राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 27 सितम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 27 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 27  सितम्बर 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 12:05 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा 25:08 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* बालव – 12:05 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* प्रीति – 23:45 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 06:11
*🌄सूर्यास्त-* 18:12
*🌙चन्द्रोदय-* 11:01
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:48 से 12:36
*🤖राहुकाल-* 09:11 से 10:41
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 पंचमी 12:05 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचम नवरात्र माँ स्कन्दमाता पूजा / व्रत , नत पंचमी  (उ.) , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:08 से , सूर्य हस्त नक्षत्र में 07:06 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:06 तक व पुनः 25:08 से , अल्पावृष्टियोग , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्‍ली, श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस , विट्ठल भाई पटेल जयन्ती , पार्श्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि , श्री एम.आर. रंगनाथन  पुण्य दिवस , श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस , शहीदे आजम भगत सिंह जन्म दिवस (28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें) , ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (28 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें) व विश्व पर्यटन दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 आश्विन सुदी षष्ठी 14:28 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , षष्ठम नवरात्र माँ कात्यायनी व्रत / पूजा , तप षष्ठी (उड़ीसा ) , माँ सरस्वती आह्वान मूलभे , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:55 तक , बुध चित्रा नक्षत्र में 23:07 पर।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*_🙏स्कन्दमात्रे नमो देव्यै🙏_*

*सिंहासनगता   नित्यं*
*पद्‍माश्रितकरद्वया ।*
*शुभदास्तु सदा  देवी*
*स्कन्दमाता यशस्विनी॥*
*भावार्थ👉*
_सदा सिंहासन पर आसीन और दोनों हाथों में कमल धारण करने वाली कीर्तिमती स्कंदमाता देवी सदा शुभदायिनी हों।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 सितम्बर 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये भाग्यशाली है। नक्षत्र आपके लिये अत्यंत अनुकूल है। सकारात्मक विचार करने से आप सकारात्मक ऊर्जा पाएंगे जिससे आप अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । त्याग भावना से अत्यन्त आत्मसंतुष्टि मिलेगी। समर्पण का भाव रहेगा। किसी मांगलिक – धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा । यदि आप किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं तो आप जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए संभवतः सबसे अनुकूल समय नहीं है। गुस्सा त्याग करने से ही सकारात्मकता आएगी। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे जो आपकी रुचियों और इच्छाओं तथा जुनून को साझा करेगा।यदि अपने किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा । आज आपके पश्चाताप को समझा जाएगा और आप माफ किए जाएँगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप जिन लोगों से मिलेंगे उनके लिए आप एक प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम तथा सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है।
आज आप भाग्यशाली साबित हो सकते है। परंतु आज छोटे से काम के लिये भी आपको जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके इरादो से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी।आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा । किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। मान सम्मान में वृद्धि होगी । सामाजिक दायरा बढेगा । घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । दिनचर्या वयस्त रहेगी . स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपनी भावनाओं और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट और खुले रूप से व्यक्त करें जिससे आप आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत न हों।
आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में, आपको अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है।आपको अपने प्रेमी के आसपास कुत्ते के पिल्ले के समान प्रेम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। बस आगे बढ़िए और प्रस्ताव दीजिए और आपको निश्चित ही एक सकारात्मक प्रतिसाद मिलता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है जिनसे आप आज मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा जिनके साथ आप कार्य करते हैं।
आपको नुकसान पहुँचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना आपके लिये आज मुश्किल होगा। ऐसा करने हेतू अत्यधिक समझ की आवश्यकता होती है। परंतु हर व्यक्ति के बारें मे सहानुभूति रखने की आपकी क्षमता आपको ऐसे व्यक्ति को माफ करने में सहायता करेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
महिलाएँ आज जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी।
संपत्ती के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने हेतू आपको उसमें शामिल सभी लोगो की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अथवा घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आज आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते है। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। मानसिक तनाव ना बढ़ने दें आध्यात्म का सहारा लें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भावनात्मक रुप से आपका कठिन समय चल रहा है तथा आपके हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। परंतु आपके अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा।आज आप निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1290 – चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
1760 – मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
1821 – मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
1825 – इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
1905 – महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन का प्रसिद्ध E=mc² का सिद्धांत प्रकाशित हुआ।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1941 – रुस पर अतिक्रमण करते हुए जर्मनी को एक बड़ी सफलता मिली।
1949 – चीन का भीड़ भाड वाला शहर बीजिंग इस देश की राजधानी बन गया। यह ऐतिहासिक नगर पूर्वी चीन में स्थित है। जो चीन के राजनैतिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है।
1958 – मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
1961 – सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
1980 –  संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा विश्व पर्यटन दिवस की  शुरुआत हुई।
1988 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
1988 – कनाडा के तेज धावक बेन जॉन्सन से उनका ओलंपिक स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया था।
1995 – बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
1996 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
1998 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
1998 – जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
2000 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।
2002 – न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।
2003 – ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
2005 – बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
2007 – पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
2009 – भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।
2018 – भारत के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने संवैधानिक महत्व के मामलों की कार्यवाही के सीधे प्रसारण या वेबकास्ट को लेकर ऐतिहासिक निर्णय लिया।
2019 – अमरीका ने क्‍यूबा के पूर्व राष्‍ट्रपति राउल कास्‍त्रो और उनके परिवार के सदस्‍यों की यात्रा पर प्रतिबंधों की घोषणा की।
2019 – फर्जी समाचारों का प्रसार रोकने के लिए भारत समेत 20 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2019 – भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक भूटान में एक भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
2020 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेस्‍टीनेशन नॉर्थ ईस्‍ट- 2020 कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
2020 – भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 113वीं जन्म वर्षगाँठ मनायी गयी।
2021 –  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रव्यापी रोल-आउट की घोषणा की, जिसका नाम बदलकर प्रधान मंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन कर दिया गया।
2021 – लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 34वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
2021 – भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच व्हाइट शिपिंग सूचना आदान-प्रदान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
2021 – रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण ‘आकाश प्राइम’ का परीक्षण किया।
2021 – जुडिमा असम से घर की बनी चावल की शराब और राजस्थान की सोजत मेहंदी को भौगोलिक संकेत  से सम्मानित किया गया।
2022 – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का लगभग ढाई महीने बाद स्टेट फ्यूनरल (राजकीय अंतिम संस्कार) टोक्यो में हुआ। (निधन 8 जुलाई 2022)।
2022 – उच्चतम न्यायालय ने पहली बार अपनी संविधान पीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण शुरू किया।
2022 – DRDO द्वारा बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया गया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – पंजाब के मोहाली जिले के कुराली स्थित फैक्ट्री में आग व हो रहे धमाकों  से 8 लोग झुलसे व 3 गंभीर हुए।
2023 – नेपाल ने रचा इतिहास; टी20 मैच में सिर्फ 120 गेंदों की पारी में 314 रन बना दिए , 9 गेंदों में ठोक दिया अर्धशतक।
2023 – राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नये भवन की आधारशिला रखी।
2024 – तूफान जॉन ने दूसरी बार “ज़ॉम्बी तूफान” के रूप में मेक्सिको के तिज़ापान में दस्तक दी।

