पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 16 अगस्त 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 16 अगस्त 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 16 अगस्त 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 16 अगस्त 2025*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 21:36 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 06:06 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* बालव – 10:43 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वृद्धि – 07:21 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 05:50
*🌄सूर्यास्त-* 19:00
*🌙चन्द्रोदय-* 23:32
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 11:44 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 09:07 से 10:46
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी अष्टमी 21:36 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत (वैष्णव यानी साधु संन्यासी आदि के लिए , मनीराम वल्लभ व दिवाकर आदि पंचांग अनुसार) , श्री गोकुलाष्टमी , श्री कालाष्टमी / दूर्वाष्टमी , दशाफल व्रत , अमृतसिद्धियोग 28:39 से सूर्योदय तक , ज्वालामुखी योग 06:06 से 21:35 तक , अश्वत्थ मारुति पूजन , सूर्य मघा नक्षत्र सिंह राशि में 25:52 , गोपालकला , भाद्रपद संक्रांति पुण्यकाल अगले दिन सुबह 08:16 तक , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, नन्दोत्सव , श्री ज्ञानेश्वर महाराज जयंती – अपेगांव (औरंगाबाद , भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) , गुरू श्री जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) , श्री महाकाली जयन्ती (श्रावण कृष्ण अष्टमी को व पंचांगभेद से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को भी) , श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (15 अगस्त को भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें) , राणी अवन्ति बाई लोधी जयन्ती , श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान जयन्ती , श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी जयन्ती , श्री सी. अच्युत मेनन स्मृति दिवस , श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति दिवस व हिमाचल के ठियोग में 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 भाद्रपद बदी नवमी 19:26 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्रीगोगाजी नवमी (मुख्य मेला गोगा मेड़ी , राज.)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*वसुदेवसुतं देवं*
*कंस – चाणूर – मर्दनम्।*
*देवकीपरमानन्दं*
*कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥*
*भावार्थ 👉*
_मैं वसुदेव पुत्र, देवकी के परमानन्द, कंस और चाणूर जैसे दैत्यों का वध करने वाले , समस्त संसार के गुरू भगवान श्रीकृष्ण को वन्दन करता हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*16 अगस्त 2025 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल हैं। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं और आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए अनुकूल समय नहीं है। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। किसी कार्य या त्यागभाव से मन अत्यन्त प्रसन्न होगा। ध्यान रखने से स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा।यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा । आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिन लोगों से मिलेंगे उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। आज आप भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु आज छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। इसके अतिरिक्त दूसरे लोगों के व्यक्तिगत मामलों में भी हस्तक्षेप न करें। आप बुरे सपने तथा भ्रमो से पू री तरह से घिरे हुये है। केवल आपकी इच्छाशक्ती आपके जिंदगी को बर्बाद करने वाले इन नकारत्मक विचारो से आपको मुक्ती दिला सकती है । इस लिये आप बुरे सपनो में नही उलझें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत न हों।
आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है।आपको अपने प्रेमी के आसपास कुत्ते के पिल्ले के समान प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी।
संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार चंचंचं दूर रखें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावनात्मक रुप से आपका कठिन समय चल रहा है तथा आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*16 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1691 – अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।
1777 – अमेरिका ने ब्रिटेन को बेन्निनगटोन के युद्ध में हराया।
1787 – तुर्की ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1858 – अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स बुशनैन को ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया की ओर से एक टेलिग्राफ संदेश ट्रांस अटलांटिक केबल से प्रसारित किया गया।
1906 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 8़ 6 की तीव्रता का भूकंप, बीस हजार लोगों की मौत।
1924 – नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
1943 – बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय एडोल्फ हिटलर से मिले।
1946 – मुस्लिम लीग ने प्रत्यक्ष कारवाई दिवस का ऐलान किया, इस दौरान हिंसा में कोलकाता में करीब 5000 लोग मारे गये और 15000 लोग घायल हुये।
1960 – साइप्रस को यूनाइटेड किंगडम से मुक्ति मिली। इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में वहां मनाया जाता है।
1977 – रॉक एंड रोल किंग एल्विस प्रिसले अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए।
1990 – चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण लोप नोर में किया।
1990 – रूस में अभ्यास के दौरान दो सुखोई विमानों की आकाश में टक्कर।
2000 – वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।
2001 – खगोलशास्त्रियों ने हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर सौर मंडल से बाहर स्थित एक ग्रह को ढूंढ निकाला था।
