राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 12 अप्रैल 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 12 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*🙏 आप सभी को परिवार सहित श्री हनुमान प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 12 अप्रैल 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 29:54 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 18:08 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* विष्टि – 16:38 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* व्याघात – 20:38 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 06:00
*🌄सूर्यास्त-* 18:44
*🌙चन्द्रोदय-* 18:18
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:56 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 09:10 से 10:46
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 चैत्र सुदी पूर्णिमा 29:54 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – व्रत – दानादि की परमपुण्यदायिनी हस्त नक्षत्रयुता चैत्री पूर्णिमा , व्रत की पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण व्रत , श्री हनुमान जन्मोत्सव (दक्षिण भारत , काशी) , अश्वमेधयज्ञफलं , चांडक पूजा (बंगाल) , अन्वाधान , मन्वादि , सर्वदेव दमनकोत्सव , चैत्र मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , मंगल पुष्य नक्षत्र में 06:08 पर , विघ्नकारक भद्रा 16:37 तक , वैशाख स्नान प्रारम्भ , रत्नत्रय व्रत / नवपद ओली पूर्ण (जैन) , छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि (श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं ) , श्री ज्योतिर्लिंग यात्रा (कोल्हापुर) , श्री सिद्धाचल यात्रा (जैन) , श्री पद्मप्रभु जी ज्ञान कल्याणक (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा) , श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा) , मेला सालासर बालाजी महाराज , पंजाब नेशनल बैंक 131वां स्थापना दिवस व विश्व विमानन और कॉस्मोनॉट्स दिवस / मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 वैशाख बदी प्रतिपदा पूर्णरात्रि।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*मनोजवं   मारुततुल्यवेगं*
*जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं।*
*वातात्मजं वानरयूथमुख्यं*
*श्रीरामदूतं  शरणं  प्रपद्ये ॥*
*अर्थात् 👉*
_हे मनोहर, वायुवेग से चलने वाले, इन्द्रियों को वश में करने वाले, बुद्धिमानो में सर्वश्रेष्ठ। हे वायु पुत्र, हे वानर सेनापति, श्री रामदूत हम सभी आपके शरणागत है॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 अप्रैल 2025 , शनिवार*

*🙏 आप सभी को परिवार सहित श्री हनुमान प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति मत बनने दें । घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद पर विचार विमर्श होगा। नींद भरपूर आएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । मनोरंजन के साधन बनेंगे ।आज किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें, इससे लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन होने से बचें बस। अनजान से व्यवहार न करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप व्यस्त रह सकते हैं । आज कार्य की व्यस्तता रहेगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। संतुष्ट रहें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा । भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा। आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी।  जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के भरपूर योग हैं। स्वास्थ्य लाम मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सामान्य रहेगा । साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करने में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें, भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान की संभावना है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के सितारे आपके पक्ष में हैं । आज आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बेहतर रहेगा। बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । धार्मिक कार्यो का अवसर प्राप्त होगा । नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा ।रोजगार के योग बनेंगे। आज ग्रहों की चाल से आपको लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी, बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। आज आप चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज मन उपलब्धि पाकर खुशी महसूस करेगा ।लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें।  आर्थिक मसलों में सोच-समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1531 – जर्मनी के पूंजीपति प्रोटिस्टेंट ईसाइयों के बीच सैनिक एवं धार्मिक समझौता हुआ।
1801 – रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।
1801 – विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
1861 – अमेरिका में दक्षिण और उत्तर राज्यों के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया।
1927 – ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।
1928 – जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।
1932 – स्पेन में प्रजातांत्रिक सरकार की स्थापना हुई और राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ।
1945 – अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण।
1945 – जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र।
1946 – सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।
1955 – डॉ जोंस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।
1961 – सोवियत संघ ने पहले इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। यूरी ने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।
1973 – सूडान ने अपना संविधान बनाया।
1975 – अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर पांच साल के हस्तक्षेप के बाद मामले से खुल को अलग किया।
1978 – भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी गयी।
1981 – अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रेक्षेपित किया गया।
1991 – खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।
1998 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2007 – पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
2007 – एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को ख़रीदा।
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।
2008 – अफ़ग़ानिस्तान में भारतीयों के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत।
2010 – लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से पराजित कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।
2010 – ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
2010 – आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के ‘सिडॉन रॉक’ को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में ‘श्रेष्ठ पहली पुस्तक’ का अवार्ड मिला।
2009 – जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ का त्याग किया।
2012 – फेसबुक पर कैंडी क्रश सागा गेम को जारी किया गया (कन्फर्म नहीं)।
2013 – फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।
2014- मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।
2019 – पाकिस्तान में क्वेटा में हजारा समुदाय को निशाना बनाकर किया धमाका, 16 की मौत।
2019 – पाक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए गाइडलाइन जारी की ।
2019 – भारत को ‘नाटो सहयोगी देश’ का दर्जा देने की तैयारी में अमेरिका, संसद में अहम बिल पेश किया।
2019 – इजरायल के अंतिम नतीजे जारी, नेतन्याहू की पार्टी को सबसे ज्‍यादा सीटें पांचवीं बार पीएम बनने की तैयारी।
2020 – मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोविड – 19 से निपटने के लिए वेब पोर्टल – “युक्ति” की शुरुआत की।
2021 – फ्रांस के विदेश मंत्री ज्‍यां -वेस ली द्रियां पांच दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे।
2021 – बांग्लादेश में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास शांतिर अग्रसेना का समापन हुआ।
2021 – मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील अरोड़ा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से मुक्त हुए।
2021 – बांग्लादेश में संस्कृत सीखाने वाले एप को लांच किया गया।
2021 – उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान ने सीमा पार व्यापार केंद्र का निर्माण शुरू किया।
2022 – राजस्थान में अलवर-जयपुर मार्ग पर कुशलगढ़ के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर टकराने से 5 लोगों की मौत व 25 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2022 – न्यूयॉर्क में ताबड़तोड़ फायरिंग से ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर 5 लोगों की मौत व 13 जख्मी हुए।
2022 – श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भारत में निर्मित पहले डोर्नियर विमान को हरी झंडी दिखाई।
2022 – स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ‘हेलीना’ का उन्नत हल्के हेलीकाप्टर से फिर से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया।
2023 – PM मोदी ने 15वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई , राजस्थान को पहली वंदे भारत मिली।
2023 – बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग से 4 जवानों की मौत हुई।
2024 – संगीत समारोह कोचेला शुरू हुआ, जिसमें लाना डेल रे, टायलर द क्रिएटर, डोजा कैट और नो डाउट मुख्य भूमिका में रहे।

