राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 13 जनवरी 2024

इतिहास की 13 जनवरी 2023 तक की महत्वपूर्ण घटनाओं सहित पंचांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 13 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश…*

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 जनवरी 2024*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 11:13 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 12:50 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* कौलव – 11:13 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वज्र – 10:13 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 07:15
*🌄सूर्यास्त-* 17:44
*🌙चन्द्रोदय-* 08:56
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 23:35 तक
*🌛पश्चात्-*  कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:08 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 09:52 से 11:11
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 पौष सुदी द्वितीया 11:13 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 12:50 तक , पंचक 23:35 से , उर्स मेला प्रारम्भ (अजमेर ) , ऊंट महोत्सव प्रारम्भ (बीकानेर , दो दिन ) , रज्जब मासारम्भ (मुस्लिम) , लोहड़ी पर्व (उत्तर भारत) , श्री नृसिंह सरस्वती जयंती (पौष शुक्ल द्वितीया) , श्री श्री यतीन्द्रसूरीश्वर जी पुण्य दिवस (पौष शुक्ल द्वितीया) , महात्मा श्री तैलंग स्वामी जयन्ती (मतभेद) , श्री राकेश शर्मा जयन्ती , श्री चेलत अच्युता मेनन जयन्ती व मेजर श्री मोहित शर्मा जयन्ती।_*
*_🔅कल रविवार को 👉पौष सुदी तृतीया 08:02 तक पश्चात् चतुर्थी 29:01 तक , चतुर्थी तिथि का क्षय , सूर्य मकर राशि में 26:43 पर।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*बुद्ध्या  भयं   प्रणुदति*
*तपसा  विन्दते  महत् ।*
*गुरु – शुश्रूषया     ज्ञानं*
*शान्तिं योगेन विन्दति॥*
*भावार्थ👉*
_बुद्धि के द्वारा मनुष्य का डर दूर होता है ,तप द्वारा उसे ऊँचा पद मिलता है ,गुरु की सेवा द्वारा विद्या प्राप्त होती है तथा योग द्वारा शांति प्राप्त होती है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 जनवरी 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका का दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझ मधुरता स्थापित करेंगे। किसी कार्यवश बाहर गमन होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परंतु कार्य संपन्न होने में कुछ व्यस्त रह सकते हैं। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगी माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अगर आप राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम भी आज हल हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ व समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे लोग कार्यों को मन लगाकर करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहें। क्योंकि इस तरह की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक सम्मान मिलैगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तुविद की सलाह अवश्य लें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत से काम लेना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस समय व्यवसाय में आपके पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं, इसलिए पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। धीमी गति से चल रहे काम में अब सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या तथा जलन की भावना से आपके कार्यों में कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज अचानक ही किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। इस समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अवहेलना ना करके उस पर गंभीरता से विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धार्मिक कार्यक्रम बनेंगे । धन धान्य से सम्पन्न होंगे। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहें और आशावादी बने रहें। परंतु अपनी दिनचर्या में अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। धर्म में रुचि बढेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत व सावधानी से काम लेना है। धार्मिक आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*13 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1559 – एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी बनी।
1610 – इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।
1607 – स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद ‘बैंक ऑफ जेनेवा’ का पतन हुआ।
1709- मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
1818 – उदयपुर के राणा ने मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1842 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन ‘आंग्ल अफ़गान युद्ध’ में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।
1849 – द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका ‘जोनाकी’ का प्रकाशन शुरू किया।
1910 – न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ।
1915 – इटली के एवेज्जानो शहर में विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1930 – पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।
1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।
1953 – मार्शल जोसिप यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति चुने गये।
1963 – टोगों के राष्ट्रपति सिलवेनस ओलिम्पियो की एक सैनिक विद्रोह में हत्या कर दी गयी।
1964 – भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए। जिनमें करीब 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।
1978 – नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।
1992 – अलजीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति शाज़ली बिन जदीद के अपने पद से हटने के बाद सैनिकों ने सरकारी उच्च परिषद का गठन किया।
1993 – अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक पर हवाई हमले किए।
1995 – बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना।
1999 – नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
2002 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के संदेश को भारत ने सकारात्मक बताया ।
2002 – चीनी प्रधानमंत्री झू रोंगजी 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2006 – परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।
2007 – महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।
2008 – चाय निर्माण कम्पनी मारवल चाय को संयुक्त अरब अमीरात से एक लाख किलोग्राम चाय के निर्माण का आर्डर मिला।
2008 – मैसिडोनिया में सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोग मरे।
2009 – जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
2010 – अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।
2019 – एक साथ तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध तोड़ने पर रोक लगाने संबंधी अध्‍यादेश को फिर से लागू करने को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दी।
2019 – अफगानिस्तान : तालिबान आतंकियों से लड़ाई में 70 लोगों की मौत, कई घायल।
2019 – जातीय टिप्पणी पर नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन से वापस लिए गए पुरस्कार।
2019 – चीन में कोयला खदान में दर्दनाक हादसा, छत गिरने से 21 मजदूरों की मौत।
2020 – पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी से 43 की मौत।
2020 – लाहौर हाई कोर्ट ने उस विशेष अदालत को ‘असंवैधानिक’ करार दिया,  जिसने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई थी (सजा रद्द हुई )।
2020 – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्लभ बीमारियों पर एक नीति मसौदा जारी किया। मसौदे को ‘दुर्लभ रोग 2020′ नाम दिया गया।
2020 – चीन में दुनिया का सबसे बड़ा और संवेदनशील रेडियो टेलीस्कोप ( आकार 30 फुटबॉल मैदान ) तीन साल के ट्रायल के बाद शुरू हुआ।
2020 – अहम नदी घाघरा का नाम बदलकर सरयू किया।
2021 – मंत्रिमंडल ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग के लिए भारत और संयुक्ती अरब अमीरात के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।
2021 – भारत और तुर्कमेनिस्‍तान के बीच विदेश मंत्रालय स्‍तरीय वार्ता वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई’
2021 – 51वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में “वर्ल्ड पैनोरमा” खंड की फिल्मों की सूची का अनावरण किया गया।
2022 – बीकानेर-न्‍यू जलपाईगुडी एक्‍सप्रेस पश्चिम बंगाल के न्‍यू दोमोहानी रेलवे स्‍टेशन के पास पटरी से उतरी, 9 की मौत व 50 से ज्यादा घायल हुए।
2022 – ऑस्ट्रेलिया में अधिकतम तापमान 50 अंक 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2022 – भारतीय नौसेना के जहाजों ने जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) के जहाजों  के साथ समुद्री साझेदारी का अभ्यास किया।
2023 – विश्व की सबसे लंबी रिवर क्रूज यात्रा पर गंगा – विलास को मोदीजी ने रवाना किया।
2023 – नासिक-शिरडी राजमार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 10 की मौत, कई यात्री घायल हुए।
2023 – हिमाचल में पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल हुई।
2023 – ओडिशा में 15वें हॉकी विश्व कप में मुकाबलों की शुरुआत हुई।
2023 – हिमाचल में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया।