*27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1848 – राधानाथ राय – उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
1871 – विट्ठलभाई पटेल – सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1907 – 23 साल की उम्र में फाँसी पर चढने वाले भारत के प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ ( 28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें ) ।
1932 – भारतीय फिल्मों के रोमांस किंग यश चोपड़ा का जन्म हुआ।
1953 – माता अमृतानंदमयी – भारतीय, धार्मिक नेता।
1981 – लक्ष्मीपति बाला जी – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1981 – न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का जन्म हुआ।

*27 सितंबर को हुए निधन👉*

1590 – सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन हुआ।
1833 – महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन हुआ।
1933 – कामिनी राय, ब्रिटिश भारत में एक प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।
1968 – बृजलाल वियाणी – मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।
1972 – भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ। रंगनाथन भारत के पुस्तकालय जगत के जनक थे जिन्होने कोलन वर्गीकरण तथा क्लासिफाइड केटलाग कोड बनाया।
2001 – कोटला विजय भास्कर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2004 – शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।
2008 – महेन्द्र कपूर – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।
2015 – सैयद अहमद – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
2020 – पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी मुक्केबाजी और एमएमए कमेंटेटर कर्नल बॉब शेरिडन (79) का निधन हुआ।
2024 – लेबनानी राजनीतिज्ञ हसन नसरल्लाह (64) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश अभिनेत्री मैगी स्मिथ (89) का निधन हुआ।

*27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस।
🔅 विट्ठल भाई पटेल जयन्ती।
🔅 पार्श्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि।
🔅 श्री एम.आर. रंगनाथन  पुण्य दिवस।
🔅 श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस।
🔅 शहीदे आजम भगत सिंह जन्म दिवस (28 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें)।
🔅 ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (28 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
🔅 विश्व पर्यटन दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button