राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 09 दिसम्बर 2023

इतिहास की 09 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 09 दिसम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 दिसम्बर 2023*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 10:43 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* कौलव – 19:00 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शोभन – 23:35 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 07:01
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 28:11
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:33
*🤖राहुकाल-* 09:37 से 10:55
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वादशी पूर्णरात्रि , मूल द्वादशी , मंगल ज्येष्ठा नक्षत्र में 25:45 पर , बुध पूर्वाषाढा़ नक्षत्र में 25:50 पर , द्विपुष्कर योग सूर्योदय से 10:43 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 10:43 से सूर्योदय तक, श्री ई. के. नायनार (एरम्पाला कृष्णन नायनार) जयन्ती , श्रीमती सोनिया गांधी जन्म दिवस , श्री राव तुलाराम जयन्ती , श्री सचिन्द्र लाल सिंह स्मृति दिवस , अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस व नरसंहार की रोकथाम और पीड़ितों के स्मरणोत्सव का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वादशी 07:15 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , द्वादशी तिथि वृद्धि , प्रदोष व्रत।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*जीर्णमन्नं प्रशंसन्ति*
*भार्यां च गतयौवनाम्।*
*शूरं विजितसङ्ग्रामं*
*गतपारं  तपस्विनम् ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३५-६९
*भावार्थ👉*
_सज्जन पच जाने पर अन्न की, (निष्कलंक) यौवन बीत जाने पर स्त्री की, संग्राम जीत लेने पर शूर की और संसारसागर को पार कर लेने पर तपस्वी की प्रशंसा करते हैं।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 दिसम्बर 2023 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में या उनको व्यवस्थित करने में भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक दायरा बढेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।आराम को समय मिलेगा। धर्म के प्रति निष्ठा बढेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। योजना फलीभूत होंगी । मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आरामदायक रहेगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। धर्म में विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा । धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है। मित्रमंडली से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा । मेहनत रंग अवश्य दिखाएगी । कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी प्रकार सहयोग से फलप्राप्ति होगी । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका समय शुभ रहेगा । दिनचर्या में सुधार होगा। ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा। बड़ो का आशीर्वाद फलीभूत होगा । स्वाथ्य में हल्की थकान महसूस कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मेहनत के अवसर प्राप्त होंगे । व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं होगी । धार्मिक महत्व की तरफ रूचि और बढेगी । स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका समय नवीन विचारधारा उत्पन्न करने वाला होगा। जीवनसाथी की सकारात्मक सोच उचित फैसले में मददगार रहेगी । समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी। धर्म में विश्वास बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । आप व्यस्त रहने से आराम को समय कम दे पाओगे । मेहनत शुभफलदायी रहेगी । पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। मित्रमंडली व सगे सम्बन्धियों को समय दे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा । सहयोगात्मक भावना से मानसिक शान्ति मिलेगी । साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। धर्म में विश्वास और रूचि होगी । आज किसी नए काम को शुरू ना करें । बच्चों के साथ समय बिताएँ। जीवनसाथी के सहयोग से मानसिक प्रसन्नता बनेगी । स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा । बड़ो का आशीर्वाद फलदायी रहेगा।
रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे। परिवार का माहौल धार्मिक बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शुभफलदायी रहेगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा । किसी प्रियजन की चिंता दबाव बना सकती है। मानसिक सन्तुष्टि मिलेगी । कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में ध्यान बंट सकता है । किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। धार्मिक विचार प्रबल होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*9 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1625 – हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।
1712 – गाडेबस्क की लड़ाई: स्वीडन ने डेनमार्क और सक्सनी को हराया।
1714 – तुर्क-विनीशियन युद्ध (1714-1718): तुर्क साम्राज्य ने वेनिस गणराज्य पर युद्ध की घोषणा की।
1738 – यहूदियों को ब्रेसलौ सिलेसिया से निष्कासित किया गया।
1747 – ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।
1758 – भारत में मद्रास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध आरंभ हुआ। भारत में ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच होने वाला ये सबसे खतरनाक युद्ध था।
1762 – ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
1873 – हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।
1898 – बेलूर मठ की स्थापना हुई।
1910 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
1917 – जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
1924 – हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।
1931 – जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।
1941 – चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1946 – संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
1992 – प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।
1998 – रूस द्वारा आर्कटिक सागर में अपक्रांतिक परमाणु परीक्षण किया गया।
1998 –  आस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ियों शेन वार्न और मार्क वॉ ने एक भारतीय सट्टेबाज़ से 1994 में पाकिस्तान सौदे पर रिश्वत लेने की बात स्वीकारी।
2000 – दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।
2001 – यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2001 – तालिबान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 मरे।
2002 – जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
2003 – रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल।
2006 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।
2007 – पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी सम्बन्ध समाप्त करने की घोषणा की।
2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
2011- आग की लपटों और ज़हरीले धुएं से घिरे कोलकाता के एएमआरआई (आमरी) अस्पताल में ‘रम्या राजन’ और ‘पी.के. विनीथा’ ने मानवता और बहादुरी की अतुलनीय मिसाल पेश की। अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों ने आठ मरीज़ों को सुरक्षित निकाल लिया, पर एक अन्य मरीज़ को बचाने के प्रयास में उनकी मौत हो गई।
2012 – मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।
2013 – इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।
2018 – अरुणाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने राज्‍य में नए जिले शी योमी का उद्घाटन किया।
2019 – विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने रूस को सभी बड़े खेल आयोजनों में हिस्सा लेने से चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
2019 – न्यूजीलैंड के व्हाइट आइलैंड पर अचानक ज्वालामुखी फट गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई तथा 18 अन्य जख्मी हो गए ।
2020 – फ्रांस ने इस्लामिक कट्टरवाद का मुकाबला करने के लिए नया बिल पेश किया।
2020 – जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ सद्भावना दौरे पर भारत आए।
2021 –  DRDO ने स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर सिस्टम Pinaka-ER के एक्सटेंडेड वर्जन का राजस्थान के पोखरन में सफल परीक्षण किया।
2022 – राज्यसभा में भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने से जुड़ा प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया गया।
2022 – ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम क्षेत्र के उद्यमों में त्वरित ऊर्जा दक्षता पर राष्ट्रीय  सम्मेलन’ का आयोजन किया।

