राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 21 दिसम्बर 2024

इतिहास की 21 दिसम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 दिसम्बर 2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 12:24 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 30:14 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* वणिज – 12:24 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* प्रीति – 18:21 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 07:09
*🌄सूर्यास्त-* 17:29
*🌙चन्द्रोदय-* 23:21
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:40
*🤖राहुकाल-* 09:44 से  11:02
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 पौष बदी षष्ठी 12:24 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , सूर्य सायन मकर राशि में 14:49 पर , सूर्य सायन उत्तरायणारंभ , दैत्यों का मध्याह्न देवताओं की मध्यरात्रि , त्रिपुष्कर योग , सर्वदोषनाशक रवियोग 30:14 तक , विघ्नकारक भद्रा 12:22 से 25:27 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री रणकपुर महोत्सव प्रारम्भ , सायन / सौर शिशिर ऋतू प्रारंभ , श्री मोरया गोसावी पुण्यतिथि – चिंचवड (पुणे) , श्री सुन्दरलाल शर्मा जयन्ती , श्री शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी जयन्ती , श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति दिवस , श्रीमती तेजी बचपन स्मृति दिवस , श्री पी. के. अयंगर स्मृति दिवस , श्री मोतीलाल वोरा स्मृति दिवस , जज एडवोकेट जनरल विभाग कोर दिवस (भारतीय सेना , 41वां ) व साल का सबसे छोटा दिन – शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर , उत्तरी गोलार्द्ध )।_*
*_🔅कल रविवार को 👉पौष बदी सप्तमी 14:34 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , शक पौष माह आरम्भ , त्रिपुष्कर योग , 06:14 से 14:32 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*पृथ्व्यपतेजोऽनिलखे समुत्थिते*
*पञ्चात्मके  योगगुणे  प्रवृत्ते ।*
*न  तस्य  रोगो न जरा न मृत्युः*
*प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्।।*
★(२/१२ श्वेताश्वतरोपनिषद्)
*भावार्थ👉*
_पृथिवी,जल,अग्नि,वायु और आकाश इन पाँच महाभूतों का भली-भाँति उत्थान होने पर जिस योग की प्राप्ति होती है उससे शरीर योग अग्नि के समान तेजस्वी हो जाता है तथा बुढ़ापे और मृत्यु से मुक्त हो जाता है। अतः इन पाँचों तत्त्वों की शुद्धि आवश्यक है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 दिसम्बर 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का  दिन आपके लिए उर्जावान रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान रहेगा। जीवनसाथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। वाणी में विनम्रता लाएँ व बेवजह कलह से बचें । संध्या का समय थकान वाला रहेगा व आज कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव कर सकते हैं । समय बढिया रहेगा इसलिए परिवार के साथ बिताएँ व मनोरंजन का लाभ उठाएँ।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता रहेगी । अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहेगा। नयी योजनाओं को हाथ में लेने का मौका मिलेगा। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सर, अथवा कमर से निचले भाग में हल्का दर्द बनने की सम्भवना है। फिर भी भाग्य आपका साथ देगा व मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक  क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन से दूर रहें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़न से थकान बन सकती है। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके पास कार्यो की भरमार रहेगी। परिश्रम का उचित फल कम मिलेगा।  संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय कम दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अस्तव्यस्त रहने के बावजूद भी मनोकामना पूर्ण होने के संयोग हैं। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी । धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी – संतान का सुख मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के पहले भाग में आपको परिश्रम के अनुसार फल कम मिलेगा। दिमाग में नए-नए विचार रहेगें । नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद बढेगी। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का पहला भाग चिंतन में रह सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा । महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेना हो सकता है। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बनेगी। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार आएगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। सेहत में आज थोड़ी थकान रह सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है।  कार्य क्षेत्र पर लाचारी न करें । आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा  परिस्थितियां अनुसार राहत मिलेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत मिलीजुली रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाएंगे। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना रहेगी। लाभ के कई अवसर मिलेंगे । संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। घर में किसी विवाद को बढावा देने से बचें। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना हितकर रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1784 – जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
1788 – मुगल शासक गुलाम कादिर को सिंधिया सेना ने पकड़कर मौत के घाट उतारा।
1847 – अमीर अब्देलकेदार ने आत्मसमर्पण किया और फ्रांसीसियों द्वारा कैद किया गया।
1849 – 1 यूएस स्केटिंग क्लब का गठन (फिलाडेल्फिया) में किया गया।
1894 – मैकेंज़ी बोवेल कनाडा के पांचवे प्रधानमंत्री बनाये गए। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1898 – रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की।
1907 – चिली के सैनिकों ने सांता मारिया स्कूल में खनन कर्मचारियों को आग लगा दी।
1910 – इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
1911 – पहले स्वेदेशी बैंक सेन्ट्रल बैंक आॅफ इंडिया की स्थापना सोराबजी पोचखानवाला ने की।
1913 – दुनिया की पहली क्रॉस वर्ड पहेली, आर्थर वायने की वर्ड क्रास, न्यूयॉर्क वर्ल्ड में प्रकाशित हुई।
1914 – अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
1921 – अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
1923 – ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1937 – रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।
1949 – पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
1963 – ग्रीक और तुर्की साइप्रस के बीच अंतर – सांप्रदायिक लड़ाई शुरू हुई।
1964 – फ़िलिस्तीनी स्वतंत्रता संगठन पी.एल.ओ. की स्थापना हुई।
1968 – केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो 8 का चंद्रमा की कक्षा के लिए प्रक्षेपण किया गया।
1971 – कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव बने।
1973 – अरब-इजरायल संघर्ष पर जेनेवा अधिवेशन शुरू हुआ।
1974 – पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया।
1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1991 – कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।
1998 – नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।
2002 – ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
2007 – चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।
2008- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज बीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
2009 – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी की वित्त समिति एवं अधिशाषी मंडल (बीओजी) की प्रथम बैठक आयोजित हुई
2012 – “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।
2019 – इथियोपिया ने अंतरिक्ष में  अपना पहला उपग्रह भेजा , इथियोपियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (ETRSS) का प्रक्षेपण चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से किया गया।
2019 – सीरिया के चालीस लाख लोगों को मानवीय सहायता एक वर्ष के लिए बढ़ाने के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को रूस और चीन ने वीटो का इस्तेमाल करके रोक दिया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समाजवादी गणतंत्र वियतनाम के प्रधानमंत्री महामहिम गुयेन जुआन फुक के साथ वर्चुअल बैठक की।
2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ‘लीजन ऑफ मेरिट’ डिग्री चीफ कमांडर अवॉर्ड से सम्मानित किया।
2021 – स्वदेश में विकसित बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहन भारतीय सेना में शामिल हुआ।
2021 – पाकिस्तान ने स्वदेश विकसित बाबर क्रूज मिसाइल 1बी की बढ़ाई हुई रेंज प्रारूप का सफल परीक्षण किया।
2021 – दक्षिणी चीन के गांझोउ में 66 मिलियन साल पुराने डायनासोर के भ्रूण की खोज की गयी।
2022 – मणिपुर में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस पलटने से 7 छात्राओं की मौत व 25 घायल हुए।
2023 – मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के बिल को लोकसभा से मंजूरी मिली , टेलीकम्युनिकेशन बिल राज्यसभा में पास हुआ।
2023 – लोकसभा ने भारतीय दंड संहिता, आपराधिक प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए तीन आपराधिक कानून विधेयक पारित किए।
2023 – चीन में 6.2 तीव्रता के भूकम्‍प में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 131 हुई।

