राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 26 नवम्बर 2023

इतिहास की 26 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 26 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 नवम्बर 2023*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 15:55 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* भरणी – 14:05 तक
*🌠पश्चात्-* कृत्तिका
*💫करण-* वणिज – 15:55 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* परिघ – 25:35 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:52
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 16:30
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – 19:56 तक
*🌛पश्चात्-* वृषभ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:29
*🤖राहुकाल-*16:05 से 17:24
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 कार्तिक सुदी चतुर्दशी 15:55 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 14:06 तक ,  भरणी दीपम् ( दक्षिण भारत ) , 26/11 की 15वीं बरसी ( मुंबई आतंकवादी हमला ) , श्री बीरेन मित्रा जयन्ती , वैज्ञानिक श्री यशपाल जयन्ती , राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (डॉ. वर्गीस कुरियन जयन्ती) , राष्ट्रीय विधि / कानून / लॉ / संविधान दिवस , विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस व राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस / स्थापना दिवस (75वाँ , नवम्बर माह के चौथे रविवार को )।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 कार्तिक सुदी पूर्णिमा 14:47 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , स्नान दान व्रतादि की कार्तिकी पूर्णिमा।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अष्टौ गुणा पुरुषं दीपयंति*
*प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।*
*पराक्रमश्चबहुभाषिता   च*
*दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥*
*अर्थात् 👉*
_आठ गुण मनुष्य को सुशोभित करते है – बुद्धि, अच्छा चरित्र, आत्म-संयम, शास्त्रों का अध्ययन, वीरता, कम बोलना, क्षमता और कृतज्ञता के अनुसार दान।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 नवम्बर 2023 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगों से किसी से नाराजगी हो सकती है। अपने आप को व्यस्त महसूस करोगे। यात्रा योग बन रहे हैं। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत में आज सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियाँ रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

26 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1527 – पोप क्लीमेंस सातवें ने सम्राट कैरल पहले के साथ समझौता किया।
1688 – फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1703 – भयानक तूफान में ब्रिटिश नौसेना के करीब 1500 नौसैनिक मारे गए।
1716 – पहला शेर अमेरिका में बोस्टन में दिखाया गया
1741 – फ्रैंको-बवेरियन सैनिकों ने मौरिस ऑफ सैक्सनी तूफान प्राग का आदेश दिया।
1759 – विनाशकारी भूकंप में बेरूत और दमिश्क शहर तबाह हो गए, करीब 40,000 लोग मारे गए।
1764 – फ्रांस ने जेसुइट एनोर्ड को प्रतिबंधित किया।
1784 – संयुक्त राज्य में रोमन कैथोलिक अपोस्टोलिक प्रीफेक्चर की स्थापना की गई।
1805 – वेल्स में पोंटसीसिल्ले एक्वाडक्ट खोला गया, यह 1,007 फीट (307 मीटर) ऊँचा और 126 फीट (38 मीटर) लंबा है।
1825 – प्रथम कॉलेज बिरादरी की स्थापना (कप्पा अल्फा (यूनियन कॉलेज, न्यूयोर्क ) में की गयी।
1842 – नोट्रे डेम विश्वविद्यालय स्थापना की गयी।
1851 – लंदन-पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन शुरू किया गया।
1867 – डेट्रॉइट के जेबी सदरलैंड द्वारा प्रथम अनुकूलित वातावरण रेल कार पेटेंट कराई गई।
1885 – पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी ( 27 नवम्बर 1870 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।
1932 – महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
1948 – विश्व का पहला पोलराइड कैमरा बॉस्टन, अमेरिका में बेचा गया।
1948 – नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई (कन्फर्म नहीं है)।
1949 – आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
1953 – ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्डस ने देश में व्यावसायिक टेलीविज़न चैनल शुरू करने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
1960 – भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।
1966 – फ्रांस की रेंस नदी के मुहाने पर विश्व के पहले ज्वारीय ऊर्जा संयत्र ने काम करना शुरू किया।
1967 – लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
1974 – नेपाल में सस्पेंशन ब्रिज के ध्वस्त होने से करीब 140 लोग मारे गए।
1983 – ब्रिटेन में सबसे बड़ी डकैती हुई। हथियारबंद डकैतों ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ पाउंड के सोने की लूट की थी।
1984 – इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
1990 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा।
1992 – ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय किया कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।
1996 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में ‘आयल फ़ॉर फ़ुड डील’ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
1997 – पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
1998 – तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।
1998 –  कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया ।
1998 –  माहे (सेशल्स) में इस्रायल की ‘लीनोर अबार्गिल’ 1998 की ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
1998 – टोनी ब्लेयर आॅयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।
2001 – नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।
2002 – बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
2006 – इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
2008 – भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया। मुंबई में हुए इस आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल।
2012 – सीरिया में हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।
2012 – अरविंद केजरीवाल ने एक नये राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी का गठन किया।
2019 – इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (IRIFM) की स्थापना हैदराबाद, तेलंगाना में की गई।
2019 – अल्‍बानिया में सवेरे छह दशमलव चार तीव्रता का शक्तिशाली भूकम्‍प आया।
2019 – पाकिस्तान के दक्षिणी बलूचिस्तान प्रांत में एक बस के खाई में गिरने से नौसेना के 9 जवान मारे गए और 29 अन्य घायल हो गए।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश बैठक और प्रदर्शनी (री-इन्वेस्ट 2020) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
2020 – भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2020 –  राजकोट के एक अस्पताल में  भीषण आग लगी जिसमें कुल छह की झुलस कर मौत हो गयी।
2021 – दो दिवसीय अंतरिक्ष यात्रा के बाद, एक नया डॉकिंग मॉड्यूल ले जाने वाला एक रूसी कार्गो यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक जुड़ गया।
2022 –  ISRO ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में PSLV-C54 रॉकेट लॉन्च किया।
2022 – दक्षिण भारत के करीब 34 सैलानियों से भरी ओवरलोडेड नौका गंगा में डूब गई।