2003 – लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।
2004 – आस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने ओलम्पिक नौकायन में विश्व रिकार्ड क़ायम किया।
2006 – संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान की अवधि को 6 माह के लिए बढ़ाया।
2008 – जम्मू में हिजबुल के तीन आतंकवादी मारे गए।
2008 – कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों क संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2012 – विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी।
2019 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आरएमएल अस्पताल में मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया।
2019 – कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की क्लोजड-डोर बैठक बुलाई गयी।
2019 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने देश की राजधानी जकार्ता से हटाकर बोर्नियो द्वीप पर बनाने का प्रस्ताव दिया।
2020 – केंद्रशासित प्रदेश पुद्दुचेरी ने कानूनी रूप से भारतीय संघ में शामिल होने का 59वां दिवस मनाया।
2020 – चीन की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन को पेटेंट मिला।
2021 – मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने अपने पद से इस्तीफे दिया।
2022 – कश्मीर में ITBP की बस खाई में गिरने से लगभग 10 जवानों की मौत व कई घायल हुए।
2022 – बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने 31 विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
2022 – डूरंड कप 2022 संस्करण की कोलकाता के विवेकानंद युबा भारती क्रीड़ांगन में शुरुआत हुई।
2022 – पश्चिम बंगाल के नज़ीरगंज, हावड़ा में हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की नवनिर्मित अत्याधुनिक जहाज निर्माण सुविधा राष्ट्र को समर्पित की।
2022 – पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस और तेल टैंकर की भीषण भिड़ंत में 20 लोग जिंदा जले।
2023 – पश्चिम अफ्रीका के देश केप वर्डे में नाव पलटने से 63 लोगों की मौत हुई व 38 लोगों को बचाया गया।
2023 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 3.4 की तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने असम के लिए भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी परिसीमन अधिसूचना को मंजूरी दी।
2023 – रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया।
2023 – थाई अदालत ने पीटा के प्रधानमंत्री पद के असफल प्रयास के मामले को खारिज किया।
2023 – लीबिया की राजधानी में प्रतिद्वंदी मिलीशिया गुटों के बीच शुरू हुई हिंसक झड़पों में मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हुई व घायलों की संख्या बढ़कर 146 हुई।
2023 – वानुअतु के प्रधानमंत्री संसद में अविश्वास प्रस्ताव से बचे।
2023 – कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना क्विज 2023 – ‘बैटल ऑफ माइंड्स’ का शुभारम्भ करने की मानेकशॉ सेंटर में घोषणा हुई।
2023 – निकारागुआ ने जेसुइट विश्वविद्यालय पर कब्ज़ा किया।
2023 – कैबिनेट ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।
2024 – कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी , कोई हताहत नहीं।
*16 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1831 – राणी अवन्तिबाई।
1904 – सुभद्रा कुमारी चौहान – स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार।
1918 – टी. गणपति – दूसरी लोकसभा के सदस्य।
1920 – कोटला विजय भास्कर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1970 – सैफ़ अली ख़ान अभिनेता।
1970 – हिन्दी फिल्मों की मशहूर हिरोइन और यूएन की पॉपुलेशन फंड की गुडविल एंबेसडर मनीषा कोईराला का जन्म हुआ।
*16 अगस्त को हुए निधन👉*
1886 – महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस देव का निधन हुआ (15 अगस्त का भी वर्णन मिलता है ,कन्फर्म कर लें)।
1991 – सी. अच्युत मेनन – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1997- नुसरत फ़तेह अली ख़ां – मुस्लिम सूफ़ी भक्ति संगीत की विधा क़व्वाली के महानतम पाकिस्तानी गायक।
2018 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री। वे हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।
2020 – पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान (73) का निधन हुआ।
2021 – तमिल अभिनेता आनंद कन्नन का 48 की उम्र में हुआ निधन हुआ।
2021 – सीन लॉक एक अंग्रेजी हास्य अभिनेता और अभिनेता थे।
2022 – BCCI के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी (62) का हार्टअटैक से निधन हुआ।
2023 – भौतिक वैज्ञानिक , डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक वीएस अरुणाचलम (87) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी उपन्यासकार, कवि और निबंधकार पियरे अल्फेरी (60) का निधन हुआ।
2023 – बांग्लादेशी भौतिक विज्ञानी और शिक्षाविद् बिकिरन प्रसाद बरुआ (79) का निधन हुआ।
2024 – काउंटेस ऑफ एयरली, ब्रिटिश-अमेरिकन लेडी ऑफ द बेडचैम्बर टू क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय (91) का निधन हुआ।
*16 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 नन्दोत्सव।
🔅 श्री ज्ञानेश्वर महाराज जयंती – अपेगांव (औरंगाबाद , भाद्रपद कृष्ण अष्टमी)।
🔅 गुरू श्री जम्भेश्वर जयन्ती (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी)।
🔅 श्री महाकाली जयन्ती (श्रावण कृष्ण अष्टमी को व पंचांगभेद से भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को भी)।
🔅 श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (15 अगस्त को भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें)।
🔅 राणी अवन्ति बाई लोधी जयन्ती।
🔅 श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान जयन्ती।
🔅 श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी जयन्ती।
🔅 श्री सी. अच्युत मेनन स्मृति दिवस।
🔅 श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति दिवस।
🔅 हिमाचल के ठियोग में 16 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