*21 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1550 – मान सिंह – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।
1879 – सोवियत संघ के कम्युनिस्ट लीडर जोसफ स्टालिन का जन्म हुआ।
1881 – सुन्दरलाल शर्मा – बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1891 – ठाकुर प्यारेलाल सिंह – छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता।
1903 – भालचन्द्र दिगम्बर गरवारे – भारत के अग्रणी उद्योगपति व गरवारे समूह के संस्थापक थे (पद्म भूषण सम्मानित)।
1908 – शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी – 1962 में एक संक्षिप्त अवधि के लिए कर्नाटक (तब, मैसूर राज्य ) के मुख्यमंत्री थे ।
1918 – कुर्त वॉल्डहाइम – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।
1921 – प्रफुल्लचंद्र नटवरलाल भगवती – भारत के 17 वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1932 – यू. आर. अनंतमूर्ति, कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार ।
1934 – पाकिस्तान के महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ।
1938 – श्याममणि देवी – एक ओडिसी शास्त्रीय संगीत गायिका।
1963 – बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा (अरुण आहुजा) का जन्म हुआ।
1966 – राजीव बजाज – बजाज ऑटो लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी।
1974 – संजीव चतुर्वेदी – वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता।
1989 – तमन्ना भाटिया – भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।
1998 – तेजस्विन शंकर एक भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट जो ऊंची कूद स्पर्धाओं में माहिर हैं।

*21 दिसंबर को हुए निधन👉*

1920 – गेंदालाल दीक्षित – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1938 – महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक
2007 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।
2010 – गोपाल सिंह – राजस्थान विधानसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष व अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व तीसरे राज्यपाल रहे।
2011 – पी के अयंगर – देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट।
2019 – प्रख्यात फिल्म छायाकार रामचंद्र बाबू का केरल के कोझिकोड में निधन हो गया।
2020 – मोतीलाल व्होरा (93) उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे।
2022 – कर्नाटक की संस्कृति गमाका को लोकप्रिय बनाने वचं पद्मश्री से सम्मानित एचआर केशव मूर्ति (89) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अर्थशास्त्री रॉबर्ट सोलो (99) का निधन हुआ।

*21 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री रणकपुर महोत्सव प्रारम्भ।
🔅 सायन / सौर शिशिर ऋतू प्रारंभ।
🔅 श्री मोरया गोसावी पुण्यतिथि – चिंचवड (पुणे)।
🔅 श्री सुन्दरलाल शर्मा जयन्ती।
🔅 श्री शिवलिंगप्पा रुद्रप्पा कंठी जयन्ती।
🔅 श्री महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति दिवस।
🔅 श्रीमती तेजी बचपन स्मृति दिवस।
🔅 श्री पी. के. अयंगर स्मृति दिवस।
🔅 श्री मोतीलाल वोरा स्मृति दिवस।
🔅 जज एडवोकेट जनरल विभाग कोर दिवस (भारतीय सेना , 41वां )।
🔅 साल का सबसे छोटा दिन – शीत अयनांत या विंटर सोलेस्टाइस (21-22 दिसम्बर , उत्तरी गोलार्द्ध )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button