पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 29 मार्च 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 29 मार्च 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 मार्च 2025*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 16:29 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* उत्तराभाद्रपद – 19:27 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती
*💫करण-* चतुष्पाद – 06:15 तक
*💫पश्चात्-* नाग
*✨योग-* ब्रह्म – 22:02 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 06:15
*🌄सूर्यास्त-* 18:37
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:01 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 09:20 से 10:53
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 चैत्र बदी अमावस्या 16:29 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य दर्श शनैश्चरी अमावस्या , तीर्थस्नान महात्म्य , खग्रास /खंडग्रास / आंशिंक सूर्यग्रहण (14:20 से 18:16 तक , भारत में अदृश्य होने से सूतक आदि मान्य नहीं होंगे) , शनिवार व्रत , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:27 से , आज के दिन गंगा स्नान से सहस्त्र गायों के दान का फल प्राप्त होता है , अन्वाधान , मन्वादि , कल्पादि , वह्विव्रत , इष्टि , लब्धिविधान व्रत प्रारम्भ (जैन) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , चान्द्र सम्वत्सर 2081 (काल) विक्रमीय का अन्तिम दिन , भगवान श्री अनन्त नाथ जी ज्ञान – मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या) , भगवान अरनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या) , छत्रपति संभाजी महाराज पुण्यतिथि (हिंदू तिथि अनुसार) , लेखक श्री भवानी प्रसाद मिश्र जयन्ती व साहित्यकार श्री सियारामशरण गुप्त स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉चैत्र सुदी प्रतिपदा 12:51 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , चैत्र मास शुक्लपक्ष प्रारम्भ , विक्रम सम्वत 2082 (सिद्धार्थ) प्रारम्भ , चैत्र वासन्तिक नवरात्र प्रारम्भ , कलश स्थापना , ध्वजारोहण , वर्षपति पूजा , पंचक 16:35 तक।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*सर्वतीर्थेषु वा स्नानं*
*सर्वभूतेषु चार्जवम् ।*
*उभे एते समे स्याता-*
*मार्जवं वा विशिष्यते ॥*
*अर्थात् 👉*
_हे राजन! सब तीर्थों में स्नान और सब प्राणियों के साथ कोमलता का बर्ताव यह दोनों एक समान है ; अथवा कोमलता के बर्ताव का विशेष महत्व है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 मार्च 2025 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका का दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझ मधुरता स्थापित करेंगे। किसी कार्यवश बाहर गमन हो सकता है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परंतु कार्य संपन्न होने में कुछ व्यस्त रह सकते हैं। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगी माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अगर आप राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम भी आज हल हो सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ व समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे लोग कार्यों को मन लगाकर करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहें। क्योंकि इस तरह की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है। किसी चाहते से बात करके मन प्रसन्न होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक सम्मान मिलैगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तुविद की सलाह अवश्य लें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत से काम लेना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस समय व्यवसाय में आपके पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं, इसलिए पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। धीमी गति से चल रहे काम में अब सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या तथा जलन की भावना से आपके कार्यों में कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज अचानक ही किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। इस समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अवहेलना ना करके उस पर गंभीरता से विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धार्मिक कार्यक्रम बनेंगे । धन धान्य से सम्पन्न होंगे। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहें और आशावादी बने रहें। परंतु अपनी दिनचर्या में अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। धर्म में रुचि बढेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत व सावधानी से काम लेना है। धार्मिक आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1549 – ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नीव डाली गई।
1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबहादुर को हरा दिया।
1798 – स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना।
1804 – हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई।
1857 – कोलकाता के पास बैरकपुर छावनी में सिपाही मंगल पांडे ने पहली गोली चलाकर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह का आगाज किया। अंग्रेज शासन के खिलाफ भारत में यह पहला विद्रोह था, जिसे सैनिक विद्रोह कहा गया।
1867 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।
1901 – ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ।
1906 – अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकाें ने काम करना बंद कर दिया।
1932 – अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।
1943 – स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।
1951 – चीनी ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
1953 – हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1954 – भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।
