पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 28 दिसम्बर 2024
इतिहास की 28 दिसम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 दिसम्बर 2024*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 27:34
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 22:13 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* गर – 15:06 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शूल – 22:22 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 07:12
*🌄सूर्यास्त-* 17:33
*🌙चन्द्रोदय-* 29:45
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:02 से 12:43
*🤖राहुकाल-* 09:47 से 11:05
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 पौष बदी त्रयोदशी 27:34 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , शनि प्रदोष व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:14 से , विघ्नकारक भद्रा 27:33 से , सूर्य पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 24:25 पर , शुक्र कुम्भ राशि में 23:41 पर , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री संताजी महाराज जगनाडे पुण्यतिथि , शहीदी सभा / जोड़ मेला पूर्ण (पं.) , श्री रत्न टाटा जयन्ती , श्री अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी जन्म दिवस , श्री धीरुभाई अम्बानी जयन्ती , चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस , श्री सुमित्रानन्दन पंत स्मृति दिवस , श्री सुन्दरलाल पटवा स्मृति दिवस , श्री हीरालाल शास्त्री स्मृति दिवस , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस (140वां) व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस (28 दिसंबर 1949 अनुसार)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉पौष बदी चतुर्दशी 28:03 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , मासिक शिवरात्रि व्रत , विघ्नकारक भद्रा 15:50 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*महानप्येकजो वृक्षो*
*बलवान् सुप्रतिष्ठितः ।*
*प्रसह्य एव वातेन*
*सस्कन्धो मर्दितुं क्षणात्।।*
*अथ ये सहिता वृक्षाः*
*सङ्घशः सुप्रतिष्ठिताः ।*
*ते हि शीघ्रतमान् वातान्*
*सहन्तेऽन्योन्यसंश्रयात्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३६-६२/६३
*अर्थात्👉*
_यदि वृक्ष अकेला है तो वह बलवान्, दृढ़मूल तथा बहुत बड़ा होने पर भी एक ही क्षण में आँधी के द्वारा बलपूर्वक शाखाओं सहित धराशायी किया जा सकता है। किन्तु जो बहुत-से वृक्ष एक साथ रहकर समूह के रूप में खड़े हैं, वे एक-दूसरे के सहारे बड़ी-से-बड़ी आँधी को भी सह सकते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 दिसम्बर 2024 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे , खरीददारी करेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। मन अन्य प्रकार का सा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1612 – गैलीलियो ने नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।
1700 – लारेंस हाइड रोचेस्टर को पहला अर्ल आयरलैंड लॉर्ड लेफ्टिनेंट नियुक्त किया गया।
1767 – किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1836 – स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1846 – आईओवा 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ ,जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1895 – सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।
1896- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।
1906 – दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
1908 – इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
1926- इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
1928- कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
1942 – रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने , जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
1949 – केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सी॰आर॰पी॰एफ॰) क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया था परन्तु भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।
1950 – द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1968 – अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।
1972 – जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की अस्थियां मिलीं।
1974 – पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।
1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1983 – भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30 वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
1984 – श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
1995 – पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
1995 – विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश हुआ।
2000 – भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
2003 – इस्रायल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
2003 – अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
2007 – रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप खेप भेजी।
2013 – आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।
2019 – रूस ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली एवनगार्ड विकसित की।
2019 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई ।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली बिना ड्राइवर के चलने वाली मेट्रो ट्रेन के परिचालन का उद्घाटन किया।
2020 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने ‘दशक का सबसे बेहतरीन पुरुष’ खिलाड़ी चुना।
2021 – सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में सोने की खदान धंसने से लगभग 38 लोगों की मौत व कई घायल हुए।
2022 – आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़ से 8 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।
2022 – इंडियन ऑयल ने केंद्रीय टीबी प्रभाग के सहयोग से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सघनीकृत तपेदिक उन्मूलन परियोजना आरंभ की।
2022 – नेपाल में दो बार तेज भूकंप के झटके आए , 4.7 और 5.3 रही तीव्रता।
2023 – SpaceX फाल्कन हेवी ने अमेरिकी सेना के सबसे आकर्षक रहस्यों में से एक एक्स-37बी विमान लॉन्च किया।
2023 – अनीष दयाल सिंह CRPF चीफ बने व नीना सिंह ने CISF की कमान संभाली।
2023 – अमरीका के विदेश विभाग ने यूक्रेन को 25 करोड़ की सैन्य सहायता पैकेज देने की घोषणा की।
*28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1900 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1932 – धीरुभाई अम्बानी – बिजनेस जगत के दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक।
1932 – नेरेला वेणु माधव – भारतीय मिमिक्री कलाकार थे।
1937 – रतन टाटा, भारतीय उद्योगपति।
1952 – अरुण जेटली, भारतीय राजनेता।
*28 दिसंबर को हुए निधन👉*
1668 – मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।
1859 – ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का निधन हुआ।
1940 – सुन्दरलाल शर्मा – बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1940 – ए के एंटोनी – भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1948 – अकबर हयद्री – भारतीय सिविल सेवक और राजनीतिज्ञ थे।
1972 – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक ।
1974 – हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1977 – सुमित्रानंदन पंत, हिन्दी कवि ।
2002 – मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफ़र हर्वे रिट्स का लास एंजेल्स में निधन।
2003 – कुशाभाऊ ठाकरे – भाजपा के राजनीतिज्ञ थे।
2007 – शान्ता राव – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगनाओं में से एक थीं।
2008- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हो गया।
2016 – सुन्दरलाल पटवा – एक भारतीय राजनेता थे जो दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
2019 – दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक शिव शर्मा का निधन।
2020 – मुंबई के सबसे लोकप्रिय सेक्सिस्ट डॉ. महिंदर वत्स का 96 साल की उम्र में निधन हुआ।
2020 – कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एस.एल. धर्मे गौड़ा का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच जॉन मैडेन (85) का निधन हुआ।
2022 – जापानी वास्तुक अराटा इसोज़ाकी (91) का निधन हुआ।
2023 – मलेशियाई फुटबॉल खिलाड़ी शाहरूद्दीन अब्दुल्ला (75) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी फ़ुटबॉल टीम मैनेजर फ़्राँस्वा ब्रैक्सी (72) का निधन हुआ।
*28 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री संताजी महाराज जगनाडे पुण्यतिथि।
🔅 शहीदी सभा / जोड़ मेला पूर्ण (पं.)।
🔅 श्री रत्न टाटा जयन्ती।
🔅 श्री अरक्कप्परम्पिल कुर्यान एंटनी जन्म दिवस।
🔅 श्री धीरुभाई अम्बानी जयन्ती।
🔅 चक्रवर्ती श्री राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुमित्रानन्दन पंत स्मृति दिवस।
🔅 श्री सुन्दरलाल पटवा स्मृति दिवस।
🔅 श्री हीरालाल शास्त्री स्मृति दिवस।
🔅 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवस (140वां)।
🔅 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस (28 दिसंबर 1949 अनुसार)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*