पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 04 अक्टूबर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 04 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 अक्टूबर 2025*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 17:11 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा – 09:10 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* बालव – 17:11 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* शूल – 19:26 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:15
*🌄सूर्यास्त-* 18:04
*🌙चन्द्रोदय-* 16:21
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:33
*🤖राहुकाल-* 09:12 से 10:41
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन सुदी द्वादशी 17:11 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री पद्मनाभ द्वादशी , श्री श्यामबाबा द्वादशी , पंचक जारी , शनि प्रदोष व्रत , द्विपुष्कर योग सूर्योदय से 09:10 तक , कार्तिक माह के लिए द्विदल त्याग व्रतारम्भ , ग्यारहवीं शरीफ़ (मुस्लिम) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा जयन्ती , श्री नीलमणि राउत्रे स्मृति दिवस , श्री भागवत झा आजाद स्मृति दिवस , विश्व पशु कल्याण दिवस , भारतीय हैलिकॉप्टर निगम स्थापना दिवस , राष्ट्रीय अखण्डता दिवस व विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह (04 से 10 अक्टूबर तक)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आश्विन सुदी त्रयोदशी 15:05 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री सूर्यनारायण को अर्ध्यदान , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:01 से सूर्योदय तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*नाम्भोधिरर्थितामेति*
*सदाम्भोभिश्च पूर्यते।*
*आत्मा तु पात्रतां नेय:*
*पात्रमायान्ति संपद:॥*
*अर्थात् 👉*
_सागर कभी जल के लिए भिक्षा नही मांगता फिर भी वह सदैव जल से भरा रहता है। वह सन्देश देता है कि यदि हम अपने आप को योग्य बना लें तो संसार के सब साधन स्वयं ही हमारे पास आ सकते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 अक्टूबर 2025 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दूसरों के कार्य करने के कारण परेशानी रह सकती है परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। धार्मिक कार्यों म़े रूचि बढेगी व परिश्रम वाले कार्यों को करने में शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से मन साफ रहेगा। लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। आपकी बातों को ध्यान से ग्रहण कर लेंगे। आराम करें , स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही सफलता के कारण सकारात्मक विचार मन को प्रसन्न करेंगे। शारीरिक रूप से भी ऊर्जावान रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन धीमा रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी मेहनत हो सकती है । व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध खराब न होने दें। नौकरी पेशा जातक काम में मन लगाएंगे। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय धार्मिक रहने वाला है । सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। अधिकारियो से कार्य निकालना आसान रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण मन खिन्न हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन की शुरुआत में धर्म में रुचि रहेगी । कार्य व्यवसाय में भी दिन श्रेष्ठ रहेगा । परिश्रम का उचित फल ही मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी सफल हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।
आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1227 – खलीफा अल-आदिल की हत्या की गई।
1824 – मेक्सिको ने नया संविधान बनाया और एक गणराज्य बना।
1830 – नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना।
1943 – यूएस ने जापानियों से सॉलोमन द्यीप पर कब्जा कर लिया।
1956 – ग्रेट ब्रिटेन ने आस्ट्रेलिया में परमाणु परीक्षण किया।
1957 – सोवियत संघ ने मानव इतिहास का पहला 83.5 किलोग्राम भारी उपग्रह स्पुतनिक सफलता से अंतरिक्ष में पहुंचाया था। इसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा।
1963 – क्यूबा और हैती में चक्रवाती तूफान ‘फ्लोरा’ से छह हजार लोग मरे।
1966 – लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1977 – भारत के विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को हिंदी में संबोधित किया। हिंदी में दिया गया यह पहला संबोधन था।
1979 – पाकिस्तान में राष्ट्रीय भाषा प्राधिकरण संस्था की स्थापना की गयी जिसका उद्देश्य उर्दू भाषा को प्रचलित करना है।
1986 – भारतीय हेलिकॉप्टर निगम की स्थापना हुई।
1996 – पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शाहिद अफ़रीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।
2000 – चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
2002 – पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
2005 – बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
2006 – जूलियन असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की।
