राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 27 जुलाई 2024

इतिहास की 27  जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 27  जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 27  जुलाई  2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-*  श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 21:21 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 13:00 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* विष्टि – 10:25 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* धृति – 22:43 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 05:39
*🌄सूर्यास्त-* 19:14
*🌙चन्द्रोदय-* 23:18
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 13:00 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 09:03 से 10:45
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 श्रावण बदी सप्तमी 21:21 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , शीतला सप्तमी (उड़ीसा ) , भानु सप्तमी , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:00 तक , विघ्न कारक भद्रा 10:26 तक , पंचक समाप्त 13:00 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्रवण में प्रत्येक शनिवार को श्री हनुमान , नृसिंह , पीपल व शनिदेव की पूजा करनी चाहिए , श्री उद्धव ठाकरे जन्म दिवस , श्री एन॰ धरम सिंह स्मृति दिवस , डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस , अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस , पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस )18वां स्थापना दिवस व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 श्रावण बदी अष्टमी 19:29 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री कालाष्टमी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नरः वृत्तेन आर्यो भवति*
*न  धनेन , न  विद्यया  !!*
*अर्थात् 👉*
_आदमी चरित्र से आर्य [श्रेष्ठ , बड़ा] होता है , धन से या विद्या से नहीं !_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 जुलाई 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का  दिन आपके लिए उर्जावान रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान रहेगा। जीवनसाथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। वाणी में विनम्रता लाएँ व बेवजह कलह से बचें । संध्या का समय थकान वाला रहेगा व आज कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव कर सकते हैं । समय बढिया रहेगा इसलिए परिवार के साथ बिताएँ व मनोरंजन का लाभ उठाएँ।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता रहेगी । अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहेगा। नयी योजनाओं को हाथ में लेने का मौका मिलेगा। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सर, अथवा कमर से निचले भाग में हल्का दर्द बनने की सम्भवना है। फिर भी भाग्य आपका साथ देगा व मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक  क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन से दूर रहें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़न से थकान बन सकती है। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके पास कार्यो की भरमार रहेगी। परिश्रम का उचित फल कम मिलेगा।  संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय कम दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अस्तव्यस्त रहने के बावजूद भी मनोकामना पूर्ण होने के संयोग हैं। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी । धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी – संतान का सुख मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के पहले भाग में आपको परिश्रम के अनुसार फल कम मिलेगा। दिमाग में नए-नए विचार रहेगें । नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद बढेगी। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पहला भाग चिंतन में रह सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा । महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेना हो सकता है। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बनेगी। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार आएगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। सेहत में आज थोड़ी थकान रह सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है।  कार्य क्षेत्र पर लाचारी न करें । आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा  परिस्थितियां अनुसार राहत मिलेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत मिलीजुली रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाएंगे। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना रहेगी। लाभ के कई अवसर मिलेंगे । संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। घर में किसी विवाद को बढावा देने से बचें। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना हितकर रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1586 – सर वॉल्टर रालेह वजींनिया से लंदन में तंबाकू लाने वाले व्यक्ति बने।
1655 – नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1709 – सम्राट इम्पेरर नाकमिकादो जापान के सिंहासन पर बैठे।
1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1714 –  ब्रिटिश रानी ऐनी ने प्रीमियर रॉबर्ट हेली को खारिज किया।
1720 –  रूसी नौसेना की दूसरी महत्वपूर्ण जीत – गेंग्मम की लड़ाई।
1724 – पीटर द वाइल्ड बॉय ‘हनोवर में हैवेनसेन के पास पकड़ा गया।
1772 – तीन बड़ी शक्तियों रुस, ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना की।
1795 – स्पेन और फ्रांस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना हुई।
1844 – आग ने चार्लोट और उत्तरी केरोलिना के अमेरिकी टकसाल को नष्ट कर दिया।
1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर हुआ, जिसमें 40 हजार लोगों की मौत हुई।
1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया।
1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये।
1921 – टोरंटो यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने इंसुलिन नाम के हार्मोन को अलग करने में सफलता पाई।
1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन हुआ।
1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत हुई।
1939 – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई।
1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद हुए।
1965 –  एडवर्ड हीथ ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बने।
1985 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस पद पर रहते हुए 11 साल में पहली बार अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गई।
1987 – खोजकर्ताओं ने 1912 में अपनी पहली यात्रा में डूबे जहाज टाइटेनिक का मलबा खोजा था।
2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
2003 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
2006 – इंटेल कॉर्प ने कोर 2 डॅयू माइक्रोप्रोसेसर्स पेश किया।
2007 – आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
2008 – सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
2019 – केंद्रीय बलों ने महाराष्ट्र में बाढ़ में फंसे महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 900 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला।
2019 – अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को अपाचे गार्डियन हेलिकॉप्टर की आपूर्ति शुरू की।
2020 – भारत ने बांग्‍लादेश के साथ द्विपक्षीय व्‍यापार और आवागमन को बढावा देने के लिए उसे दस ब्रॉडगेज डीजल रेल इंजन भेंट किए।
2020 – भारत और इंडोनेशिया के बीच नई दिल्ली में रक्षा मंत्री संवाद आयोजित किया गया।
2020 – रूस ने चीन को सतह से हवा में मार करने वाले एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की डिलीवरी रोक दी।
2021 – गुजरात में हड़प्पा काल का नगर धौलावीरा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल हुआ। जिसके बाद भारत में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 40 हुई।
2022 – राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक – 2021 लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ।
2022 – केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मध्य हिंद महासागर में 5270 मीटर की गहराई पर डीप-सी माइनिंग सिस्टम वाले विश्व के पहले लोकोमोशन परीक्षण के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की।
2023 – इटली ने पलाज़ो डेला रोवरे के प्रांगण के नीचे रोमन सम्राट नीरो के निजी थिएटर की खोज की घोषणा की।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने  राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राष्ट्र को समर्पित किया।
2023 – जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पारित हुआ।
2023 – भारतीय तटरक्षक बल ने कारवार तट के पास राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के अनुसंधान पोत पर सवार 8 वैज्ञानिकों सहित 36 चालक दल को बचाया।
2023 – फिलीपींस में एक नाव पलट जाने से लगभग 27 लोगों की मौत हुई।
2023 – सीरिया के शिया मस्जिद में बम विस्फोट में 6 लोगों की मौत व 20 से अधिक लोग घायल हुए।

