राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 04 नवम्बर 2023

इतिहास की 04 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 04 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 नवम्बर 2023*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 25:02 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 07:57 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* विष्टि – 12:02 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* साध्य – 13:01 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:34
*🌄सूर्यास्त-* 17:34
*🌙चन्द्रोदय-* 23:06
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26
*🤖राहुकाल-* 09:19 से 10:42
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

_*🔅आज शनिवार को 👉 कार्तिक बदी सप्तमी 25:02 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , शनि मार्गी 12:33 पर , विघ्नकारक भद्रा 12:04 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:57 तक, श्री वासुदेव बलवन्त फड़के जयन्ती , श्रीमती शकुन्तला देवी जयन्ती व श्री छबीलदास मेहता जयन्ती।*_
*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक बदी अष्टमी 27:21 तक पश्चात् नवमी शुरु , अहोई अष्टमी व्रत (सभी के लिए) , श्रीकालाष्टमी व्रत , दाम्पत्याष्टमी , आकाश तिल तेल दीपदान प्रारम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*निषेवते   प्रशस्तानी*
*निन्दितानी   न  सेवते  ।*
*अनास्तिकः श्रद्धान*
*एतत् पण्डितलक्षणम् ॥*
*भावार्थ👉*
_सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ- लक्षण होते हैं ।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 नवम्बर 2023 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दान – धर्म में नियत रहेगी। दिनभर व्यस्त महसूस करोगे लेकिन आराम का समय मिलेगा। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*4 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1509 – अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तग़ाली वायसराय बने।
1619 – फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।
1737 – टिएट्रो डि सान कार्लो नेपल्स का उद्घाटन किया गया।
1819 – माओरी चीफ्स होंगी हाका और रीवा ने 13,000 एकड़ (5260 हेक्टेयर) जगह चर्च मिशनरी सोसाइटी को केरियारी, न्यूजीलैंड में बेचीं।
1822 – दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।
1856 – जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।
1875 – अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुयी।
1984 – ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।
1997 – सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।
2003 – श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।
2005 – संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जाँच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।
2008- सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंक बेंचमार्क उधारी दर में 0.75 के आधार अंक तक की कटौती करने पर सहमत हुई।
2008 – केन्द्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया।
2008 – चन्द्रमा के लिए भारतका पहला मानवरहित अंतरिक्षयान चन्द्रयान-1 चन्द्रमा के अंतरिक्ष कक्ष में पहुँचा।
2008 – बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
2015 – दक्षिणी सूडान के जूबा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।पाकिस्तान के लाहौर में एक इमारत ढ़हने से 45 मरे तथा करीब 100 लोग घायल हुए।
2016 पेरिस ने प्रभावी जलवायु परिवर्तन पर समझौता किया।
2019 – राष्‍ट्रमंडल देशों के कानून मंत्रियों की द्विवार्षिक बैठक कोलम्‍बो में शुरू हुई।
2019 – कश्मीर – एक करोड़ रुपए ले जा रही वैन 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 4 बैंक कर्मचारियों की मौत।
2020 – डीआरडीओ ने ओडिशा में चांदीपुर तट पर स्थित परीक्षण केन्‍द्र से  पिनाका एमके- I रॉकेट का सफल परीक्षण किया।
2021 – फ़ुमिओ किशिदा जापान के  प्रधानमंत्री बने।
2021 – ब्रिटेन ने कोविड महामारी के उपचार के लिए विश्‍व की पहली गोली मोल्‍नुपिराविर को मंजूरी दी।
2022 – मध्‍य प्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार में दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हुई।
2022 – भारत-कोरिया गणराज्य (आरओके) व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) उन्नयन बातचीत का 9वां दौर सियोल में 3 से 4 नवंबर, 2022 तक आयोजित किया गया।

*4 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1845 – वासुदेव बलवन्त फड़के – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।
1876 – भाई परमानन्द – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1889 – जमनालाल बजाज – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री थे।
1911 – सुदर्शन सिंह चक्र – महान भक्त हृदय साधक, साहित्य सेवी, एक अनूठे दार्शनिक एवं सिद्ध संत थे।
1925 – छबिलास मेहता गुजरात के नौवें मुख्यमंत्री।
1925 – कार्लोस गोंजालेज वालेस एसजे, ( फादर वालेस ) एक स्पेनिश – भारतीय जेसुइट पुजारी और लेखक थे।
1925 – ऋत्विक घटक, लेखक और फ़िल्मकर्मी।
1929 – शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) ।
1932 – जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार।
1934 – विजया मेहता – भारतीय सिनेमा की एक उच्च श्रेणी की महिला फ़िल्मकार।
1937 – कलामण्डलम सत्यभामा -एक भारतीय शास्त्रीय नर्तकी, शिक्षक और कोरियोग्राफर के साथ-साथ भारत के केरल राज्य की प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना थीं।
1955 – डेविड जे जूलियस एक अमेरिकी फिजियोलॉजिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेताभ
1955 – रीता भादुड़ी – हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
1970 / 1971 – तब्बू -(तबस्सुम हाशमी) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री (कन्फर्म नहीं)।

*4 नवंबर को हुए निधन👉*

1970 – शंभू महाराज – कत्थक के प्रसिद्धि प्राप्त गुरु तथा नर्तक थे।
2015 – बिमल प्रसाद – एक भारतीय इतिहासकार थे ।
2020 – बॉलीवुड अभिनेता फराज खान का निधन हुआ।

*4 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री वासुदेव बलवन्त फड़के जयन्ती।
🔅 श्रीमती शकुन्तला देवी जयन्ती।
🔅 श्री छबीलदास मेहता जयन्ती।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button