2008 – अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।
2011 – अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को वैश्विक आतंकवादी के रूप में चिन्हित किया और साथ ही उस पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम भी रखा।
2012 – चीन में आये भूस्खलन के बाद 19 लोग दबकर मरे।
2012 – फॉर्मूला वन के बादशाह माइकल शूमाकर ने संन्यास लिया।
2019 – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत कुमार डोभाल ने गोवा में गोवा समुद्री सम्मेलन – 2019 का उद्घाटन किया।
2019 – हांगकांग में विरोध प्रदर्शनों के दौरान नकाब के इस्तेमाल पर प्रतिबंध।
2020 – भारत – थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज नरवणे और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला दो दिन की म्यामां यात्रा पर रवाना हुए।
2021 – जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को देश का प्रधानमंत्री चुना।
2021 – रूस ने पहली बार परमाणु पनडुब्बी से कल जिरकॉन हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 – भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास मित्र शक्ति का 8वां संस्करण श्रीलंका के कॉम्बैट ट्रेनिंग स्कूल, अम्पारा में शुरू हुआ।
2022 – एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार महोत्सव छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस दिल्ली में शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ।
2022 – उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में 45-50 लोगों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में गिरी।
2022 – निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आया (जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी)।
2022 – गुजरात के वडोदरा सड़क हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हुई। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – रूस ने पूरे देश में अपनी आपातकालीन सार्वजनिक चेतावनी प्रणालियों का परीक्षण किया।
2023 – सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आई, 23 जवान लापता, सेना के कैंप उखड़े, 41 गाड़ियां डूबीं; तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फुट तक बढ़ा।
2023 – भारत सरकार ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन को अधिसूचित किया।
2024 – देश के पूर्वी और खाड़ी तटों पर अमेरिकी बंदरगाह कर्मचारियों ने 3 दिनों के बाद हड़ताल समाप्त की।
2024 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ‘स्वच्छ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता’ विषय पर वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
*4 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1857 – श्यामजी कृष्ण वर्मा- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक।
1884 – रामचन्द्र शुक्ल- बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार।
1927 – सरला ग्रेवाल – ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।
1931 – संध्या मुखोपाध्याय – हिंदी और बांग्ला पार्श्व गायिका ।
1952 – श्रीपद येस्सो नायक भारत की लोकसभा में सांसद व केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री बने।
2014 – जीन क्लाउड दुवेलियर- हैती के 41वें राष्ट्रपति और नेता।
*4 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1979 – कस्तूरी बाई – प्रसिद्ध भारतीय कवयित्री, जो माखनलाल चतुर्वेदी की बहन थीं।
2004 – नीलमणि राउत्रे – उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2011 – भागवत झा आजाद – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2015 – भारतीय फिल्म निर्देशक एवं निर्माता इदिदा नागेश्वर राव का निधन हुआ।
2020 – बीजू जनता दल के विधायक प्रदीप महारथी का निधन हुआ।
2020 – मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ वे समाजवादी पार्टी के पूर्व *एमएलसी* थे (ध्यानार्थ – समाजवादी पार्टी के संस्थापक , पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ये नहीं हैं )।
2021 – दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रहे पूर्व नौकरशाह और शिक्षाविद शक्ति सिन्हा का निधन हुआ।
2022 – प्रख्यात वयोवृद्ध हिन्दी कथाकार शेखर जोशी (90) का निधन हुआ।
2023 – ग्रीक बास्केटबॉल खिलाड़ी और 20वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण कोच गियानिस इयोनिडिस (78) का निधन हुआ।
2023 – भारत के पहले आदिवासी बिशप कार्डिनल टोप्पो (83) का निधन हुआ।
2024 – ऑस्ट्रेलियाई पॉप गायक-गीतकार, वोकल अरेंजर और संगीत निर्देशक जैक कोलवेल (34) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी प्रो फुटबॉल HOF गार्ड बिली शॉ (85) का निधन हुआ।
*4 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा जयन्ती।
🔅 श्री नीलमणि राउत्रे स्मृति दिवस।
🔅 श्री भागवत झा आजाद स्मृति दिवस।
🔅 विश्व पशु कल्याण दिवस।
🔅 भारतीय हैलिकॉप्टर निगम स्थापना दिवस।
🔅 राष्ट्रीय अखण्डता दिवस।
🔅 विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह (04 से 10 अक्टूबर तक)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*