैंडफॉल किया।
2023 – जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने सीमापार से आए 5 आतंकी मार गिराया।
2023 – हैदराबाद में जी-20 के कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) के तहत मंत्रियों की 3 दिवसीय बैठक शुरू हुई।
2023 – भारतीय नौसेना का आउटरीच कार्यक्रम जुलै लद्दाख (हैलो लद्दाख , 15 से 23 जून) शुरू हुआ।
2023 – पेरू में डेंगू बुखार के रिकॉर्ड तोड़ प्रकोप के कारण 248 लोगों की मौत व 146,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके कारण स्वास्थ्य मंत्री रोसा गुटियरेज़ को इस्तीफा देना पड़ा।

*15 जून को जन्मे व्यक्ति*

1884 – तारकनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
1899 – देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।
1899 – राजेन्द्र सिंहजी जडेजा – भारतीय थल सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष थे।
1911 – के.के. हेब्बार के रूप में लोकप्रिय कटिंगेरी कृष्णा हेब्बार एक मशहूर कलाकार थे।
1912 – श्रीमन्नारायण अग्रवाल – प्रसिद्ध साहित्यकार और जमनालाल बजाज के जमाई थे।
1917 – सज्जाद हुसैन – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1929 – सुरैया – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका।
1932 – ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।
1937 – अण्णा / अन्ना हज़ारे – गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले एक समाजसेवक।
1950 – लक्ष्मी मित्तल – स्टील किंग के नाम से पहचान रखने वाले भारतीय उद्योगपति।
1953 – कंभमपति हरिबाबू – भाजपा से जुड़े राजनेता।
1964 – जी. किशन रेड्डी – भाजपा के राजनीतिज्ञ।
1976 – नंदीगम सुरेश एक भारतीय राजनीतिज्ञ जो बापतला से लोकसभा सांसद बने।
1995 – मनिका बत्रा – राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टेबल टेनिस सितारों में से एक।

*15 जून को हुए निधन👉*

1878 – शिव दयाल साहब – दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक।
2014 – सरदार फजलुल करीम बांग्लादेश में एक विद्वान, अकादमिक, दार्शनिक और निबंधकार थे।
2014 – पंजाब के पूर्व मंत्री खुशाल बहल का 87 साल की उम्र में निधन।
2022 – ऊर्दू के मशहूर साहित्यकार गोपी चंद नारंग (91) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स की पूर्व सदस्य ग्लेंडा जैक्सन (87) का निधन हुआ।
2023 – स्पेनिश सड़क साइकिल चालक अंटोनिओ जिमेनेज़ क्वाइल्स (88) का निधन हुआ।
2023 – स्कॉटिश पेशेवर फुटबॉलर गॉर्डन मैकक्वीन (70) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई वाइन निर्माता और व्यापारी सर जेम्स गिल्बर्ट हार्डी (90) का निधन हुआ।

*15 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला श्री शीलावन्ती जी (भवानी , पठानकोट , पंजाब)।
🔅 श्री भुन्तर मेला (कुल्लू 15 से  17 जून)।
🔅 श्री महेश्वरी जयन्ती ( ज्येष्ठ शुक्ल नवमी , माहेश्वरी समाज )।
🔅 गुरुदेव डॉ॰ रामचन्द्र दत्तात्रेय रानडे पुण्यतिथि (मराठी कलेण्डर अनुसार)।
🔅 श्री अन्ना हज़ारे जन्म दिवस।
🔅 आसियान डेंगू दिवस (कन्फर्म नहीं )।
🔅 विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day)।
🔅 वैश्विक पवन दिवस (Global Wind Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button