*12 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1621 – सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म (1 व 9 अप्रैल आदि का भी वर्णन , इसलिए कन्फर्म नहीं )।
1885 – राखालदास बंद्योपाध्याय – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता।
1910- केदार शर्मा – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार।
1917 – वीनू मांकड़ – भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे। इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है।
1921 – सुन्दर सिंह भण्डारी एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1924 – फ्रांसिस न्यूटन सूजा – एक भारतीय – अमेरिकी ब्रिटिश एशियाई कलाकार थे।
1935 – लालजी टंडन एक भारतीय वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व बिहार के पूर्व राज्यपाल रहे।
1937 – गुलशन बावरा – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
1943 – सुमित्रा महाजन – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्षा।
1954 – सफ़दर हाशमी – प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार।
1962 – सावजी धनजी ढोलकिया एक भारतीय व्यवसायी (हीरा कंपनी हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष)।
1981 – तुलसी गेबार्ड, अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद हैं।
1997 – अल्का गुप्ता एक भारतीय अभिनेत्री हैं। (धारावाहिक झांसी की रानी)।

*12 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1236 – इल्तुतमिश – दिल्ली (भारत) का शासक (28 अप्रैल 1236 का वर्णन मिलने से कन्फर्म नहीं)।
1723 – नेकसियर – मुग़ल वंश का 12वाँ बादशाह था।
1945 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु हुई और उप-राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने।
1962 – डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया – इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता ( 14 अप्रैल का भी वर्णन मिलता है )।
1978 – ताज भोपाली – एक सुप्रसिद्ध शायर।
2006 – राजकुमार – कन्नड़ फ़िल्मों के अभिनेता।
2017 – रमेशचंद्र अग्रवाल – दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन थे।
2020 – इंग्लैंड और चेल्सी के पूर्व गोलकीपर पीटर बोनेटी का निधन।
2020 – प्रसिद्ध मोटर-रेसिंग ड्राइवर सर स्टर्लिंग मॉस का निधन।
2020 – ब्रिटिश कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का नोवेल कोरोनावायरस के कारण निधन।
2021 – मशहूर इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीण का निधन हुआ।
2023 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री उत्तरा बावकर (79) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी फ़ैशन डिज़ाइनर रॉबर्टो कवाली (83) का निधन हुआ।

*12 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री हनुमान जन्मोत्सव (दक्षिण भारत , काशी)।
🔅 छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि (श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं)।
🔅 श्री ज्योतिर्लिंग यात्रा (कोल्हापुर)।
🔅 श्री सिद्धाचल यात्रा (जैन)।
🔅 श्री पद्मप्रभु जी ज्ञान कल्याणक (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 मेला सालासर बालाजी महाराज।
🔅 पंजाब नेशनल बैंक 131वां स्थापना दिवस।
🔅 विश्व विमानन और कॉस्मोनॉट्स दिवस / मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button