राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 18 नवम्बर 2023

इतिहास की 18 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 18 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 नवम्बर 2023*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 09:20 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 24:07 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* बालव – 09:20 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* गण्ड – 26:16 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:45
*🌄सूर्यास्त-* 17:26
*🌙चन्द्रोदय-* 11:33
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 07:00 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:44 से 12:27
*🤖राहुकाल-* 09:25 से 10:45
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी पंचमी 09:20 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सौभाग्य पंचमी व्रत , जया पंचमी , ज्ञान पंचमी (जैन ) , सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (एक मुक्त खरना) , सर्वार्थसिद्धियोग  / कार्यसिद्धियोग 24:07 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 01:17 से 24:07 तक, गुरु श्री गोविंद सिंह ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार) , श्री नेमीनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल पंचमी ) , श्री शैतान सिंह ( ‘परमवीर चक्र’ सम्मानित ) शहीदी दिवस , श्री ज्योति प्रकाश निराला – { ‘अशोक चक्र’ सम्मानित} शहीदी दिवस , महान क्रान्तिकारी श्री बटुकेश्वर दत्त जयन्ती , श्री कमल नाथ जन्म दिवस , राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (कन्फर्म कर लें 17 नवम्बर का वर्णन भी अधिक मिलता है) , प्राकृतिक चिकित्सा दिवस ( Naturopathy Day ) , विश्व व्यस्क दिवस , भारतीय सेना इंजीनियर कोर दिवस (242वां) व विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह (World Antimicrobial Awareness Week – WAAW , 18-24 नवंबर )।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक सुदी षष्ठी 07:25 तक पश्चात् सप्तमी 29:23 तक , सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ ) , सांयकाल प्रथमार्घ्य दान , अरूणोदय काल द्वितीयोर्घ्य दान , सप्तमी तिथि का क्षय , द्विपुष्कर योग 22:49 से 29:22 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*दशपुत्रसमा     कन्या*
*दशपुत्रान्प्रवर्धयन्।*
*यत्फलं लभते मर्त्य-*
*स्तल्लभ्यं कन्ययैकया॥*
*अर्थात्👉*
_अकेली कन्या ही दश पुत्रों के समान है। दश पुत्रों के लालन पालन से जो फल प्राप्त होता है वह अकेले कन्या के पोषण से ही प्राप्त हो जाता है।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 नवम्बर 2023 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी का मन जीत पाएंगे। घर की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका समय व्यतीत होगा। किसी निकट संबंधी से चल रही गलतफहमी भी आज दूर होगी। व्यस्त रहते हुए भी थकान कम हो जाएगी व स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। आय होने के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। तबीयत में सुधार होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं या कार्यो में व्यतीत होगा। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा । मन साफ व पवित्र विचार धारा की और अग्रसर होगा । मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा संपर्क सूत्रों को भी और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापार से संबंधित विज्ञापन करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। सेहत सही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उदारवादी रहेगा । जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएंगे। इस समय अधिकतर कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी । कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। सेहत सही रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। मान सम्मान में बढोतरी होगी। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। तबीयत ठीक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । नवीन कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं बनेगी तथा सफल भी होंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी । परिवार का सहयोग मिलेगा । इस समय कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित कार्यों में रुचि ना लें। सेहत बढिया रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । किस्मत का सितारा बुलन्द रहेगा । धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि रहेगी। अगर इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलदायी होगा । जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा ।व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। टैक्स संबंधी अपनी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। दूसरों के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार करें। सेहत बेहतर रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोहारी व लाभकारी रहेगा । किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मध्यम सा रहेगा । कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल करते समय समझदारी व सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा। किसी को पैसा उधार ना दें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक व सहयोगात्मक रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*18 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1727 – महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।
1738 – फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1742 – पर्शिया और ब्रिटेन ने फ्रांसीसी सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1772 – पेशवा माधवराव प्रथम का निधन हुआ और उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
1803 – वेर्टेयर्स की लड़ाई: जीन-जैक्स डेसलीनों के नेतृत्व में हैती सेना नेपोलियन की सेना को हराया।
1833 – हाॅलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर।
1839 – फ़्रांसी साम्राज्य के विरुद्ध अलजीरिया की जनता का दूसरा आंदोलन आरंभ हुआ जिसका नेतृत्व अब्दुल क़ादिर बिन मोहयुद्दीन ने किया।
1873 – आयरिश होम रूल आंदोलन: होम गवर्नमेंट एसोसिएशन स्वयं को होम रूल लीग के रूप में पुनर्गठन किया।
1874 – क्लीवलैंड में राष्ट्रीय महिला ईसाई टेंपरेंस यूनियन का आयोजन किया गया।
1903 – अमेरिका और पनामा के बीच हुई संधि के तहत नहर निर्माण का विशेषाधिकार दिया।
1909 – अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।
1918 – उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1928 – पहली बार मिकी माउस अपनी फिल्म स्टीमबोट विली के साथ बड़े पर्दे पर दिखा।
1929 – नाजी अल-सुवेदी इराक के प्रधानमंत्री बने
1931 – जापानी सेना ने किकीहार शहर पर कब्जा कर किया।
1941 – ऑपरेशन फ़्लापर ब्रिटिश विफलता से समाप्त किया गया।
1948 – बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 500 लोग डूबे।
1951 – ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।
1956 – मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।
1959- आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।
1963 – अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था।
1963 – इंग्लैंड में डार्टफ़ोर्ड सुरंग को लोगों के लिए खोला गया।
1972 – बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया ।
1974 – अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की स्थापना की गयी।
1978 – ‘पीपल्स टेंपल’ पंथ के गुरू जिम जोंस ने सैकड़ों अनुयाइयों संग, जोंसटाउन, गयाना में सामूहिक खुदकुशी की।
1985 – एल्मो को बच्चों के टीवी शो तिल स्ट्रीट के नाम से जाना जाता था।
1987 – लंदन अंडरग्राउंड पर किंग्स क्रॉस में आग लगने से 31 लोगों की मौत और एक और 100 घायल हुए।
1989 – लगभग 50 हज़ार लोगों ने बुल्ग़ारिया के शहर सोफ़िया में राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।
1991 – चार साल से बंधक बनाए गए ब्रितानी चर्च के दूत टेरी वेट को इस्लामी चरमपंथियों ने रिहा किया।
1993 – दक्षिण अफ्रीका के 21 राजनीतिक दलों ने नए संविधान को स्वीकार किया, इसके तहत मतधिकार का दायरा बढ़ाया गया।
1993 – सिएटल में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन की पहली बैठक हुई।
1994 – संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।
2002 – संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुँचा।
2003 – श्वार्जेनेगर ने कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।
2005 – प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।
2005 – ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मृत्यु।
2005 – उत्तर कोरिया के मानवाधिकार रिकार्ड पर संयुक्त राष्ट्र चिन्तित।
2008- केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।
2008 –  बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व मंत्री नटवर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त एमएखान का निलम्बन जारी रहने का आदेश दिया।
2008 – भारत व मिश्र के बीच पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
2013 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
2017- भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का ख़िताब।
2019 – न्‍यायमूर्ति शरद अरविंद बोबड़े ने भारत के 47वें मुख्य न्‍यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
2019 – श्रीलंका में गौतबाया राजपक्षे ने अनुराधापुर में राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।
2019 – ब्राज़ील ने जीता फीफा अंडर-17 विश्व कप का खिताब।
2019 – पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम शाहीन-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
2020 – हिमाचल प्रदेश में शिमला के रिज से मेडिकल मोबाइल यूनिट जीवनधारा शुरू किया।
2021 – इराक के पूर्वी प्रांत दियाला में हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट के पांच आतंकवादी मारे गये।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दवा क्षेत्र के पहले वैश्विक नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया व सिडनी – डायलॉग के उद्घाटन में मुख्य व्याख्यान दिया।
2021 – भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ, सभी ऑफिसर सुरक्षित रहे।
2022 – पहली बार भारत में निजी स्पेस कंपनी द्वारा बनाया गया रॉकेट Vikram-S सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ।
2022 – उत्तराखंड के चमोली जिले में सड़क दुर्घटना में 12 लोग मारे गए।
2022 – गाजा पट्टी में एक इमारत में आग लगने से 10 बच्चों सहित 21 की मौत हुई।
2022 – अन्‍तर महाद्वीपीय बेलिस्टिक मिसाइल – ICBM का परीक्षण हुआ।

