राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 13 दिसम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 13 दिसम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 13 दिसम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 13 दिसम्बर 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 16:40 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – पूर्णरात्रि
*💫करण-* गर – 16:40 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* आयुष्मान – 11:15 तक
*✨पश्चात्-* सौभाग्य
*🌅सूर्योदय-* 07:04
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* 25:56
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:35
*🤖राहुकाल-* 09:39 से 10:57
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉  पौष बदी नवमी 16:40 तक पश्चात् दशमी शुरू , यमघण्टयोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 29:45 से , पारशी अमर्याद मासारंभ , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , ऐलक श्री निशंकसागर जी समाधि (जैन , पौष कृष्ण नवमी) , पूर्व न्यायाधीश श्री कमल नारायण सिंह जयन्ती व श्री मनोहर पर्रिकर जयन्ती।_*
*_🔅कल रविवार को 👉पौष बदी दशमी 18:51 तक पश्चात् एकादशी शुरू , पौष दशमी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*निश्चित्य  यः   प्रक्रमते*
*नान्तर्वसति  कर्मणः ।*
*अवन्ध्यकालो वश्यात्मा*
*स वै पण्डित उच्यते ॥*
*भावार्थ👉*
_जो व्यक्ति किसी भी कार्य-व्यवहार को निश्चयपूर्वक आरंभ करता है, उसे बीच में नहीं रोकता, समय को बरबाद नहीं करता तथा अपने मन को नियंत्रण में रखता है, वही ज्ञानी है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*13 दिसम्बर 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। किसी अपने से मिलने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आराम को समय मिलेगा। धर्म के प्रति निष्ठा बढेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। धर्म में विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी ।  कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। धर्म में विश्वास बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। धर्म में विश्वास और रूचि होगी । आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।
रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। परिवार का माहौल धार्मिक बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा । किसी प्रियजन की चिंता दबाव बना सकती है। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है । किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। धार्मिक विचार प्रबल होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
1734 – रूस और ब्रिटेन ने व्यापार संधि की।
1754 – उस्मान तृतीय ने (1754-1757) महमूद प्रथम को तुर्क साम्राज्य राजा बनाया।
1759 – अमेरिका (फिलाडेल्फिया) में पहला संगीत स्टोर खुला।
1774 – अमेरिकी क्रांति की पहली घटना हुई।
1779 – एलेक्जेंडर, विकोमेट डे बेउहर्नैस ने जोसेफिन टेसर से शादी की।
1795 – वोल्ड न्यूटन उल्कामी: इंग्लैंड के यॉर्कशायर में एक गांव, वोल्ड न्यूटन पर एक उल्कापात हुआ।
1843 – बसुतोलांड एक ब्रिटिश संरक्षक बनाये गए।
1870 – अफ़्रीक़ा के पश्चिमी क्षेत्रों का अतिग्रहण करने के लिए फ़्रांस के से सैन्य हमले आरंभ हुए।
1884 – पर्सी एवरिट ने सिक्का डालकर वजन बताने वाली मशीन का पेटेंट कराया।
1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।
1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हुई।
1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।
1921 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ ने किया था।
1937 – चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।
1949 – इस्राईल ने अपनी संसद बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने और तेलअबीब के स्थान पर इस नगर को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया।
1955 – भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
1959 – आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
1961 – मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।
1974 – माल्टा गणतंत्र बना।
1981 – पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा व आपात काल की घोषणा हुई।
1989 – गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
1991 – उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1996 – कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।
1998 – महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से “भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2000 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विजय सैमुअल हजारे ‘कैस्ट्रॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ पाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2001 – दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ‘भारतीय संसद’ पर आतंकियों ने सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर हमला किया । इस हमले में सभी आतंकवादियों सहित 15 लोग मारे गये।
2001 – इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
2002 – यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।
2002 – यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।
2003 – भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
2004 – भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
2006 – 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
2007 – श्रीलंकाई सेना व लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
2008- जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।
2012- नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
2014 – दो अमेरिकी सैनिक काबुल में नाटो के काफिले के तालिबान बम विस्फोट में मारे गए।
2019 – इस्लामाबाद हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश लुबना सलीम परवेज को एक समारोह में आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई गई।
2020 – बंगलादेश सरकार ने सीरम इंस्टिटयूट ऑफ इंडिया के साथ एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
2021 – ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया ने 72 अरब डॉलर के रक्षा समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।
2021 – भारत ने ओडिशा में व्‍हीलर द्वीप से सुपरसोनिक मिसाइल अस्सिटिड टोरपेडो का प्रक्षेपण किया।
2021 – भारत-ब्रिटेन अंतरिक्ष परामर्श आयोजित किया गया।
2021 – अमरीका के केन्‍टुकी शहर में आये तूफान में 80 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई।
2022 – नेपाल में बस पलटने से लगभग 13 लोगों की मौत हुई व 20 घायल हुए।
2022 – मुंबई में जी20 विकास कार्य समूह की बैठक के पहले दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
2023 – डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 19 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली व श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ल ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2023 – रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने हिमालय पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग की एक टीम को झंडी दिखाई।
2024 – भारत में निर्मित ‘जोरावर’ नामक स्वदेशी लाइट टैंक का लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्र में सफल परीक्षण हुआ।

*13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति*

1903 – इलाचन्द्र जोशी – हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता।
1925 – लक्ष्मीचंद जैन – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
1926 – भारत देश के 22वें चीफ जस्टिस रहे न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का जन्म हुआ।
1928 – दत्तला वेंकट सूर्यनारायण राजू ( डीवीएस राजू ) एक भारतीय फिल्म निर्माता थे (रघुपति वेंकैया , भीष्म और पद्म श्री पुरस्कार सम्मानित)।
1930 – शरद कुमार दीक्षित एक भारतीय मूल के अमेरिकी प्लास्टिक सर्जन और द इंडिया प्रोजेक्ट के संस्थापक थे।
1936 – शाह करीम अल – हुस्सैनी , आगा खां चतुर्थ, शिया इमामी इस्मायली मुस्लिम के ४९वें इमाम।
1954 – हर्ष वर्धन – पूर्व पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री।
1955 – पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का जन्म हुआ।

*13 दिसंबर को हुए निधन*

1048 – अलबेरूनी – एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।
1969 – सर बेनेगल रामा राव – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।
1986 – समानांतर सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ।
2020 – संस्कृत के प्रख्यात विद्वान विद्यावाचस्पति बी गोविंदाचार्य का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी सोल और आर एंड बी संगीतकार जो साइमन (85) का निधन हुआ।
2022 – वेल्श संगीतकार किम मेडेन सिमंड्स (75)  का निधन हुआ।
2023 – डच फ़ील्ड हॉकी प्लेयर पॉल लिटजेंस (76) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेत्री डायने डेलानो (67) का कैंसर से निधन हो गया।

*13 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 ऐलक श्री निशंकसागर जी समाधि (जैन , पौष कृष्ण नवमी)।
🌟 पूर्व न्यायाधीश श्री कमल नारायण सिंह जयन्ती।
🌟 श्री मनोहर पर्रिकर जयन्ती।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button