पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 27 अप्रैल 2024
इतिहास की 27 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 27 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 अप्रैल 2024*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 08:20 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 28:28 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* विष्टि – 08:20 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* परिघ – 27:22 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 05:43
*🌄सूर्यास्त-* 18:54
*🌙चन्द्रोदय-* 22:22
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 28:28 तक
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 09:01 से 10:40
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 बैशाख बदी तृतीया 08:20 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , संकष्टी /अंगारकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सूर्य भरणी नक्षत्र में 12:57 पर , मंगल उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में 16:10 पर , अगस्त्य अस्त 14:04 पर , विघ्नकारक भद्रा 08:19 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , बिछुड़ा , श्री दुर्गा देवी रथ यात्रा – अंजारले (रत्नागिरी) , श्री हरीश रावत जन्म दिवस , श्री टी. के. माधवन उर्फ देशाभिमानी माधवन स्मृति दिवस , श्री राजशेखर बसु स्मृति दिवस , श्री विनोद खन्ना पुण्य दिवस व कवि श्री दादूदन गढ़वी स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 वैशाख बदी चतुर्थी 08:24 तक पश्चात् पंचमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*बुधाग्रे न गुणान् ब्रूयात् ,*
*साधु वेत्ति यत: स्वयम्।*
*मूर्खाग्रेऽपि च न ब्रूयाद् ,*
*बुधप्रोक्तं न वेत्ति स:।।*
*भावार्थ–*
_अपने गुण बुद्धिमान् मनुष्य को न बताएँ , वह उन्हें अपने आप जान लेगा और अपने गुण बुद्धिहीन (मूर्ख) मनुष्य को तो कतई न बताएँ , वह उन्हें समझ ही नहीं सकेगा l_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 अप्रैल 2024 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी काम की अभी शुरुआत करने से आपके भावी प्रयासों में लाभ होगा। आज कोई भी कार्य सोच समझकर करने से शत प्रतिशत सफलता मिलेगी व मानसिक संतुष्टि होगी। आप अपनी बुद्धिमत्ता और चतुराई का उपयोग उन परियोजनाओं को संभालने में करेंगे जिनका आपने उत्तरदायित्व उठाया है और वे भी सफल रहेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप एक जन्मजात प्रेमी हैं जो अनुभव करता है कि जीवन प्रेम के बिना जीने योग्य नहीं है। और आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ऐसे ही समान विचार साझा करता हो।आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप किसी भी उत्तरदायित्व को लेने से से पीछा छुड़ा सकते हैं। अभिभावकों को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक माता पिता ही प्रदान कर सकते हैं। आप कोई निर्भीक निर्णय लेने में अक्षम हो सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । माता पिता का आशीर्वाद व भाइयों का सहयोग उन्नति की और अग्रसर करेगा । खिन्न रहना आपको कुछ व्यक्तियों से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप अपने परिवार के साथ एक शाम बिताना पसंद करेंगे। आप अपने पति/पत्नी के साथ घर के बने कैंडललाइट रात्रिभोज का आनंद ले सकते/सकती हैं। यह उनके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को भी सुनिश्चित करेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। परंतु पिछले कुछ दिनों सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट आपको सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें जिससे आप ठीक हो जाएंगे। एक बैचेनी अधीरता वाला दिन आज आपकी प्रतीक्षा करता है। यह आपको कोई उचित और सूचित निर्णय करने में भी अक्षम बनाएगा। सामाजिक लाभ निश्चित है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । पिताओं को अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की आवश्यकता है। उनके पास उस प्रेम और देखभाल की कमी है जिसे केवल एक पिता ही प्रदान कर सकता है। अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। अवसाद आपको प्रत्येक व्यक्ति से दूर ले जाएगा। यह हर चीज का विरोध करेगा जो खुशी लाती है। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है। स्वास्थ्य लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
परिवार के सदस्य, विशेष रूप से बच्चे आपके स्नेह और देखभाल के लिए आपकी ओर मुड़ेगें। महिलाएँ उनके समय पर माँग द्वारा बहुत थकान अनुभव करेंगीं। आज आपको कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किंतु आप अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अभी आप एक कठिन मानसिक अवस्था से गुजर रहे हैं। आप उन चीजों का भी विरोध करेंगे जो सुंदर और शांतपूर्ण हैं। ध्यान आपको इस मानसिक अवस्था से बाहर लाने में सहायता कर सकता है।आप अपनी कुशलता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सामाजिक दायरा और भी बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपकी दृढ़ता और बौद्धिकता आज का दिन बहुत सफल बनाएगी। आप हर वह लक्ष्य प्राप्त करेंगे जो आपने आज करने के लिए निर्धारित किया है।
माँ को उनके परिवार और कैरियर के बीच संतुलन बनाना होगा। यह उनके बच्चों के प्रति उनके कर्तव्यों को पूरा करने से भी रोक सकता है। उन्हें कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने के लिए निकालना होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप एक जन्मजात प्रेमी हैं जो अनुभव करता है कि जीवन प्रेम के बिना जीने योग्य नहीं है। और आज आप एक ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो ऐसे ही समान विचार साझा करता हो।
आपको कुछ ना कुछ परेशानी है और आप इसके स्पष्टीकरण या कारण की खोज में है। आपकी चिंताओं का हल आपको मिलेगा। आपको जो सही लगें उसके अनुसार ही कार्य करते रहें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप एक असफल परियोजना पर समय बर्बाद कर हारा हुआ महसूस कर सकते हैं। मनोरंजन में सक्रिय रहेंगे। समय एवं ऊर्जा का अपव्यय न करें एवं आपको तरोताज़ा करने वाले किसी परियोजना पर काम करें। ऐसी महिलाएँ जो अधिक ऊर्जा का प्रदर्शन करती हैं और जो उत्साही हैं और जो जोश के साथ कार्य करती हैं उन्हें इन अतिगुणों के लिए नाराज किया जाएगा। कुछ लोग यह भी टिप्पणी कर हो सकते हैं कि वे नाजुक नहीं हो रही हैं। महिलाओं को ऐसी नकारात्मक टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1526 — मुगल शासक बाबर दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।
1662 — नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1805 — अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
