राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 15 फरवरी 2025

इतिहास की 15 फरवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 15  फरवरी 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 23:55 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 25:40 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* वणिज – 10:52 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सुकर्मा – 07:32 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 07:00
*🌄सूर्यास्त-* 18:11
*🌙चन्द्रोदय-* 20:45
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:13 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 09:47 से 11:11
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 फाल्गुन बदी तृतीया 23:55 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 10:51 से 23:53 तक , यमघण्टयोग 25:39 से सूर्योदय तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , संत श्री सेवालाल महाराज जयंती , संत श्री नरहरी सोनार पुण्यतिथि , लुइ-नगाई-नी (मणिपुर  14-15 फरवरी) , कवि श्री नरेश मेहता जयन्ती , कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति दिवस , उर्दू कवि मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान स्मृति दिवस , स्वतंत्रता सेनानी नबीन चंद्र बारदोलोई स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस , विश्व हिप्पो दिवस (World Hippo Day) व विश्व पैंगोलिन दिवस (World Pangolin Day , फरवरी के तीसरे शनिवार को)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्थी 26:19 तक पश्चात् पंचमी शुरू , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*प्राज्ञोपसेविनं    वैद्यं*
*धार्मिकं प्रियदर्शनम्।*
*मित्रवन्तं सुवाक्यं च*
*सुहृदं परिपालयेत् ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-४५
*अर्थात्👉*
_जो विद्वानों की सेवा में रहने वाला, वैद्य, धार्मिक, देखने में सुन्दर, मित्रों से युक्त तथा मधुरभाषी हो, ऐसे सुहृद् की सर्वथा रक्षा करनी चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 फरवरी 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी काम की अभी शुरुआत करने से आपके भावी प्रयासों में लाभ होगा। आज कोई भी कार्य सोच समझकर करने से शत प्रतिशत सफलता मिलेगी व मानसिक संतुष्टि होगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई का उपयोग उन परियोजनाओं को संभालने में करेंगे जिनका आपने उत्तरदायित्व उठाया है और वे भी सफल रहेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप एक जन्मजात प्रेमी हैं जो अनुभव करता है कि जीवन प्रेम के बिना जीने योग्य नहीं है। और आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ऐसे ही समान विचार साझा करता हो।आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप किसी भी उत्तरदायित्व को लेने से से पीछा छुड़ा सकते हैं। अभिभावकों को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक माता पिता ही प्रदान कर सकते हैं। आप कोई निर्भीक निर्णय लेने में अक्षम हो सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । माता पिता का आशीर्वाद व भाइयों का सहयोग उन्नति की और अग्रसर करेगा । खिन्न रहना आपको कुछ व्यक्तियों से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप अपने परिवार के साथ एक शाम बिताना पसंद करेंगे। आप अपने पति/पत्नी के साथ घर के बने कैंडललाइट रात्रिभोज का आनंद ले सकते/सकती हैं। यह उनके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को भी सुनिश्चित करेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनों सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे। एक बैचेनी अधीरता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। यह आपको कोई उचित और सूचित निर्णय करने में भी अक्षम बनाएगा। सामाजिक लाभ निश्चित है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पिताओं को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक पिता ही प्रदान कर सकता है। अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। अवसाद आपको प्रत्येक व्यक्ति से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है। स्वास्थ्य लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है।आप अपनी कुशलता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सामाजिक दायरा और भी बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है।
माँ को उनके परिवार और कैरियर के बीच संतुलन बनाना होगा। यह उनके बच्चों के प्रति उनके कर्तव्यों को पूरा करने से भी रोक सकता है। उन्हें कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने के लिए निकालना होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप एक जन्मजात प्रेमी हैं जो अनुभव करता है कि जीवन प्रेम के बिना जीने योग्य नहीं है। और आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ऐसे ही समान विचार साझा करता हो।
आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप एक असफल परियोजना पर समय बर्बाद कर हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। मनोरंजन में सक्रिय रहेंगे। समय एवं ऊर्जा का अपव्यय न करें एवं आपको तरोताज़ा करने वाले किसी परियोजना पर काम करें। ऐसी महिलाएँ जो अधिक ऊर्जा का प्रदर्शन करती हैं और जो उत्साही हैं और जो जोश के साथ कार्य करती हैं उन्हें इन अतिगुणों के लिए नाराज किया जाएगा। कुछ लोग यह भी टिप्पणी कर हो सकते हैं कि वे नाजुक नहीं हो रही हैं। महिलाओं को ऐसी नकारात्मक टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1677 – इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।
1763 – प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई।
1764 – अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
1782 – ब्रिटेन और फ्रांस के बीच समुद्री युद्ध आरंभ हुआ।
1798 – फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
1806 – फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
1808 – रूस के ज़ार शासक ने फ़िनलैंड पर अपना अतिग्रहण पूरा किया।
1890 – अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
1906 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1909 – एकापुल्को मैक्सिको में फ़्लोरेंस सिनेमागृह में आग से 250 लोगों की मृत्यु।
1926 – अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
1942 – द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गये।
1944 – ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
1961 – बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।
1965 – मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1967 – भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
1976 – मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1970 – इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।
1982 – श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।
1988 – आस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कुर्त बाल्दीहीम ने नाजी अतीत का आरोप ठुकराते हुए इस्तीफ़ा देने से इन्कार कर दिया।
1989 – सोवियत संघ की आख़िरी सैनिक टुकड़ी अफ़ग़ानिस्तान से वापस।
1991 – ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
1995 – ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारे गए। हरियाणा एजुकेशनल अपडेट  फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1996 – प्रतिक्षित रिपोर्ट जारी की गई थी जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि 80 के दशक में ब्रिटेन ने इराक को हथियार किन हालात में दिए और इसके लिए कौन से मंत्री ज़िम्मेदार थे।
1999 – परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
2000 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
2001 – इस्रायल में हिंसा , अल सल्वाडोर में भूकम्प से मरने वाले लोगों की संख्या 300 तक पहुँची, इस्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की, भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता।
2002 – मुशर्रफ़ ने पैंतरा बदला, भारतीय संसद पर हमले को आतंकवादी हमला मानने से इन्कार।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
2003 – एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
2003 – इराक युद्ध के ख़िलाफ़ विश्व के 600 शहरों में लाखों लोग सड़कों पर लामबद्ध हुए।
2005 – ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु।
2006 – पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया।
2007 – बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया।
2007 – इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी भारत यात्रा पर आए।
2008 – हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
2008 – खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।
2009 – सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में 3.7% की कमी की।
2010 – केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर ज़िला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी।
2010 – जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012 – मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत।
2017- इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।
2019 – भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन ‘वंदे भारत’ को पहली बार नई दिल्ली से वाराणसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया।
2019 – अमेरिका की लुईस विले यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार केंसर से बचाव करने वाले मोलेक्यूल की पहचान हुई ।
2020 – फिल्‍म फेयर पुरस्‍कार समारोह में गली ब्‍वॉय सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म, रणबीर सिंह को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार मिला।
2021 – टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह से बंद कर दिया गया , FASTag आज से हुआ था अनिवार्य ।( वाहन पर 15 फरवरी की आधी रात के बाद से फास्टैग नहीं है तो दोगुना टोल टैक्स देना होगा)।
