राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 31 अगस्त 2024

इतिहास की 31 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 31 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 31 अगस्त 2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 27:43 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 19:40 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* गर – 15:02 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* वरियान – 17:37 तक
*✨पश्चात्-* परिघ
*🌅सूर्योदय-* 05:58
*🌄सूर्यास्त-* 18:43
*🌙चन्द्रोदय-* 28:07
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 09:09 से 10:45
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 भाद्रपद बदी त्रयोदशी 27:43 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , शनि प्रदोष व्रत , अश्वत्थामारुति पूजा , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:40 से , विघ्नकारक भद्रा 27:42 से , श्री कैलाश यात्रा प्रारम्भ (दो दिन) , पर्युषण पर्व प्रारम्भ (जैन – श्वेताम्बर , चतुर्थीपक्ष), संत श्री ताजुद्दीन बाबा पुण्य तिथि (नागपुर) , श्री प्रणब मुखर्जी स्मृति दिवस , श्री बेअंत सिंह स्मृति दिवस , श्री कश्मीरी  लाल जाकिर स्मृति दिवस , स्थानीय स्वशासन दिवस (उड़ीसा) व अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (2021 से )।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 भाद्रपद बदी चतुर्दशी 29:24 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , मासिक शिवरात्रि व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अबुद्धिमाश्रितानां तु*
*क्षन्तव्यमपराधिनाम् ।*
*कृत्यं सदा न पाण्डित्यं*
*सुलभं   पुरुषेण  वै  ॥*
*भावार्थ👉*
_अनजाने में जिन्होंने अपराध किया हो उनका अपराध क्षमा किया जाना चाहिए, क्योंकि हर मौके या स्थान पर समझदारी मनुष्य का साथ दे जाए ऐसा हो नहीं पाता है । भूल हो जाना असामान्य नहीं, अतः भूलवश हो गये अनुचित कार्य को क्षम्य माना जाना चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