*13 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1450 – पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ। डेयाज़ के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डीगामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी।
1876 – बदलू सिंह – भारतीय सेना की 29वीं लांसर्स रेजिमेंट में रिसालदार थे।
1896 – दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे – भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार।
1911 – शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।
1913 – सी. अच्युत मेनन – केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1919 – मर्री चेन्ना रेड्डी – उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।
1926 – शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।
1928 – मन मोहन सूरी एक भारतीय मैकेनिकल इंजीनियर और सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट दुर्गापुर के निदेशक थे।
1938 – शिवकुमार शर्मा – प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक।
1939 – वजूभाई रुदाभाई वाला – जानेमाने भारतीय राजनेता और कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल।
1949 – राकेश शर्मा , पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक।
1978 – अस्मित पटेल – हिन्दी फिल्म के एक अभिनेता ।
1978 – मेजर मोहित शर्मा – भारतीय सेन्य अधिकारी थे, जिन्हें मरणोपरांत ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया था।
1983 – इमरान ख़ान – एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म के अभिनेता ।

*13 जनवरी को हुए निधन👉*

1921 – आर.एन. माधोलकर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
1964 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर रहे ।
1976- अहमद जान थिरकवा, भारत के प्रसिद्ध तबला वादक थे ।
1988 – चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।
1985 – मदन पुरी – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
2016 – जैकब फ़र्ज राफ़ेल जैकब – जिन्हें मुख्यतः जे॰एफ॰आर॰ के नाम से ही जाना जाता है, भारत के पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल थे।
2018 – सरस्वती राजमणि भारतीय राष्ट्रीय सेना की एक सेनानी थीं।
2018 – अमृत कौर तिवारी एक भारतीय दंत चिकित्सक थी।
2020 – नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले ओडिशा के मशहूर फिल्म निर्देशक मनमोहन महापात्रा का निधन हुआ।
2021 – पद्मश्री से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता डी. प्रकाश राव का निधन हुआ।

*13 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 लोहड़ी पर्व (उत्तर भारत)।
🔅 श्री नृसिंह सरस्वती जयंती (पौष शुक्ल द्वितीया)।
🔅 श्री श्री यतीन्द्रसूरीश्वर जी पुण्य दिवस (पौष शुक्ल द्वितीया)।
🔅 महात्मा श्री तैलंग स्वामी जयन्ती (मतभेद)।
🔅 श्री राकेश शर्मा जयन्ती।
🔅 श्री चेलत अच्युता मेनन जयन्ती।
🔅 मेजर श्री मोहित शर्मा जयन्ती।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button