राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 22 मार्च 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 22 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 मार्च 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 29:26 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* मूल – 27:24 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* बालव – 17:01 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* व्यतीपात – 18:35 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:23
*🌄सूर्यास्त-* 18:33
*🌙चन्द्रोदय-* 25:57
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:04 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 10:57 से 12:28
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 चैत्र बदी अष्टमी 29:26 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी (आज के दिन बासी भोजन विहित है , बासौड़ा – स्थान भेद / पंचांगभेद) , श्री कालाष्टमी व्रत , जैन वर्षीतप प्रारम्भ , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:24 तक , शुक्रोदय पूर्वस्याम् (पंचांगभेद) , व्यतीपात पुण्यम् , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , राष्ट्रीय (शक) 1947 चैत्र मास प्रारम्भ , भगवान श्री शीतलनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी) , मुनि श्री क्षमासागर जी समाधि (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी) , मेला केसरिया (मेवाड़) , शहादते हज़रत अली (मुस्लिम) , श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति दिवस , श्री वमुज़ो फेसाओ स्मृति दिवस , बिहार स्थापना दिवस (113वाँ) , विश्व जल सरंक्षण दिवस व International Day of the Seal ( 01 march also , not confirmed)._*
*_🔅कल रविवार को 👉 चैत्र बदी नवमी 29:41 तक पश्चात् दशमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*गोप्रदानात्   तारयते*
*सप्त पूर्वांस्तथा परान् ।*
*सुवर्णं दक्षिणां कृत्वा*
*तावद्द्विगुणमुच्यते॥८॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ७४
*अर्थात् 👉*
_मनुष्य गोदान करने  से अपनी सात पीढ़ी पहले के पितरों का और सात पीढ़ी आगे आने वाली संतानों का उद्धार करता है; किंतु यदि उसके साथ सोने की दक्षिणा भी दी जाय तो उस दान का फल दूना बताया गया है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 मार्च 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल हैं। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं और आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए अनुकूल समय नहीं है। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। किसी कार्य या त्यागभाव से मन अत्यन्त प्रसन्न होगा। ध्यान रखने से स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा।यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा । आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिन लोगों से मिलेंगे उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। आज आप भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु आज छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। इसके अतिरिक्त दूसरे लोगों के व्यक्तिगत मामलों में भी हस्तक्षेप न करें। आप बुरे सपने तथा भ्रमो से पू री तरह से घिरे हुये है। केवल आपकी इच्छाशक्ती आपके जिंदगी को बर्बाद करने वाले इन नकारत्मक विचारो से आपको मुक्ती दिला सकती है । इस लिये आप बुरे सपनो में नही उलझें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत न हों।
आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है।आपको अपने प्रेमी के आसपास कुत्ते के पिल्ले के समान प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी।
संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार चंचंचं दूर रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावनात्मक रुप से आपका कठिन समय चल रहा है तथा आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