1878 — कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी।
1908 — लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।
1940 — नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।
1941 — द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।
1942 — अमेरिका के आेकलाहोमा प्रांत में भयंकर तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।
1960 — फ़्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया।
1960 — नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना हुई।
1961 — अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।
1961 — अफ़्रीक़ा महाद्वीप के सीएरा लियोन देश को स्वतंत्रता मिली यह अफ़्रीक़ा में ब्रिटेन का सबसे पुराना उपनिवेश था।
1963 — क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
1967 — अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।
1972 — अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा।
1976 — अबू धाबी में अरबी मुद्रा कोष की स्थापना की गई।
1984 — लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ और वहां बंधक बनाए गए कूटनयिक चलकर बाहर आ गए।
1989 — बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हुई।
1992 — ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये।
1993 — अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस-32’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत हुई।
1993 — एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया।
1994 — दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
1999 – यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा।
1999 – दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।
2005 – टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
2006 — न्यूयॉर्क में फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ।
2008 – राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल् कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।
2008 – पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया।
2008 – मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।
2010 – यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम ‘आधार’ तथा नया लोगो पेश किया।
2011 — अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।
2011 — सत्य साईं बाबा को महासमाधि दी गई।
2012 — यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।
2019 – श्रीलंका में तीन और धमाके, छापेमारी के दौरान आतंकी ने खुद को उड़ाया।
2019 – हिमाचल प्रदेश में नीजी बस खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत।
2020 – COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले प्रमुख बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2020 (Pitch Black 2020) को रद्द कर दिया गया।
2020 – राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश की सभी अदालतों में जाति का उल्लेख नहीं करने का आदेश जारी किया ।
2021 – भारत व फ्रांस की नौसेनाओं के द्विपक्षीय अभ्यास ‘वरुण-2021’ के 19वें संस्करण का अरब सागर में समापन हुआ ( 25 – 27 अप्रैल, 2021)।
2021 – नासा के हैलीकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर एक और सफल उड़ान भरी।
2022 – तमिलनाडु के तंजावुर जिले में रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत व 15 अन्य झुलसे।
2022 – रिलायंस 19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।
2022 – म्यांमा की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार मामले में 5 साल जेल की सजा सुनाई।
2023 – महाराष्ट्र के खोपोली में मुंबई- पुणे एक्सप्रेस वे पर 7 गाड़ियों में टक्कर होने से 11 लोग घायल हुए।
2023 – सूडान हिंसा के बाद 246 भारतीयों का दूसरा जत्था मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा।
2023 – पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली की चपेट से आठ लोगों की मौत हुई।
2023 – बांग्लादेश सेना प्रमुख तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए।
2023 – भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत तीसरी शिक्षा कार्य समूह (EDWG) बैठक भुवनेश्वर में आरंभ हुई।
*27 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1820 – हरबर्ट स्पेन्सर, प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री थे।
1912 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
1920 – मनीभाई देसाई, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1922 — अमेरिकी अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का जन्म हुआ।
1931 – श्री विश्वेश तीर्थ – एक भारतीय हिंदू गुरु , संत और श्री पेजावारा थे।
1947 – हरीश रावत, उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री ।
1949 – पी. सतशिवम – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश।
*27 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1930 – टी. के. माधवन उर्फ देशाभिमानी माधवन केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
1960 — बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन हुआ।
1998 – गुयेन वैन लिंह – वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
2009 – फ़िरोज़ ख़ान – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2010 – हेमंत दास, उड़िया फ़िल्म अभिनेता।
2014 – राकेश दीवाना – छोटे पर्दे के भारतीय अभिनेता, मोटापा घटाने के ऑपरेशन में समस्या से निधन।
2017 – लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता व राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड होने वाले सिंगर ट्रॉय स्नेड का निधन।
2021 – भारत के प्रसिद्ध गुजराती कवि दादूदन गढ़वी का 81 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 – प्रसिद्ध कहानीकार, उड़िया और अंग्रेजी के जाने-माने लेखक मनोज दास का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव का कोविड के कारण निधन हुआ।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी (80) का सिविल अस्पताल में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ी रिचर्ड मॉरो ग्रोट (92) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश रॉक’एन’रोलर वी विली हैरिस, ‘वाइल्ड मैन ऑफ रॉक’ का 90 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।
*27 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री दुर्गा देवी रथ यात्रा – अंजारले (रत्नागिरी)।
🔅 श्री हरीश रावत जन्म दिवस।
🔅 श्री टी. के. माधवन उर्फ देशाभिमानी माधवन स्मृति दिवस।
🔅 श्री राजशेखर बसु स्मृति दिवस।
🔅 श्री विनोद खन्ना पुण्य दिवस।
🔅 कवि श्री दादूदन गढ़वी स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।