*18 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1827 – विल्हेम हॉफ – एक वुर्टेमबर्गियन (जर्मन) कवि और उपन्यासकार थे।
1888 – तिरुमलै कृष्णमाचार्य भारत के योग गुरु, आयुर्वेद वैद्य तथा विद्वान थे।
1901 – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक वी. शांताराम का जन्म हुआ।
1910 – बटुकेश्वर दत्त – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
1927 – मधुकर हीरालाल कनिया – भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश बने थे।
1934 – सीएन बालाकृष्णन – केरल सरकार के मंत्री थे।
1946 – कमल नाथ – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एक कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ।

*18 नवंबर को हुए निधन👉*

1835 – कर्नल टॉड – अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।
1893 – कनिंघम -एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री जिसे “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाता है।
1962 – शैतान सिंह, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1968 – एस वी कृष्णमूर्ति राव – पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष।
1973 – पुड्डुचेरी के अरबिंदो आश्रम की गुरू मां का निधन हुआ।
1978 – धीरेन्द्र नाथ गांगुली, बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक।
2017 – ज्योति प्रकाश निराला – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक थे।
2020 – गोवा की पूर्व राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा का निधन हुआ।

*18 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 गुरु श्री गोविंद सिंह ज्योति ज्योत (प्राचीनपरम्परानुसार)।
🔅 श्री नेमीनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल पंचमी )।
🔅 श्री शैतान सिंह ( ‘परमवीर चक्र’ सम्मानित ) शहीदी दिवस।
🔅 श्री ज्योति प्रकाश निराला – { ‘अशोक चक्र’ सम्मानित} शहीदी दिवस।
🔅 महान क्रान्तिकारी श्री बटुकेश्वर दत्त जयन्ती।
🔅 श्री कमल नाथ जन्म दिवस।
🔅 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (कन्फर्म कर लें 17 नवम्बर का वर्णन भी अधिक मिलता है)।
🔅 प्राकृतिक चिकित्सा दिवस ( Naturopathy Day )।
🔅 विश्व व्यस्क दिवस।
🔅 भारतीय सेना इंजीनियर कोर दिवस (242वां)।
🔅 विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह (World Antimicrobial Awareness Week – WAAW , 18-24 नवंबर )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button