752 – स्टीफेन द्वितीय 23वें कैथोलिक पोप चुने गये।
1739 – आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली मे जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।
1873 – पुएरटो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।
1882 – घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान हुई। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1888 – इंग्लिश फुटबॉल लीग की स्थापना।
1890 – रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
1912 –  बंगाल प्रेसि‍डेंसी से अलग बिहार राज्य की स्थापना हुई।
1917 – रूस की नई सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना।
1923 – पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
1942 – सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।
1946 – ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।
1947 – लार्ड लुईस माउंटबेटन आखिरी वायसराय के रूप में भारत आये।
1954 – अमेरिका में मिशीगन के साउथफील्ड में पहला शॉपिंग मॉल खोला गया।
1956 – अमरीका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई।
1957 – शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।
1958 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।
1960 – आर्थर लियोनार्डो स्चाव्लो और चाल्र्स हार्ड तोव्नेस को लेजर के लिए पहला पेटेंट मिला।
1964 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली विंटेज कार रैली निकाली गई।
1969 – इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
1977 – श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1978 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1979 – इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।
1982 – नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन के लिए रवाना किया।
1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।
1999 – भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।
1999 – जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
2000 – दक्षिण अमेरिका के कोरू से इनसेट 3बी का प्रक्षेपण किया गया।
2002 – ब्रिटेन में गले के नीचे पूरे शरीर में लकवे से ग्रस्त एक महिला को इच्छा मृत्यु का अधिकार दिया गया।
2003 – पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की ।
2003 – गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
2005 – हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010 – केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।
2010 – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
2019 – अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया , भारत पर आतंकी हमले हुए तो खैर नहीं।
2019 – कर्नाटक में मिले ऐतिहासिक सुपरनोवा के अभिलेख।
2019 – नासा के एक यान ने एस्टेरॉयड बेन्नू पर खोजे पानी के अंश।
2019 – चीनी वैज्ञानिकों ने की 24 करोड़ साल पुरानी मछली की प्रजाति ( युडाइचितस )की पहचान।
2019 – बिराट नगर में मेजबान नेपाल को हराकर भारत ने लगातार पांचवी बार सैफ महिला फुटबाल चैम्पियनशिप का खिताब बरकरार रखा।
2020 –  कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पीएम मोदी की अपील जनता कर्फ्यू का का पूरे देश में असर दिखा।
2021 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्‍व जल दिवस के अवसर पर कैच द रेन यानी वर्षा जल संचय अभियान का वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से शुभारंभ किया।
2021 – लोकसभा से मंजूरी मिलने के बाद बीमा संशोधन विधेयक, 2021 को संसद ने पारित कर दिया।
2022 – पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में TMC नेता की हत्‍या के बदला लेने के लिए लगभग एक दर्जन घरों में लगाई आग से 8 से ज्यादा सदस्यों की जलकर मौत हुई।
2022 – फ्रांस ने यूक्रेन को पोलैंड के रास्‍ते 55 मीट्रिक टन मानवीय सहायता भेजी।
2022 – पड़ोसी देशों के बीच सहयोग मजबूत करने के बारे में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी त्रिपुरा में शुरू हुई।
2023 – तमिलनाडु के कांचीपुरम में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत व 17 लोग घायल हुए।
2023 – अर्जेंटीना में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिकंदराबाद के बोलारम में ऐतिहासिक राष्ट्रपति निलयम जनता के लिए खोल दिया।
2023 – भारतीय मानक ब्यूरो ने अपनी अनूठी पहल “मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखो” के तहत पाठ्य योजनाओं की पहली श्रृंखला शुरू की।
2024 – भूटान के राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो” से सम्मानित किया।
2024 – बिहार के सुपौल ज़िले में बन रहे देश के सबसे लंबे पुल का हिस्सा गिरने से एक मज़दूर की मौत व 10 अन्य घायल हुए।
2024 – कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में इसरो का रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल पुष्पक सफलतापूर्वक ऑटोमैटिक तरीके से रनवे पर लैंड हुआ।

*22 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1877 – टी. वी. सुन्दरम अयंगर – भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।
1882 – मुंशी दयानारायण निगम – उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक।
1885 – गुलाम याज़दानी – भारतीय पुरातत्त्व वैज्ञानिक थे।
1894 – सूर्य सेन – भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1922 – चिन्तामणी पानिग्रही – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
1929 – अनिसेत्ति रघुवीर – असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1960 – रागिनी त्रिवेदी – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार।
1961 – जुएल उरांव, 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री।

*22 मार्च को हुए निधन👉*

1971 – हनुमान प्रसाद पोद्दार, स्वतंत्रता सेनानी ।हनुमान प्रसाद पोद्दार का नाम गीता प्रेस स्थापित करने के लिये भारत व विश्व में प्रसिद्ध है।
1977 – ए. के. गोपालन – केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी।
2000 – वमुज़ो फेसाओ – नागालैंड के आठवें मुख्यमंत्री रहे।
2007 – उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति, भारतीय दार्शनिक।
2014 – यशवंत विठोबा चित्ताल – अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक थे।
2019 – कर्नाटक के मंत्री सीएस शिवल्ली का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2021 – एल्गिन गे बायलर एक अमेरिकी पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी, कोच और कार्यकारी थे।
2021 – दिग्गज लेखक – निर्देशक सागर सरहदी (87) का निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर एंथोनी नैप (86) का निधन हुआ।
2024 – बीजू जनता दल के दिग्गज नेता व सात बार विधायक रहे दामोदर राउत (83) का निधन हुआ।

*22 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 राष्ट्रीय (शक) 1947 चैत्र मास प्रारम्भ।
🔅 भगवान श्री शीतलनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी)।
🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
🔅 मुनि श्री क्षमासागर जी समाधि (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी)।
🔅 मेला केसरिया (मेवाड़)।
🔅 शहादते हज़रत अली (मुस्लिम)।
🔅 श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति दिवस।
🔅 श्री वमुज़ो फेसाओ स्मृति दिवस।
🔅 बिहार स्थापना दिवस (113वाँ)।
🔅 विश्व जल सरंक्षण दिवस।
🔅 International Day of the Seal ( 01 march also , not confirmed).

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button