राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 23 मार्च 2024

इतिहास की 23 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 23 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 मार्च 2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 07:20 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – पूर्णरात्रि
*💫करण-* तैतिल – 07:20 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शूल – 19:33 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:21
*🌄सूर्यास्त-* 18:34
*🌙चन्द्रोदय-* 17:00
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:03 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 09:24 से 10:56
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 फाल्गुन सुदी त्रयोदशी 07:20 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरू , त्रयोदशी तिथि वृद्धि , महेश्वर व्रत / वृषदान व्रत / नन्द त्रयोदशी (पंचांगभेद से आज भी) , शुक्र पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में 14:39 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:34 तक, अमर शहीद भगतसिंह ,राजगुरु एवं सुखदेव शहीदी दिवस , डॉ. राममनोहर लोहिया जयन्ती , विश्व वायुमण्डलीय / जलवायु दिवस , पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस (National Day of Pakistan) , विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) , विश्व लिफ्ट दिवस (World Elevator Day) व विश्व भालू दिवस (World Bear Day)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 फाल्गुन सुदी चतुर्दशी 09:57 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , होलिका दहन (भद्रा के बाद )।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*यो ब्रूयाच्चापि शिष्याय*
*धर्म्यं ब्राह्मीं सरस्वतीम्।*
*पृथिवीगोप्रदानाभ्यां*
*तुल्यं  स   फलमश्नुते ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ६९
*अर्थात् 👉*
_जो अपने शिष्य को धर्मानुकूल ब्राह्मी सरस्वती (वेदवाणी) का उपदेश करता है, वह भूमिदान और गोदान के समान फलका भागी होता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 मार्च 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी त्याग भावना से अपनो को भी खुशी मिलेगी । आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा,  वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा ।  संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी ।  कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें । मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।
रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा । मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है । किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*23 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1351 – मोहम्मद बिन तुगलक का भतीजा फिरोज शाह तुगलक राजगद्दी पर बैठा।
1357 – लार्ड क्लाइव ने फ्रांसीसियों को हराकर चंद्रनगर पर कब्जा किया।
1630 – फ्रांस की सेना ने पिनेरोलो पिडमाउंट पर कब्जा किया।
1832 – ब्रिटेन की संसद ने सुधार विधेयक पास किया।
1835 – चार्ल्स डारविन लॉस एंजिलिस पहुंचे।
1836 – फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के पर छपाई के प्रेस का आविष्कार किया।
1839 – OK शब्द का पहली बार प्रमाणिक उपयोग हुआ।
1918 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1919 – बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।
1920 – परसरिकतन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (पीकेआई) बनायी गई।
1931 – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन फांसी दी गई।
1934 – अमेरिकी कांग्रेस ने 1945 में फिलीपींस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1940 – अॉल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की।
1950 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की।
1956 – पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना। पाकिस्तान ने पहले संविधान को अपनाया।
1965 – नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1983 – अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव यानि रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।
1986 – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
1987 – पश्चिमी जर्मनी के एक ब्रितानी सैनिक ठिकाने में हुए कार बम हमले में 31 लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई।
1995 – रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त।
1995 – भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को जीता।
1996 – ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव हुए, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
1999 – पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
2001 – रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की जल समाधि।
2003 – दक्षिण अफ़्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
2006 – आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज़ पोंस गू को डुबोया।
2007 – भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।
2008 – भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया।
2008 – अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया।
2008 – नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।
2012 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2014 – अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाया।
2019 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर हाल ही में थोपे गए नए प्रतिबंधों को हटाने का आदेश दिया।
2020 – मध्‍य प्रदेश में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शिवराज सिंह चौहान चौथी बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री बने।
2021 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बस-ऑटो की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हुई।
2021 – भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक “स्थायी बाह्य सलाहकार समिति (SEAC)” की स्थापना की।
2021 – रमेश पोखरियाल ने नई दिल्ली में शहीद भगत सिंह स्मारक का उद्घाटन किया।
2022 – हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग से बिहार के 11 मजदूर जिंदा जले।
2022 – पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2022 – श्री नारायण राणे ने MSME के राष्ट्रीय बोर्ड (NBMSME) की 17वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – लोकसभा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लगभग ₹45 लाख करोड़ के व्यय को अधिकृत करने वाली अनुदान मांगों को ध्वनि मत से पारित किया।
2023 – पीएम फसल बीमा योजना में नवाचार व पारदर्शिता, ‘डिजीक्लेम’ का कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा शुभारंभ हुआ।
2023 – मणिपुर के मोइरांग में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।

*23 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1614 – जहाँआरा, मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और ‘मुमताज़ महल’ की सबसे बड़ी पुत्री थी।
1880 – बसंती देवी – भारत की स्वतंत्रता सेनानी।
1910 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में हुआ था।
1951 – रेनॉर्ड मोटरस्पोर्ट की स्थापना करने वाले अंग्रेज कारोबारी एड्रियन रेनॉर्ड का जन्म हुआ।
1954 – दिनेश्वर शर्मा – भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के नवनियुक्त प्रशासक।
1958 – विनय कुमार सक्सेना 26 मई 2022 से दिल्ली के उपराज्यपाल हैं।
1976 – स्मृति ईरानी – पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री, ‘भाजपा’ की प्रतिष्ठित महिला नेत्री।
1987 – कंगना रानौत – भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

*23 मार्च को हुए निधन👉*

1927 – लाला राम – भारतीय थल सेना के 41वें डोगरा में लांस नाईक थे।
1931- भगत सिंह , सुखदेव व राजगुरु भारत के प्रसिद्ध देशभक्त और शहीद होने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।
1965 – सुहासिनी गांगुली – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
1992 – गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों- भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष।
2017 – रेवाड़ी के कोसली में जन्में ब्रिगेडियर राय सिंह यादव भारतीय सेना में एक अधिकारी थे (महावीर चक्र से सम्मानित)।
2020 – पूर्व भारतीय फुटबॉलर अब्दुल लतीफ का निधन।
2021 – एआईएडीएमके के राज्य सभा सदस्य और पूर्व मंत्री ए. मोहम्मद जॉन (72) का रानीपेट, तमिलनाडु में निधन हुआ।
2022 – भारत के 35वें पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमेश चंद्र लाहोती (81) का निधन हुआ।
2022 – इंग्लिश जॉकी और ब्रॉडकास्टर (बीबीसी) जिमी लिंडले (86) का निधन हुआ।
2023 – एक अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल लाइनबैकर फ्रैंक प्रेस्टन लेमास्टर (71) का निधन हुआ।
2023 – एक स्विस फुटबॉलर पीटर मार्टी (70) का निधन हुआ।

*23 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 अमर शहीद भगतसिंह ,राजगुरु एवं सुखदेव शहीदी दिवस।
🔅 डॉ. राममनोहर लोहिया जयन्ती।
🔅 विश्व वायुमण्डलीय / जलवायु दिवस।
🔅 पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस (National Day of Pakistan)।
🔅 विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological  Day)।
🔅 विश्व लिफ्ट दिवस (World Elevator Day)।
🔅 विश्व भालू दिवस (World Bear Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button