      *आज का राशिफल*
*31 अगस्त 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक आस्था लाभकारी होगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा । आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। शाम तक दोस्तों के साथ बात करके आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमीजन के लिए दिन बढ़िया है। साथी से कोई उपहार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए काफी फलदाई होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी। खर्चों पर थोड़ा लगाम लगा कर रखें। कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। यात्रा करते समय सामान का खास ख्याल रखें। सुख- सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में पॉजिटिविटी आएगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। माता आज आपका मनपसंद का खाना बनाएंगी जिससे आपको खुशी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों को दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे इसलिए कोई भी फैसला सोच समझकर लें और आगे बढें । पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे कम समय पर पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेग। मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा। आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे। जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनाएंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेमीजन अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दवा व्यापारियों को रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वो पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आएगा। सभी समस्याएं दूर होंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी किस्मत चमक सकती है। किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे। अपने आत्मविश्वास और बढ़े हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने से सफल होंगे। दिनभर की व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस करेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*31 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1422 – हेनरी षष्ठम महज नौ महीने की उम्र में ब्रिटेन के राजा घोषित किए गए।
1715 –  इंग्लैंड के ओल्ड डॉक लिवरपूल का उद्घाटन थॉमस स्टीयर नाम के इंजीनियर ने किया।
1724 –  स्पेन के लुई आई की 17 साल की उम्र में बीमार होने के कारण मृत्यु हो जाती है, तो उसके पिता फिलिप V ने सिंहासन फिर से संभाला।
1778 –  ब्रिटिश क्रांति के दौरान ब्रिटिश ब्रॉन्क्स में 17 शेयरब्रिज भारतीयों को मारा गया।
1827 –  प्रथम विस्काउंट गोडेरिच, फ्रेडरिक जॉन रॉबिन्सन जॉर्ज कैनिंग की मौत के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1871 – एडॉल्फे थियर्स फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनाये गए। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1881 – अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।
1887 – काइनेटोस्कोप का थॉमस एडीसन द्वारा पेटेंट कराया गया। इस उपकरण का इस्तेमाल फिल्मों के निर्माण के लिए किया गया था।
1919 – अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।
1920 – अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।
1920 – बेल्जियम ने अपने नागरिकों के लिए वृद्धा पेंशन की शुरुआत की।
1947 – हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों का अधिकार हो गया।
1955 – टेक्सास के लुफकिन में पहला माइक्रोवेव आधारित टीवी स्टेशन की स्थापना की गई।
1956 – भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।
1957 – फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1959 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी सैंडी कुफैक्स ने एक नेशनल लीग रिकॉर्ड बनाया।
1962 – कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए।
1964 – कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना।
1968 – भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1978 – प्रसिद्ध संघर्षकर्ता और विद्वान इमाम मूसा सद्र लीबिया की अपनी यात्रा के दौरान रहस्यमयी ढंग से लापता हो गये।
1983 – भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया।
1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था के तालमेल के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991 – उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 – रूस ने लिथुआनिया से अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाया।
1994 – विश्व चेस चैंपियन गैरी कासपोरोव को पेंटियम कंप्यूटर ने शतरंज में मात दी।
1994 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने ब्रिटेन को उत्तरी आयरलैंड से हटाने के लिए 25 साल के लंबे सशस्त्र संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की थी।
1995 – पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
1996 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
1996 – इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम की सेना ने इराक़ के स्वायत्तता प्राप्त इलाक़े कुर्दिस्तान की राजधानी अरबिल पर चढ़ाई कर दी।
1997 – ब्रिटेन की राजकुमारी डायना और उनके प्रेमी डोडी अल-फायद पेरिस में एक कार दुर्घटना में मारे गए। उनकी कार एक फुटपाथ से जा टकराई थी। उस समय डायना की उम्र सिर्फ 36 साल थी।
1998 – राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
1998 – उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा।
1999 – पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
2002 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
2004 – इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
2005 – ईराक की राजधानी बगदाद में अल-आईम्माह पुल पर मची भगदड़ में लगभग 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
2007 – ब्रिटेन में प्रिंस डायना की 10वीं वर्षगांठ मनायी गयी।
2008- सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
2009- जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुनः सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006 से नियुक्त है।
2009 – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता दीप जोशी सहित एशिया की छ: हस्तियों को वर्ष 2009 के ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से 31 अगस्त को मनीला में सम्मानित किया गया।
2010 – इराक़ में 2003 से जारी अमरीकी सैन्य अतिक्रमण आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया।
2019 – अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन ने लखनऊ में “मेगा वेंडर मीट 2019” का आयोजन किया।
2019 – बहुप्रतीक्षित असम नागरिक रजिस्टर {नेशनल सिटिजन रजिस्टर } की अंतिम लिस्ट जारी की।
2020 –  जापान ने भारत में कोविड-19 संकट से निपटने हेतु स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आधिकारिक विकास सहायता ऋण के रूप में 3,500 करोड़ रुपये दिए।
2020 – मध्य एशिया में शांति की ओर ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच पहला व्यावसायिक विमान अबुधाबी में उतरा।
2021 – अफगानिस्तान में कब्जे का बाद पहली बार भारत और तालिबानी नेता के बीच औपचारिक मुलाकात हुई।
2021 – राजस्थान के नागौर जिले में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हुई।
2021 – अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार मनाया गया।
2022 – देहली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के पहले वर्चुअल स्कूल की शुरुआत की।
2022 – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जाने की मंजूरी दी।
2022 – श्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडोनेशिया के बाली में दक्षिण अफ्रीका के उच्च शिक्षा, विज्ञान और नवाचार मंत्री माननीय डॉ. बोंगिंकोसी इमैनुएल ‘ब्लेड’ नजीमांडे के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
2023 – इसरो ने आज बताया कि चंद्रयान 3 के लैंडर विक्रम पर लगे पेलोड ILSA ने चांद की सतह पर भूकंप जैसी प्राकृतिक घटना को (26 अगस्त को) रिकॉर्ड किया।
2023 – गुजरात में 700 मेगावॉट के देश का पहले सबसे बड़े स्वदेशी काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूनिट-3 ने पूरी क्षमता के साथ परिचालन शुरू किया।
2023 – 5 डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) परियोजना के पहले जहाज ‘डीएससी ए 20 (यार्ड 325)’ का जलावतरण मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (टीआरएसएल), कोलकाता में हुआ।

*31 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1871 – सैयद हसन इमाम – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।
1919 – अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।
1940 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1944 – वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लॉयड का जन्म हुआ।
1962 – पल्लम राजू, एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
1963 – ऋतुपर्णो घोष – बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता।

*31 अगस्त को हुए निधन👉*

1995 – बेअंत सिंह –
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
2003 – विजयशंकर मल्ल – इन्होंने भारतेन्दु काल के गद्य को “हंसमुख गद्य” की संज्ञा दी थी।
2016 – कश्मीरी लाल ज़ाकिर- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि।
2020 – भारत के पूर्व / तेरहवें राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी (भारत रत्न से सम्मानित , 84 ) का निधन हुआ।
2023 – रूसी रोवर एनाटोली सास (87) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री गेल हनीकट (80) का निधन हुआ।

*31 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 संत श्री ताजुद्दीन बाबा पुण्य तिथि (नागपुर)।
🔅 श्री प्रणब मुखर्जी स्मृति दिवस।
🔅 श्री बेअंत सिंह स्मृति दिवस।
🔅 श्री कश्मीरी  लाल जाकिर स्मृति दिवस।
🔅 स्थानीय स्वशासन दिवस (उड़ीसा)।
🔅 अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (2021 से )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button