1967 – फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरूआत की।
1982 – एन.टी. रामाराव के द्वारा तेलुगु देशम पार्टी का गठन हुआ।
1999 – हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।
1999 – अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाऊ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।
1999 – पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
2003 – तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहर्त्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
2004 – आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना।
2008 – उज्जैन के संस्कृत विद्वान् प्रो. श्रीनिवास रथ को उत्तर प्रदेश संस्कृति पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। 2008 – 1971 बैच की आईएएस अधिकारी और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव ने राज्य सरकार की सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
2008 – इराक में अमेरिकी बम विस्फोट में 48 लोगों की मृत्यु।
2008 – दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की।
2019 – चीन के OBOR पर अमेरिका ने उठाए सवाल, कहा- यह दुनिया के लिए खतरनाक।
2020 – दुनिया में कोरोना वायरस के पहले मरीज के तौर पर चीन की 57 साल की एक महिला की पहचान हुई।जो चीन के वुहान में झींगे बेचती थी। नाम वेई गुइजियान है और इसे पेशेंट जीरो बताया जा रहा है।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम में विचार साझा किए।
2021 – बंगाल की खाड़ी में भारत और अमरीका का दो दिवसीय नौसेना अभ्यास पासेक्स सम्पन्न हुआ।
2021 – मिस्र की स्वेज नहर में करीब सप्ताह भर से फंसे विशालकाय जहाज ‘एवर गिवेन’ को निकालने में आंशिक सफलता मिली।
2021 – विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ताजिकिस्तान की तीन दिन की यात्रा पर दुशांबे पहुंचे।
2021 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वित्त मंत्री शेख को पद से हटाया, हम्माद अजहर को नया वित्त मंत्री बनाया।
2022 – भारतीय नौसेना के दूसरे पी-8आई विमान स्क्वाड्रन, भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन 316 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
2022 – असम और मेघालय सरकार ने सीमा विवाद के समाधान के लिए ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2022 – राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया व देश में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन-2022 की शुरुआत की।
2022 – रूस और यूक्रेन के बीच तुर्की की राजधानी इस्ताम्बुल में हुई वार्ता में निर्णय हुआ कि रूस, यूक्रेन की राजधानी कीव में सैनिक कार्रवाई में कमी करेगा।
2022 – भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त अभ्यास “एक्स डस्टलिक” उज़्बेकिस्तान के यांगियारिक में संपन्न हुआ।
2023 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।
2023 – उपराष्ट्रपति ने प्रोफेसर रेणु चीमा विग को पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया।
2023 – जी20 के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक चंडीगढ़ में शुरू हुई।
2023 – भारत- अफ्रीका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऐफइंडेक्स -23’ पुणे स्थित औंध के विदेशी प्रशिक्षण नोड में संपन्न हुआ।
2024 – जम्मू-कश्मीर के रामबन में टैक्सी 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हुई।
2024 – भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं से 23 पाकिस्तानियों सहित ईरानी जहाज को बचाया।
*29 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*
1913 – साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद का जन्म हुआ।
1928 – रोमेश भंडारी, दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1929 – उत्पल दत्त – हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
1943 – जॉन मेजर – ब्रिटेन के प्रधानमन्त्री।
1951 – न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जॉन हावर्थ का जन्म को ऑकलैंड में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।
1998 – अदिति अशोक – भारतीय प्रोफेशनल गोल्फ़र खिलाड़ी।
*29 मार्च को हुए निधन👉*
1963 – सियारामशरण गुप्त, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2019 – हिसार की पूर्व विधायिका स्नेहलता का 99 साल की उम्र में हुआ निधन।
2020 – महावीर चक्र प्राप्त करने वाले एयर वाइस मार्शल चंदन सिंह राठौड़ का जोधपुर स्थित निवास पर निधन हो गया।
2020 – कोरोनोवायरस के कारण जापानी हास्य अभिनेता केन शिमुरा का निधन।
2020 – तमिल की प्रसिद्ध फोक सिंगर परवई मुनियाम्मा का निधन।
2020 – प्रसिद्ध इतिहासकार एवं शिक्षाविद प्रोफेसर अर्जुन देव का निधन।
2020 – प्रसिद्ध अमेरिकी भौतिक विज्ञानी एवं नोबेल पुरस्कार विजेता फिलिप वारेन एंडरसन का निधन ।
2020 – श्याम सुंदर कलानी – दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘रामायण’ में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले कलाकार थे।
2021 – तीन बार के शीतकालीन पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिबियन मेंटल-स्पी (48) का कैंसर से निधन हुआ।
2022 – बेल्जिमय के फुटबॉलर मिगुएल वैन डेम (28) का निधन हुआ।
2023 – पुणे लोकसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरीश बापट (72) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अभिनेता लुई गोसेट जूनियर (87) का निधन हुआ।
*29 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 चान्द्र सम्वत्सर 2081 (काल) विक्रमीय का अन्तिम दिन।
🔅 भगवान श्री अनन्त नाथ जी ज्ञान – मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या)।
🔅 भगवान अरनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अमवस्या)।
🔅 छत्रपति संभाजी महाराज पुण्यतिथि (हिंदू तिथि अनुसार)।
🔅 लेखक श्री भवानी प्रसाद मिश्र जयन्ती।
🔅 साहित्यकार श्री सियारामशरण गुप्त स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*