पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 03 अगस्त 2024
इतिहास की 03 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 03 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 03 अगस्त 2024*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 15:53 तक
*🗒पश्चात्-* अमावस्या
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 11:59 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* शकुन – 15:53 तक
*💫पश्चात्-* चतुष्पाद
*✨योग-* वज्र – 11:00 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:43
*🌄सूर्यास्त-* 19:10
*🌙चन्द्रोदय-* 29:17
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 09:05 से 10:46
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शनिवार को 👉 श्रावण बदी चतुर्दशी 15:53 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , शनि व्रत , शनिवार को पीपल का स्पर्श (प्रत्येक शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने व दीपक जलाने से अनेक कष्टों का निवारण होता है) , संत श्री सावता माली पुण्य तिथि , मेला पं. जोगराज जंडियाला (पंजाब , 3 – 4 अगस्त) , श्री त्रिभुवन नारायण सिंह पुण्य दिवस , श्री बाबू बनारसी दास पुण्य दिवस , राष्ट्रकवि श्री मैथलीशरण गुप्त जयन्ती , राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस (कन्फर्म कर लें) व NATIONAL WATERMELON DAY (UN)._*
*_🔅कल रविवार को 👉 श्रावण बदी अमावस्या 16:45 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्ये पुष्य नक्षत्रयुता श्रावणी अमावस्या।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अजीर्णे भेषजं वारि,*
*जीर्णे वारि बलप्रदम् ।*
*भोजने चामृतं वारि,*
*भोजनान्ते विषप्रदम्।।*
*भावार्थ👉*
_अपच के समय पानी पीना दवाई का कार्य करता है ।भोजन पचने के बाद पिया हुआ जल शक्ति देता है और भोजन के मध्य में पानी अमृत का कार्य करता है, परन्तु भोजन के अंत में जलपान विष के समान हानिकारक होता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*03 अगस्त 2024 , शनिवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। अचानक आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे , खरीददारी करेंगे। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। मन अन्य प्रकार का सा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*3 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1492 – इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ।
1645 – अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया।
1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।
1704 – जिब्राल्टर ने कल्लेंबूरह के अंग्रेजी बेड़े पर कब्जा किया।
1803 – ब्रिटिश ग्वालियर के सिंधिया के खिलाफ दूसरे एंग्लो-मराठा युद्ध शुरू किया।
1811 – जुंगफ्रा की पहली चढ़ाई बर्नानी आल्प्स में तीसरा सबसे ऊंचा शिखर सम्मेलन था।
1860 – न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1882 – अमेरिकी कांग्रेस ने 1882 के आव्रजन अधिनियम को आगे बढ़ाया।
1892 – बुल्गारिया में पहला इलेक्ट्रिक प्रकाश बल्ब प्लोवदिव मेले में प्रयोग किया गया।
1899 – जॉन मार्शल लॉ स्कूल शिकागो में स्थापित किया गया।
1900 – फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914 – पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
1923 – अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1933 – मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई।
1934 – एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया।
1957 – अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1960 – पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1968 – फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1981 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 – मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई।
2000 – ब्रिटेन की ‘क्वीन मदर’ द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।
2003 – अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी।
2004 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
2004 – अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
2007 – इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
2007 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
2013 – इराक में एक विद्रोह में 80 लोग मारे गए।
2019 – भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गिनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया।
2019 – भारत ने बीजिंग में आयोजित 8वीं आरसीईपी अंतः सत्रात्मक मंत्रालयी बैठक में भाग लिया।
2019 – भारत की ट्रांससेक्सुअल महिला नाज़ जोशी को मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी 2019 का ताज पहनाया गया।
2020 – बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने ‘संजीवन’ मोबाइल एप लॉन्च किया।
2021 – तालिबान हिंसा रोकने के लिए UNSC का आपात सत्र बुलाने व हस्तक्षेप की मांग की गई।
2021 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रक्षा मंत्री के घर के बाहर आत्मघाती हमले हुए।
2022 – अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल करने को मंजूरी दे दी।
2022 – भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों के दल ने डोर्नियर 228 विमान पर सवार होकर उत्तरी अरब सागर में पहला स्वतंत्र समुद्री निगरानी मिशन पूरा कर इतिहास रचा।
2022 – बिहार के वैशाली में अनियन्त्रित हाईवा ने होटल में खाना खा रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल हुए।
2022 – भारत ने चीन समेत कई देशों के 348 मोबाइल ऐप बैन किए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव – ‘उन्मेष’ और लोक व जनजातीय कला महोत्सव- ‘उत्कर्ष’ का उद्घाटन किया।
2023 – श्री धर्मेंद्र प्रधान और श्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त रूप से स्टडी इन इंडिया (एसआईआई) पोर्टल का शुभारंभ किया।
2023 – दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023 लोक सभा ने पारित किया।
2023 – राज्यसभा ने अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित किया।
*3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1886 – मैथिलीशरण गुप्त, खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि ,लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता का झांसी के पास चिरगांव गांव में जन्म हुआ।
1890 – श्रीप्रकाश – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त ।
1908 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1916 – शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में हुआ।
1919 – जयदेव – भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।
1933 – शशिकला – भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।
1934 – विश्व भूषण हरिचंदन एक भारतीय राजनेता है व आंध्र प्रदेश के २३वें राज्यपाल।
1936 – छन्नूलाल मिश्रा – भारतीय शास्त्रीय गायक।
1939 – लेफ्टिनेंट जनरल अपूर्व कुमार सेनगुप्ता एक भारतीय सेना अधिकारी और क्रिकेटर थे।
1941 – बाबा हरभजन सिंह – भारतीय सेना का एक सैनिक।
1956 – बलविंदर सिंह संधू एक पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर।
1960 – गोपाल शर्मा एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
1980 – लवली चौबे भारत की महिला लॉन बॉल टीम की खिलाड़ी।
1982 – शान्तनु ठाकुर लोकसभा के सदस्य बने।
1984 – सुनील छेत्री – प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी ।
1984 – अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे।
1994 – चेतना पांडे एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री ।
*3 अगस्त को हुए निधन👉*
1670 – मुहता नैणसी महाराजा जसवन्त सिंह के राज्यकाल में मारवाड़ के दीवान थे (कन्फर्म नहीं)।
1957 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी निधन हुआ।
1982 – त्रिभुवन नारायण सिंह – भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
1985 – बाबू बनारसी दास भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री थे।
1990 – सी. एम. पुनाचा – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1993 – स्वामी चिन्मयानंद – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
2008 – रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन (Alexander Solzhenitsyn) का निधन हुआ।
2020 – नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और उत्तरी आयरलैंड के राजनीतिज्ञ जॉन ह्यूम (John Hume) का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2020 – पुलित्जर पुरस्कार विजेता उपन्यासकार शर्ली ऐन ग्रौ का निधन।
2022 – बालीवुड के अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हुआ।
2023 – पद्म भूषण से सम्मानित व पूर्व आईएएस अधिकारी एन विट्टल (85) का चेन्नई में निधन हुआ।
2023 – पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद इजाज़ बट (85) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता मार्क मार्गोलिस (83) का निधन हुआ।
*3 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 संत श्री सावता माली पुण्य तिथि।
🔅 मेला पं. जोगराज जंडियाला (पंजाब , 3 – 4 अगस्त)।
🔅 श्री त्रिभुवन नारायण सिंह पुण्य दिवस।
🔅 श्री बाबू बनारसी दास पुण्य दिवस।
🔅 राष्ट्रकवि श्री मैथलीशरण गुप्त जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस (कन्फर्म कर लें)।
🔅 NATIONAL WATERMELON DAY (UN).
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*