*26 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1477 – इटली के विख्यात नाविक सेबैस्टियन कैबो का फलोरंस नगर में जन्म हुआ।
1754 – प्रसिद्ध जर्मन लेखक जॉर्ज फॉस्टर का जन्म हुआ।
1881 – नाथूराम प्रेमी – प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।
1917 – बीरेन मित्रा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ व उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1919 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।
1921 – देश के श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले व प्रसिद्ध उद्योगपति वर्गीज कुरियन का जन्म में हुआ।
1923 – वी. के. मूर्ति – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र।
1926 – यशपाल – भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे , का जन्म हरियाणा में हुआ था।
1926- रवि राय, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1944 – विनोद कुमार दुग्गल – मणिपुर के पूर्व राज्यपाल।

*26 नवंबर को हुए निधन👉*

1855 – एडम मिसकिए विच नामक पोलैंड के कवि और लेखक का उसमानी शासन की राजधानी इस्तांबूल में निधन हुआ।
1894 – जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी रोडल्क हर्टज़ (37)का निधन हुआ।
1976 – श्री यशपाल- हिन्दी साहित्य के प्रेमचंदोत्तर युगीन कथाकार।
2008 – हेमंत करकरे – 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।
2008 – विजय सालस्कर – मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट थे।
2011 – बिहार की विद्वत्परंपरा कड़ी के महत्वपूर्ण स्तंभ लेखक कुमार विमल।
2014 – तपन राय चौधरी – प्रसिद्ध इतिहासकार।
2019 – जानेमाने कार्टूनिस्‍ट सुधीर डार का (87) निधन हुआ।
2020 – फकीरचंद कोहली (96) -भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित टीसीएस के संस्थापक।
2021 – गीतकार-संगीतकार स्टीफन सोंडहाइम (91) का निधन हुआ।
2022 – दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हुआ।

*26 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 26/11 की 15वीं बरसी ( मुंबई आतंकवादी हमला )।
🔅 श्री बीरेन मित्रा जयन्ती।
🔅 वैज्ञानिक श्री यशपाल जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (डॉ. वर्गीस कुरियन जयन्ती)।
🔅 राष्ट्रीय विधि / कानून / लॉ / संविधान दिवस।
🔅 विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस।
🔅 राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस / स्थापना दिवस (75वाँ , नवम्बर माह के चौथे रविवार को )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button