*27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1824 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।
1913 – कल्पना दत्त – आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1940 – भारती मुखर्जी – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
1960 – उद्धव ठाकरे, भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1963 – कृष्णन नायर शान्तिकुमारी चित्रा एक भारतीय पार्श्व गायिका।
1967 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी नील स्मिथ का जन्म वारविकशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1983 – सीमा पूनिया अंतिल एक भारतीय महिला डिस्कस थ्रोअर।
1990 – कृति सैनन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल।

*27 जुलाई को हुए निधन👉*

1844 – डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक ब्रिटेन के वैज्ञानिक जान डेल्टन का निधन हुआ।
1891 – राजेन्द्रलाल मित्रा – भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
1933 – कल्याण सिंह कालवी – नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1944 – पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल – हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।
1970 – पत्तम थानु पिल्लई – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।
1972 – नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन हुआ।
1987 – सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
1992 – अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
1999 – आई. के. कुमारन – माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
2002 – कृष्णकांत
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति।
2003 – अमेरिका में बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हो हुआ।
2006 – शिवदीन राम जोशी – अपने समय के जाने-माने कवि।
2015 – भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम जी का शिलांग में निधन हुआ।
2016 – लच्छू महाराज – भारत के जानेमाने तबला वादक।
2017 – एन॰ धरम सिंह
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
2020 – बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
2022 – असम के प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी (87) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी , कोच व स्काउट माइक गिडिंग्स (89) का निधन हुआ।
2023 – भारतीय राजनेता व पूर्व लोकसभा सदस्य बापूसाहेब परुलेकर (95) का निधन हुआ।
2023 – ट्यूनीशियाई मानवाधिकार कार्यकर्ता व राजनीतिज्ञ, सांसद अली बेन सलेम (91) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी उपन्यासकार , संगीतकार व शिक्षक लॉयड एडवर्ड क्रॉप (86) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिज्ञ, वकील और मजिस्ट्रेट आर्थर गॉर्डन डीन (81) का निधन हुआ।
2023 – डच लेखिका व बच्चों के साहित्य चित्रकार मार्गिएट हेयमान्स (90) का निधन हुआ।
2023 – नार्वेजियन फुटबॉल खिलाड़ी रूने रिचर्डसन (60) का निधन हुआ।

*27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री उद्धव ठाकरे जन्म दिवस।
🔅 श्री एन॰ धरम सिंह स्मृति दिवस।
🔅 डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस।
🔅 अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस।
🔅 पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस )18वां स्थापना दिवस।
🔅 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button