2022 – चौथा भारत – ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा संवाद आयोजित किया गया।
2022 – सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में दोषी ठहराया , हिरासत में भेजे गए , 36 अभियुक्तों को जेल हुई।
2022 – यूक्रेन संकट के बीच रूस ने अपनी कुछ सैन्य टुकड़ियों को पीछे हटाने की घोषणा की।
2022 – इथियोपिया की संसद ने नवंबर में घोषित छह महीने के आपातकाल को शीघ्र अंत के लिए मतदान किया।
2023 – न्यूजीलैंड में 6.0 की तीव्रता का भूकम्प आया।
2023 – भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम तीनों प्रारूपों में दुनिया में शीर्ष रैंकिंग वाली टीम बनी। रोहित शर्मा दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बने।
2023 – भारत द्वारा 13 से 15 फरवरी 2023 तक लखनऊ में जी- 20 डिजिटल अर्थव्यवस्था कार्य समूह की पहली बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
2023 – विदेशमंत्री डॉ एस जयशंकर और फिजी के राष्‍ट्रपति ने नादी में विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।
2024 – ग्रीस समलैंगिक विवाह और गोद लेने को वैध बनाने वाला पहला रूढ़िवादी ईसाई देश बना , ग्रीस की संसद ने विधेयक पारित किया।
2024 – जापान की मंदी में चले जाने के बाद जर्मनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना।
2024 – नेपाल में बस खाई में गिरने से मुरादाबाद के यात्री समेत 10 की मौत, 30 घायल, नौ की हालत गंभीर बनी।

*15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1564 – इतावली फिजिसिस्ट / खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलीली का जन्म हुआ।
1739 – संत सेवालाल महाराज का जन्म कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सुरगोंडनकोप्पा में हुआ।
1872 – विलियम मैल्कम हेली -उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1905 – भगवान सहाय – केरल व जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल रहे।
1921 – राधाकृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार व लेखक (मृत्यु- 1985)।
1922 – नरेश मेहता- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि।
1924 – के.जी. सुब्रह्मण्यम – भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
1939 – सी. राधाकृष्णन – भारतीय फ़िल्म निर्देशक व मलयाली लेखक।
1946 – हरीश भिमानी – एक लेखक, प्रस्तोता व समाचार वाचक।
1947 – रणधीर कपूर – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1949 – राधावल्लभ त्रिपाठी – संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।
1952 – हरदीप सिंह पुरी – भाजपा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ।
1954 – अरुण कमल – हिन्दी कवि एवं आलोचक।
1964 – आशुतोष गोवरिकर – हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, लेखक एवं निर्देशक।
1984 – मीरा जेसमिन – भारतीय अभिनेत्री।

*15 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1869 – आगरा में पैदा हुए प्रसिद्ध उर्दू कवि /शायर और लेखक मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान का निधन हुआ (जन्म- 1797)।
1936 – नबीन चंद्र बारदोलोई – एक भारतीय लेखक, स्वतंत्रता सेनानी व राजनेता थे।
1936 – रूस के चिकित्सक और जीव वैज्ञानिक पेट्रोविच पावलोफ़ का 87 वर्ष की आधु में निधन हुआ।
1948 – सुभद्रा कुमारी चौहान, प्रसिद्ध कवयित्री।
1983 – उज्ज्वल सिंह – पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
1989 – सीता देवी (महारानी) – बड़ौदा की महारानी थीं।
2008 – मनोरमा हिन्दी फ़िल्मों की एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं।
2015 – मृणालिनी मुखर्जी – भारतीय मूर्तिकार थी।
2021 – सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस पीबी सावंत (लगभग 91) का पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हुआ।
2022 – महान बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी (90) का हृदय गति रुकने से निधन हुआ।
2022 – पंजाबी गायक और अभिनेता दीप सिद्धू का सड़क दुर्घटना में निधन हुआ।
2022 – बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी (69) का निधन हुआ (16 फरवरी का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।
2023 – अमेरिकी जीव रसायनज्ञ पॉल बर्ग (96) का निधन हुआ।
2024 –

*15 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 संत श्री सेवालाल महाराज जयंती।
🔅 संत श्री नरहरी सोनार पुण्यतिथि।
🔅 लुइ-नगाई-नी (मणिपुर  14-15 फरवरी)।
🔅 कवि श्री नरेश मेहता जयन्ती।
🔅 कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति दिवस।
🔅 उर्दू कवि मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान स्मृति दिवस।
🔅 स्वतंत्रता सेनानी नबीन चंद्र बारदोलोई स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस।
🔅 विश्व हिप्पो दिवस (World Hippo Day)।
🔅 विश्व पैंगोलिन दिवस (World Pangolin Day , फरवरी के तीसरे शनिवार को)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button