*9 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1484 – संत सूरदास – महान् कवि ( कन्फर्म नहीं)।
1742 – स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।
1825 – राव तुला राम – सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक हरियाणा के रेवाड़ी जिले से थे।
1870 – डाॅ. आई एस श्रुधर का वेल्लोर के अस्पताल में जन्म हुआ।
1889 – चन्द्रनाथ शर्मा – असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक।
1902 – राब बटलर – पूर्व चांसलर ऑफ द एक्सचेकर।
1913 – होमाई व्यारावाला – भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार।
1918 – कुशवाहा कान्त – भारत के जाने-माने उपन्यासकार और नाटककार।
1918 – ई. के. नायनार – केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1929 – रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
1929 – देवीदास ठाकुर – असम के पूर्व राज्यपाल।
1945 – शत्रुघ्न सिन्हा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता।
1946 – सोनिया गाँधी – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञा एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी।
1961 – आदित्य चौधरी ‘भारतकोश’ और ‘ब्रजडिस्कवरी’ के संस्थापक एवं प्रधान सम्पादक।
1981 – दीया मिर्ज़ा – भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री।

*9 दिसंबर को हुए निधन👉*

1761 – ताराबाई – शिवाजी की पुत्री।
1942 – गोविन्द सिंह राठौड़ भारतीय सैनिक थे जिन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध में विक्टोरिया क्रास प्रदान किया गया था।
1971 – महेन्द्रनाथ मुल्ला – भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।
1942 – डॉ द्वारकानाथ शान्ताराम कोटणीस एक भारतीय चिकित्सक थे।
1983 – शाह नवाज़ ख़ान – ‘आज़ाद हिन्द फ़ौज’ के अधिकारी थे।
1997 – के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार।
2000 – सचिन्द्र लाल सिंह – त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2007 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
2009 – उस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ, भारतीय तबला वादक।
2019 – दिल्ली से लापता पत्रकार अनुज गुप्ता का शव संदिग्ध हालातों में हरिद्वार से बरामद , मौत।
2019 – बिल गेट्स, टॉम क्रूज और जॉर्ज बुश को आइस बकेट चैलेंज के लिए प्रभावित करने वाले पीट फ्रेट्स का निधन।
2020 – मंगलेश डबराल – हिन्दी के प्रख्यात कवि, पत्रकार व साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार।
2020 – फुटबॉल विश्व कप 1982 में इटली को चैंपियन बनाने वाले कप्तान पाओलो रोसी का 64 साल की उम्र में निधन हुआ।

*9 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री ई. के. नायनार (एरम्पाला कृष्णन नायनार) जयन्ती।
🔅 श्रीमती सोनिया गांधी जन्म दिवस।
🔅 श्री राव तुलाराम जयन्ती।
🔅 श्री सचिन्द्र लाल सिंह स्मृति दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस।
🔅 नरसंहार की रोकथाम और पीड़ितों के स्मरणोत्सव का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button